टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अप्रैल से 06 मई 2023: जानें किन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अप्रैल से 06 मई 2023: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अप्रैल 2023 का यह सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अप्रैल से 06 मई 2023 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि अप्रैल का यह सप्ताह यानी कि 30 अप्रैल से 06 मई 2023 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 अप्रैल से 06 मई 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: थ्री ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों के लिए ऐट ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस समय आपका ध्यान प्रेम पाने या फिर पर्सनल लाइफ पर केंद्रित नहीं है। यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आपको अपने जीवन का उद्देश्य मिल गया है और जो भी काम आप कर रहे हैं उसी के बल पर आप प्रसिद्धि हासिल कर सकते हैं। साथ ही, ये जातक इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।  

आर्थिक जीवन की बात करें तो, द वर्ल्ड एक शानदार कार्ड है जो इस बात को दर्शा रहा है कि इस हफ्ते आपके पास आय में वृद्धि के कई अवसर मौजूद होंगे। धन से जुड़े क्षेत्रों में आप असीम सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए भौतिक सुख लेकर आएगा।

थ्री ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप ऐसे लोगों के साथ संपर्क कायम करने में व्यस्त होंगे जो भविष्य में आपको सफलता के मार्ग पर ले जाने में सहायक साबित हो सकते हैं। साथ ही, यह एक सुरक्षित करियर स्थापित करने या फिर किसी व्यापार या प्रोजेक्ट की सफलता के जश्न को दर्शा रहा है।

इस सप्ताह आपकी दुनिया में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही, इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का पता चल सकता है जो कि आपके गंभीर मानसिक तनाव या भावनात्मक उतार-चढ़ाव का परिणाम हो सकता है। 

भाग्यशाली रंग: हल्का लाल और ग्रे रंग

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स  

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपका सामना किसी तरह की वास्तविकता से हो सकता है जिसके चलते आप किसी प्रकार के तनाव, भय या पश्चाताप से उबरते हुए नज़र आ सकते हैं। इसका प्रभाव निश्चित रूप से आपके करीबी दोस्तों और रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है।     

धन से जुड़े मामलों में द सन कार्ड सफलता, स्थिरता और समृद्धि की तरफ इशारा कर रहा है। यदि आपका संबंध व्यापार से हैं तो आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है जो आपको सभी प्रकार के भौतिक सुख या फिर आपकी उम्मीद से ज्यादा आय में वृद्धि प्रदान करेगी।      

सिक्स ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि आने वाला सप्ताह आपके लिए सफलता और जश्न से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है और व्यापार करने वाले जातकों को बिज़नेस में सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, छात्रों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो, पेशेवर जीवन के लिए यह समय सेलिब्रेशन के मौके लेकर आ सकता है। 

टेन ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अभी तक पुरानी यादों में ही खोये हुए हैं जो इनके तनाव का कारण बन रहा है। ऐसे में, यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आपको अपने अतीत से बाहर निकलते हुए सुनहरे भविष्य की तरफ बढ़ना होगा।   

भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी और बैंगनी रंग

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेम्पेरन्स 

आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट  

करियर: पेज ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स 

मिथुन राशि के लिए टेम्पेरन्स एक सकारात्मक कार्ड है जो दर्शा रहा है कि यह सप्ताह जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप और आपका पार्टनर रिश्ते में सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल और सामंजस्य बैठाते हुए नज़र आएंगे। जीवनसाथी महत्वपूर्ण फसलों में आपका समर्थन करेगा। 

आर्थिक स्थिति को लेकर द हैरोफ़न्ट कार्ड स्थिरता और संतुष्टि का संकेत कर रहा है। आप उन लोगों में से हैं जो कभी भी नैतिक मूल्यों से समझौता करना पसंद नहीं करते हैं और इसके परिणामस्वरूप आप सही तरीके से पैसा कमाने का मार्ग चुनते हैं। साथ ही, इसी राह पर आगे बढ़ते हैं। जब धन से जुड़े मामलों को संभालने की बात आती है, तो आप वित्त का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करते हैं। 

करियर को लेकर पेज ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी करता है कि ये जातक करियर के क्षेत्र में नए विकल्प तलाशते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, ये लोग करियर में बदलाव करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। यदि आप किसी चीज़ को या कार्य को दिल से करना चाहते हैं तो आप उस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ा सकते हैं। इस दौरान निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। 

