टैरो साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून, 2023: जानें जून के पहले सप्ताह किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून 2023: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जून 2023 का पहला सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून 2023 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि यह सप्ताह यानी कि 4 जून से 10 जून 2023 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 4 जून से 10 जून 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

करियर: द फूल

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

प्रेम जीवन की बात करें तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शाता है कि इस दौरान आपके रिश्ते में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और इन बदलावों से आपको बेहद खुशी महसूस होगी। इसके अलावा रिश्तों में सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए आपको कुछ समायोजन की भी जरूरत पड़ सकती है।

आर्थिक लिहाज़ से, नाइट ऑफ कप्स बता रहा है कि इस हफ़्ते आर्थिक क्षेत्र में आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो यह कार्ड आपको इन परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगा।

द फूल कार्ड दर्शा रहा है कि इस दौरान आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं या कार्यक्षेत्र में आपके काम करने के तरीके में बदलाव देखा जा सकता है। यह भी हो सकता है कि आप नौकरी से बिज़नेस के क्षेत्र हाथ आज़माएं। इस सप्ताह आप हर तरह की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार हैं। 

फाइव ऑफ कप्स से पता चलता है कि आप जीवन के नकारात्मक पहलुओं पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसके चलते आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

प्रेम जीवन को लेकर सिक्स ऑफ़ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि आप एक खराब रिश्ते से बाहर आ रहे हैं। इस दौर से गुजरने के बाद आप शांति की तलाश कर सकते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। पहले की तुलना में चीजें आपके लिए आसान हो सकती है और अब आप किसी भी तरह के पैचअप और विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।

आर्थिक जीवन के लिए क्वीन ऑफ कप्स आपके लिए अच्छा कार्ड है क्योंकि यह दर्शा रहा है कि इस समय आप धन का संचय करने में सफल होंगे और सोच-समझकर धन खर्च करेंगे क्योंकि आप पैसों के महत्व को समझ चुके हैं और समझदारी से खर्च करना सीख गए हैं।

नाइट ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि करियर के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हो सकता है कि इस दौरान आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करके सराहना प्राप्त करें लेकिन इस जुनून को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि आपका खराब रवैया आपको भारी पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अच्छे से अपने को करते रहें।

सेहत की दृष्टि से, द हर्मिट कार्ड आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। यदि आप अपने शरीर को आराम नहीं देंगे तो हो सकता है कि आप किसी बीमारी की चपेट में आ जाए। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ दिन: शुक्रवार

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स 

करियर: द स्टार

स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन के लिहाज़ से सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके प्रति ईमानदार न हो और वह आपसे कई चीज़ों को छिपा रहा हो। ऐसे संकेत आपके रिश्ते के लिए शुभ साबित नहीं हो सकते हैं क्योंकि आपके लिए यह एक धोखा हो सकता है।

आर्थिक पक्ष की बात करें तो क्वीन ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि इस हफ़्ते किसी न किसी रूप में धन का आगमन होता रहेगा और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर बनी रहेगी। यदि कहीं पर आपका धन फंसा हुआ है या अटका हुआ है तो इस दौरान आपको वह प्राप्त होगा।

करियर के लिए द स्टार को एक अच्छा कार्ड कहा जा सकता है जो दर्शा रहा है कि कार्यस्थल पर आपको सफलता प्राप्त होगी और आपको अपने कार्य के लिए सराहना प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आपकी मेहनत रंग लाती दिखेगी और आप अपने करियर को बेहतर तरीके से आगे ले जाने में समर्थ होंगे।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप यदि किसी बीमारी या किसी चोट से ग्रस्त हैं तो जल्द ही उससे उभरेंगे। इस दौरान सही ट्रीटमेंट प्राप्त करेंगे और किसी भी प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

शुभ दिन: बुधवार

कर्क राशि      

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द मैजिशियन 

स्वास्थ्य: द टॉवर

प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए शुभ कार्ड साबित होता नहीं दिख रहा है। आशंका है कि आपका पार्टनर आपको छोड़ने की तैयारी में है क्योंकि हो सकता है कि उनके मन में कोई और हो। इस दौरान आपका साथी छोटी-छोटी बातों पर लड़ने और रिश्ता खत्म करने की वजह ढूंढ सकता है। 

जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है, तो धन से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। टेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति का उत्तराधिकारी भी बनाया जा सकता है।

करियर के लिए द मैजिशियन बेहद शुभ कार्ड साबित होगा क्योंकि यह दर्शा रहा है कि इस दौरान आपको पदोन्नति मिल सकती है और करियर के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और यह जिम्मेदारी आपको ‘कम्फर्ट जोन’ से बाहर निकालने में मदद करेगी व आपको आगे की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, द टॉवर कार्ड का आना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस सप्ताह अचानक कोई बीमारी या दुर्घटना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जो आपके जीवन में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में, सतर्क रहें और अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।

शुभ दिन: सोमवार

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स   

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स 

करियर: पेड ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य:  नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे और आपके इसी व्यक्तित्व की हर कोई सराहना करेगा। इस दौरान आपको ऐसा लग सकता है कि आप अकेले ही खुश हैं और आपको किसी साथी की जरूरत नहीं है। इस हफ़्ते आप अपनी स्वतंत्रता का पूरी तरह से आनंद लेते हुए दिखाएंगे।

