जीवन में प्रबल सफलता प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन अवश्य करें ये विशेष उपाय !

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार बृहस्पति देव को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। इसके साथ ही साथ ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी सभी नवग्रहों में बृहस्पति को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। कहते हैं की गुरु का प्रभाव जिसके जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ता है उसे जीवन में कभी भी किसी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। हाँ लेकिन यदि कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो तो ऐसे में गुरु आपके जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। आज हम आपको विशेष रूप से गुरुवार के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद आप अपने जीवन की मुसीबतों को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो प्रमुख उपाय। 

बृहस्पति देव को मुख्य रूप से जीवन में बुद्धि, भाग्य और विवाह का कारक माना जाता है। यदि आपके विवाह में कोई समस्या आ रही हैं तो गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करके आप अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही साथ कार्यक्षेत्र या जीवन के किसी अन्य क्षेत्र में आने वाली समस्या का समाधान भी गुरुवार के दिन इन उपायों को करके कर सकते हैं। 

गुरुवार के दिन किये जाने वाले महत्वपूर्ण उपाय निम्नलिखित हैं 

  • गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख शांति आती है और जीवन में बल, विद्या और धन में बढ़ोतरी होती है। 
  • वैसे व्यक्ति जिनकी शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं उन्हें बृहस्पतिवार के दिन विशेष रूप से व्रत रखना चाहिए और गुरु की पूजा करनी चाहिए। 
  • बृहस्पतिवार के दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो इस दिन विशेष रूप से बृहस्पतेश्वर महादेव की पूजा भी करें। इसके आलावा इस दिन पीले वस्त्र पहनें और प्रसाद के तौर पर चने की दाल और गुड़ चढ़ाये। इसके साथ ही साथ इस दिन केले के पौधे की पूजा अर्चना भी जरूर करें। 
  • बृहस्पति देव का आशीर्वाद जीवन पर बनाये रखने के लिए इस दिन खासतौर से ब्रह्मणों को भोजन करवाना और उनका आशीर्वाद पाना शुभ माना जाता है। 
  • गुरुवार के दिन पूजा पाठ के बाद माथे पर केसर का तिलक लगाने से भी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत बनती है और जीवन सुखमय व्यतीत होता है। 
  • कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत बनाने के लिए इस दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। 
  • छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इस दिन किसी विद्वान् व्यक्ति को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भेंट करना चाहिए। 
  • गुरु की सकारात्मक कृपा जीवन पर बनाये रखने के बृहस्पतिवार के दिन यथाशक्ति सोने का दान करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। 
  • गुरुवार का दिन विष्णु जी का दिन भी कहलाता है इसलिए इस दिन उनकी पूजा अर्चना कर भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

विशेष लाभ के लिए करें गुरु के इन मंत्रों का जाप 

बृहस्पतिवार के दिन विशेष रूप से गुरु के विभिन्न मंत्रों का जाप कर भी आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। गुरु के कुछ बेहद महत्वपूर्ण मंत्रों का उल्लेख हम यहाँ कर रहे हैं। 

   ॐ गुं गुरवे नम:।।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *