टैरो साप्ताहिक राशिफल: 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023: टैरो रीडिंग एक प्राचीन विधा है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अप्रैल 2023 के आखिरी सप्ताह के लिए टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023 अपने साथ क्या लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया था। जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विधा से दूरी बनाना सही समझा। 

टैरो कार्ड का सफर थमा नहीं बल्कि इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि अप्रैल का आखिरी सप्ताह यानी कि 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द हायरोफैंट

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ़ वैंड्स  

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स

द हायरोफैंट पारंपरिक विवाह का प्रतीक है। यदि आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके विवाह के योग बन सकते हैं या सगाई करके रिश्ते को आधिकारिक रूप दे सकते हैं। इसके अलावा घर में या करीबी रिश्तेदार के यहां शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

आर्थिक पक्ष की बात करें तो क्वीन ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर बनी रहेगी। आप इसका सही ढंग से प्रबंधन कर सकेंगे और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस अवधि में निवेश से आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा।

टेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने करियर को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नज़र आएंगे। इस अवधि में आपको सुख-सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा और आप अपनी अधिकांश इच्छाओं को पूरा करने में अधिक सक्षम होंगे। 

नाइन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको इस अवधि में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

साप्ताहिक सलाह: इस सप्ताह लाल और नारंगी रंग के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा पहनें।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

द वर्ल्ड दर्शा रहा है कि यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। यह अवधि आपके रिश्ते को प्रेम से सराबोर कर देगी और आप सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे। आपका पार्टनर रिश्ते में पूरी तरह से समर्पित रहेगा और आपकी जरूरत व इच्छाओं को समझने की कोशिश करेगा।

आर्थिक स्थिति को लेकर सेवन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो आपने मेहनत लंबे समय से की थी उसका फल इस दौरान मिलेगा। आपके द्वारा किए गए निवेश से भी आपको अच्छा मुनाफा होगा।

पेज ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको प्रगति देखने को मिलेगी व नए अवसर प्राप्त होंगे। हो सकता है कि यह अवसर आपकी उम्मीद के मुताबिक न हों लेकिन यह आपके करियर को बढ़ावा दे सकते हैं और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, जस्टिस दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे और आप इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने में सक्षम होंगे। हालांकि, इन जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा।

साप्ताहिक सलाह:  इस सप्ताह आपको योग/ ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द हाई प्रीस्टेस 

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स 

प्रेम जीवन की दृष्टि से, ऐस ऑफ कप्स आपके लिए शानदार कार्ड साबित होगा। यह नई व सुखद शुरुआत का संकेत दे रहा है। ऐस ऑफ कप्स प्रेम, भावनाएं और करुणा का प्रतिनिधित्व करता है। आप इस सप्ताह नए और सार्थक रिश्ते बनाने में सक्षम होंगे और यह रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे।

क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप फिजूल खर्च करने से बचेंगे और तार्किक होकर वित्त योजना बनाएंगे। यह हफ़्ता वित्तीय प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि आप इस दौरान किसी चीज़ की शुरुआत करेंगे जिसको ध्यान में रखते हुए आप भविष्य की योजना बनाएंगे।

द हाई प्रीस्टेस दर्शा रहा है कि आप इस सप्ताह नौकरी छोड़कर अपनी उच्च शिक्षा को पूरी करने की योजना बना सकते हैं। या फिर उच्च शिक्षा शुरू करने के लिए जिस समय का इंतज़ार कर रहे थे वह इंतज़ार पूरा होगा।

टू ऑफ वैंड्स कहता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आप जल्द ही उससे ठीक हो जाएंगे और सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

साप्ताहिक सलाह: अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स

करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

यदि आप एक गंभीर और दीर्घकालीन रिश्ते में आना चाहते हैं या फिर शादी करना चाहते हैं, तो टेन ऑफ कप्स दर्शाता है कि आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। यह कार्ड आपके रिश्ते में स्थिरता और खुशी लेकर आएगा। कर्क राशि वालों का जीवन इस सप्ताह सामान्य रूप से चलेगा।

एट ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आर्थिक रूप से यह सप्ताह स्थिर रहेगा और जिसके कारण आप संतुष्ट महसूस करेंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है तो विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वहीं यदि आप पेशेवर हैं तो अधिक निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा।

एट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगे। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने या अपनी प्रोफाइल में सुधार करने पर भी ध्यान देंगे। कार्यस्थल में आपकी मेहनत व लगन की सराहना की जाएगी।

फाइव ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या अचानक बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आपके सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।

