तुला मासिक राशिफल – स्वास्थ्य, नौकरी, आर्थिक पक्ष के लिहाज से कैसा रहेगा सितंबर का महीना?

 तुला मासिक राशिफल – सितंबर: तुला राशि वालों, उम्मीद है अगस्त का महीना अच्छा बीता होगा। अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के साथ जिसके माध्यम से आप जान सकेंगे कि सितंबर 2023 का महीना आपकी राशि के लिए यानी कि आपके लिए कैसा रहने वाला है और इसके आधार पर आप यह भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और अधिक अच्छा बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? स्वाभाविक है कि यदि आप ऐसा करेंगे तो आप अपने जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे। साथ ही साथ आपकी उपलब्धियों का ग्राफ भी बेहतर हो सकेगा।

Varta Astrologers

राशिफल पर आगे की चर्चा से पहले बता दें कि या राशिफल एक स्थूल गणना होती है। अब इससे पहले कि हम सीधे-सीधे सितंबर महीने के राशिफल की बात करें, सितंबर महीने के गोचरों को जानना भी जरूरी रहता है, क्योंकि राशिफल गोचर के आधार पर ही बनते हैं। तो आइए जानते हैं कि सितंबर के महीने में आपकी राशि के लिए कौन से ग्रहों का गोचर कहां पर रहने वाला है और उनका क्या परिणाम होने वाला है?

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

तुला राशि वालों, 17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके लाभ भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे। अर्थात 17 सितंबर के पहले सूर्य आपके लिए काफी अच्छी तो वहीं 17 सितंबर से बाद के समय में सूर्य आपके लिए कमजोर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। मंगल के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके द्वादश भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। अर्थात सामान्य स्थितियों में हमें मंगल से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह पूरे महीने आपके लाभ भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर बुध के लिए यह एक अच्छी स्थिति है उस पर भी सकारात्मक बात यह है कि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे जबकि 16 सितंबर से बुध मार्गी हो जाएंगे। मतलब यह कि बुध पूरे महीने अच्छे परिणाम देने वाले हैं उस पर भी पहले भाग की तुलना में महीने के दूसरे भाग में ज्यादा अच्छे परिणाम देंगे। 

गुरु ग्रह की बात की जाय तो गुरु ग्रह पूरे महीने आपके सप्तम भाव में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर गुरु के लिए यह एक अच्छी स्थिति है लेकिन 4 सितंबर से वक्री होने के कारण, ऊपर से राहु-केतु और शनि के प्रभाव के कारण अच्छाइयों में कुछ कटौती हो सकती है। फलस्वरूप बृहस्पति आपको एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। शुक्र के लिए यह अच्छी स्थिति नहीं है।  हालांकि 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको कुछ एक मामलों में कुछ अच्छे परिणाम दे सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर शुक्र से हमें अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

शनि ग्रह की बात की जाए तो शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके पंचम भाव में हैं। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं, यह थोड़ी सी अच्छी स्थिति कही जाएगी लेकिन 8 सितंबर के बाद के शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। यानी कि अधिकांश मामलों में हम शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखेंगे। राहु ग्रह के गोचर को देखें तो राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके सप्तम भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में, इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। ऐसे में राहु से भी इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

केतु ग्रह की बात करें तो केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके पहले भाव में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस महीने केतु पर बुध के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन सब के बावजूद भी केतु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों का करियर

तुला राशि वालों, कार्यक्षेत्र के मामले में सितंबर 2023 का महीना आपको मिले-जुले या एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस महीने आपके करियर स्थान पर आपके राशि स्वामी शुक्र का गोचर रहने वाला है। वैसे तो दशम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आपका राशि स्वामी होकर दशम भाव में पहुंचा शुक्र आपको मिले-जुले परिणाम या एवरेज लेवल के परिणाम दिला सकता है। ध्यान रहे कि यहां का शुक्र अच्छा नहीं माना गया है लेकिन आपके लिए यह एवरेज लेवल के परिणाम दिलाने की कोशिश में रह सकता है। 

वहीं महीने के पहले भाग में आपके लाभ भाव का स्वामी सूर्य लाभ भाव में स्थित है। अर्थात आपको लाभ दिलाने की कोशिश करेगा। स्वाभाविक है कि लाभ तभी मिलता है जब अपना काम अच्छे से चल रहा होता है। यानी कि यहां से भी सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। बुध ग्रह व्यापार व्यवसाय का कारक माना गया है और बुध का लाभ भाव में गोचर भी अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। यानी कि बुध ग्रह के द्वारा भी अच्छे परिणाम का संकेत मिल रहा है। 

बृहस्पति के गोचर की बात की जाय तो बृहस्पति सप्तम भाव में होकर आपके लाभ भाव को देख रहा है। यानी कि यहां से भी लाभ मिलने की उम्मीदें हैं। इन सारे ग्रहों की स्थितियों को मिला-जुला करके देखें तो इस महीने आपको एवरेज से बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं। बशर्ते आप मेहनत करने को तैयार हों। 

सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना सामान्य तौर पर एवरेज लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन मेहनत करने वाले लोग एवरेज से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वहीं व्यापार व्यवसाय वाले लोगों को अपेक्षाकृत अधिक सावधानी रखने की स्थिति में बुध ग्रह की अनुकूलता के चलते व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। फिर भी व्यापारियों को इस महीने कोई बड़ा रिस्क लेने से बचने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ किसी नए सौदे में बिना अनुभव के हाथ डालने से भी बचाना जरूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आप सामान्य तौर पर मिले-जुले अथवा एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति

तुला राशि वालों, आर्थिक मामलों में इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि महीने का पहला भाग तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। सबसे पहले हम इस मामले में आपके लाभ भाव की स्थिति का जायजा लेते हैं तो हम पाते हैं कि इस महीने के पहले भाग में लाभ भाव का स्वामी सूर्य लाभ भाव में ही रहने वाला है। यह एक अच्छी बात है लाभ भाव में बुध का गोचर भी सामान्य तौर पर अच्छा करने की कोशिश करेगा। ये दो पॉइंट अच्छे हैं लेकिन 17 सितंबर के बाद सूर्य का गोचर व्यय भाव में चला जाएगा। यहां से आर्थिक मामलों में कुछ कठिनाइयां शुरू हो सकती हैं। 

धन भाव के स्वामी मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल इस पूरे महीने आपके द्वादश भाव में रहने वाला है। यह एक कमजोर बात है अर्थात इस महीने कुछ बेकार के खर्चे देखने को मिल सकते हैं। उस पर भी संचित धन खर्च होने की संभावनाएं बन रही है। सारांश यह की सितंबर 2023 का महीना लाभ के मामले में एवरेज लेवल का परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। क्योंकि महीने का पहला हिस्सा लाभ दिलाने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। वहीं दूसरा हिस्सा अचानक से खर्च बढ़ा सकता है। 

वहीं धन बचाने अथवा संचित धन की रक्षा सुरक्षा के मामले में देखा जाए तो यह महीना कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अर्थात लाभ को लेकर शायद इस महीने आपको कोई बड़ी शिकायत न रहे लेकिन खर्च तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में खर्चों को रोकने की कोशिश जरूरी रहेगी। 

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य

तुला राशि वालों, स्वास्थ्य को लेकर इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से अधिक जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि आपके पहले भाव पर राहु केतु का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है और अभी अक्टूबर तक रहने वाला है। तो ऐसी स्थिति में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत तो बनी ही हुई है। ऊपर से इस महीने आपका राशि स्वामी शुक्र दशम भाव में गोचर करने वाला है। दशम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है। इन कारणों से स्वास्थ्य में कुछ दिक्कतें तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती हैं। 

यदि आप पहले से अस्वस्थ चल रहे हैं और दवाओं का ज्यादा असर नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा कि डॉक्टर में बदलाव करके देखें। शायद आपको बेहतर आराम मिल सकेगा। यदि दवाओं से अधिक असर न हो रहा हो तो दवाओं के साथ-साथ दुआ लेना भी फायदेमंद रहेगा। यानी कि स्वास्थ्य को लेकर इस महीने किसी भी प्रकार की असावधानी नहीं दिखानी है, लापरवाही नहीं दिखानी है। यदि अनिद्रा व एंजाइटी आदि की शिकायतें पहले से हैं तो इस महीने स्वयं को प्रसन्न रखने की तथा चिंता मुक्त होकर सोने की कोशिश बहुत जरूरी रहेगी। 

सिर दर्द, बुखार या कभी-कभार पेट से संबंधित समस्याएं इस महीने परेशान कर सकती हैं। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो इस महीने उस मामले में भी अपेक्षाकृत अधिक जागरूकता दिखाने की जरूरत रहेगी। अपनी प्रकृति के अनुसार आहार बिहार रखकर आप किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या को अपने से दूर रख सकेंगे। वाहन इत्यादि भी इस महीने सावधानी से चलने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। सारांश यह की सितंबर 2023 के महीने में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और चैतन्य रहकर आप स्वयं को स्वस्थ रखने में कामयाब रह सकते हैं। महीने का पहला भाग दूसरे भाग की तुलना में बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों की शिक्षा

तुला राशि वालों, शिक्षा के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि बुध और बृहस्पति ग्रह की स्थिति इस महीने भी अच्छी है लेकिन पंचमेश की स्थिति तुलनात्मक रूप से कमजोर नजर आ रही है। आपके पंचम भाव का स्वामी शनि इस महीने वक्री है। राहु के नक्षत्र में है और 8 सितंबर के बाद यह राहु के उप नक्षत्र में भी प्रभावी रहने वाला है। इन तमाम कारणों से इस महीने अपनी विषय वस्तु पर फोकस करने में आपको परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है। बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी शिक्षा के मार्ग में व्यवधान देने का काम कर सकती है। 

हालांकि जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि इस महीने बृहस्पति और बुध की गोचर की अनुकूलता आपको फायदा दिला सकती है लेकिन इसके लिए आपको लगातार मेहनत करते रहनी होगी। लगातार मेहनत करने की स्थिति में शनि की नकारात्मकता कम होती है और बृहस्पति की सकारात्मक बढ़ती है। फलस्वरूप आप अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं। 

