टैरो साप्ताहिक राशिफल (03 से 09 सितंबर, 2023): इन 5 राशियों को होगा अपार धन लाभ!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

Varta Astrologers

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे सितंबर के महीने के पहले सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि 27 अगस्त-2 सितंबर, 2023 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड रीडिंग 2023 

टैरो साप्ताहिक राशिफल 3-9 सितंबर, 2023: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: जजमेंट 

स्वास्थ्य जीवन: द एंपेरर 

प्रेम के संदर्भ में ऐस ऑफ कप्स का कार्ड बेहद ही सकारात्मक कार्ड माना जाता है। यह कार्ड प्यार में स्थिरता के संकेत देता है इसीलिए इस सप्ताह आप अपने निजी जीवन का खुलकर लाभ उठाएंगे। इसके अलावा यह कार्ड नई शुरुआत के भी संकेत देता है। संभव है कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं या फिर इस राशि के कुछ जातक अपने रिश्ते को अगले चरण पर ले जाने का भी विचार कर सकते हैं। 

अगला कार्ड क्वीन ऑफ वौण्ड्स इस बात के संकेत देता है कि आप अपने वित्त के संदर्भ में बेहद ही नियंत्रित और आश्वासित हैं और आपके जीवन में वह वित्तीय स्थिरता आपको मिल चुकी है जिसकी आप तलाश कर रहे थे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप बुद्धिमानी और सावधानी के साथ फैसले लेने के की मजबूत स्थिति में है और आप यह जानते हैं कि पैसों को कहां लगाकर आप उनसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

बात करें कार्यक्षेत्र की तो इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को बारीकी से देख सकते हैं और उनका मूल्यांकन कर सकते हैं। ऐसे में एक भी गलत कदम आपको भारी पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि कोई भी बैठक या किसी भी प्रोजेक्ट में अगर आपको अपने विचार प्रस्तुत करने हैं या कोई प्रेजेंटेशन देनी है तो आप उसके बारे में पहले से योजना बनाकर तैयारी कर लें। 

अगला कार्ड द एंपेरर का सुझाव देता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रहने वाला है। अपने जीवन में भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति करने की चाह में आप अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि काम के चक्कर में स्वास्थ्य को परेशान ना करें और उचित आराम करते रहें।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: चूहा- 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: नाइन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स

वृषभ राशि के जातकों के लिए प्यार के संदर्भ में थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने रोमांटिक रिश्ते को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने रिश्ते को विवाह या फिर अपने वैवाहिक जीवन को पैरंटहुड में तब्दील करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर अपने भविष्य के बारे में विचार कर रहे हैं और उन्हें सपनों को साकार करने के लिए आप हर मुमकिन कदम उठाएंगे। 

आर्थिक रीडिंग में फोर ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड वित्तीय स्थिरता और भौतिक उपलब्धियों के संकेत देता है। आप पैसे के मामले में थोड़े कंजूस और रूढ़िवादी नजर आ सकते हैं। आप अपने पैसों को बचाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत भी करने के लिए मेहनत करने से भी नहीं डरते हैं। 

करियर रीडिंग में नाइन ऑफ कप्स का कार्ड एक शानदार कार्ड माना जाता है और यह संकेत दे रहा है कि आपके सपने सच होने वाले हैं। इस सप्ताह आपको कोई प्रमोशन या फिर व्यवसाय की शुरुआत का शुभ संकेत मिल सकता है। यह कार्ड करियर या पेशेवर जीवन में सफलता के संकेत देता है। ऐसे में इस सप्ताह करियर के मोर्चे पर आपके लिए चीजें शानदार रहने वाली हैं। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में सेवेन ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि सफलता और अपने जीवन में अन्य जिम्मेदारियों के चलते आप अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखने और चीजों को नियंत्रण से बाहर ना जाने देने पर भी विचार करें क्योंकि जीवन में स्वास्थ्य भी अन्य पहलू जितना ही महत्वपूर्ण होता है।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: बैल – 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ वौण्ड्स  

आर्थिक पक्ष: द फूल 

करियर पक्ष: द चेरियट 

स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ कप्स 

मिथुन राशि के जातकों का पहला का ऐट ऑफ वौण्ड्स का आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते में नई चमक और खुशियां प्राप्त होंगी। आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे और चीजें आपकी बेहतरी के लिए बदलती भी नजर आएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।  