साप्ताहिक सलाह: सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाएं।

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अकेले रहना पसंद करेंगे या अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो खुद के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं और किसी सोलो ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। यह भी संभव है कि आप कुछ समय अकेले बिताकर इस बात पर विचार करें कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है। यह आपको अत्यधिक आत्मविश्वासी बनाएगा और आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेगा।

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस अवधि के दौरान आपको अपने वित्त का सही ढंग से प्रबंधन करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या उद्यम शुरू करने की योजना बना सकते हैं जिसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना नज़र आ रही है और इससे आप बहुत कुछ सीख पाने में भी सक्षम होंगे। साथ ही पेशेवर रूप से परिपक्व होंगे और करियर को लेकर सही दिशा की ओर आगे बढ़ेंगे।

सेहत की दृष्टि से एट ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि आप भय, असुरक्षा व तनाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि आप अतीत के उन बुरे दौर से अभी तक बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिसका सामना आपने पिछले दिनों किया था और इन बातों को लेकर आप लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने विचारों में स्पष्टता बनाए रखें।

साप्ताहिक सलाह: ध्यान या फिर हीलिंग सेशन की सहायता ले सकते हैं। 

कन्या राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन को लेकर सिक्स ऑफ़ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके पार्टनर के साथ जो कहासुनी या मतभेद चल रहे थे, वे दूर हो जाएंगे और धीरे-धीरे आपके रिश्ते में स्थिरता बनती नज़र आएगी। वहीं अगर आप रिश्ते में संघर्ष का सामना कर रहे हैं तो प्रबल संभावना है कि इन समस्याओं से जल्द ही उबरेंगे और फिर से साथ में एक मधुर संबंध स्थापित करेंगे।     

पेज़ ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप विभिन्न स्रोतों से कम मात्रा में धन अर्जित कर सकते हैं। हालांकि अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे और खुशी से यह अवधि व्यतीत करेंगे। 

टू ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आप इस सप्ताह कई प्रोजेक्ट और उद्यमों को संभाल सकते हैं और ऐसे में यह अवधि आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। आप काम को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे और प्रगति के कई रास्ते आपके लिए खुलेंगे।

नाइन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस दौरान आपको लंबे समय से चली आ रही बीमारी परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि डॉक्टर से परामर्श लें और चेकअप ज़रूर कराएं।

साप्ताहिक सलाह: घर में सकारात्मक ऊर्जा व सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ताजे नील कमल का पुष्प रखें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: डेथ (रिवर्स्ड )

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: टेम्पेरन्स 

प्रेम जीवन की बात करें तो, टेन ऑफ पेंटाकल्स एक शानदार कार्ड है जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ सुखद पलों का आनंद लेते दिखाई देंगे और ऐसी यादें बनाएंगे जो जीवन भर रहेंगी। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। इस दौरान आप अपने परिवार की अहमियत को समझेंगे और उनके करीब आने की कोशिश करेंगे।

आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए कठिन साबित हो सकती है और आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसे आप नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं। इस अवधि से आपको सबक सीखने की जरूरत है लेकिन चिंता न करें आप जल्द ही इस समस्या से बाहर निकल जाएंगे।

जजमेंट कार्ड करियर को लेकर भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके वरिष्ठ आपके काम को बहुत करीब से देख रहे हैं। आपके हर कदम का बहुत करीब से विश्लेषण किया जा रहा है और इसी के आधार पर आपके काम का मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसा में आपको सलाह दी जाती है अच्छा काम करना जारी रखें और पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होने वाला है। टेम्पेरन्स दर्शा रहा है कि यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इस अवधि उससे निजात मिल जाएगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलन बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बुरी लत से छुटकारा पाने के लिए यह उचित समय है।

साप्ताहिक सलाह: सकारात्मकता लाने के लिए इस सप्ताह हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: द सन

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स 

यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल प्रतीत होता नहीं दिख रहा है। द टॉवर दर्शा रहा है कि आपको अपने निजी जीवन में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जो आपको भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकता है। यदि आपके रिश्ते में पहले से ही खटपट चल रही है तो इस अवधि में और अधिक संघर्ष करने की जरूरत पड़ सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप निजी संबंधों में मतभेद का सामना कर सकते हैं।

सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक आप आर्थिक रूप से जिन भी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे वे सब दूर होंगी और आप राहत की सांस लेंगे।

द सन सफलता और उद्देश्य का प्रतीक है। ऐसे में यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको अपार सफलता प्राप्त होगी। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। सहकर्मियों द्वारा आपको मान-सम्मान मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पेशेवर लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आप चिंता, तनाव व निराशा का अनुभव कर सकते हैं।

