786: हर धर्म में क्यों है इस अंक का विशेष महत्व?

786, यह नंबर देखते ही आपके दिमाग में क्या आता है? गणित? पैसा? भाग्य-अच्छी किस्मत? इस्लामिक नंबर? या फिर महज एक नंबर? 

786, इस एक नंबर को लेकर आपको हजार तरह की अवधारणा देखने-सुनने को मिल जाएगी। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि, 786 शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा नंबर है जिसे एक रहस्यमय अंक भी कहा जाता है। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि, आप किस धर्म के हैं, या किस धर्म को मानने वाले हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग इस अंक को पवित्र या लकी ही मानते हैं। आप में से अधिकतर लोगों ने आज तक यही सुना, जाना या माना होगा कि, 786 यह अंक मुस्लिम समुदाय से संबंधित है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि, यह अंक 786 हिंदू धर्म और ईसाई धर्म से भी संबंधित है? आइए इस अंक से जुड़ा हर एक रहस्य जानने की कोशिश करते हैं और साथ ही यह जानते हैं कि विभिन्न धर्मों में इस संख्या 786 का क्या महत्व है?

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

इस्लाम धर्म में 786 

इस्लाम में अंक 786 का इस्तेमाल या महत्व अल्लाह से जोड़कर देखा जाता है। इस अंक के बारे में मान्यता है कि, 786 की उत्पत्ति कुरान के “BISMILLAH AR-RAHMAN AR-RAHEEM” वाक्यांश के अरबी अक्षर का एक छोटा या संख्यात्मक रूप होता है। अरबी अक्षरों को दो तरीके से लिखा जाता है। पहला और जो सबसे प्रमुख तरीका है वह, अलिफ बा ता था/ Alif, ba,ta,tha के क्रम में लिखा जाता है। अलिफ को हमेशा पहले अक्षर के रूप में लिखा जाता है। इसके अलावा इस्लाम में गणना का जो दूसरा तरीका होता है उसे अबजद/Abjad कहा जाता है। जिसके अंतर्गत 1 से लेकर 1000 तक के प्रत्येक अक्षर को अंक गणितीय मान दिया जाता है। अबजद/Abjad पद्धति भारतीय और पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे पीछे की वजह ये बताई जाती है कि हर मुस्लिम इस अंक को बिस्मिल्ला/अल्लाह का रूप मानता है। ऐसा माना जाता है कि, अरबी या उर्दू में ‘बिस्मिल्ला अल रहमान अल रहीम’ को लिखेंगे तो उसका योग 786 ही आएगा और यही वजह है जिसके चलते इस्लाम धर्म से संबंधित हर व्यक्ति इस अंक को पाक और अल्लाह का रूप मानता है।

वहीं इस शब्द के उर्दू अनुवाद के अनुसार इसका मतलब होता है, “शुरू करता हूं अल्लाह के नाम पर, जो निहायत ही मेहरबान और रहमदिल वाला है।” जहाँ कुछ लोग इस बात को मानते हैं कि, अल्लाह के नाम को एक मामूली कागज़ के टुकड़े पर नहीं लिखा जाना चाहिए और इसलिए वो अंक 786 का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई इस्लामिक धर्म के जानकारों का इस बारे में ये भी मानना है कि, 786 नंबर का अभी कोई खास व्याख्यान सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं इस नंबर का जिक्र कुरान में भी कहीं नहीं किया गया है इसलिए 786 नंबर का इस्लाम धर्म से कोई वास्ता नहीं मगर फिर भी बहुत से लोग इस अंक को पवित्र मानते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

हिंदू धर्म में 786 

हिंदू धर्म के अनुसार बात करें तो हिंदू धर्म से भी इस विशेष अंक का संबंध माना गया है। अंक ज्योतिष के आधार पर 786 (7+8+6 = 21) का कुल योग 21 आता है, और 21 को जोड़ने पर (2+1=3)3 आता है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि अंक 3 को सभी धर्मों में सबसे खास और सबसे शुभ अंक माना गया है। अंक 3 के बारे में यह भी कहा जाता है कि, यह नंबर इंसान के जीवन में हर मायने में अच्छे भाग्य और किस्मत का कारक होता है। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि, सनातन धर्म में ऐसा माना गया है कि, लोक कुल 3 होते हैं। स्वर्ग लोक, पृथ्वी लोक और पाताल लोक। स्वर्ग लोक (स्वर्ग) संख्या 7 से संबंधित माना गया है, वहीं पृथ्वी लोक (पृथ्वी) अंक 8 से संबंधित है और पाताल लोक (नरक) अंक 6 से संबंधित है। जिसका संयुक्त योग देखे तो 786 ही बनता है।

