19 दिसंबर 2021 को शुक्र होंगे वक्री: जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को श्रृंगार/सुंदरता का ग्रह माना जाता है। सुन्दरता का यह ग्रह जातकों के जीवन में प्रेम, परिष्कार और प्रशंसा लेकर आने के लिए जाना जाता है। काल पुरुष कुंडली के अनुसार विवाह, संघ, और मारकेश के सातवें भाव पर शुक्र ग्रह का ही शासन होता है।

शुक्र ग्रह को मार्गी (सीधी) गति में होने पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 23 से 25 दिनों का समय लगता है। शुक्र ग्रह बुध ग्रह की तरह जल्दी-जल्दी वक्री नहीं होता है। यह आमतौर में 1.5 साल में एक ही बार वक्री गति में आता है। शुक्र ग्रह वक्री गति में शक्ति प्राप्त करता है इसीलिए इसके परिणाम वक्री गति के दौरान ज्यादा शक्तिशाली और तीव्र होते हैं।

वक्री शुक्र आपके जीवन को कैसे करेगा प्रभावित? विद्वान ज्योतिषियों से जानें जवाब 

शुक्र की यह वक्री गति आमतौर पर मूल निवासी को जीवन को पूरी तरह से जीने के लिए प्रोत्साहित करती है। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े होते हैं उनके लिए रिश्तों और काम के पहलुओं में कुछ पुनर्मूल्यांकन भी लेकर आने वाला साबित होता है।

सांसारिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र मनोरंजन उद्योग को दर्शाता है। यह अर्थव्यवस्था, ग्लैमर उद्योग, महिला शक्ति और आर्थिक स्थिति का प्रतिनिधित्व भी करता है। शुक्र ग्रह की वक्री  गति लोगों की राय पर कुछ आम सहमति ला सकता है। इसके अलावा यह पुरानी नीतियों के कुछ विचार भी लेकर आने वाला साबित हो सकता है।

शुक्र वक्री 2021 (Venus Retrograde 2021)  तिथि और समय 

यूँ तो शुक्र ग्रह लंबी समयावधि के लिए वक्री गति में नहीं रहता है लेकिन यह अपनी इस गति के दौरान व्यक्तियों और समाज पर एक मजबूत प्रभाव अवश्य लेकर आता है। शुक्र ग्रह 19 दिसंबर 2021 को वक्री हो रहा है। समय की बात करें तो 16 बजकर 32 घंटे मिनट पर वक्री होगा और फिर 30 दिसंबर 2021 तक मकर राशि में इस गति में रहेगा। यह इसी गति में वापस धनु राशि में आ जाएगा। इसके बाद नए साल में 29 जनवरी 2022 को धनु राशि में अपनी गति बदलकर मार्गी हो जाएगा। यानी कि इस दौरान शुक्र की वक्री गति की अवधि 41 दिनों की रहने वाली है।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

वक्री शुक्र का भारत और विश्व पर पड़ने वाला प्रभाव

  • इस समय अवधि में विलासिता की वस्तुओं या चीजों के उत्पादन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अतीत की कुछ नीतियां अपनाए जाने पर विचार किया जा सकता है। 
  • प्रबल संभावना बन रही है कि इस दौरान लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ सकती है। 
  • उपभोक्ता और उनकी मांगों पर पुनर्विचार किया जा सकता है और कुछ आंशिक विचार मिल सकते हैं। 
  • दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों के विषय पर चर्चा होने की संभावना है। 
  • दुनिया भर की ग्लैमर इंडस्ट्री को इस समय में वापस अपनी पहचान प्राप्त होने का यह समय उपयुक्त समय प्रतीत हो रहा है। 
  • देशों की आयात और निर्यात नीतियों में सुधार के उज्जवल आसार बनते नजर आ रहे हैं।

वक्री शुक्र का आम व्यक्तियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव?

  • प्रेम के लिहाज से यह समय शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक होने की संभावना प्रबल बन रही है।
  • इसके अलावा लोगों में कलात्मक विचार उफान पर होगा और इस दौरान आप ज्यादा कलात्मक होकर सोचेंगे और चीजों को उसी तर्ज पर कुछ उत्पादक बनाने का विचार भी कर सकते है।
  • फैशन के प्रति झुकाव रखने वाले लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान कोई पुराना ट्रेंड वापस फैशन में आ सकता है। ऐसे में प्रबल संभावना है कि आपके अलमारी में जो चीज आपने मौजूदा ट्रेंड के लिहाज से हटा दी हो वह वापस आपके जीवन और अलमारी में अपनी जगह बना ले।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि में वक्री शुक्र का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि: पेशेवर जीवन के लिहाज़ से यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपने ऊपर काम का ज्यादा दबाव महसूस कर सकते हैं।

वृषभ राशि: यदि लंबे समय से आप किसी आध्यात्मिक जगह पर घूमने जाने की योजना बना रहे थे तो वक्री शुक्र की यह अवधि आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है और आप इस दौरान किसी आध्यात्मिक जगह पर घूमने जाने में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि: शुक्र की यह वक्री अवस्था मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आप अपनी मानसिक क्षमताओं में उन्नति का अनुभव करेंगे।

कर्क राशि: प्रेम के लिहाज से कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय अवधि बेहद ही शानदार साबित होगी। प्रबल संभावना बन रही है कि इस समय इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो। मुमकिन है कि यह दस्तक किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो अतीत में आपके साथ कहीं ना कहीं टकरा चुका हो।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी नौकरी में बेचैनी और असंतोष की भावना से घिरे रहने वाले हैं। ऐसे में मुमकिन है कि आप कुछ बीते हुए अवसरों को खंगाले और उनमें नया अवसर ढूंढने का प्रयास करें।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम के संदर्भ में यह समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको दिल की सुनने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपका कोई टूटा हुआ रिश्ता वापस से जुड़ने की कगार पर नजर आएगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। आप इस समय अवधि में अपनी पुरानी कार पर थोड़े पैसे निवेश करके उसे नया लुक दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आप का ज्यादा झुकाव रचनात्मक चीजों की तरफ देखने को मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को इस समय अवधि में ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपको अपने किसी पिछले यानी अतीत में किए गए निवेश से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय अवधि ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती है क्योंकि इस दौरान आप स्वभाव में बेहद ही संवेदनशील और आत्म केंद्रित रहने वाले हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर कुछ खर्चे लेकर के आएगा। अर्थात इस समय अवधि में आप अपने घर को नया लुक देने के लिए और घर में डिजाइनर चीज़ों को शामिल करने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी पूर्वक चलने का है। आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से आप को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आप की कमाई बहुत ज्यादा स्थिर नहीं रहने वाली है इसीलिए किसी भी तरह से सट्टा या फिर शॉर्ट टर्म निवेश करने से बचने की आपको सलाह पहले ही दी जा रही है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वक्री शुक्र के शुभ परिणाम पाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

  • शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को या कुंवारी कन्याओं को क्रीम या गुलाबी रंग के कपड़ों का दान करें। 
  • अपने पति या पत्नी को खुश करें और उन्हें स्पेशल गिफ्ट जैसे कोई परफ्यूम आदि देकर सरप्राइस करें। 
  • शुक्रवार के दिन अंधे लोगों को यथाशक्ति के अनुसार भोजन कराएं। 
  • अपने आसपास की सभी महिलाओं का सम्मान करें। 
  • शुक्रवार के दिन व्रत का पालन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आशा करते हैं आने वाला साल आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.