आर्थिक रीडिंग में द फूल का कार्ड वित्तीय प्रचुरता और आर्थिक पूर्ति के संकेत देता है। यह समय आपके लिए ज्यादा पैसे कमाने और आय के नए स्त्रोत तैयार करने के नए अवसरों को आजमाने के लिए एक अनुकूल समय साबित होगा। इस सप्ताह पैसों से जुड़ी कोई भी चिंता आपके जीवन में नहीं रहने वाली है।  

करियर रीडिंग में द चेरियट का कार्ड आया है जो भी जो कि एक सकारात्मक कार्ड माना गया है। अब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब होंगे। हालांकि इसके लिए सिर्फ इस बात को सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपके पास अपने विचारों को लेकर के स्पष्ट दिशानिर्देश होना चाहिए। आप उचित प्रयास और मेहनत के दम पर अपने सपनों को अपनी हकीकत बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं।  

स्वास्थ्य रीडिंग में फाइव ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो आपके मानसिक और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने की ओर इशारा कर रहा है। अगर जरूरी लगे तो पेशेवर सहायता लें। या किसी डॉक्टर से परामर्श लें क्योंकि इस नकारात्मक स्थान से निकलने की आपको बेहद जरूरत है जिसमें जाने अनजाने आप खुद को ढकेल रहे हैं।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: बाघ- 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: जस्टिस 

करियर पक्ष: क्वीन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स 

कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम रीडिंग में नाइट ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो एक बेहद सकारात्मक कार्ड माना जाता है। यह कार्ड अचानक आवेग के साथ पारित प्रस्तावों और जुड़ाव का प्रतीक है। नाइट ऑफ कप्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने रिश्ते में प्रेम के शिखर चरण पर हैं और आने वाले सप्ताह में आप बच्चों की तरह प्यार से भरे रहने वाले हैं। इस राशि के सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं।  

आर्थिक रीडिंग में द जस्टिस का कार्ड आया है जो आपको अपने वित्त के प्रति सावधान होने के संकेत दे रहा है। अर्थात इस सप्ताह आपको अपना पैसा सही स्रोत और सही तरीके से कमाने पर ध्यान लगाना चाहिए। इसके अलावा फिजूलखर्ची से भी बचें अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

करियर रीडिंग में क्वीन ऑफ़ पेंटेकल्स का कार्ड एक बेहद शुभ माना गया है। यह इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में इस वक्त जहां भी हैं सहज हैं। फिर वह बात चाहे कार्यस्थल की हो या अपने करियर की उपलब्धियों की हो आप इन से संतुष्ट हैं। आपने अपने जीवन में अब तक जो विकास हासिल किया है उससे आप काफी खुश हैं।  

स्वास्थ्य रीडिंग में नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आप जल्द ही रिकवरी के चरण में प्रवेश करने वाले हैं। आप अपने जीवन में शायद बेहद तेज गति से चल रहे हैं जिसके चलते आपके जीवन में तनाव और चिंता बढ़ गई है। हालांकि आने वाले सप्ताह में आप बेहतर महसूस करेंगे और जरूरत पड़ने पर लोगों से मदद भी लेते नजर आएंगे।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: खरगोश- 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023

सिंह राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: पेज ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ स्वोर्ड्स 

सिंह राशि के जातकों के लिए लव रीडिंग में टू ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो आपको अपने रिश्ते में जरूरी समायोजन करने के संकेत दे रहा है। यदि आप अपनी प्रतिबद्धता या अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का विचार कर रहे हैं तो यह कार्ड बेहद ही शुभ है। आप अपने साथी के साथ बातचीत करें और भविष्य के लिए उनके साथ मिलकर योजना बनाएं जो आप दोनों के लिए उचित हो। 

अगला कार्ड ऐस ऑफ वौण्ड्स जीवन के सभी पहलुओं में अच्छा माना गया है। इस सप्ताह आपके जीवन में आर्थिक प्रचुरता और स्थिरता रहने वाली है। अगर आपको कोई ऋण चुकाना है तो आप उन्हें आसानी से चुकाने में कामयाब रहेंगे और अपने अंदर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहेगा। 