ॐ और 786 का संबंध

हिंदू धर्म का पवित्र शब्द ॐ, आत्मा (आत्मा, स्वयं के भीतर) और ब्रह्मांड (ब्रह्मांड)को दर्शाता है। इस पवित्र शब्द ॐ का प्रयोग मुख्य तौर पर वेदों, उपनिषदों और अन्य हिंदी ग्रंथों में किसी भी अध्याय की शुरुआत और अंत में किया जाता है। अब जैसा कि हम जानते हैं कि उर्दू को हमेशा दाएँ से बाएँ (Right to left) और लिखा जाता है और संस्कृत इसके विपरीत बाएँ से दाएँ (left to right) तरफ ही की जाती है। ऐसे में जब हम देवनागरी लिपि में 786 लिखते हैं तो इससे ॐ की छवि बनती नजर आती है। 

उदाहरण के तौर पर ऐसे समझिये कि, जब 786 को हिन्दी गिनती में यानि ७८६ लिखते हैं तो ये ॐ की छवि बनाता नज़र आता है। इसके बाद यह बात साफ़ हो जाती है कि पवित्र 786 अंक का गहरा संबंध हिन्दू धर्म के पवित्र चिन्ह ॐ से है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

ईसाई धर्म में 786 

अब बात करते हैं ईसाई धर्म में 786 के महत्व की तो, हिब्रू बाइबिल के शब्दों में संख्या विज्ञान का यहूदी रूप है जिसमें हिब्रू वर्ण-माला के अक्षर इसी संख्या के साथ मिलते हैं। इस हिसाब से 786 = ישועת येशुअत = मोक्ष/मुक्ति, और 786 = תושעי Tosh’aai = बचाना। इनमें से अधिकतर शब्द मोक्ष और बचाने वाले शब्द हैं। हिब्रू में अंक 786 मोक्ष/मुक्ति का नाम माना गया है जो की जीसस का नाम है। जीसस जो लोगों को बचाते हैं और बुराई से बचाकर मोक्ष की राह दिखाते हैं। अंक 786 का योग (7+8+6) 21 बनाता है, जिसे बाइबिल में एक बेहद ही शुभ अंक माना गया है। जैसा कि बाइबल में बताया गया है कि माँ के गर्भ में पीनियल ग्रंथि बनने में 21 दिन लगते हैं। पीनियल ग्रंथि को ही मानव की तीसरी आँख कहा जाता है जहां मानव चेतना निहित है।

इन सभी बातों के अंत में हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम-आप किस धर्म को मानने वाले हैं, अंक 786 हर धर्म और हर इंसान के लिए शुभ और पवित्र माने जाने वाला अंक है।

अच्छी किस्मत और अच्छी सेहत का प्रतीक अंक 786

मान्यता है कि कुछ अंकों को उपयुक्त तरीके से इस्तेमाल करने हैं पर उनसे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इन्हीं अंकों में से एक अंक है 786, जिसका सीधा संबंध भाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। आपने अक्सर देखेंगे कि, लोग अपने घरों के नाम, अपने वाहनों के नाम के आगे या पीछे 786 लगाते हैं। विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने शादी के कार्ड पर इस अंक का इस्तेमाल करते हैं। यह नंबर इतना शुभ माना जाता है कि, कई बार तो लोग इस नंबर की लॉटरी टिकट खरीदने भी पहुँच जाते हैं। इसके अलावा आज भी बहुत से घरों में 786 अंक की नोट को लोग बेशकीमती मानते हैं और उसे खर्च करने से बचते हैं। लोग आज भी इस अंक की नोट को सहेज के रख लेते हैं। इसके पीछे की वजह मानी जाती है कि 786 अंक की नोट हमारे जीवन में अच्छे भाग्य और समृद्धि का कारण बनेगी और समय आने पर हम इसे ऊँची कीमत पर बेच भी सकते हैं। 

