बेहद ख़ास हैं ये दो दिशायें, आर्थिक लाभ के लिए यहाँ अवश्य रखें ये चीज़ें

वास्तु विशेष अपने इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे घर की उन दो मुख्य दिशाओं के बारे में जिनका संबंध सीधे तौर पर सुख समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है और साथ ही इस बारे में बात करेंगे कि इन दोनों दिशाओं में कौन सी चीज़ें रखने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

बेहद शुभ होती है यह दो दिशाएं

शास्त्रों में और ज्योतिष के आधार पर अलग-अलग दिशाओं का अलग-अलग महत्व बताया गया है। हालांकि इनमें से दो ऐसी दिशायें हैं जिनका विशेष महत्व माना जाता है। यह है घर की उत्तर दिशा और घर की पूर्व उत्तर दिशा। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है इन दोनों ही दिशाओं का संबंध सीधे तौर पर आर्थिक संपन्नता से होता है। ऐसे में यदि इन दोनों दिशाओं में सही ढंग से वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है वहीं, दूसरी तरफ यदि इन दोनों दिशाओं में वास्तु दोष होता है तो व्यक्ति को तमाम तरह की आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।

अपने इस विशेष आर्टिकल में जानने की कोशिश करेंगे कि कहीं आपके घर में भी इन दोनों दिशाओं से संबंधित वास्तु दोष तो नहीं है। और साथ ही जानते हैं इन दोनों दिशाओं में क्या कुछ वस्तु रखकर आप अपने जीवन में आर्थिक संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra: क्या आप जानते हैं हर दिशा का क्या महत्व होता है?

इन दोनों दिशाओं से संबंधित वास्तु नियम

  • हिंदू धर्म में कुबेर भगवान को धन और समृद्धि का स्वामी और साथ ही उत्तर दिशा का स्वामी माना गया है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में घर की तिजोरी रखते हैं या फिर इस दिशा में पैसे रखते हैं तो वह आपके जीवन में कभी भी धन से संबंधित परेशानी नहीं आती है।
  • आपके घर में और जीवन में आर्थिक संपन्नता बनी रहे और आपको कभी भी किसी से क़र्ज़ या उधारी न लेनी पड़े इसके लिए आप अपने घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रख सकते हैं। इसके अलावा मुमकिन हो तो घर की इस दिशा को हमेशा नीले रंग का ही रखें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर की उत्तर दिशा में एक बड़ा कांच का बर्तन रखकर उसमें चांदी के सिक्के डालकर रखते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके जीवन में हमेशा बनी रहती है और आपको आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। ध्यान रखें इस बर्तन पर धूल न जमने पाए। इसकी साफ सफाई रखें और नियमित तौर पर इसे साफ करते रहें।
  • घर कि पूर्वोत्तर दिशा बेहद ही शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की कोई मूर्ति या तस्वीर रखते हैं तो इससे भी आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तस्वीर के समक्ष दिन में एक बार दीपक अवश्य जलाएं। इस जगह की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।
  • यदि आपके घर में आंवला या फिर तुलसी का पेड़ है तो इसे आज ही उठाकर घर की उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ अवश्य होगा।

यह भी पढ़ें: जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार चार दिशाओं का महत्व और उनसे जुड़े फायदे

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर की उत्तर दिशा में पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ आदि रखते हैं तो भी इससे आपको शुभ परिणाम हासिल होते हैं। इसके अलावा मुमकिन हो तो घर में जो भी सजावट की वस्तुएं हो वह भी आप इसी दिशा में रखें और फिर अपने जीवन में चमत्कार होता हुआ देखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.