इस सप्ताह आपको ऐसा लगता है कि आपके कौशल और रचनात्मकता की परीक्षा ली जा रही है और काम में नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। हालांकि यह चुनौतियां आपको सिखाने और बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस सप्ताह आपको यह जानने और समझने में स्पष्टता मिलेगी आप कहां खड़े हैं। अर्थात आपको अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में इस सप्ताह पता चलेगा। जिसके अनुसार आप भविष्य की योजना बना सकते हैं।  

स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि अगर आप किसी बीमारी या परेशानी से गुजर रहे हैं तो इस सप्ताह यह आपको परेशान कर सकती है। अपने जीवन में खुशहाल रहने के लिए आपको जल्द से जल्द इन परेशानियों का हल निकालने की आवश्यकता पड़ेगी।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: ड्रैगन – 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024 

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: द मेजीशियन 

स्वास्थ्य जीवन: द टावर 

कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पहला कार्ड फाइव ऑफ स्वोर्ड्स शुभ संकेत नहीं दे रहा है। मुमकिन है कि इस सप्ताह आपके साथी के मन में कोई और जगह बना ले और जिसके चलते वह आपको छोड़ने का विचार कर सकते हैं इसीलिए आप अक्सर अपने साथी को छोटे-मोटे मुद्दे उठाते, लड़ाई झगड़े करते हुए पाएंगे। 

अगला कार्ड टेन ऑफ पेंटेकल्स का है जो इस बात की तरफ संकेत दे रहा है कि आपको विरासत में धन प्राप्त हो सकता है। बेशक राशि छोटी हो या बड़ी लेकिन यह निश्चित रूप से आपके जीवन में लाभ की वजह बनेगी। इस राशि के कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति भी प्रपट हो सकती है। 

करियर रीडिंग में द मेजीशियन का कार्ड शुभ संकेत दे रहा है क्योंकि यह बताता है कि इस सप्ताह आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है और आप अपने करियर में बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ते नज़र आने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई भूमिका और नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और आपको अपने प्रयासों में बड़ी सफलता भी प्राप्त होने की संभावना है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में द टावर का कार्ड आपके लिए चिंता की वजह बन सकता है। यह कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको अचानक से कोई बीमारी या फिर दुर्घटना परेशान कर सकती है और आपके जीवन में ठहराव की वजह बन सकती है। ऐसे में सावधान रहें और अपनी सुरक्षा के प्रति ज्यादा सतर्क रहें।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: साँप- 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द स्टार 

आर्थिक पक्ष: फोर ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: थ्री ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ पेंटेकल्स 

तुला राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में द स्टार का कार्ड मिला है जो प्रेम, रोमांस, और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। मुमकिन है कि अभी आशा और आशावाद की भावना आपके व्यक्तित्व को और करिश्माई और आकर्षक बनाने में मददगार साबित होगी। इस राशि के जो जातक ब्रेकअप से उबर रहे हैं उनमें आत्मविश्वास दोबारा जागेगा और आप धीरे-धीरे रास्ते पर आ सकते हैं। कुल मिलाकर जीवन में नई शुरुआत के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।  

आर्थिक रीडिंग में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आपके जीवन में आर्थिक लाभ निश्चित रूप से आने वाला है लेकिन वहीं दूसरी तरफ आप अपने परिवार या घर में होने वाले किसी समारोह या फंकशन पर दिल खोलकर खर्च करते भी नजर आएंगे। यह फंकशन या समारोह आपके परिवार के लिए खुशियां और उत्साह लेकर आएगा।  

करियर रीडिंग में थ्री ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो आपकी नौकरी या पेशेवर जीवन में जीत और सफलता को दर्शाता है। यह कार्ड किसी वार्षिक पार्टी, एक आशाजनक व्यवसायिक शुरुआत, या किसी परियोजना के संतोषजनक पूरा होने का जश्न मनाने या किसी पाठ्यक्रम के समापन का साक्षी बन सकता है।  

स्वास्थ्य रीडिंग में थ्री ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड आया है। टैरो रीडिंग में थ्री ऑफ पेंटेकल्स के कार्ड में सकारात्मक गुणों में व्यापार या कार्य में कुशलता की निपुणता, कलात्मक क्षमता, और प्रसिद्धि, पद्य शक्ति आदि को दर्शाता है।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: घोड़ा – 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026 