ऐस ऑफ वैंड्स आपके लिए अच्छा कार्ड साबित होगा। इस सप्ताह आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे और वित्तीय रूप से स्थिरता की स्थिति बनी रहेगी। यदि आपने कोई लोन या कर्ज लिया हुआ है तो इस दौरान उसे चुकाने में सक्षम होंगे और आप पहले से अधिक आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा।

करियर के क्षेत्र में, इस सप्ताह आपके कौशल और रचनात्मकता की परीक्षा हो सकती है और साथ ही कुछ नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने करियर को लेकर स्पष्ट रहेंगे और आप अपनी ताकत और कमजोरियों का पता लगाने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह बुखार, रैशेज, हीट स्ट्रोक आदि की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

शुभ दिन: रविवार

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ कप्स  

स्ट्रेंथ कार्ड दर्शाता है कि यह सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता लेकर आएगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। इस दौरान आपके रिश्ते की नींव इतनी मजबूत होगी कि बड़ी से बड़ी आंधी इसे तोड़ नहीं पाएगी।

सेवन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि जो लोग लंबे समय से वेतन वृद्धि का इंतज़ार कर रहे हैं या निवेश में अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें इस दौरान मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान आपको अपने बिज़नेस से अच्छा लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा जिसके इंतज़ार में आप लंबे समय से थे।

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि आपकी टीम के सदस्य आपको अपना पूर्ण समर्थन देंगे और उनकी मदद से आप अपने प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं जो लोग पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं वह भी अपने पार्टनर के सहयोग बुलंदियों को हासिल करने में सक्षम होंगे। आप इस सप्ताह किसी भी प्रोजेक्ट में अकेले काम करने के बजाय लोगों के साथ मिलकर काम करना पसंद करेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सेहत की दृष्टि से एट ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको नकारात्मक विचारों से बाहर निकलकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। ऐसे में आपको सुझाव दिया जाता है कि एक ब्रेक लें और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम करें।

शुभ दिन: शुक्रवार

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स 

करियर: ऐस ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइन ऑफ वैंड्स को अच्छा कार्ड नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप और आपके पार्टनर के मन में एक-दूसरे के प्रति निराशा और आक्रामकता का भाव आ सकता है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए इस दौरान आपको छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की सलाह दी जाती है जिससे आप बेवजह के विवादों से बच सकें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। साथ ही, रिश्ते में विश्वास की कमी भी देखने को मिल सकती है।

तुला राशि वालों के लिए नाइन ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपके पास वह सब होगा जो आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कराएगा। आप इस हफ़्ते भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और इसके परिणामस्वरूप ख़ुश नज़र आएंगे। आखिरकार आप वह हासिल करने में सफल होंगे जिसे आप काफ़ी समय से पाना चाहते थे।

ऐस ऑफ कप्स दर्शाता है कि आपके लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी क्योंकि करियर के क्षेत्र में आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आप इस दौरान अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे जिसके चलते आप ख़ुश दिखाई देंगे। साथ ही, यह सप्ताह आपके लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आ सकता है।

सेहत के लिहाज़ से, फोर ऑफ स्वोर्ड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेने और थोड़ा आराम करने की सलाह दी जाती है जिससे आप इस हफ़्ते आने वाली जिम्मेदारियों को निभा सकें। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको अपने शरीर को अच्छे से आराम देना होगा।

शुभ दिन: बुधवार या शुक्रवार

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: किंग ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ कप्स आपके लिए एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है। आप अपने परिवार के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे और जीवनभर के लिए कई खूबसूरत यादें बनाएंगे। यह अवधि आपके लिए सबसे अच्छी साबित होगी और शांति का माहौल स्थापित होगा।

इस सप्ताह आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर सकेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे। साथ ही, इस दौरान आप बचत करने में भी सक्षम होंगे। जून का पहला सप्ताह आपको उत्तम आर्थिक स्थिति प्रदान करेगा।

किंग ऑफ कप्स द करियर को लेकर दर्शाता है कि इस दौरान आप रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ सकते हैं या पहले से जुड़े हुए हैं। साथ ही संभव है कि रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं और यह बिज़नेस आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नाइन ऑफ पेंटाकल्स आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यह संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और इन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में, ये लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से पाने में सक्षम होंगे और इस दौरान आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा।

शुभ दिन: मंगलवार या गुरुवार

धनु राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: पेज ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन को लेकर थ्री ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि आपका पार्टनर आपके साथ बेहद खुश है।  आप लैंगिक असमानता को न मानते हुए अपने साथी का सहारा बनना पसंद करते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप एक दूसरे को सहयोग करते हुए नज़र आएंगे और एक दूसरे से बहुत कुछ सीखेंगे।

ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि धन की बचत करने के लिए आपको एक बेहतर योजना बनाकर चलना होगा और रचनात्मक होना होगा। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपको तार्किक होकर विचार करने की आवश्यकता होगी। पैसों के मामले में आपको दिल और दिमाग को संतुलित रखकर ही कोई फैसले लेने की सलाह दी जाती है।

