वास्तु-शास्त्र : धन वृद्धि के लिए आज ही अपने घर में करें ये बदलाव

घर बनाना हर इंसान का सपना होता  है लेकिन अगर अपने सपनों का यही आशियाना बनाने में किसी इंसान से ज़रा सी भी चूक हो जाए तो उससे उस घर में रहने वाले हर इंसान की ज़िंदगी में काफी नकारात्मक असर पड़ता है। यहाँ हम जिस चूक की बात कर रहे हैं वो वास्तु से जुड़ी है। वैसे तो आजकल हर इंसान अपना घर बनवाने से पहले वास्तु से जुड़ी बात का ख्याल रखता ही है लेकिन मान लीजिए की कभी इंसान से घर बनवाते समय कोई गलती हो जाए तो ऐसे में भी घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम यहाँ आपको बताने वाले हैं कि वास्तु के कुछ छोटे उपाय कर के कैसे आप इन दोषों से निवारण के साथ-साथ अपने घर में धन की वृद्धि भी करवा सकते हैं।

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

घोड़े की नाल, रसोई घर में बल्ब और स्वास्तिक :

अपने घर में होने वाले वास्तु दोष के लिए काफी हद तक हम खुद भी ज़िम्मेदार होते हैं। क्योंकि माना जाता है कि किसी भी घर में सुख, समृद्धि, बरक्कत, और शांति का सीधा असर घर की रसोई से होता है लेकिन कई लोग अपना घर बनवाते समय इस बात को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिससे उन्हें भविष्य में इसका नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में मान लीजिए की आपके घर में भी बनी रसोई का स्थान गलत है तो इस दोष को दूर करने के लिए छोटा सा काम आप ये कर सकते हैं कि घर की रसोई के अग्निकोण में बल्ब लगा दीजिए। इससे आपकी रसोई घर का वास्तु दूर हो जाएगा।

काले घोड़े की नाल खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल टांगना बड़ा ही शुभ माना गया है। आप भी अपने घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की यू आकार की नाल लगा दीजिए। इससे घर में सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर आप सिंदूर का बड़ा स्वास्तिक चिन्ह बना सकते हैं। स्वास्तिक को हिन्दू संस्कृति में काफी महत्व दिया जाता है। इसलिए किसी भी घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से उस घर का वास्तु दोष हट जाता है।

सोने की दिशा, कचरा पेटी और टॉयलेट का भी रखें ख़ास ध्यान :

वास्तु के हिसाब से आपको घर में दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपके स्वभाव में सकारात्मक प्रभाव दिखेंगे। इसके अलावा अपने घर के उत्तर और पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा ना होने दें। घर के उत्तर और पूर्व में कचरा होना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसके अलावा आपके घर के पूर्व कोने में टॉयलेट है तो उसकी सीट को इस तरह लगाएँ कि उस पर उत्तर या दक्षिण की और मुंह करके बैठ सके। इससे आपके घर का वास्तु दूर होगा और आपको हर काम में अवश्य ही सफलता मिलेगी।

घर में रामायण का पाठ रखे, कलश स्थापित करें,  और घर में पर्वत का चित्र लगाए :

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो यकीनन ही उससे भविष्य में आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में वास्तु दोष का निवारण करने का सबसे आसान तरीका है घर में रामायण का पाठ करवाना। आप अपने घर में 9 दिनों तक अखंड रामायण का पाठ करके ना सिर्फ वास्तु दोष दूर कर सकते हैं बल्कि इससे आपको धन-लाभ भी होता है। इसके साथ ही अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने पर एक कलश रख दें। ये कलश अगर मिट्टी का हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके अलावा अपने घर के लिविंग हॉल में पर्वत का चित्र लगाना चाहिए। पर्वत का चित्र आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है।

घर में किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष होना सौ-तरह की परेशानियों को न्यौता देता है। वास्तु दोष का असर आपकी आर्थिक हालत पर भी पड़ता है। कई बार तो इसी वास्तु दोष के चलते इंसान ऐसे कर्ज में डूबता है कि उससे उबरने में उसे सालों-साल लग जाते हैं। ऐसे में अगर वास्तु दोष से आपकी आर्थिक स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है या अच्छी नहीं रहती है तो इसका एक बड़ा कारण नैऋत्य कोण में घर के मुख्य द्वार का होना हो सकता है। इसके लिए आपको मुख्य द्वार सही करवाना होगा और दक्षिण-पश्चिम दिशा के मध्य द्वार का स्थान करना होगा। इन्ही दिशा को नेऋत्य कोण कहा जाता है।

इसके अलावा भी कुछ छोटी-छोटी बात पर ध्यान देकर आप धन की वृद्धि कर सकते हैं।  जैसे,

घर में अक्वेरियम रखना अपने आप में बहुत शुभ माना लेकिन धन प्राप्ति के लिए आपको ये अक्वेरियम हमेशा घर के उत्तर-पूर्व कोने में ही रखना चाहिए। अक्वेरियम में काली और सुनहरी मछलियाँ रखें।

कमरे की खिड़कियों में क्रिस्टल लगाएँ।  क्रिस्टल पर धूप की रौशनी पड़ने से इंद्रधनुष जैसी छवि बनती है।  इससे घर में हमेशा सकारात्मकता और सौभाग्य बना रहता है।

क्रिस्टल खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

घर में सुख-समृद्धि के लिए हमेशा घर के साथ-साथ मुख्य द्वार को भी सजा कर रखिये।  घर का मुख्य दरवाज़ा घर से अलग रंग का होना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के दो पल्ले (दरवाज़े) होने चाहिए। इससे गृह-स्वामी की उम्र बढ़ती है।

अपने घर की उत्तर दिशा में दर्पण लगाएँ। इससे आपकी आय और धन में वृद्धि होती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.