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: द लवर्स 

आर्थिक पक्ष: द वर्ल्ड 

करियर पक्ष: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स

स्वास्थ्य जीवन: पेज ऑफ वौण्ड्स 

वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में द लवर्स का कार्ड मिला है और यह कार्ड प्रेम के संदर्भ में बेहद ही शुभ माना जाता है। यह आपके साथी के संदर्भ में बेहद ही संतुलित ऊर्जा के संकेत देता है। इस सप्ताह आप दोनों एक दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से समझते और जीवन में समान उद्देश्यों के लिए आगे बढ़ते नजर आएंगे। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आप दोनों अपने प्यार में कितने प्रतिबद्ध हैं। 

आर्थिक रीडिंग में द वर्ल्ड का कार्ड आपसे अपने श्रम के फल का आनंद लेने के लिए संकेत दे रहा है। अर्थात अपने अतीत में जो भी कड़ी मेहनत और लगन से काम किया है यह समय है उसका खुलकर लुफ्त उठाने का। 

करियर रीडिंग में सेवेन ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड आना शुभ माना जाता है और यह इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आपके जीवन में तमाम स्रोतों से धन का आगमन होगा। सेवेन ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड दर्शाता है कि आपका करियर इस सप्ताह धीमी गति से आगे बढ़ सकता है। आपकी कड़ी मेहनत निश्चित रूप से हर दिन रंग लाती नजर आएगी। अब आप अपने करियर ग्राफ को ऊपर की ओर बढ़ता देखने में कामयाब होंगे और चीज आपकी इच्छा के अनुसार आगे बढ़ती नजर आएंगी। कम शब्दों में कहें तो पेशेवर रूप से यह सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड विचारों और आपके मन में अराजकता पैदा करने वाली समस्याओं के संकेत देता है। यह इस बात के भी संकेत दे रहा है कि किसी तरह का कोई तनाव या परेशानी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। 

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: बकरी- 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027 

धनु राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: ऐट ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: द हाइ प्रीस्टेस 

स्वास्थ्य जीवन: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स 

धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम रीडिंग के संदर्भ में इस सप्ताह का पहला कार्ड नाइन ऑफ वौण्ड्स का आया है जिसे लव रीडिंग में शुभ नहीं माना जाता है। इस सप्ताह आपके मन में इस तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं कि चीज़ें आपके जीवन में आपके अनुरूप नहीं हो रही हैं। आपके अंदर ऐसी भावना उत्पन्न हो सकती है कि आपने परिस्थिति में सुधार होने के लिए लंबे समय तक इंतजार अवश्य किया है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। ऐसे में आप जिस रिश्ते में बंधे हुए हैं आप उससे बाहर निकलने पर विचार कर सकते हैं। 

आर्थिक रेडिंग में ऐट ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड एक शुभ माना गया है। इस सप्ताह आप अपनी कड़ी मेहनत से अपने जीवन में आर्थिक प्रचुरता और स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको कर्ज चुकाने हैं तो भी आप उन्हें आसानी से चुकाने में कामयाब रहेंगे और अपने अंदर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। 

करियर रीडिंग में हाई प्रीस्टेस का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप अपने करियर के प्रबंधन के साथ-साथ अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। अगर आप रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कोई नई प्रेरणा या अविष्कार आने के संकेत भी दे रहा है। 

स्वास्थ्य रीडिंग नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है इस सप्ताह वायरल बुखार, या छोटी-मोटी बीमारियां आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि:: बंदर – 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द हैंग्ड मैन

मकर राशि के जातकों के लिए प्रेम रीडिंग में फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आपका रिश्ता अनुकूल नहीं नजर आ रहा है और आपका अपने रिश्ते में दम घुटने लगा है। आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपके रिश्ते को खत्म कर रही है। आपके रिश्ते में सुरक्षा या डर शामिल है। ऐसे में इससे पहले कि आपका रिश्ता टूट जाए और आप दोनों अलग हो जाएं आपको अपने साथी के साथ मिलकर इन मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता पड़ेगी। 

आर्थिक रीडिंग में सिक्स ऑफ पेंटेकल्स का कार्ड आया है जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में इस सप्ताह आपको सही लोगों और उनके विचारों और मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी। कोई परिचित वृद्ध व्यक्ति जैसे कि आपके पिता या पिता तुल्य कोई व्यक्ति आपको वित्तीय नियोजन के लाभों को समझाते नजर आएंगे। साथ ही यह आपके लिए ठोस वित्तीय योजनाएं बनाने में मददगार भी साबित होंगे। 

