वार्षिक राशिफल 2022: बारह राशियों का सबसे सटीक और विस्तृत राशिफल

जानते हैं 2022 में विभिन्न जातकों पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ने वाला है। साथ ही जानेंगे कि क्या वर्ष 2022 में कोरोना महामारी पूर्ण रूप से चली जाएगी  या तीसरी लहर के रूप में अभी कोरोना का और ज्यादा प्रकोप देखने को मिल सकता है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल के माध्यम से जानें आने वाले नए साल में आपका प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य, संपत्ति, और वाहन और दुर्घटना आदि के लिहाज से यह साल कैसा रहेगा?

2022 में ग्रहों की स्थिति और दशा 

तकरीबन दो साल तक कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और पेशेवर मोर्चे पर तमाम संघर्षों के बाद हर किसी को आस है कि आने वाला नया साल 2022 हर मायने में ख़ास और शुभ होने के साथ ढेरों अवसर लेकर आएगा। बता दें, ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति और दशा इस बात की तरफ इशारा भी कर रही है कि इस साल हमें जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर राहत मिल सकती है। इस वर्ष 13 अप्रैल 2022 को  11:23 बजे को बृहस्पति का खुद की राशि मीन में गोचर करेगा।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

इसके अलावा इस वर्ष 12 अप्रैल 2022 को सुबह 11:18 बजे पर राहु वृषभ राशि में मेष राशि में गोचर करेगा और केतु शुक्र द्वारा शासित तुला राशि में 11:18 बजे पर गोचर कर जायेगा। इसके अलावा इस वर्ष शनि ज्यादातर समय में अपनी ही राशि मकर में स्थित होगा लेकिन 29 अप्रैल से 12 जुलाई तक यह कुंभ राशि में गोचर करेगा।  अप्रैल महीने में होने वाले यह बड़े और अहम बदलाव जातक के जीवन में साकारात्मक बदलाव लेकर आयेंगे। 

कोरोना रहेगा 2022 पर भारी?

सिर्फ भारत ही नहीं पूरा विश्व तकरीबन दो साल से (2019-2021) कोरोना वैश्विक महामारी की चपेट में हैं। यह समय यकीनन ही हम सभी के लिए बेहद ही चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। इस दौरान हम सभी के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव और परिवर्तन भी देखने को मिले हैं जिसके लिए हम में से कोई भी तैयार नहीं था। बात करें वर्ष 2022 में कोरोना के प्रकोप की तो, साल के शुरुआती दो महीने इस लिहाज़ से प्रतिकूल नज़र आ रहे हैं क्योंकि इस दौरान कोरोना मामलों में वृद्धि होने की आशंका नज़र आ रही है। 

यह समय विशेष रूप से उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है जिनके ऊपर राहु-केतु की महा दशा, अंतर दशा, या प्राण दशा चल रही हो। इन लोगों को इस वक़्त अपने स्वास्थ्य के लिहाज़ से ज्यादा सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। फरवरी महीने के बाद कोरोना मामलों में प्रत्यक्ष रूप से गिरावट देखने को मिलेगी और साल के मध्य तक हमें इस महामारी से राहत मिलने की संभावना है। 

इसके अलावा यदि हम 2020 और 2021 की तुलना में साल 2022 की बात करें तो, यह साल बीते दोनों साल से अवसरों के लिहाज़ से ज्यादा फलदायी और शुभ साबित होगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष 2022 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 मेष जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस वर्ष आपके चतुर्थ भाव पर बृहस्पति और शनि की संयुक्त दृष्टि है जिसके प्रभाव स्वरूप आपके घर का माहौल बेहद ही सुखद शांतिपूर्ण और सौहार्द भरा रहने वाला है। इस साल के अंत तक आपके घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन भी किया जा सकता है।

लव लाइफ: प्रेम जीवन के अनुसार यह साल मेष जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस वर्ष प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकी और कामुकता बढ़ेगी। साथ ही सिंगल जातकों की उनके मनपसंद व्यक्ति से विवाह होने की भी प्रबल संभावना है।

