टैरो साप्ताहिक राशिफल (05 नवंबर से 11 नवंबर 2023): त्योहारों से सजा ये सप्ताह इन राशियों का कराएगा भाग्योदय!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे नवम्बर के महीने के इस सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि 5-11 नवंबर, 2023 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड रीडिंग 2023 

टैरो साप्ताहिक राशिफल 5-11 नवंबर, 2023: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: द स्टार   

आर्थिक पक्ष: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: द फूल 

स्वास्थ्य जीवन: हिरोफैंट 

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के प्यार और रोमांस की उम्मीदें काफी उच्च नजर आ रही है। प्राप्त कार्ड से संकेत मिल रहे हैं कि आपकी आशावादिता और आशा की भावना इस समय आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगी। यह आपके रिश्ते में आकर्षण में वृद्धि करवाएगी।  प्रेम के संदर्भ में प्राप्त हुआ कार्ड द स्टार संकेत दे रहा है कि अगर आप किसी ब्रेकअप से उबर रहे हैं तो आप सही राह पर हैं। आप जल्द ही अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे और जीवन में आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। 

थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस समय आप अपने परिश्रम का फल प्राप्त करने में कामयाब रहने वाले हैं। आपके काम को मान्यता मिलने वाली है। अपने काम का विस्तार करने के लिए आपको ढेरों यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और इन यात्राओं पर अपनी कमाई खर्च करने में जरा भी संकोच न करें। 

करियर रीडिंग में द फूल का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप नई शुरुआत की दुनिया में प्रवेश करने वाले हैं। आपको जल्द ही नई नौकरी, करियर में बदलाव, या करियर पथ मिलने वाला है जिसकी आप तलाश कर रहे थे। यह उन लोगों के लिए उन्नति और वृद्धि को भी दर्शाता है जो अपने करियर में स्थिर हैं।

स्वास्थ्य के संबंध में हिरोफैंट का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप बहुत अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे और अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो अब आप जल्द ही ठीक होने वाले हैं और यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे अनुकूल समय में से एक साबित होगा।

लकी अंक: 13

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन:  द एमपेरर 

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

वृषभ राशि के जातकों प्रेम के संबंध में आपको द एंपरर का कार्ड मिला है जो रिश्ते में रोमांस और सामान्य ज्ञान, व्यवस्था, संरचना और तर्क को अपनाने की चुनौती देता नजर आ रहा है। अगर आपने इसे सही ढंग से प्रबंधित नहीं किया तो आपके रिश्ते काफी हद तक पारंपरिक और प्रतिबंधात्मक भी नजर आ सकते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में आपको नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है। यह कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आपको जल्द ही अच्छी खासी रकम कहीं से मिलने वाली है। यात्रा में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि इस बात को सुनिश्चित करें कि आवेश में आकर कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न ले लें। 

करियर रीडिंग में आपको ऐस ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि शायद आप करियर के लिहाज से तेजी से विकास के दौर से गुजर रहे हैं। यह सप्ताह एक ऐसा समय साबित होगा जब आपकी तैयारी से अवसर पूरे होते नजर आएंगे। आपको इस दौरान यह भी पता चलेगा कि अभी आपका काम विशेष रूप से प्रेरित है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि अगर आप अतीत के किसी मुद्दों या परेशानियों की वजह से नकारात्मक ऊर्जा से पीड़ित हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो सकती है। आपको इन नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए रेकी या किसी अन्य प्रकार की ऊर्जा चिकित्सा का विकल्प चुनना चाहिए।

लकी अंक: 11 

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: फोर ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द सन 

मिथुन राशि के जातकों प्रेम रीडिंग में आपको थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि भावनात्मक रूप से यह सप्ताह आपके लिए कठिन रहने वाला है। यह कार्ड दर्द और रिश्ते में और असहमति का प्रतीक है। ऐसे में इस दौरान आपको अपने रिश्ते के संदर्भ में कठिन समय, गलतफहमी या विश्वासघात भी उठाना पड़ सकता है। किसी भी समस्या का समाधान करने और रिश्ते को सुधारने की दिशा में प्रयास करने के लिए यह कार्ड सीधे और ईमानदार तरीके से बातचीत करने को प्रोत्साहित करता है। 

