छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और देव दिवाली के महाउपाय देंगे अपार धन।

जैसा सभी जानते हैं कि हिंदू पंचांग अनुसार एक वर्ष में 12 महीने होते हैं, जिसमें से कार्तिक का महीना भगवान विष्णु का महीना माना गया है। कार्तिक के महीने में ही कई शुभ त्यौहार मनाए जाते हैं, जैसे: करवाचौथ, धनतेरस, नरक चतुर्दशी दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा। ऐसे में हिन्दू धर्म अनुसार इस महीने में दान, स्नान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

कार्तिक माह में स्नान-दान का महत्व

माना जाता है कि कार्तिक के महीने में किसी भी बह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु और तुलसी पूजन करना चाहिए। कार्तिक माह में ही तुलसी विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं। जिस दौरान लोग सुबह सवेरे उठकर गंगा स्नान करते हैं। इसके अलावा इस महीने दीपदान का भी बहुत महत्व है, लेकिन इस महीने तीन दीपावली का सबसे अधिक महत्व होता है। 

कार्तिक माह की तीन दिवाली का महत्व 

कार्तिक मास में ही तीन दिवाली आती हैं। जिसमें से कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इसके बाद कार्तिक अमावस्या को बड़ी दिवाली मनाए जाने का विधान हैं एवं इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में उक्त तीनों ही दिवाली का बहुत ही खास महत्व होता है। ऐसे में आइये जानते हैं वो ख़ास उपाय जो इन तीन दिवाली के दौरान करने से मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा आप भी प्राप्त कर सकते हैं:-

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

  1. नरक चतुर्दशी  

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली और काली चौदस भी कहा जाता है। इसी दिन हनुमान जयंती भी होती है। जिस दौरान विशेष तौर पर शाम के समय हनुमान पूजा, काली पूजा और यमराज के निमित्त दिए जलाए जाने का विधान है। माना जाता है कि छोटी दिवाली पर ऐसा करने से हर तरह का भय समाप्त हो जाता है और परिवार की अकाल मृत्यु नहीं होती है।

  1. बड़ी दिवाली 

कार्तिक अमावस्या के दिन बड़ी दिवाली मनाई जाती है। माना जाता है कि यदि कोई इस विशेष दिन धनिया के ताजे पत्ते खरीदकर घर लाता है और फिर उन पत्तों को किसी गमले में लगा देता है तो मान्यता अनुसार यदि इसका पौधा चेत गया तो आपके घर में साल भर धन की वर्षा होती रहती है। हालांकि इस दौरान ये महाउपाय किसी ज्योतिष या जानकार से पूछकर ही करना शुभ होता है। 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

  1. देव दिवाली 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है, जिसे मान्यता अनुसार देवता मनाते हैं। शास्त्रों की माने तो देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाते हैं। ऐसे में यदि कोई भी मनुष्य इस दिन गंगा के तट पर दीप जलाकर देवताओं से किसी मनोकामना को लेकर प्रार्थना करता है तो देवता उसे निश्चित ही स्वीकार कर उसे पूर्ण करते हैं। इसके साथ ही इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से कहा जाता है कि माता लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है। इस दिन दीपदान करने से भी व्यक्ति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.