इन चार राशियों को जीवन में नहीं होती है धन संबंधी समस्या, माँ लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

जीवन में पैसों की जरूरत हर गृहस्थ जीवन जीने वाले इंसान को रहती है। लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को इस पैसे को कमाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और वहीं कुछ लोग आसानी से ही पैसे कमा लेते हैं। वहीं कुछ लोगों को जन्म से ही रुपये और पैसों की कोई कमी नहीं होती।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

ज्योतिष शास्त्र मानता है कि जीवन में हमें जो भी फल प्राप्त होते हैं वो ग्रहों की वजह से होते हैं। ऐसे में जीवन में धन कमाने और उसका संचय कर पाने की आपकी क्षमता भी ग्रहों पर ही निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां और नौ ग्रह हैं। ये सभी बारह राशियां किसी न किसी ग्रह के अधीन होती हैं। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन पर इन ग्रहों की विशेष कृपा होती है जिसकी बदौलत इन राशि वाले जातकों को धन प्राप्त करने में अमूमन ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको उन चार राशियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपने जीवन में समान्यतः धन अर्जित करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

चार राशियां जिन पर होती है माँ लक्ष्मी की कृपा

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के स्वामी भगवान सूर्य माने जाते हैं। भगवान सूर्य को समस्त ग्रहों के बीच राजा का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में जिन जातकों पर भगवान सूर्य की कृपा हो उनके सितारे हमेशा बुलंद रहते हैं।सिंह राशि के जातक बड़ी ही धार्मिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं। सिंह राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व और मजबूत इच्छाशक्ति के मालिक होते हैं। चूंकि इन पर स्वयं भगवान सूर्य की कृपा रहती है इस वजह से माता लक्ष्मी भी इन जातकों पर प्रसन्न रहती हैं। सिंह राशि के जातक अगर ठान लें तो अपार धन अर्जित करने में सक्षम हो सकते हैं। साथ ही इस राशि के जातक सामान्य स्थिति में समाज में उच्च पद व प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि  के स्वामी भगवान शुक्र माने जाते हैं। शुक्र देवता को भौतिक सुखों का दाता कहा जाता है। जिस भी जातक पर भगवान शुक्र की कृपा हो जाती है, वैसे जातक को अपने जीवन में सभी तरह के सांसारिक सुखों को भोगने का फल प्राप्त हो है। वृषभ राशि के जातकों को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का भली-भांति एहसास रहता है और इनके सपने बेहद ऊंचे होते हैं। ऐसे में मजबूत लक्ष्य, सौभाग्य और भगवान शुक्र की कृपा हो जाने से वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में धन अर्जित करने में ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

कर्क राशि : कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ ग्रह माना जाता है। कर्क राशि के जातकों के अंदर गज़ब की नेतरितवा क्षमता होती है। इस राशि के जातक स्वभाव से बेहद मेहनती होते हैं और समाज में अपनी पहचान बनाने को उत्सुक रहते हैं। इनके मेहनती स्वभाव और चंद्रमा देवता की कृपा से माता लक्ष्मी भी इनपर बेहद प्रसन्न रहती हैं और समान्यतः इस राशि के जातकों को जीवन में कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : Lakshmi Yog- जानें कितनी तरह के होते हैं लक्ष्मी योग और क्या मिलता है इनसे लाभ

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल को सभी ग्रहों के बीच सेनापति का दर्जा प्राप्त है। वृश्चिक राशि के जातक बेहद साहसी और पराक्रमी होते हैं। ये अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और स्वभाव में आवेग के लिए जाने जाते हैं। मंगल की कृपा से इनके अंदर हर कार्य के प्रति गज़ब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातक बेहद आसानी से जीवन में धन कमाते हैं और एक सुखद जीवन जीते हुए नजर आते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.