अगला कार्ड क्वीन ऑफ़ वौण्ड्स का आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि किसी भी तरह के महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पहले शायद आपके लिए आगे बढ़ना मुश्किल था लेकिन अब आपके दिमाग में एक स्पष्ट विचार है जिसके दम पर आप आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं। 

करियर के संदर्भ में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो उत्कृष्ट चीजों का प्रतिनिधित्व करता है। उपलब्धि और टीम वर्क का कार्ड होने के चलते अगर करियर रीडिंग में यह कार्ड आता है तो इस बात के संकेत मिलते हैं कि आपके सहकर्मी इस सप्ताह आपके करियर में आपका समर्थन और आपको भरपूर सहायता देंगे। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में आपको कोई सकारात्मक समाचार भी प्राप्त हो सकता है। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में द सन का कार्ड मिला है जो अनुकूल माना जाता है। अगर आप हाल ही में बीमार चल रहे थे तो अब समय अनुकूल होने वाला है। इस सप्ताह आपको दर्द और दुखों से उबरने की शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा।

लकी अंक: 15 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: द मेजीशियन 

करियर पक्ष: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: जस्टिस 

कर्क राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में टू ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप समायोजन करने और इसे पूरा करने के लिए इस सप्ताह योजना बनाने के बारे में विचार करेंगे। वर्तमान में आपके रिश्ते में बदलाव करने का विकल्प है। अगर आप रिश्ते में अपनी निष्ठा को और तीव्र करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह कार्ड अनुकूल संकेत दे रहा है। हालांकि आप जो चाहते हैं उसे पूरी तरह से सफल करने के लिए उचित कदम अवश्य उठाएं। अपने साथी के साथ अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करें और उन्हें साकार करने के लिए मिलकर कदम उठाएं। 

आर्थिक रीडिंग में द मैजिशियन का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि अब संपत्ति खरीदने का समय अनुकूल है। इससे आपको लंबे समय में फायदा होगा। यह समय आपके लिए वित्तीय अवसरों का लाभ उठाने और समझदारी से उपयोग करने के लिए उत्कृष्ट समय साबित होगा। आप शानदार प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। 

करियर रीडिंग में थ्री आफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप शायद अभी अपने करियर का पता लगाने के लिए नए अवसरों का अनुभव कर रहे हैं। इसके अलावा आपका पैसा आपको जोखिम लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। जिसे लेने के लिए आप अन्यथा इच्छुक नहीं होते हैं। इसमें विदेश में नौकरी शुरू करना या काम के लिए विभिन्न तरीकों से यात्रा करना शामिल होता है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में द जस्टिस का कार्ड आया है जिसे एक सकारात्मक कार्ड माना गया है क्योंकि यह दर्शाता है कि आप इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और निश्चित रूप से बाहर जाने और जिम जाने या अपने लिए फिटनेस दिनचर्या बनाने के संदर्भ में इस सप्ताह का अधिकतम लाभ उठाएंगे।

लकी अंक: 18 

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: पेज ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द मून 

सिंह राशि के जातकों आपको प्रेम रीडिंग में टेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो यह संकेत दे रहा है कि आपका रिश्ता पुराना हो गया है और आपके रिश्ते से उचित ऊर्जा कहीं खो गई है। यह आप पर भावनात्मक रूप से बोझ डाल रहा है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। इसका यह भी अर्थ होता है कि आप अपने पिछले रिश्तों का बोझ इस रिश्ते में लेकर आ रहे हैं और इसे अपने और अपने साथी के लिए खराब कर रहे हैं। 

आर्थिक रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आपको जल्द ही कहीं से पैसा प्राप्त हो सकता है। यह अप्रत्याशित राजस्व कई अलग-अलग रूप ले सकता है। आपको किसी से वित्तीय उपहार या कार्यस्थल पर अचानक से बोनस प्राप्त हो सकता है। हालांकि इस तरह के अतिरिक्त पैसे खर्च करना हमेशा आनंददायक होता है फिर भी कोशिश करें कि अपने भविष्य के लिए थोड़े पैसे संचित करके रख लें। 