दांपत्य जीवन: वर्ष 2022 में विवाहित जातकों को कुछ उठापटक झेलनी पड़ सकती है लेकिन आप इन परेशानियों का हल ढूंढने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 ठीक-ठाक रहने वाला है। आप इस साल स्वास्थ्य मोर्चे को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए अपने जीवन शैली में स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम शामिल कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो यदि आप सावधान रहते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं तो इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य का खुलकर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे।

नौकरी: वर्ष 2022 में मेष राशि के जातकों को करियर से संबंधित शुभ अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस वर्ष भाग्य आपको धोखा दे सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा निवेश करने, कोई बड़ा खर्च करने या महत्वपूर्ण डील पर साइन करने से बचें।

व्यवसाय: वर्ष 2022 में व्यवसाय से जुड़े मेष जातकों को अपने पार्टनर से निराश होना पड़ सकता है। इसके अलावा इस वर्ष आपको पारिवारिक या वित्तीय समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

वित्त: मेष राशि के जातकों के जीवन में वर्ष 2022 में स्थिरता बनी रहेगी। इसके अलावा अप्रैल के महीने में आप को अप्रत्याशित ढंग से धन लाभ होगा। इस वर्ष आप मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए ढेर सारा पैसा खर्च कर सकते हैं।

संपत्ति और वाहन: प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है कि वर्ष की शुरुआत में ही आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह साल भूमि या संपत्ति खरीदने के लिए भी एक अच्छा मौका साबित हो सकता है|

वृषभ 2022 

पारिवारिक जीवन: वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल 2022 अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। हालांकि इस वर्ष आपको अपने परिवार से दूर किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

लव लाइफ: प्रेम जीवन की बात करें तो वर्ष 2022 में आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और वह हर कदम पर आपका प्रोत्साहन करते नजर आएंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती और नजदीकी देखने को मिलेगी। सलाह दी जाती है कि अपने साथी से वाद-विवाद करने से बचें। इस राशि के सिंगल जातकों को इस वर्ष उनके सपनों का साथी मिल सकता है।

दांपत्य जीवन: वर्ष 2022 में शुक्र गोचर के प्रभाव स्वरूप आपका और आपके जीवनसाथी का भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। इस समय आपका जीवन साथी आप से संतुष्ट रहने वाला है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कोई भी बुरी आदत या लत छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए वर्ष 2022 इस लिहाज़ से सहायक साबित होगा। हालांकि इस साल आपको अपना वजन स्थिर रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी: वर्ष 2022 में बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके 11वें भाव में रहने वाले हैं जिसके फलस्वरूप आप कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है और जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें भी शुभ शुभ समाचार मिल सकता है।

व्यवसाय: व्यवसाय से जुड़े जातक भी पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बेहतर लाभ कमाएंगे। हालांकि आपको किसी भी तरह की वित्तीय धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष व्यवसाई जातक निवेश में मोटा पैसा लगा सकते हैं और इससे आपको फलदाई परिणाम भी प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

वित्त: इस साल आपका वित्त संतोषजनक रहने वाला है। घर में किसी समारोह या किसी सामाजिक प्रतिबद्धता में आपको खर्च करना पड़ सकता है। इस वर्ष किया गया निवेश आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि आर्थिक पक्ष के लिहाज से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के लिहाज से वर्ष 2022 वृषभ जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आप भूमि, भवन, वाहन और साथ ही रत्न और आभूषण खरीद सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा निवेश करें तो सोच समझ कर किसी जानकार से परामर्श लेकर ही आगे बढ़े |

मिथुन 2022 

पारिवारिक जीवन: मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 पारिवारिक पक्ष के लिहाज से खास रहने वाला है। इस वर्ष आप ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे जिससे आपके घर में खुशी और सौहार्द देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस वर्ष आपके घर में कोई शुभ कार्य भी किया जा सकता है जो आपको और आपके परिवार को और ज्यादा करीब ले आएगा।

लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार साल साबित होगा। इस दौरान आपका जोश और उत्साह अपने चरम पर होगा जिससे आप अपने पार्टनर के और ज्यादा करीब आएंगे। वहीं इस राशि के सिंगल जातक भी इस वर्ष अपने जीवन में प्रेम की दस्तक प्राप्त करेंगे।

दांपत्य जीवन: दांपत्य जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 मिथुन राशि के विवाहित जातकों के लिए शानदार नहीं कहा जा सकता है। हालांकि साल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा आपके रिश्ता सुचारू रूप से चलने लगे। इस वर्ष नव-विवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर वर्ष 2022 मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है। इस साल आपको अपने खाने, पीने, रहने, इत्यादि के ढंग पर ज्यादा सावधानी बरतनी होगी अन्यथा रक्त और वायु से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में अपने खानपान की आदतों को बदलें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

नौकरी: नौकरी के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही अष्टम भाव में शनि की मौजूदगी के चलते इस वर्ष आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करते रहें और काम में कोई भी कोताही ना बरतें आपको इस वर्ष यही सलाह दी जाती है।

व्यवसाय: व्यवसाय से जुड़े मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2022 में औसत परिणाम प्राप्त होगा। यदि आप किसी व्यवसायिक परियोजना से जुड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना के बारे में विचार करने की सलाह दी जाती है। पैसे की कोई भी डील करने या कोई भी बड़ा काम करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से परामर्श ले लें और धोखाधड़ी से सावधान रहें।

वित्त: आर्थिक पक्ष के लिहाज से इस वर्ष आपको वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल करियर में आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। साथ ही बृहस्पति आप के वित्त को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा अक्टूबर और नवंबर के महीने के दौरान आप को अप्रत्याशित रूप से धन प्राप्त भी होने की संभावना है।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके पास सभी सुख सुविधाएं मौजूद होंगी। अप्रैल महीने के बाद आभूषण, भूमि, भवन, और वाहन प्राप्त करने की मिथुन राशि के लिए संभावना प्रबल है |

कर्क 2022 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिहाज से कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 औसत रहने वाला है। हालांकि इस वर्ष आपके परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। साथ ही आपको अपनी माताजी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा इस वर्ष आपके सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है।

लव लाइफ: कर्क राशि के जातक वर्ष 2022 में प्रेम जीवन के संदर्भ में मिश्रित परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपको अपने प्रेमी के साथ कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप दोनों के बीच का प्यार और सम्मान यूं ही बना रहेगा। इसके साथ ही कर्क राशि के सिंगल जातकों को इस वर्ष उपयुक्त साथी भी मिल सकता है।

दांपत्य जीवन: वैवाहिक जीवन के लिए हाथ से यह साल पूरा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है हालांकि यदि आप धैर्य के साथ काम करें तो आप स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। साल के आखिरी महीने आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ भी मतभेद हो तो उसे आपस में मिलकर सुलझाएं और ना की किसी तीसरे को इसमें हस्तक्षेप करने दें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर बात करें तो साल 2022 आपके लिए औसत रहने वाला है। इस दौरान मौसम से संबंधित बीमारियां को परेशान कर सकती हैं। सलाह दी जाती है कि अपने खानपान के साथ दिनचर्या को सुधारें और नियमित रूप से व्यायाम करें। साथ ही किसी भी बात को लेकर मानसिक तनाव न लें।

नौकरी: पेशेवर जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 कर्क जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर से संबंधित आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा बेहतर नेटवर्किंग और निर्णय के साथ आप अपने करियर में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

व्यवसाय: कर्क राशि के व्यवसाई जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुश्किल परिस्थिति में अपने कौशल, अनुभव, अंतर्ज्ञान, और बुद्धिमानी का उपयोग करें। साथ ही इस वर्ष आपको सफलता और लाभ प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का दामन ना छोड़ने की सलाह दी जाती है।