साप्ताहिक सलाह: अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि    

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

करियर: चेरियट 

स्वास्थ्य: टन ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ मजबूत रिश्ते और खुशनुमा पल का आनंद उठाएंगे और बेहतरीन प्रेम जीवन का आनंद लेने में सक्षम होंगे। यह कार्ड दो लोगों के बीच प्रेम के प्रवाह को दर्शाता है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में ग़ज़ब का सामंजस्य देखने को मिलेगा और भविष्य में भी आप खुशी महसूस करेंगे।

धन से जुड़े मामलों की बात करें तो आप सोच-विचार व विश्लेषण करके चलना पसंद करते हैं और इसी वजह से आर्थिक विकास आपके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं रही है और आने वाले सप्ताह में भी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहने के आसार।

चेरियट दर्शा रहा है कि करियर के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह बदलाव देखने को मिलेगा। आपको किसी दूसरी कंपनी, शहर या किसी दूसरे देश में जाने का मौका मिल सकता है और यह बदलाव आपके करियर के लिए फलदायी साबित होगा।

टेन ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे और आप ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा उठाने में सक्षम होंगे। हालांकि, फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता होगी।  

साप्ताहिक सलाह: ज्यादा से ज्यादा पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर से निकलने से पहले कुछ मीठा जरूर खाएं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि       

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस  

आर्थिक जीवन: टेम्पेरन्स 

करियर: द एंपरर

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स 

द एम्प्रेस दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में प्रेम व समर्पण का भाव बना रहेगा और आप सकारात्मक भावनाओं का अनुभव करेंगे। वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं वह अपनी फैमिली बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं या संतान को जन्म दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए आशाजनक रहेगा।

इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। आपका निवेश आपको अच्छा रिटर्न देगा। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का भी पूर्ण फल प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपको आर्थिक मोर्चे पर काफी सफलता मिल सकती है और आप एक सुखमय जीवन व्यतीत करने में सक्षम रहेंगे।

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि अपने अहंकार को किनारे कर करियर में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें और अपने वरिष्ठों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और सफलता की दिशा में आगे बढ़ें। 

स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस सप्ताह आप एक बुरे दौर से बाहर निकलेंगे। टेन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि यदि आप किसी बीमारी या किसी तरह की चोट से ग्रस्त हैं तो आप जल्द ही उससे उबर जाएंगे। 

साप्ताहिक सलाह: इस सप्ताह आप अधिक से अधिक ग्रे और काले रंग के कपड़े पहनें।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स  

आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

एट ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने काम और निजी जीवन को पहली प्राथमिकता दे सकते हैं और अपने प्रेम जीवन को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।

आप अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर बंधा हुआ और चिंतित महसूस कर सकते हैं। आपको लग सकता है कि आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है। आपको सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है क्योंकि वास्तविकता आपके विपरीत है।

किंग ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आपको करियर में वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे और यह अवसर आपको आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। इस सप्ताह आप सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने में सक्षम होंगे और आपके सहकर्मियों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह अवधि आपके लिए फलदायी साबित होगी।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, नाइट ऑफ वैंड्स एक अच्छा कार्ड है। इस सप्ताह खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन करें, जिम जाएं और खानपान का ध्यान अवश्य दें।

साप्ताहिक सलाह: जितना संभव हो सके आवारा पशुओं का ध्यान दें और गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि 

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सेवन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते को एक नया मोड़ देने के लिए मानसिक व भावनात्मक रूप से तैयार हैं। आप अपने पार्टनर के साथ दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और रिश्ते में स्थिरता पाना चाहते हैं।

सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत दे रहा है कि आप इस सप्ताह अपनी कठिन आर्थिक स्थिति से बाहर आएंगे। साथ ही आपको अपने आपको एक अच्छे आर्थिक स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी मेहनत भी रंग लाती हुई नज़र आएगी।

आर्थिक दृष्टि से सेवन ऑफ कप्स संकेत कर रहा है इस दौरान आपको कई स्रोतों से कमाई के अवसर प्राप्त होने की संभावना है या आपको करियर के बेहतर विकल्प प्राप्त हो सकते हैं जिसे चुनने के लिए आप स्वतंत्र हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि जल्द ही सही विकल्प का चयन करें जिससे करियर में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य की बात करें तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स एक शानदार कार्ड है। अपनी सेहत के प्रति अपडेट रहें और नियमित रूप से व्यायाम करने व योग/ ध्यान करें।

साप्ताहिक सलाह: आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति अपना झुकाव बढ़ाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.