अगला कार्ड क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का है जो इस सप्ताह आपकी नौकरी में आगे बढ़ने के बारे में उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। अगर यह कार्ड आता है तो यह इस बात के संकेत दे रहा है कि आप जीवन के उसे चरण में है जहां आप अपने साथियों से बहुत सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। अपने व्यावहारिक विचारों को सहानुभूति की ठोस नींव के साथ जोड़ते हुए स्पष्ट रूप से समझने की आपकी क्षमता प्रभावशाली रहने वाली है। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में द मून का कार्ड आया है जो आपको अपने पेट का विशेष ख्याल रखने की सलाह दे रहा है। अगर आपको किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का अंदेशा हो तो तुरंत जांच के लिए जाएं और अपने लक्षणों की पहचान करें। इस राशि की महिलाओं की कुंडली में चंद्रमा हार्मोनल अंसंतुलन या मासिक धर्म चक्र से संबंधित स्वास्थ्य स्थिति को भी संकेत दे रहा है।

लकी अंक: 14 

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

करियर पक्ष: ऐट ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: डैथ 

प्रेम रीडिंग में सिक्स ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो अतीत और उसके साथ जुड़ी पुरानी यादों की ओर लौट के संकेत देता है। मुमकिन है कि आप अपनी सुखद यादों को देख पा रहे हो और अपने साथी के साथ आरामदायक पलों की सराहना कर रहे हों या शायद आप अपने किसी पुराने प्रेमी (एक्स) से दोबारा मिलने का विचार कर रहे हों। सिक्स ऑफ कप्स उस समय की अवधि के भी संकेत देता है जब रिश्तो के संदर्भ में आपके सभी घाव ठीक हो रहे हो और इस समय आराम आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

आर्थिक रीडिंग में आपको व्हील आफ फॉर्च्यून का कार्ड मिला है जो परिवर्तन के संकेत दे रहा है। आप हमेशा आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे हैं। मुमकिन है कि यह आपको किसी भी चीज के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा है कि आपके पास जो बचा हुआ धन है आपको इसकी आवश्यकता भविष्य में पड़ सकती है। 

करियर रीडिंग में ऐट आफ स्वॉर्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप अपनी नौकरी या वर्तमान स्थिति में थोड़ा बंधा हुआ या विवश महसूस कर रहे हैं। भले ही आप अपनी भ्रमित शक्तिहीन और अपनी स्थिति को बदलने में असमर्थ महसूस कर रहे हो लेकिन आप अपने भाग्य के प्रभारी स्वयं हैं इस बात को हमेशा याद रखें। 

स्वास्थ्य टैरो रीडिंग में डेथ का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप गहन नवीनीकरण या परिवर्तन के दौर से गुजरने वाले हैं। यह कार्ड इस बात को भी दर्शाता है कि आप हमेशा शारीरिक या भावनात्मक रूप से बीमार नहीं रहेंगे। भले ही आपने ऐसा महसूस किया हो।

लकी अंक: 17

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: जजमेंट 

करियर पक्ष: नाइन ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: नाइन ऑफ पेंटेकल्स 

तुला राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में सेवेन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है। यह निश्चित रूप से अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। आपका साथी आपके प्रति ईमानदार नहीं है और आपके रिश्ते में कुछ गड़बड़ चल रही है। देखने में ऐसा लग सकता है कि यह रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाएगा और आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आपका रिश्ता निश्चित रूप से खराब हो चुका है। 

आर्थिक रीडिंग में जल्दबाजी में निर्णय न लें और पैसे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कोई भी महत्वपूर्ण खरीददारी या निवेश करने से पहले सभी महत्वपूर्ण जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड आया है जो दर्शाता है कि आप अपनी व्यावसायिक परिस्थितियों में तनावग्रस्त और ज्यादा बोझ महसूस कर रहे हैं। तनाव और चिंता के चलते आपकी निपटने की क्षमता बाधित हो सकती है जिससे चीज़ें पहले से भी बदतर नजर आ सकती हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए अपने कदम पीछे ले लें और परिस्थिति का पुनः मूल्यांकन करें। 