वित्त: वित्त मोर्चे पर साल 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इस साल मनचाही बचत करने में आप कामयाब रहने वाले हैं। साथ ही आप की वित्तीय स्थिति भी स्थिर रहेगी। आप अपने घर में शुभ आयोजन में खर्च करेंगे और साथ ही यह समय बड़े निवेश के लिहाज से बेहद फलदाई रहने वाला है।

संपत्ति और वाहन: साल 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए संपत्ति और वाहन के लिहाज से अनुकूल रहेगा। इस दौरान यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन अप्लाई करना चाहते तो उसमें आपको सफलता मिलेगी |

सिंह 2022 

पारिवारिक जीवन: सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2022 पारिवारिक पक्ष के लिहाज से बेहद अच्छा रहने वाला है। जो नव-विवाहित जातक गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय शानदार है। साथ ही इस समय अवधि में आपके ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत बनेंगे।

लव लाइफ: प्रेम के लिहाज से यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि के जो प्रेमी जातक अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं और उनके प्रति वफादार हैं उनकी इस वर्ष शादी हो सकती है। छोटे-मोटे विवाद साल भर होते रहेंगे। हालांकि इनका कोई खास प्रभाव आपके रिश्ते पर नहीं पड़ेगा।

दांपत्य जीवन: वैवाहिक जीवन में सिंह राशि के जातकों को इस साल अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विशेष तौर पर अप्रैल और सितंबर के महीने में आपका और आपके जीवन साथी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और इस दौरान आप अपने बीच की गलतफहमी दूर करने में भी कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर सिंह राशि के लिए वर्ष 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। साल के किन्हीं महीनों में तो आप अपने स्वास्थ्य का खुलकर आनंद उठाएंगे वहीं कुछ महीनों में आपको बीपी, वायरल संक्रमण, और अपच जैसी समस्या हो सकती है। सलाह दी जाती है अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और छोटी सी भी परेशानी हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।

नौकरी: पेशेवर जीवन के लिहाज से यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में प्रगति करेंगे और साथ ही इस वर्ष आपको नए स्त्रोत से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा पेशेवर जातकों को कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा।

व्यवसाय: सिंह राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं वह साल के दूसरे भाग में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इस साल बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा घाटा होने की आशंका है। व्यवसाय के संबंध में आपको इस वर्ष यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो आप को सतर्क रहने की ज्यादा सलाह दी जाती है।

वित्त: आर्थिक पक्ष के लिहाज से वर्ष 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी और पेशेवर जीवन में उन्नति की वजह से आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के संदर्भ में सिंह राशि के जातकों को वर्ष 2022 में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही भागीदारों की मदद से आप किसी अच्छी संपत्ति प्राप्त करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सलाह केवल यही दी जाती है कि संपत्ति खरीदते समय बेहद ही सोच समझकर कोई भी फैसला लें|

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या 2022 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिहाज से कन्या राशि के जातकों को साल 2022 में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। साल का पहला हिस्सा आपके लिए थोड़ा कमजोर होगा लेकिन मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है।

लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिहाज से आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कन्या राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि जो प्रेमी जातक शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है।

दांपत्य जीवन: कन्या राशि के विवाहित जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल आपके रिश्ते में तनाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस साल के दूसरे भाग में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने जीवन साथी की मदद से अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। इस साल आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं ।

स्वास्थ्य: कन्या राशि के जातकों को इस साल ढेरों स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपनी दिनचर्या को सुधारें और खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा आप चाहे तो योग और ध्यान भी अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।

नौकरी: नौकरी के लिहाज़ से यह साल उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियां आएँगी लेकिन आप उनसे निपटने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं वह कामयाब होंगे। इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी सफलता हासिल होगी।

व्यवसाय: कन्या राशि के व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातकों को वर्ष 2022 में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विशेष तौर पर साल के शुरुआती महीनों में। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस साल व्यवसाय को मजबूत बनाने के आपको ढेरों अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह साल शानदार रहने वाला है।

वित्त: कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक जीवन के लिहाज़ से समय अनुकूल होगा। इस दौरान आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मदद मिलेगी और आपके खर्चे भी कम होंगे। साथ ही आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। हालांकि इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के लिहाज से यह साल कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस वर्ष आप अपनी मनचाही बचत करने में कामयाब रहेंगे और साथ ही आप अपने पुराने क़र्ज़ और लोन से छुटकारा भी प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नई संपत्ति अर्जित करना चाहते हैं उनके लिए साल के अंतिम 4 महीने विशेष तौर पर शुभ साबित होंगे |

तुला 2022 

पारिवारिक जीवन: तुला राशि के पारिवारिक जीवन के संदर्भ में साल 2022 अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके और आपके परिवार के लोगों के रिश्ते सुधरेंगे और आप उनके बीच अच्छा महसूस करेंगे।

लव लाइफ: प्रेम जीवन की बात करें तो यह साल काफी हद तक सुचारू रूप से चलने वाला है। प्रेम में पड़े जो जातक अपने रिश्ते को लेकर के गंभीर हैं वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दांपत्य जीवन: वर्ष 2022 में तुला राशि के दांपत्य जीवन की बात करें तो राहु और केतु का 1/7 धुरी में स्थित होना आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव, लड़ाई-झगड़े की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको अपनी ईगो और ग़लतफ़हमी को अपने रिश्ते से दूर रखने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान आपको अपने जीवन साथी के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार ना करने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य: तुला राशि के जातकों को वर्ष 2022 में कुछ मामूली स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यायाम करें और अपने शरीर की फिटनेस का पूरा ध्यान रखें। अन्यथा आपको पाचन और वायरल संक्रमण संबंधित कुछ बीमारियां हो सकती हैं।

नौकरी: नौकरीपेशा जातक इस साल के कुछ समय में तरक्की और पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं साल के कुछ हिस्से आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित होंगे। इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या अपनी मौजूदा नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उन्हें बेहद ही सोच समझकर कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

व्यवसाय: व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस साल सोच समझकर और सावधानीपूर्वक चलना बेहद आवश्यक होगा। विशेष तौर पर जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं उन्हें बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष कोई भी महत्वपूर्ण निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

वित्त: आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह साल औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति में स्थिरता हासिल होगी। इसके अलावा इस साल आप अपनी बचत पर ध्यान दें क्योंकि इस वर्ष आपको आय के नए स्त्रोत नहीं प्राप्त होंगे।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन खरीदने और बेचने के लिए यह साल तुला राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। हालांकि जो संपत्तियां आपको विरासत में मिली है उसे बेचने के लिए यह साल ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। संपत्ति और वाहन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले घर के सभी सदस्यों से बातचीत कर लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है |

वृश्चिक 2022 

पारिवारिक जीवन: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 पारिवारिक जीवन के संदर्भ में सोच समझकर चलने वाला वर्ष साबित होगा। इस दौरान आपके माता-पिता को आपसे ज्यादा समय की अपेक्षा होगी और आपको अपने रिश्तो पर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत पड़ेगी। इस साल ज्यादा भावुक ना होने की आपको सलाह दी जाती है। हालांकि स्वतंत्रता चाहते हैं तो स्वतंत्र होने के लिए यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा।

लव लाइफ: प्रेम के संदर्भ में बात करें तो यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान छोटी-मोटी परेशानी आपके जीवन में अवश्य आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी और अपने और अपने जीवन पार्टनर की समझ से उस परेशानी का हल प्राप्त कर लेंगे। इसके अलावा इस राशि के सिंगल जातकों को भी इस वर्ष कोई खास व्यक्ति मिल सकता है।

दांपत्य जीवन: वहीं विवाहित जातकों की बात करें तो इस दौरान आप दोनों को कुछ टकराव का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि रिश्ते में सद्भाव बनाए रखें और एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। इस वर्ष आपको अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए।