वहीं बुध का गोचर भी लाभ भाव में होने के कारण आपको अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा लेकिन महीने के पहले भाग में बुध ग्रह अस्त और वक्री है। अतः यहां से भी तुलनात्मक रूप से अधिक कोशिश करने का संकेत मिल रहा है। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना तुला राशि वाले लोगों की शिक्षा के लिए तुलनात्मक रूप से कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। लगातार मेहनत करने की स्थिति में ही आप संतोष पद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए कोशिश में कोई कमी नहीं छोड़नी है। तभी जा करके आपको संतोष पद परिणाम मिल सकेंगे। 

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

तुला राशि वालों, आपके पंचम भाव का स्वामी शनि इस महीने वक्री है। राहु के नक्षत्र में है और महीने की शुरुआती 8 दिनों के बाद राहु के उप नक्षत्र में भी रहने वाला है। ये सारी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही है कि इस महीने प्रेम संबंधों में संदेह की उत्पत्ति हो सकती है अर्थात रिलेशनशिप में डाउट के चलते कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। शुक्र का गोचर भी इस महीने दशम भाव में रहने वाला है। जिसे सामान्य तौर पर बहुत अच्छा नहीं माना गया है। यही कारण है कि यह महीना प्रेम संबंध के मामले में कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। ऐसी स्थिति में आत्मीय मामलों में बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। 

दांपत्य जीवन की बात की जाए तो इस मामले में भी सप्तम भाव के स्वामी मंगल का द्वादश भाव में गोचर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। हालांकि सप्तम भाव का स्वामी अपने भाव को देखेगा यह जरूर एक अच्छा पॉइंट है लेकिन बाकी की स्थितियां विशेष अनुकूल नहीं है। जैसे कि सप्तम भाव में राहु केतु शनि का प्रभाव लंबे समय से चला रहा है और अभी आगे भी रहने वाला है। तो पुरानी समस्याएं तो है हीं लेकिन नए सिरे से भी इस महीने कोई समस्या न उत्पन्न होने पाए इस बात का ख्याल रखना जरुरी रहेगा। 

अगर कहीं से किसी तरीके की कोई नकारात्मकता अनुभव में आए अर्थात छोटा-मोटा विवाद उत्पन्न हो तो उसे छोटे लेवल पर ही समाप्त करने की कोशिश करें। अन्यथा शनि मंगल राहु केतु जैसे पाप ग्रहों का प्रभाव दांपत्य जीवन में बड़ी परेशानी दे सकते हैं। इसलिए न केवल आपस में शांतिपूर्वक रहना है बल्कि एक दूसरे की भावनाओं और स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरुरी रहेगा। सारांश यह की सितंबर के महीने में आपको अपनी लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए काफी समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी। 

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

तुला राशि वालों, सबसे पहले हम आपके पारिवारिक मामलों की बात कर लेते हैं तो हम पाते हैं कि इस महीने आपके दूसरे भाव का स्वामी मंगल द्वादश भाव में रहने वाला है। यह एक अच्छी स्थिति नहीं है। दूसरे भाव पर शनि ग्रह का प्रभाव भी है। यह भी एक अच्छी स्थिति नहीं है। देखा जाय तो दूसरे भाव पर लंबे समय तक किसी शुभ ग्रह का प्रभाव नहीं नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में हमें लगता है कि यह महीना पारिवारिक मामलों में भी कमजोर परिणाम दे सकता है। अतः सावधानी पूर्वक निर्वाह करना आवश्यक रहेगा। 

एक दूसरे से वाद विवाद बिल्कुल नहीं करना है। खासकर महीने का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में ज्यादा कमजोर रह सकता है। इसलिए परिवारिक मामलों से जुड़े जितने भी आवश्यक कार्य हैं उन्हें 17 सितंबर से पहले संपन्न कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। गृहस्थ मामलों में भी किसी ग्रह विशेश से कोई अधिक अनुकूलता मिलती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। हालांकि शुक्र की दृष्टि के चलते कुछ लग्जरी आइटम्स आप खरीद सकते हैं लेकिन बाकी अन्य मामलों में इस महीने सावधानी पूर्वक निर्वाह करने के बाद ही गृहस्थ जीवन में अनुकूल परिणामों की उम्मीद आप कर सकते हैं। 

सारांश यह कि सितंबर का महीना तुला राशि वाले लोगों के पारिवारिक और गृहस्थ मामलों के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए संबंधों को महत्व और समय देना जरुरी रहेगा। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

सितम्बर 2023 में तुला राशि वालों के लिए उपाय

उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में, 

  • हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाई चढ़ाएं और प्रसाद अन्य लोगों के साथ-साथ मित्रों में जरूर बांटें। 
  • सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं और स्नान ध्यान करके सूर्य भगवान को जल चढ़ाएंl
  • मांस, मदिरा, व अश्लीलता आदि से दूरी बनाएं। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि सितम्बर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.