करियर को लेकर पेज ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आपको कई अच्छे और नए अवसर प्राप्त होंगे जो आपके करियर के लिए शानदार साबित होगा। यह मौके आपको जीवन में एक नई दिशा देगा।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। यह दर्शा रहा है कि इस दौरान आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है और इस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ दिन: गुरुवार

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइन ऑफ वैंड्स को अच्छा कार्ड नहीं कहा जा सकता है। यह दर्शा रहा है कि आपके निजी जीवन में चीज़ें विपरीत दिशा में जा सकती हैं। इस दौरान आप और आपका पार्टनर अपने रिश्ता को बचाने के लिए कोई प्रयास करते हुए नहीं दिखाई देंगे और इसके परिणामस्वरूप आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो, इस समय आपको कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचना होगा। किसी भी तरह का बड़ा निवेश या फिर कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना होगा और साथ ही, हर महत्वपूर्ण तथ्य का गहराई से विश्लेषण करने की आवश्यकता होगी। धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर साबित होगा।

नाइट ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि मकर राशि वाले भविष्य में करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और इस सप्ताह इन जातकों को कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जिसकी बदौलत आप इस राह में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से एक कदम आगे बढ़ाएंगे।

टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आप अपने जीवन में चल रही परेशानियों में ही उलझे रह सकते हैं और ऐसे में, आपके विचारों में अस्पष्टता देखने को मिल सकती है। इस वजह से मकर राशि वाले बेवजह के तनाव का शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए किसी करीबी से बात करें।

शुभ दिन: शनिवार

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन: द एंपरर

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स  

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: द मून

प्रेम जीवन की बात करें तो इस सप्ताह के दौरान कुंभ राशि के जातक स्वभाव से थोड़े ज़िद्दी नज़र आ सकते हैं। अहंकार और  मूड स्विंग के चलते आपके रिलेशनशिप में खटास आ सकती है। यदि आपने समय रहते हुए इन समस्याओं को नियंत्रित नहीं किया, तो आपका रिश्ता पूरी तरह से टूट भी सकता है। रिश्ते को बचाने के लिए आपको पार्टनर के साथ अच्छे से पेश आना होगा।

आर्थिक जीवन को लेकर नाइट ऑफ पेंटाकल्स आपको चेतावनी दे रहा है कि धन से जुड़े मामले आपको बेहद सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से संभालने होंगे क्योंकि जब धन के प्रबंधन की बात आती है, तो आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं और अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जिस वजह से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अनुभव से सीखते हुए वित्त का प्रबंधन सोच-समझकर करना होगा।

नाइट ऑफ कप्स करियर को लेकर दर्शाता है कि इन जातकों का संबंध रचनात्मक क्षेत्रों या फिर कम्युनिकेशन के क्षेत्र से हो सकता है। साथ ही, इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक भावुक हो सकते हैं या फिर अपना नियंत्रण खो सकते हैं और इसके कारण नौकरी में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है।

द मून दर्शा रहा है कि इन जातकों ने अपने भीतर कुछ भावनाओं को छुपाया हुआ है। ऐसे में, आपको अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए उन भावनाओं को बाहर निकालना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी करीबी दोस्त या अपने किसी करीबी से खुलकर बात करें जिससे आप थोड़ी राहत महसूस कर सकें।

शुभ दिन: मंगलवार या शनिवार

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि 

प्रेम जीवन: द डेविल

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: जजमेंट 

स्वास्थ्य: डेथ

प्रेम जीवन के लिहाज़ से द डेविल कार्ड अच्छा नहीं है। इस दौरान आपका पार्टनर स्वभाव में स्वार्थी हो सकता है और अपना नियंत्रण खो सकता है। मीन राशि वालों के रिश्ते में कुछ बातों व गलतियों को बार-बार दोहराया जा रहा है जिससे आपको बाहर आने की आवश्यकता है ताकि आप भावनात्मक रूप से स्वस्थ हो सके अन्यथा आप अपने रिश्ते में घुटन महसूस कर सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें तो फोर ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस हफ़्ते आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने परिवार या घर में आयोजित होने वाले किसी शुभ समारोह पर धन खर्च कर सकते हैं जिस कारण आपके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।

करियर के क्षेत्र में जजमेंट कार्ड दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र पर आपके काम पर वरिष्ठ अधिकारी अपनी नज़र बनाए रख सकते हैं। आप अपने काम में दिन-प्रतिदिन कितनी प्रगति कर रहे हैं इस बात का भी आकलन लगाया जा रहा है जिसके आधार पर आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि की मिलेगी इसलिए इस दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं का प्रदर्शन करें ताकि आपको अच्छी प्रगति देखने को मिले।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से डेथ कार्ड दर्शाता है कि इस दौरान आपको लाइलाज बीमारी परेशान कर सकती है या फिर कोई दीर्घकालिक बीमारी आपके चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे में, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति खासतौर पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

शुभ दिन: गुरुवार

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.