सावन का तीसरा मंगलवार: राशिनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगी भगवान शिव की कृपा

आज श्रावण माह का तीसरा मंगलवार है, जिस दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं मंगला गौरी का व्रत करती हैं, जिसे मंगळागौरी, मंगळागौर भी कहा जाता है। यह व्रत हर वर्ष सावन के महीने में प्रथम मंगलवार से प्रारंभ होकर इस माह के सभी मंगलवारों को किये जाने का विधान है। यह व्रत पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती की कृपा पाने के लिए सबसे सुलभ मौका माना जाता है और इस माह ये मौका एक बार फिर आज सावन के तीसरे मंगलवार को मिल रहा है। जब सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत पूरे विधि-विधान के रखा जा रहा है।  

सावन महीने के हर मंगलवार रखा जाता है मंगलागौरी व्रत

जैसा सभी जानते हैं कि भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना हर मामले में बहुत ही पवित्र होता है क्योंकि जहां एक ओर इस पूरे ही महीने भगवान भोले के भक्त उनकी आराधना में लगे हुए प्रत्येक सोमवार को महादेव का व्रत रखते हैं, वहीं दूसरी ओर सावन के प्रत्येक मंगलवार को माता पार्वती को भी प्रसन्न करने हेतु और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सुहागिन स्त्रियां और अविवाहित कन्याएं भी मंगला गौरी व्रत रखती हैं। 

मां गौरी और भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद 

ऐसे में अगर आपने भी आज सावन के तीसरे मंगलवार का व्रत किया है, तो आपको मां गौरी के साथ-साथ भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। चलिए जानते हैं आपकी राशि अनुसार आखिर आपको किस तरह इस मंगलवार भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए जिससे आप उनकी कृपा के साथ-साथ मां गौरी से मनचाहा फल प्राप्त कर सकते है :-

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज के दिन विशेष तौर से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शहद या गन्ने के रस से उनका अभिषेक करना चाहिए। 

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक यदि आज के दिन कच्चे दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन लाल फूल, बिल्वपत्र और ताजे फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करने पर मां गौरी और भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होगा। 

सिंह राशि

यदि आपकी चंद्र राशि सिंह है तो आपको आज के दिन शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करने की सलाह दी जाती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि की महिलाओं को गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करने से शुभाशुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि

धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से तुला राशि के लोगों को आज के दिन भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को सावन के तीसरे मंगलवार के दिन लाल फूल और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करना लाभदायक सिद्ध होगा। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को तिल और सरसों के तेल से भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग स्वरूप का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प से शिवलिंग का पूजन और उसका  अभिषेक करना शुभ रहेगा। 

मीन राशि

मीन राशि के लोग गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र और पीले फल से भगवान शिव का पूजन और उनका अभिषेक करें।

ये भी पढ़ें:

मंगलवार के उपाय: केवल इस एक काम को करने से दूर हो सकती है पैसों की समस्या !

राशि अनुसार जानें सोने के आभूषण धारण करने के इन प्रमुख नियमों को !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.