स्वास्थ्य के लिए नाइन आफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो उत्तम स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहेगी और अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो थोड़े आराम के बाद आप निश्चित रूप से बेहतर होने वाले हैं।

लकी अंक: 12

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: द हाइ प्रीस्टेस 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ कप्स  

करियर पक्ष: क्वीन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स 

वृश्चिक राशि के जातकों लव रीडिंग में आपको दी हाई प्रीस्ट्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप निश्चित नहीं है कि आपको प्यार में चाहिए क्या और इस बारे में भी निश्चित नहीं है कि आपका वर्तमान रिश्ता किस दिशा की ओर बढ़ रहा है। प्रेम रीडिंग में यह कार्ड अंकित करता है कि आपके इंतजार करना चाहिए और इस बात को स्वयं देखना चाहिए क्योंकि जहां तक आपका प्रेम जीवन का सवाल है अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। 

आर्थिक रीडिंग में टेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो एक शानदार कार्ड माना जाता है। यह संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपके जीवन में वित्तीय प्रचुरता रहने वाली है और आप अपनी वित्तीय स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। अब अपने परिश्रम के फल का आनंद लेंगे और आरामदायक जीवन व्यतीत करेंगे। 

करियर रीडिंग में क्वीन आफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने पेशेवर जीवन से खुश हैं और आपको लगता है कि आपने सही करियर विकल्प चुना है। आपके पास विकास के पर्याप्त अवसर हैं और आप काम में मूल्यवान महसूस कर रहे हैं। काम और करियर के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।

स्वास्थ्य में नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि अगर आप किसी बीमारी से उबर रहे हैं। या आप जिस भी बीमारी से पीड़ित हैं उससे उबरने के लिए आपके अंदर ताकत आएगी और आप कुछ ही समय में फिर से अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहेगा।

लकी अंक: 26 

धनु राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: किंग ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

धनु राशि के जातकों आपने निश्चित तौर पर अपने साथी में ही अपनी दुनिया और अपना सब कुछ ढूंढ लिया है। आप ऐसा महसूस करते हैं कि आपका साथी आपसे प्यार करता है और आपकी परवाह भी करता है और आपको महत्व देता है और सबसे बढ़कर आपका साथी आपकी भावनाओं की कदर करता है। इससे ज्यादा प्रेम में किसी और को क्या ही चाहिए होता है? प्रेम के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। 

अगला कार्ड सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आया है जो सामान्य और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। आपने अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करना और तार्किक निर्णय लेना सीख लिया है। आप अनावश्यक चीजों पर पैसे खर्च करने वालों में से नहीं हैं और अपनी वित्तीय योजना बनाना पसंद करते हैं। इस सप्ताह आप और अधिक आर्थिक स्थिरता हासिल करने वाले हैं। 

करियर रीडिंग में किंग आफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और आप जिस भी लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे उसे हासिल अवश्य ही कर लेंगे। इस सप्ताह करियर के मोर्चे पर कई सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में आने वाले हैं और इसके अंत में आपको उपलब्धियां प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य में थ्री ऑफ वौण्ड्स  का कार्ड आया है जो पूरे सप्ताह उत्कृष्ट स्वास्थ्य की ओर इशारा कर रहा है। यह निश्चित रूप से शुभ समाचार है। आप पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

लकी अंक: 10 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: सेवेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ स्वोर्ड्स 

मकर राशि के जातकों यह सप्ताह परिवार में जश्न, शादी, मौज मस्ती, के लिए समर्पित रहने वाला है। जो लोग किसी गंभीर रिश्ते में हैं उन्हें अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के सिंगल जातकों का भी हृदय परिवर्तन हो सकता है और आप अपने जीवन में प्यार को एक और मौका देने का फैसला कर सकते हैं। 

नाइट आफ पेंटाकल्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आपको आर्थिक प्रचुरता मिलने वाली है। वित्तीय प्रचुरता आने के साथ-साथ नौकरी में वृद्धि या व्यवसाय में लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। आप आखिरकार अपने प्रयासों को अपनी कड़ी मेहनत का मीठा फल प्राप्त करते हुए देख पाएंगे। 