इसके अलावा इस अंक का जुनून बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिलता है। शुरुआत करें फिल्म ‘कूली’ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ‘बिल्ला नंबर 786’ की या फिर फिल्म ‘वीर ज़ारा’ में शाहरुख खान के ‘कैदी नंबर 786’ की, इसके साथ ही अक्षय कुमार ने भी ‘खिलाड़ी 786’ नाम की फिल्म में काम किया है। बॉलीवुड के इस अंक के जुनून की सूची यहीं तक नहीं है, ढूंढने बैठिये तो बॉलीवुड फिल्मों में आपको ये अंक ढेरों जगह दिखेगा। इस ख़ास अंक का अपनी मूवी में इस्तेमाल कर के ना जाने कितने डायरेक्टरों ने अपनी मूवी को बॉक्स ऑफ़िस पर सुपर डुपर हिट बनाया है।

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

786 – चमत्कारी नंबर 

क्या है इस अंक 786 का महत्व?

कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है जब उन्हें एक ही नंबर बहुत बार, बार-बार दिखाई देने लग जाता है। शुरू-शुरू में जब ऐसा होता है तो हम उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन जब ऐसा आयेदिन होने लगे तब हम इस सोच में पड़ जाते हैं कि इस नंबर का बार-बार हमारे सामने आने का क्या मतलब है? क्या ये किसी बात की तरफ इशारा कर रहा है? क्या ये नंबर हमें कोई संकेत देना चाह रहा है? ऐसे में अगर आपको 786 अंक बीते कुछ हफ़्तों या महीनों से दिखाई दे रहा हो तो समझ लीजिये कि, ये संकेत है कि ईश्वरीय शक्ति आप पर अपना प्रेम, स्नेह, मार्गदर्शन और सुरक्षा लुटाने के लिए तैयार और तत्पर हैं। इसके अलावा बार-बार अंक 786 का दिखना इस बात का भी संकेत माना जाता है कि, आप के जीवन में हमेशा उस ऊपर वाले का आशीर्वाद बना रहने वाला है और आप इस दुनिया में किसी भी अन्य इंसान की तुलना में बेहद ही ख़ास हैं।

सुनने में ये जितना खूबसूरत लगता है उतना ही शक्तिशाली भी है। ऐसे में अगर भविष्य में आपको भी अंक 786 बार-बार दिखाई देने लगे तो समझ जाइएगा कि आप पर उस ऊपर वाले का आशीर्वाद बना हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्रश्न: 786 का बार-बार दिखने का अर्थ क्या है ?

उत्तर: यदि आपको बार-बार अंक 786 दिखाई दे तो समझ लीजिये कि आप पर ऊपर वाला मेहरबान है, और आप के जीवन में उनका प्यार-और आशीर्वाद बना रहने वाला है।

प्रश्न: ॐ और 786 का संबंध क्या है ?

उत्तर: ॐ और अंक 786 के बीच बहुत ही गहरा और ख़ास संबंध बताया जाता है। अंक 786 जब देवनागरी भाषा में लिखा जाता है तो गौर से देखने पर ये ॐ की तरह नज़र आता है। 

प्रश्न: ॐ का संबंध किस धर्म से होता है? 

उत्तर: ॐ शब्द का संबंध हिन्दू धर्म से होता है। हिन्दू धर्म में ॐ को विशेष और बेहद ही पवित्र माना गया है। हिन्दू धर्म के अनेकों मन्त्रों में ॐ का उपयोग होता है।

प्रश्न: एक नोट पर 786 का क्या उपयोग और महत्व होता है?

उत्तर: देश और दुनियाभर के लोग 786 अंक की नोट को बेहद ही ख़ास और बेशकीमती मानते हैं। लोग इसे अच्छे सौभाग्य और किस्मत की निशानी के रूप में अपने पास रखते हैं। इसके अलावा शॉपिंग साइट ebay पर इस अंक की नोट को ख़रीदा और बेचा भी जाता है।

प्रश्न: क्या 786 को लकी माना जाता है ? 

उत्तर: बहुत से लोग इस अंक को बेहद ही सौभाग्यशाली मानते हैं। इसे वो अपने जीवन में किस्मत की चाबी के रूप में रखते हैं। कोई इस अंक की नोट अपने पास रखता है, कोई अपने घर का नंबर तो बहुत से लोग गाड़ियों के नंबर में 786 शामिल कराते हैं। 

कॉल पर ज्योतिषी कृति भार्गव जी से बात करें 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.