करियर राशिफल 2024: नौकरी-कारोबार के मामले में बेहद भाग्यशाली रहेंगे इन राशियों के लोग

करियर की टेंशन भला किसी नहीं होती है? हर व्यक्ति अपने जीवन में दिन-रात अपने करियर को बनाने की अथक कोशिश करता है। ऐसे में अब जब नया साल शुरू होने वाला है तो स्वाभाविक सी बात है कि हममें से अधिकतर लोगों के मन में अपने करियर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे होंगे कि, क्या वर्ष 2024 में हमारा करियर सफलता प्राप्त करेगा? क्या इस साल हमारा करियर हमें उन्नति दिलाएगा? क्या हमने जो करियर चुना है उसमें हमें सफलता प्राप्त होगी? आदि। 

आपके मन में भी करियर से संबंधित किसी भी तरह के सवाल अगर उठ रहे हैं तो उनका जवाब हमने इस ब्लॉग के माध्यम से देने का प्रयत्न किया है। इस ब्लॉग में जानेंगे उन राशियों के बारे में जिन्हें 2024 में करियर के संदर्भ में शानदार परिणाम प्राप्त होने वाले हैं।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

2024 में इन राशियों को करियर में मिलेगी अपार सफलता 

मेष राशि

साल 2024 मेष जातकों के करियर में स्थायित्व लेकर आएगा। आप अपने काम में पक्के बने रहेंगे जिससे आपको फायदा होगा। इसके अलावा आपकी सैलरी में वृद्धि, पदोन्नति होने की भी प्रबल संभावना नजर आ रही है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो नौकरी के साथ ही इसे शुरू करने की सलाह दी जा रही है और एक बार पैर जमाने के बाद आप धीरे-धीरे नौकरी छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। इस साल आपके विदेश जाने के योग भी बना रहे हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के दशम भाव में नवमेश और दशमेश की उपस्थिति करियर के लिहाज से शुभ संकेत दे रही है। इस साल आप मन लगाकर काम करेंगे आपको पदोन्नति और सैलरी में वृद्धि मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही आपके बॉस भी आपके काम से बेहद ही प्रसन्न रहने वाले हैं। 

मिथुन राशि 

2024 में ग्रहों की स्थिति मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद ही अनुकूल है। सलाह केवल इतनी दी जा रही है कि किसी भी तरह का शॉर्टकट ना लें। कड़ी मेहनत करते रहें आपको नौकरी में अच्छी सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इसके अलावा इस साल आपका काम आपको काफी व्यस्त रखने वाला है। हालांकि इससे परेशान ना हों क्योंकि यह व्यस्तता आपको सफलता दिलाने वाली है। 

कर्क राशि 

साल 2024 में दसवें भाव में बृहस्पति और सूर्य और छठे भाव में मंगल की स्थिति नौकरी के लिहाज से अनुकूल संकेत दे रही है। कर्क जातक मेहनती बनेंगे जिससे वरिष्ठों और सहकर्मियों का समर्थन आपको प्राप्त होगा। साल के उत्तरार्ध में आपका प्रदर्शन काफी शानदार होगा जिसके चलते आपके पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। 

सिंह राशि 

इस साल दशम भाव से दशम भाव यानी कि सप्तम भाव में दिगबली शनि महाराज पूरे साल बने रहेंगे जिससे करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आप कड़ी मेहनत करेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो 2024 में आपकी यह तलाश पूरी होने वाली है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए भी साल 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है। 

कन्या राशि 

साल 2024 में शनि महाराज पूरे साल आपके छठे भाव में मौजूद रहेंगे जिसकी वजह से नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होगी। साल के पूर्वार्ध में आप अपनी प्रतिभा दिखा पाने में कामयाब रहेंगे जिसका भी आपको लाभ मिलेगा। अगस्त का महीना करियर के लिहाज से आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप नौकरी में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में कामयाब होंगे जिसके दम पर आपको कोई नया पद सौंपा जा सकता है। 

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए भी साल 2024 काफी अनुकूल संकेत दे रहा है। इस साल आप अपने करियर में खूब तरक्की और सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। नौकरी में कोई भी समस्या नहीं होगी। मेहनत के दम पर आप उन्नति प्राप्त करेंगे। पदोन्नति मिलने के योग हैं। साथ ही वेतन में वृद्धि के भी संकेत नजर आ रहे हैं। 

वृश्चिक राशि 

साल 2024 में आपके करियर में स्थायित्व देखने को मिलेगा। इस साल बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे जिससे आपको करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद विरोधी पस्त होंगे और आप मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। नौकरी में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी के भी योग नजर आ रहे हैं। 

मकर राशि 

इस साल आपको नौकरी के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप कड़ी मेहनत करने से नहीं कतराएँगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपका औहदा भी बढ़ेगा। आपकी काबिलियत कार्यक्षेत्र में लोगों को नजर आएगी। अप्रैल और अगस्त के बीच स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह साल अनुकूल रहेगा। इस साल आपकी पदोन्नति के भी उच्च संकेत मिल रहे हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक वर्ष 2024 में अपनी नौकरी में बढ़-चढ़कर योगदान देते नजर आएंगे। आप खूब मेहनत करेंगे जिसका आपको फल भी प्राप्त होगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होने वाली है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी, लोग आपको इज्जत की नजर से देखेंगे, आपका बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई बड़ा काम, पदोन्नति या वेतन में वृद्धि दे सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र या करियर के लिहाज से साल की शुरुआत शानदार रहने वाली है। इस साल आपके करियर में अद्भुत सफलता आपको प्राप्त होगी। जनवरी से मार्च के बीच में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका बोलबाला देखने को मिलेगा। सहकर्मी, आपके जूनियर, और आपके वरिष्ठ लोग आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। इसके अलावा नौकरी में पदोन्नति की भी उच्च संभावना बनती नजर आ रही है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.