करियर रीडिंग में सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आपका करियर स्थिर नहीं है और आप यह पता लगाने में सक्षम नहीं है कि आप असल में चाहते क्या हैं। आप अभी तक अपने लक्ष्य को नहीं जान पाएँ हैं और ना ही उसे पहचान पाए हैं लेकिन निरंतर जुनून और दृढ़ता के साथ आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसे तलाशने के लिए तैयार हैं। 

स्वास्थ्य के लिए टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो इस महीने अवरुद्ध भावनाओं, भ्रमों, और अन्य संशयों को दर्शाता है। जो आपकी मानसिक अस्थिरता या अशांत स्थिति को जन्म दे सकता है। आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

लकी अंक: 24 

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: ऐट ऑफ कप्स 

करियर पक्ष: टेम्परेन्स  

स्वास्थ्य जीवन: द टावर 

प्रेम जीवन में आपको टेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप और आपके साथी के बीच का प्यार कहीं खो गया है और आप अब लगातार झगड़ा कर रहे हैं या एक दूसरे पर दोष लगा रहे हैं। आपको इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं और अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो स्थिति सुधारने के लिए आपको आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी जा रही है। 

अगला कार्ड ऐट ऑफ कप्स का आया है जो दर्शाता है कि आप अभी भी उस वित्तीय संकट के डर से उभर नहीं पाए हैं जिसका आपको अतीत में सामना करना पड़ा था लेकिन अब समय आ गया है कि आप एक उज्जवल और बेहतर वित्तीय भविष्य की आशा करें और अपने अतीत से उबरें। अपने राह में आने वाली वित्तीय प्रचुरता को खुले मन से स्वीकार करें। 

करियर में द टेंपरेंस का कार्ड निश्चित रूप से करियर के विकास और स्थिरता को दर्शाता है और यह भी संकेत दे रहा है कि आप सही ढंग से चुने गए क्षेत्र में हैं और लंबे समय तक इसी में रहने वाले हैं। भविष्य और आने वाला सप्ताह दोनों ही उज्जवल नजर आ रहा है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में टावर का कार्ड आया है जो दर्शाता है कि अगर आप सावधान नहीं है तो आप किसी ऐसे गलत काम में फंस सकते हैं जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में तबाही मचा सकते हैं और आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की गलत आदतों से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

लकी अंक: 16

मीन राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: द सन 

करियर पक्ष: पेज ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: पेज ऑफ पेंटेकल्स  

मीन राशि के जातकों आप शायद अभी भी दिल टूटने की के गम से उबर रहे हैं और अभी भी ब्रेकअप के सदमे से पूरी तरह से निकल नहीं पाए हैं लेकिन यह सप्ताह प्रेम के लिहाज से गेम चेंजर साबित हो सकता है। क्योंकि आप जीवन का एक नया पक्ष देखेंगे और अपने आप को बेहतर ढंग से समझने वाले किसी व्यक्ति के रूप में खोजने में कामयाब रहेंगे। मजबूत बनें और एक बेहतर इंसान बनने की तरफ कदम उठाएँ। 

आर्थिक रीडिंग में चीज़ें आपके लिए बढ़िया चल रही हैं। आप वित्तीय प्रचुरता से सराबोर हैं और उन सभी सुख सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं जो पैसों से खरीदी जा सकती है। जहां तक बात पैसों की आती है तो यह सप्ताह उज्जवल नजर आ रहा है। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप एक नई यात्रा शुरू करने वाले हैं और भविष्य की ओर सकारात्मक रूप से देख रहे हैं क्योंकि आप निश्चित है कि भविष्य आपके लिए शानदार ही रहने वाला है और आपको वंचित विकास प्राप्त होगा। 

स्वास्थ्य रीडिंग में पेज आफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो सुझाव दे रहा है कि महीने के अधिकांश भाग में आपका स्वास्थ्य सकारात्मक रहेगा। जहां तक स्वास्थ्य का सवाल है आप कुछ बेहतरीन पलों का इस सप्ताह आनंद लेंगे।

लकी अंक: 22

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.