स्वास्थ्य: वृश्चिक राशि के जातकों के स्वास्थ्य में इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आमतौर पर यह साल स्वास्थ्य लिहाज से सही होगा लेकिन अप्रैल तक राहु आपके सातवें भाव में स्थित होगा जिसके चलते आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी देखने को मिल सकती है। जिससे आपके जीवन में भी मानसिक तनाव में वृद्धि होने की आशंका है।

नौकरी: पेशेवर जातकों को इस वर्ष में कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु कुछ परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष पदोन्नति होने की संभावना प्रबल है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उनके लिए भी यह साल उत्तम परिणाम लेकर आएगा।

व्यवसाय: वहीं बात करें व्यवसाय से जुड़े जातकों की तो इस वर्ष आपको कुछ कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष कोई भी नई परियोजना शुरू ना करें। इसके साथ ही इस साल निवेश करने से बचें। अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वित्त: आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। मुमकिन है कि इस साल आप मनचाही बचत करने में असफल ही सकते हैं। इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खर्च भी करना पड़ सकता है। हालांकि आप लोन या पिछले कर्जों को चुकाने का प्रयत्न करेंगे। इसके अलावा घर में किसी शुभ कार्य के चलते भी आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। सावधान रहें।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के संदर्भ में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 एक शानदार साल साबित होगा। इस दौरान आपके वाहन और धन में वृद्धि होगी और आप नई संपत्ति और नई वस्तु खरीदने में कामयाब रहेंगे |

धनु 2022 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह साल धनु राशि के जातकों के लिहाज़ से अच्छा साल साबित होगा। इस दौरान आपको अपने घर वालों के साथ साथ जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। हालाँकि धनु राशि के जातकों को इस वर्ष खुद को हर समय किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रहने की भी सलाह दी जाती है।

लव लाइफ: प्रेम के संदर्भ में यह साल अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आपके रिश्ते में प्यार ऊर्जा बढ़ेगी। इस वर्ष फरवरी का महीना विवाह के संबंध में ज्यादा अनुकूल नजर आ रहा है।

दांपत्य जीवन: वहीं बात करें वैवाहिक जातकों की तो भी यह साल सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर देखें तो विवाहित जातकों के जीवन में इस वर्ष सहजता और शांति बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल धनु राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। इस दौरान आप अपने काम में व्यस्तता के चलते अपने खान पान और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा राहु की पंचम भाव में स्थिति के चलते आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी दिक्कत में डाल सकती है।

नौकरी: धनु राशि के पेशेवर जीवन के लिहाज से बात करें तो वर्ष 2022 औसत रहने वाला है। इस दौरान कड़ी मेहनत करते रहें आपको उसका फल अवश्य प्राप्त होगा। हालांकि निवेश, सट्टा बाजार, जुए आदि की लत से दूर रहें तो आपके लिए ज्यादा शुभ रहेगा।

व्यवसाय: वहीं व्यवसाय के संदर्भ में बात करें तो धनु राशि के जातकों को इस वर्ष आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। हालांकि धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। इस वर्ष आपके व्यवसाय को गति मिलेगी और जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अपने साझेदार से पूरा पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

वित्त: आर्थिक दृष्टि से यह साल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। साथ ही धन संचय करने के लिए आप इस वर्ष आभूषणों और रत्नों में पैसे निवेश भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी तरफ किसी पारिवारिक समारोह में आपको ढेर सारा पैसा खर्च भी करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।

संपत्ति और वाहन: इस साल चौथे भाव में गुरु की स्थिति के प्रभाव स्वरूप धनु राशि के जातक संपत्ति अर्जित करने में सफल रहने वाले हैं। इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस साल निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा |

मकर 2022 

पारिवारिक जीवन: वर्ष 2022 में मकर राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन औसत रहने वाला है। । घर का माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण बना रहे इसके लिए सबसे शिष्टता के साथ बात करें और धैर्य बनाए रखें।