करियर रीडिंग में सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपको अपने करियर में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के संकेत दे रहा है। बेहतर की तलाश में आप अपने घर से कहीं दूर भी जा सकते हैं। 

स्वास्थ्य रीडिंग में द हैंग्ड मैन का कार्ड इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आप या तो किसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं या आप अपने जीवन में हो रहे बदलाव को लेकर चिंतित हैं लेकिन निश्चिंत रहें यह बदलाव आपको बेहतर भविष्य की तरफ ले जाएंगे इसलिए आपको चिंता नहीं करनी चाहिए।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: मुर्गा- 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: टू ऑफ पेंटेकल्स 

करियर पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: द एम्प्रेस

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पहला कार्ड टेन ऑफ स्वोर्ड्स इस बात को दर्शाता है कि आपको अपने रिश्ते और उनमें खड़ी हो रही चुनौतियों के बारे में चिंता या परेशानी से छुटकारा पाने में थोड़ी कठिनाई होगी इसीलिए व्यक्तिगत रूप से यह सप्ताह आपके लिए कठिन रहने वाला है।  

आर्थिक रीडिंग में टू ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो आपको अपने जीवन में आने वाले किसी बड़े महत्वपूर्ण वित्तीय खर्चों के संकेत दे रहा है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपने दोनों विकल्पों में से यह तय करना होगा कि आपके लिए कौन सा खर्च ज्यादा महत्वपूर्ण है। धैर्य के साथ काम लें और ठीक तरह से सोच कर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं।  

करियर रीडिंग में ऐस ऑफ वौण्ड्स का कार्ड आया है। जो इस बात को इंगित करता है कि अब आपको अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाना बेहद आवश्यक है फिर वह बात चाहे किसी व्यवसाय को शुरू करने की हो कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट करने की हो या फिर किसी नए शोध से संबंधित। किसी भी बड़े कदम को उठाने के लिए यह सप्ताह बेहद ही अनुकूल रहने वाला है।  

स्वास्थ्य रीडिंग में द एम्प्रेस का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल लें और आराम करने की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में आप किसी से स्पा या रिज़ॉर्ट में जा सकते हैं जहां पर आपको आराम मिलेगा। इस आराम से आप अपने भविष्य में आने वाले अन्य मुकाबलों के लिए ऊर्जा इकट्ठा कर पाएंगे और अपने जीवन में नए रंग भरने में कामयाब रहेंगे।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: कुत्ता – 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030

मीन राशि 

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: एमपेरर 

करियर पक्ष: टू ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स 

मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पहला कार्ड किंग ऑफ स्वोर्ड्स आया है जो आपके रिश्तों के प्रति अपने दृष्टिकोण में कम रोमांटिक या कम भावुक बनाता है। आपका साथी निश्चित रूप से एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर आप आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं। इनके साथ आप अपना भविष्य देखते हैं और यह आपको एक खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए सभी सुख सुविधा प्राप्त कराने में काबिल हैं। 

आर्थिक रीडिंग में एमपेरर का कार्ड आया है जो दर्शाता है कि आप खुद पर आर्थिक संदर्भ में नियंत्रण रखने और अपने खर्चों को सोच समझकर करने और वित्तीय नियोजन में बेहद ही व्यवस्थित हैं। आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसी तरह से खुद को सुरक्षित करने का प्रयास करें। आप आर्थिक रूप से बेहद संतुष्ट और स्थिर स्थिति में हैं और इस मोर्चे पर खुद को संतुष्ट महसूस करते हैं।  

करियर रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो एक खोज और समृद्धि सहयोग करने वाले व्यवसाय और करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकेत दे रहा है। आप और आपके साथी एक अच्छा बंधन साझा करेंगे और अच्छा व्यवसाय करेंगे इसीलिए देखा जाए तो करियर के लिहाज से यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  

स्वास्थ्य रीडिंग में थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो चिंता, निराशा, और आघात का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में मुमकिन है कि इस सप्ताह आप किसी गंभीर भावनात्मक या मानसिक बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान और सतर्क रहें।

आपके जन्म के साल के अनुसार आपकी चीनी राशि: सूअर – 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.