नाइन ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और इन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में, ये लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से पाने में सक्षम होंगे और इस दौरान आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा। 

भाग्यशाली रंग: हर तरह का हरा रंग            

कर्क राशि      

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइन ऑफ वैंड्स को अच्छा कार्ड नहीं कहा जा सकता है। यह दर्शा रहा है कि आपके निजी जीवन में चीज़ें विपरीत दिशा में जा सकती हैं। इस दौरान आप और आपका पार्टनर अपने रिश्ता को बचाने के लिए कोई प्रयास करते हुए नहीं दिखाई देंगे और इसके परिणामस्वरूप आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। 

वित्त की बात करें तो, इस समय आपको कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचना होगा। किसी भी तरह का बड़ा निवेश या फिर कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना होगा और साथ ही, हर महत्वपूर्ण तथ्य का गहराई से विश्लेषण करने की आवश्यकता होगी। धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर साबित होगा। 

नाइट ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि कर्क राशि वाले भविष्य में करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और इस सप्ताह इन जातकों को कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जिसकी बदौलत आप इस राह में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से एक कदम आगे बढ़ाएंगे। 

टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह ये जातक अपने जीवन में चल रही परेशानियों में ही खोये रह सकते हैं और ऐसे में, इनके विचारों में अस्पष्टता देखने को मिल सकती है। इस वजह से कर्क राशि वाले बेकार के तनाव का शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए किसी करीबी से बात करें।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर और सफ़ेद रंग

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स 

करियर: द स्टार 

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स 

टेन ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके रिलेशनशिप में स्थिरता और प्रतिबद्धता देखने को मिलेगी। यह कार्ड जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करता है। सिंह राशि वाले इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे और जीवनभर के लिए कई खूबसूरत यादें बनाएंगे।

फाइव ऑफ कप्स किसी बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी दे रहा है। यह कार्ड किसी तूफ़ान के आने से पहले वाली शांति की तरफ संकेत कर रहा है जो कि धन से संबंधित हो सकती है। आशंका है कि इस समय आपको वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। साथ ही, यदि आप पहले से पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है।

करियर को लेकर द स्टार भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास आपको सही दिशा में लेकर जा रहे हैं और अपनी इन कोशिशों के बल पर आप सफलता पाने में सक्षम होंगे। द स्टार कह रहा है कि आने वाला कल आपके नाम होगा।      

फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह सिंह राशि के जातक सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद को लेकर तनाव में नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, लोग आपकी कमज़ोरियों का फायदा उठाते हुए आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि ऑफिस में होने वाली किसी भी तरह की गॉसिप से दूरी बनाए रखें और काम पर ध्यान केंद्रित करें। 

भाग्यशाली रंग: हल्का मूंगा और लाल रंग   

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: टू ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ कप्स 

द स्ट्रेंथ इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस हफ़्ते आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता प्रेमपूर्ण और मज़बूत होगा। साथ ही, यह दर्शा रहा है कि आपके रिश्ते की नींव इतनी मज़बूत होगी कि कोई भी तूफान उसे हिलाने में सक्षम नहीं होगा। आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे का हर कदम पर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से समर्थन करेंगे। 

वित्त के लिहाज़ से, सेवेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि ये जातक लंबे समय से वेतन वृद्धि या फिर पहले किये गए निवेश से लाभ प्राप्ति के इंतज़ार में हैं। साथ ही, इस दौरान व्यापार में मुनाफा हासिल करने के लिए भी आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। हालांकि, इस सप्ताह आप वित्तीय स्थिरता पाने में सफल होंगे।

करियर की बात करें तो, टू ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह इन जातकों को टीम के सदस्यों की मदद से किसी प्रोजेक्ट या फिर व्यापार में अपने पार्टनर की सहायता से सफलता मिल सकती है। आपके आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से ये जातक जीवन में कामयाबी हासिल करने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आपका प्रदर्शन ग्रुप प्रोजेक्ट्स में शानदार रहेगा। 

ऐट ऑफ कप्स कह रहा है कि आपको जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलते हुए सकारात्मक होना होगा जिससे आप नकारात्मक विचारों के जाल से बाहर आ सकें क्योंकि यह आपको डिप्रेशन में लेकर जा सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी से ब्रेक लें और अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पर ध्यान दें। 

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला और हरा रंग 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: द एम्परर