लव लाइफ: वर्ष 2022 की शुरुआत में प्रेम जीवन से संबंधित कुछ परेशानियां होने की आशंका है। हालांकि जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता जाएगा यह चुनौतियां दूर होने लगेंगी। प्रेमी जातकों को इस वर्ष अपने पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपका उखड़ा रवैया आपके रिश्ते में खटास की वजह बन सकता है। सिंगल जातक इस वर्ष विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं।

दांपत्य जीवन: वहीं दांपत्य जीवन की बात करें तो यह साल मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आपके रिश्ते में शांति, सद्भाव होने के साथ-साथ मजबूती देखने को मिलेगी। आप इस समय अपने जीवनसाथी को ज्यादा समझेंगे और अपने रिश्ते के प्रति ज्यादा प्रतिबद्ध नजर आएंगे।

स्वास्थ्य: इस वर्ष मकर राशि के जातकों को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तला भुना भोजन न करें और योग, ध्यान, और एक्सरसाइज दिनचर्या में शामिल करें।

नौकरी: नौकरी पेशा मकर जातकों को इस वर्ष पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जो लोग अपनी नौकरी, अपना करियर या कंपनी बदलना चाहते हैं उन्हें साल की पहली तिमाही या अंतिम तिमाही में इस संदर्भ में कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें।

व्यवसाय: व्यवसाय से जुड़े मकर जातकों को वर्ष 2022 में ज्यादा लाभ नहीं प्राप्त होने की संभावना है। इस वर्ष आपके घाटे तो नहीं होंगे लेकिन आपको लाभ भी कुछ खास नहीं होगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो जनवरी से जून का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों को इस समय लाभ प्राप्त हो सकता है।

वित्त: मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस साल अनुकूल रहने वाली है। इस साल आप अपने आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। सलाह दी जाती है कि फिजूलखर्ची से बचें और मुमकिन हो कि निवेश न करें। ऐसा करने से आपको फायदा प्राप्त हो सकता है।

संपत्ति और वाहन: मकर राशि के जातकों को वर्ष 2022 में जमीन, इमारत, और अचल संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। संपत्ति के लिहाज से यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस साल के कुछ महीने यानी अप्रैल के महीने के बाद का समय आपके लिए शानदार समय साबित होगा। इस समय आप ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं |

कुंभ 2022 

पारिवारिक जीवन: कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिहाज से वर्ष 2022 औसत रहने वाला है। इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन में कुछ बाधाएं आएंगी जिनसे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सलाह दी जाती है कि धैर्य से काम लें और कोई भी परेशानी या दिक्कत नजरअंदाज ना करें। इस साल समय के साथ आप परिवार की इन परेशानियों को दूर करने में कामयाब रहेंगे और तब आपको परिवार का समर्थन भी प्राप्त होगा।

लव लाइफ: प्रेम के संदर्भ में यह साल आपके लिए औसत रहेगा। मुमकिन है कि इस साल आप के प्रेमी का रवैया आपके प्रति ठीक ना हो। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। अपनी बातों से उन्हें समझाने का प्रयत्न करें और शांति रखते हुए मामले को सुलझाएं। साल के अंतिम महीने आपके लिए अनुकूल साबित होंगे।

दांपत्य जीवन: वहीं विवाहित जातकों की बात करें तो आपको इस साल आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस साल अपने जीवन साथी को समय, प्यार, सब कुछ दें। जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां और बदलाव आते रहेंगे। सलाह दी जाती है कि इनका डटकर सामना करें और किसी भी परेशानी को दूर करने के प्रयत्न करें।

स्वास्थ्य: कुंभ राशि के जातकों को इस साल मानसिक तनाव होने की आशंका है। इसके साथ ही आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे पाचन तंत्र से जुड़े रोग या कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। सलाह दी जाती है कि अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और अपने जीवन शैली को संयमित करें।

नौकरी: कुंभ राशि के पेशेवर जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वहीं दूसरी तरफ जो लोग सरकारी नौकरी के क्षेत्र में है उनका स्थानांतरण होने की भी प्रबल संभावना है। सलाह दी जाती है कि कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ और अधिकारियों से किसी भी तरह की बहस में ना फंसे अन्यथा इसका आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

