स्वप्न शास्त्र: डरावने सपने अगर आपको भी डराते हैं तो ये लेख आपके लिए है!

हर इंसान को सोने के वक्त सपने आते हैं। हर सपने का अपना एक अलग अर्थ होता है। स्वयं स्वप्न शास्त्र में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि कोई भी सपना निरर्थक नहीं होता। परंतु आमतौर पर मनुष्य को अपने किसी सपने में कोई चीज अच्छी लग रही होती है तो वो उसे शुभ मानकर खुश हो जाता है। जबकि इसके विपरीत अगर सपने में कोई बुरी चीज नजर आ रही है तो ज्यादातर मनुष्य उसका मतलब अशुभ निकालते हुए अपने साथ कुछ बुरा होने की आशंका जताने लगते हैं। 

परंतु ज्योतिष अनुसार ये महज एक धारणा है, इसके पीछे कोई ठोस सत्यता नहीं है। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं जो लगते तो डरावने हैं, लेकिन शुभ फल देते हैं। 

  विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और अपने जीवन की हर समस्या का पाएं समाधान! 

  1. सपने में किसी की अर्थी देखना 
  • हम सपने में किसी की अर्थी देखते हैं तो डर जाते हैं और मन में तरह-तरह के डरावने ख्याल आने लगते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी अर्थी का नज़र आना बेहद शुभ फलदायक सपना होता है। 
  • अगर आप कोई इस तरह का सपना देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति अब ठीक होने वाली है। 
  • रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। 
  • खासतौर से अगर कोई बीमार व्यक्ति सपने में किसी की अर्थी देख लेता है तो इसका मतलब है कि वो जल्द ही स्वस्थ होने वाला है।

 ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

  1. घर में आग लगते हुए या जलते हुए देखना
  • अगर किसी व्यक्ति को सपने में जलता हुआ घर नजर आता है तो अक्सर वह घबरा उठता है। लेकिन ये सपना खुशियां आने का प्रतीक है। 
  • खासतौर से यदि कोई अविवाहित व्यक्ति ये सपना देखता है तो इसका मतलब कि जल्द ही उसके मनपसंद साथी से उनकी शादी होने वाली है। 
  • अगर ऐसा सपना किसी विवाहित जातक को आता है तो इसका मतलब कि उन्हें जल्द ही संतान सुख मिलने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

  1. अपनी मृत्यु देखना 
  • अगर आप सपने में खुद को मरते हुए या आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो आप बुरी तरह से डर सकते हैं। लेकिन इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। 
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अपनी मृत्यु या खुद को मरते हुए देखना बेहद शुभ फल देता है। 
  • इस सपने का मतलब है कि आपकी उम्र बढ़ गई है। 
  • यदि कोई अस्वस्थ व्यक्ति ये सपना देखे तो इसका अर्थ है कि जल्द ही उसे अपनी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिलने वाली है। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

  1. स्वयं को श्मशान में देखना 
  • अगर आप ने सपने में खुद को श्मशान, कब्रिस्तान या फिर किसी सुनसान जगह पर देख लिया है तो इसका मतलब यह हुआ कि जल्द ही आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। 
  • ये सपना व्यक्ति के जीवन में भाग्योदय का प्रतीक होता है। 
  • ऐसे सपने आने का स्पष्ट मतलब है कि जातक को शीघ्र ही तरक्की मिलने वाला है। 

यहाँ क्लिक कर पढ़ें स्वप्न विचार, स्वप्न फल और विभिन्न प्रकार के सपनों का मतलब

  1. मरा हुआ सांप देखना
  • बहुत से लोगों को सांप के अलग-अलग सपने आते हैं। हर सांप का सपना बुरा नहीं होता। 
  • अगर आप अपने सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो इसका मतलब हुआ कि आपका बुरा समय जा चुका है। 
  • ये सपना प्रतीक है कि आप पर आने वाला संभावित खतरा टल चुका है और आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आपको हमारा ये लेख कैसा लगा..? हमे कमेंट कर ज़रूर बताएं। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.