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: किंग ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: द मून

इस सप्ताह के दौरान तुला राशि के जातक स्वभाव से थोड़े ज़िद्दी नज़र आ सकते हैं। अहंकार और  मूड स्विंग के चलते आपके रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। यदि आपने समय रहते हुए इन समस्याओं को नियंत्रित नहीं किया, तो आप रिश्ता टूट भी सकता है। रिश्ते को बचाने के लिए आपको पार्टनर के साथ प्रेम से पेश आना होगा।     

नाइट ऑफ़ पेंटाकल्स आपको चेतावनी दे रहा है कि धन से जुड़े मामले आपको बेहद सावधानीपूर्वक संभालने होंगे क्योंकि जब पैसों को बचाने या धन के प्रबंधन की बात आती है, तो आप थोड़े लापरवाह होकर धन खर्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस वजह से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको अनुभव से सीखते हुए वित्त का प्रबंधन सोच-समझकर करना होगा। 

नाइट ऑफ कप्स करियर को लेकर दर्शाता है कि इन जातकों का संबंध रचनात्मक क्षेत्रों या फिर कम्युनिकेशन के क्षेत्र से हो सकता है। साथ ही, इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक भावुक हो सकते हैं या फिर अपना नियंत्रण खो सकते हैं और इसका कारण नौकरी में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आने की आशंका है।    

द मून भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों ने अपने भीतर कुछ भावनाओं को छिपाया हुआ है। ऐसे में, आपको अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए उन भावनाओं को बाहर निकालना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि किसी करीबी दोस्त या प्रिय से बात करें जिससे आप थोड़ी राहत महसूस कर सकें। 

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद और सुनहरा रंग 

वृश्चिक राशि       

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस 

सिक्स ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि वृश्चिक राशि वाले अतीत की सुनहरी और खुशनुमा यादों को याद करते हुए नज़र आ सकते हैं। आप और आपके पार्टनर बीते लम्हों को ताज़ा कर सकते हैं और उस बारे में बात करके आनंदित महसूस कर सकते हैं।

वित्त के लिहाज़ से, द मैजिशियन एक शानदार कार्ड है जो इस सप्ताह आपकी स्थिर और सुरक्षित वित्तीय स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। यह कार्ड दर्शाता है कि सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर आप आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

फोर ऑफ वैंड्स पार्टनरशिप और टीम वर्क का प्रतिनिधित्व करता है और इसके परिणामस्वरूप आप ग्रुप प्रोजेक्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे या यदि आप साझेदारी में बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त है। आने वाला सप्ताह इन जातकों के लिए शानदार रहेगा और इस दौरान आप नई-नई चीज़ें सीखेंगे और जीवन में एक नया अनुभव पाएंगे।

सेहत की दृष्टि से, जस्टिस एक शानदार कार्ड है जो यह दर्शा रहा है कि इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, पूरे सप्ताह आपको अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए थोड़े प्रयास करने होंगे। 

भाग्यशाली रंग: काला और संतरी 

धनु राशि    

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स  

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन 

इस सप्ताह पार्टनर हर कदम पर आपका सहयोग करेगा और आप पर  प्रेम की बरसात करते हुए नज़र आएगा। क्वीन ऑफ पेंटाकल्स के पास असीम ऊर्जा है और ऐसे में, आप ऊर्जावान रहेंगे। साथ ही, अपने जीवन में पार्टनर के महत्व को समझेंगे।

संभव है कि इस समय आप अपने धन का इस्तेमाल परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए कर सकते हैं या फिर किसी अच्छे कार्य के लिए धन दान कर सकते हैं। क्वीन ऑफ कप्स आपको सलाह देता है कि अपने पैसे को दूसरों पर खर्च करें लेकिन अपने आप पर भी खर्च करना न भूलें।

करियर को लेकर द थ्री ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। साथ ही, सहकर्मियों की मदद से आप पूरी क्षमता, कौशल और ज्ञान के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे। इस समय आपको अपने जीवन में कुछ नए लक्ष्य स्थापित करके उन्हें पाने का प्रयास करना होगा।      

द हैंग्ड मैन आपको सलाह देता है कि स्वास्थ्य को अच्छा बनाए के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथ ही, आपको चेतावनी भी दे रहा है कि लंबे समय से ये जातक अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं और भविष्य में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए आपको सेहत पर ध्यान देना शुरू करना होगा।    