व्यवसाय: वहीं व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह साल फलदाई रहने वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहे थे तो यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालाँकि व्यवसाय से जुड़ा कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी जानकार से अच्छे ढंग से सलाह मशवरा कर लें तभी आगे बढ़े। सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा इस साल के कुछ महीनों में आपको व्यापार से संबंधित यात्राएं भी करना पड़ सकती है और यह इन यात्राओं से आपके व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

वित्त: आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह साल कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा इस तरह आपके आए अच्छी होगी हालांकि साथ ही साथ आपके खर्चे में पड़ सकते हैं मुमकिन है कि इस साल आप धन संचित करने में असफल रहे लेकिन इस साल आप कुछ आभूषणों और रत्नों की खरीद करके धन संचित करने में कामयाब रहेंगे।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति और वाहन के लिहाज से वर्ष 2022 कुंभ जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस साल आप रत्नों और गहनों की खरीदारी करेंगे। हड़बड़ी में आकर कोई भी संपत्ति खरीदने से बचने की आपको सलाह दी जाती है। अन्यथा आप को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको संपत्ति खरीदने में थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। हालांकि अप्रैल से सितंबर के दौरान आप संपत्ति खरीद या अच्छे भाव में बेचने में कामयाब रहेंगे |

मीन 2022 

पारिवारिक जीवन: वर्ष 2022 में मीन राशि का पारिवारिक जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है। क्योंकि इस वर्ष आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। इसके अलावा संतान के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल आप अपने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते भी नजर आ सकते हैं।

लव लाइफ: मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो वर्ष 2022 सुखद रहेगा। इस दौरान आपके और आपके पार्टनर के बीच इन्हीं विषयों को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है लेकिन आप आपसी समझ से इससे उबरने में कामयाब रहेंगे। खुद को शांत रखने की सलाह दी जाती है। इस साल आपके रिश्ते में मिठास और मजबूती दोनों देखने को मिलेगी।

दांपत्य जीवन: वहीं विवाहित जातकों के लिए यह साल उतना सुखद नहीं रहने वाला है। इस साल प्रियजनों के साथ आपके रिश्ते थोड़े नाज़ुक रहेंगे। ऐसे में आपको ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है। मीन राशि के जो जातक अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं उन्हें इस साल इस संदर्भ में शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य: मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष औसत रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बनी रहेंगी। हालांकि अपने खानपान पर नियंत्रण रखकर और अपनी जीवनशैली में व्यायाम, योग, ध्यान, शामिल करके आप इनसे लड़ने में कामयाब रहेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आपको शांति के साथ काम करने की सलाह दी जाती है।

नौकरी: नौकरी की तलाश कर रहे मीन जातकों को इस वर्ष अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि जो लोग पहले से नौकरी पेशा है उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपको नौकरी भी छोड़नी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कोई भी नई कंपनी ज्वाइन करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से ज्ञान अर्जित कर लें।

व्यवसाय: व्यवसाय के संदर्भ में वर्ष 2022 लाभदायक रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में कोई भी गलत या गैरकानूनी काम करने से बचें। अन्यथा आप को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को साझेदार का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों और निवेशक निवेशकों से भी आपके संबंध स्थापित होने की संभावना है।

वित्त: आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपकी आय तो बढ़ेगी लेकिन परिवार के खर्चों का बोझ भी आपके ऊपर बढ़ सकता है। ऐसे में अपने खर्चों को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। धन से संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

संपत्ति और वाहन: संपत्ति या वाहन खरीदने और बेचने के लिहाज से यह साल बेहद ही लाभदायक रहेगा। हालांकि कोई भी संपत्ति या वाहन खरीदने या बेचने से पहले बेहद सजग रहें और अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान किसी को ना उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। इसके अलावा पैसे को कहीं भी व्यर्थ करने से बेहतर इस वर्ष आपको निवेश करने की सलाह दी जाती है |

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.