इन 3 राशि में होता है पहली ही मुलाकात में अपना दीवाना बनाने का हुनर, क्या आपकी राशि है इस लिस्ट में?

राशि रोचक तथ्य: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार सीधेतौर पर उसकी राशि और उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों से प्रभावित होता है। वैदिक ज्योतिष में इन्हीं नक्षत्रों की संख्या 27, ग्रहों की 9 और राशियों की 12 बताई गई हैं।

यही कारण है कि राशिचक्र की 12 राशियों में जहां कुछ राशि के जातकों में जन्म से ही कुछ ख़ास गुण मौजूद रहते हैं, तो कुछ जातक की राशि उसके स्वभाव से जुड़े कुछ चौकाने वाले राज बयां करती है। क्योंकि सभी 12 राशियों पर 9 ग्रह में से किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होने के चलते, इनसे जुड़े लोगों का व्यवहार व उनकी पसंद-नपसंद एक दूसरे से काफी भिन्न होती है। 

आकर्षक और मजबूत पर्सनालिटी के धनी होते हैं ये जातक 

तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन मुख्य रूप से 3 राशियों के जातकों से अवगत कराएंगे, जिसके अंदर अन्य जातकों की तुलना में गजब की आकर्षण शक्ति होती हैं। अपने इस आकर्षण के बल पर ही ये जातक किसी छुपे रुस्तम की तरह दूसरों को पहली मुलाकात में ही उन्हें अपना दीवाना बनाने का हुनर रखते हैं। आइए जानें अब इन राशियों के बारे में विस्तार से….. 

अपनी व्यक्तिगत किसी भी समस्या का पाएं समाधान, हमारे विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

वृषभ राशि:

दूसरों को पहली ही नज़र में दीवाना बनाने की कला में माहिर राशियों में सबसे पहला स्थान, राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ को दिया गया है। इनके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और आकर्षण व रोमांस का कारकतत्व शुक्र को ही प्राप्त होता है। ऐसे में शुक्र के गुणों की तरह ही इन जातकों की पर्सनालिटी भी काफी आकर्षक होती है। अपनी इसी आकर्षक व दमदार पर्सनालिटी के चलते ये पहली ही मुलाक़ात में सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। हालांकि ये जातक व्यवहार में काफी संतुलित और स्थिर होते हैं। इस कारण हमेशा दूसरों के प्रति इनका दयावान स्वभाव देखा जा सकता है। ये दूसरों को प्रेरित करने में सदैव आगे रहते हैं। ऐसे में ये मुख्य वजह है कि दूसरे लोग इनके प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। अपने जीवन में भी इन्हे खुश रहना पसंद होता है और ये अपने जीवन में खूब मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और दूसरों का सहयोग हासिल करते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

सिंह राशि: 

राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह होती है, जिनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। शारीरिक विशेषताओं की बात करें तो आमतौर पर इस राशि के जातकों का मस्तक उन्नत और माथा विशाल होता है। साथ ही सूर्य की भांती ही इन लोगों के नैन-नक्शों में गजब का तेज देखा जाता है। ये तेज ही इन्हें दूसरों के सामने आकर्षक बनने में मददगार सिद्ध होता है। इनके नेत्रों में भी एक अलग ही चमक देखने को मिलती है, जिससे कोई भी इनकी आंखों में खुद को डूबा हुआ महसूस कर सकता है। इनके पार्टनर को इनका ये स्वभाव अत्यंत पसंद आता है और ये अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं। ये जातक अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करते हैं। इस कारण ये जहाँ भी जाते हैं उस महफिल में समा बांध देते है। पहली ही मुलाक़ात में अगर आपको अपना इंप्रेशन छोड़ना हो तो आप सिंह जातकों से मदद ले सकते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदना और रोमांचक कार्य करना पसंद आता है। इसलिए भी ये जातक जिससे भी मिलते हैं, वो व्यक्ति इनका प्रशंसक या दीवाना बन जाता है।  

इस साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मकर राशि: 

राशिचक्र की दसवी राशि मकर के जातकों की पर्सनालिटी भी किसी जादूगर से कम नहीं होती है। क्योंकि ये देखा गया है कि ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोग आपकी पर्सनालिटी के फैन बन जाते हैं। अपने राशिस्वामी शनि ग्रह के स्वभाव की तरह ही, इन लोगों को उसूलों पर चलना पसंद आता है। इसलिए अन्य राशियों के जातकों की तुलना में ये लोग अधिक जिम्मेदार होते हैं और अपना हर कार्य जिम्मेदारी से करते हैं। कर्मफल और आयु के देवता शनि की तरह ही ये जातक भी जीवनभर कर्मठ और मेहनती रहते है। इन्हें किसी का एहसान लेना नहीं पसंद आता और इनकी यही ख़ुद्दारी इनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। अपने स्वभाव के चलते कार्यस्थल पर लोग आसानी से इनके दीवाने और मुरीद हो जाते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.