भाग्यशाली रंग: पीला और गोल्डन

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: ऐस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

मकर राशि वालों के लिए ऐस ऑफ पेंटाकल्स एक ऐसे प्रेम जीवन की तरफ इशारा कर रहा है जो कि वफ़ादार, व्यवहारिक और स्थायी होगा। आप और आपका पार्टनर अपने रिलेशनशिप को खुशहाल और प्रेम से पूर्ण बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसे में, ये जातक अपने रिलेशनशिप को लेकर आत्मविश्वास से भरे नज़र आएंगे और अपने रिश्ते को मज़बूत बनाएंगे। 

टू ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि भविष्य के लिए आप अपने वित्त को ध्यान में रखते हुए करियर की योजना बनाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान आप अपनी ड्रीम जॉब या फिर किसी ऐसी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आप लंबे समय से काम करना चाहते हैं। इस सप्ताह आप सपनों को हकीकत में बदलते हुए देख सकते हैं। 

करियर की दृष्टि से, ऐस ऑफ वैंड्स एक शानदार कार्ड है जो यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं। अतीत में की गई गलतियों से सीखने के लिए, यह समय सर्वश्रेष्ठ है और इस दौरान आप अपनी क्षमताओं, ज्ञान और अनुभव का उपयोग आत्मविश्वास के साथ करियर में आगे बढ़ने के लिए करेंगे।      

किंग ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का का सामना नहीं करना पड़ेगा और इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला और वायलेट रंग

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: द चेरियट

स्वास्थ्य: द लवर्स 

ऐट ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि इन जातकों का रिलेशनशिप एक नए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। संभव है कि इस दौरान आप किसी नए रिलेशनशिप में आ सकते हैं या फिर अपने रिश्ते में खोये हुए आकर्षण को पुनः वापस लाने की कोशिश कर सकते हैं। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो, वर्तमान वित्तीय स्थिति को पाने के लिए इन जातकों ने कई तरह के उतार-चढ़ावों और समस्याओं का सामना किया है। किंग ऑफ वैंड्स आपको उन्हीं संघर्षों और चुनौतियों की याद दिला रहा है जिन्हें पार करके आपने वित्तीय स्थिरता प्राप्त की है। यह सुरक्षित आर्थिक स्थिति आपकी मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

करियर को लेकर द चेरियट भविष्यवाणी कर रहा है कि कुंभ राशि के जातक करियर में उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिसमें वह हमेशा से अपने कदम बढ़ाना चाहते थे। ऐसे में, इस सप्ताह आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट नज़र आ सकते हैं।       

द लवर्स इस बात का संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आपकी सेहत शानदार रहेगी और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में, इस समय आप तनाव को दूर करने के लिए कोई ट्रिप या पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: लैवेंडर और मौवे 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स    

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: ऐस ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

इस सप्ताह आप और आपके पार्टनर के मन में एक-दूसरे के प्रति निराशा और आक्रामकता का भाव आ सकता है। मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की सलाह दी जाती है जिससे आप बेवजह के विवादों से बच सकें और कुछ ऐसा न कर बैठें जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ें। साथ ही, रिश्ते में विश्वास की कमी भी देखने को मिल सकती है। 

मीन राशि वालों के लिए नाइन ऑफ कप्स मनोकामनाओं को पूरा करने का काम कर सकता है। इस सप्ताह आपके पास वह सब होगा जो आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कराएगा। हालांकि, मीन राशि के जातक इस हफ़्ते भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और इसके परिणामस्वरूप ख़ुश नज़र आएंगे। आखिरकार आप वह हासिल करने में सफल होंगे जिसे आप काफ़ी समय से पाना चाहते थे।

ऐस ऑफ कप्स दर्शाता है कि इन जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी क्योंकि करियर के क्षेत्र में आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। यह जातक करियर में सफलता प्राप्त करेंगे जिसके चलते ये लोग ख़ुश दिखाई देंगे। साथ ही, यह सप्ताह आपके लिए कई सरप्राइज लेकर आ सकता है। 

सेहत के लिहाज़ से, फोर ऑफ स्वोर्ड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेते हुए थोड़ा आराम करने की सलाह दी जाती है जिससे आप इस हफ़्ते आने वाली जिम्मेदारियों को निभा सकें। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको अपने शरीर को थोड़ा आराम देना होगा।

भाग्यशाली रंग: पीच और पीला रंग

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.