बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों को करने से मिल सकता है लाभ, जीवन बनेगा सुखमय !

सप्ताह के पांचवे दिन गुरुवार को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। जहां ज्योतिषशास्त्र में सभी नवग्रहों में बृहस्पति को सबसे ज्यादा बलशाली माना गया है वहीं दूसरी तरफ हिन्दू धर्म में भी बृहस्पति देव को गुरु का दर्जा दिया गया है। उन्हें जीवन में बल, विद्या और बुद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए जीवन के इन क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए आज हम आपको बृहस्पतिवार के दिन किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं गुरुवार के दिन किये जाने वाले उन खास उपायों के बारे में।

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार के दिन आपके लिए निम्नलिखित उपायों को करना फलदायी साबित हो सकता है। इन उपायों को करने से ना केवल आपके जीवन में धन, विद्या और ज्ञान आएगा बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी जीवन में खुशियों का समावेश होगा।  

  • बृहस्पति वार के दिन मुख्य रूप से बृहस्पति देव की पूजा अर्चना करना प्रमुख माना गया है। माना जाता है कि इस दिन उनकी विशेष पूजा पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में विद्या, धन, बुद्धि और बल का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषशास्त्र की माने तो जिनके जीवन में विवाह में बाधाएं आ रही हों उन्हें उन्हें विशेष तौर पर इस दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए।
  • बृहस्पति देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निपटने के बाद पीले वस्त्र पहनें और बृहस्पति देव की पूजा करें उन्हें पीले फूल चढ़ाये और प्रसाद के रूप में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं।
  •  इस दिन व्रतियों को बृहस्पति देव की कथा भी जरूर सुननी चाहिए।
  • इस दिन खासतौर से ब्राह्मणों को भोजन कराने और उन्हें दान दक्षिणा देने से आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • मनवांछित फल पाने के लिए इन दिन मंदिर में चने की दाल और गुड़ दान करना भी शुभ फलदायी सिद्ध हो ताकत है।
  • छात्रों को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए इस दिन विशेष रूप से किसी पंडित या पुरोहित को पुस्तकों का दान करना चाहिए।
  • यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति सबल है तो उसे मजबूत बनाने के लिए आज के दिन आपको खासतौर से सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करते समय अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए।
  • स्नान के बाद माथे पर केसर का तिलक लगाए और केले के पौधे में “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाये।
  • धन की समस्या से निजात पाने के लिए इस दिन जहां तक संभव हो पैसों के लेन-देन से बचें।
  • विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिए इस दिन विशेष रूप से बाल धोने और नाखून काटने से बचना चाहिए। 

उपरोक्त उपायों को खासतौर से बृहस्पतिवार के दिन करने से आपको विशेष लाबाह की प्राप्ति हो सकती है। इससे ना केवल जीवन में खुशियों का समावेश होगा बल्कि जीवन सुखमय और मंगलकारी भी बनेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *