2500 वर्ष पुराना है उत्तराखंड स्थित यह शिव धाम !

उत्तराखंड को देव भूमि भी कहा जाता है। हर रोज़ यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे हिंदू धर्म के अनेकों पवित्र स्थल यहाँ स्थित है, जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। उत्तराखंड में शिव का एक ऐसा धाम भी है, जो जिसकी महिमा और रहस्य इसे बेहद खास बनाता है। इस पवित्र स्थल का नाम है, “जागेश्वर धाम” या “जागेश्वर घाटी मंदिर”। वैसे तो भारत के अधिकतर राज्यों में देवो के देव महादेव के कई धर्म स्थल हैं, लेकिन इस धाम का वर्णन शिव पुराण, लिंग पुराण और स्कंद पुराण में भी मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में आपको “जागेश्वर धाम” के विषय में कुछ रोचक बाते बताते हैं –

2500 वर्ष पुराना है यह मंदिर

“जागेश्वर धाम” अलमोढ़ा से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। भगवान शिव का यह धाम लगभग 2500 वर्ष पुराना है। यहां 124 बड़े और छोटे मंदिर हैं, साथ ही यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। उत्तराखंड में स्थित इस मंदिर का उल्लेख पौराणिक कथाओं में भी किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी से 18 वीं शताब्दी तक की अवधि में हुआ है। इस मंदिर के मुख्य परिसर में मल्ला राजाओं का एक शिलालेख स्थित है, जो उनकी जागेश्वर के प्रति आस्था को दर्शाता है। जगरेश्वर मंदिरों की दीवारों और स्तंभों पर अलग-अलग प्रकार के शिलालेख देखने को मिलते हैं, जो कि संस्कृत और ब्राह्मी भाषा है।

केदारनाथ मंदिर की तरह आता है नजर 

जागेश्वर को अपने आकर्षक मंदिर परिसर के लिए जाना जाता है। जागेश्वर धाम के विषय में यह कहा जाता है, कि यही पर भगवान शिव और सप्तऋषियों ने अपनी तपस्या की शुरुआत की थी और इसी जगह से ही शिव रुपि लिंग की पूजा की जाने लगी थी। इस मंदिर को गौर से देखने पर इसकी बनावट बिल्कुल केदारनाथ मंदिर की तरह लगती है। यहां जाने वाले लोगों को जगरेश्वर मंदिरों और उनके राजवंशों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है। यहां का सबसे विशाल और प्राचीनतम ‘महामृत्युंजय शिव मंदिर’ मुख्य मंदिरों में से एक है। जागेश्वर धाम में इसके अलावा भैरव, माता पार्वती,केदारनाथ, हनुमान, मृत्युंजय महादेव, माता दुर्गा के मंदिर भी विद्यमान है।

कैसे पहुंचे जागेश्वर धाम 

जागेश्वर धाम सड़क मार्ग से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां का नज़दीकी हवाई अड्डा पंतनगर एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। जागेश्वर से 150 किमी. दूर आपको यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम मिल जायेगा। अल्मोड़ा शहर से जागेश्वर धाम तक पहुंचने में आपको लगभग डेढ़ घंटा लगता है। यहां रुकने के लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है, और यहां से लगभग 2 किमी दूर पर कई होटल भी हैं।

आशा करते हैं इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद !

यह भी पढ़ें –

तुलसी विवाह विशेष: जानें क्यों गणपति कि पूजा में तुलसी का प्रयोग है वर्जित !

एक ऐसा शिव मंदिर जिसे बनने में लगा था 150 साल का समय, जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.