टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई, 2023: इस हफ़्ते किन राशियों का करियर भरेगा उड़ान?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मई 2023 का यह सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि मई का यह सप्ताह यानी कि 21 मई से 27 मई 2023 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 मई से 27 मई 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द लवर्स 

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट 

द लवर्स कार्ड जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करता है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह पार्टनर के साथ आप यादगार समय बिताएंगे। इसके परिणामस्वरूप आपका रिश्ता लंबे समय तक बना रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ ख़ूबसूरत पल बिताने से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। 

आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स बता रहा है कि इस हफ़्ते आपको अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। इन जातकों के वेतन में वृद्धि या फिर व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं और उसे अच्छे से चलाने में आप सक्षम होंगे। साथ ही, नौकरी में बदलाव आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर  आ सकता है।

नाइट ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि करियर के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और इस दौरान करियर को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। करियर आपके नियंत्रण में होगा, चाहे व्यवसाय या नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आप मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। 

द हर्मिट आपको सलाह दे रहा है कि अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें और इस समय स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको उन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए जो आपका शरीर आपको दे रहा है। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: कार्नेलियन

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, इस सप्ताह या तो आपका ब्रेकअप हो सकता है या फिर हाल-फिलहाल में आपका ब्रेकअप हुआ है। ऐसे में, आपको महसूस हो सकता है कि आपकी दुनिया ख़त्म हो गई है। यह हफ़्ता वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है। हालांकि, आपको एक मज़बूत और बेहतर इंसान बनने के लिए ब्रेकअप के इस दर्द से बाहर आना  होगा और जीवन में आगे बढ़ना होगा। 

आर्थिक जीवन को लेकर थ्री ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप धन और धन से संबंधित मामलों को बहुत सावधानीपूर्वक संभालेंगे। हो सकता है कि आप उन आर्थिक समस्याओं के बारे में जानते हों जिनका सामना आपको भविष्य में करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपकी ज्यादा से ज्यादा कोशिश होगी कि आप जीवन में आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकें।

करियर के क्षेत्र में, इन जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है या विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको विदेश से व्यापार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

सेहत को लेकर टू ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि वृषभ राशि के जो जातक किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें एक बार किसी दूसरे डॉक्टर से भी राय लेनी चाहिए। आशंका है कि एक ही समय पर कोई दो रोग आपको परेशान कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: रोज क्वार्ट्ज़ 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

करियर: द एम्पेरर 

स्वास्थ्य: द फूल 

ऐस ऑफ कप्स एक शानदार कार्ड है जो दर्शाता है कि मिथुन राशि वाले एक नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। इस समय आप ख़ुशी-ख़ुशी ज़िंदगी के नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही,  कोई उपहार देकर, डेट या फिर कहीं बाहर घूमने-फिरने ले जाकर आदि माध्यमों से पार्टनर आप पर प्रेम की बरसात करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस दौरान आप कई खूबसूरत यादें बनाएंगे। 

द व्हील ऑफ फार्च्यून संकेत कर रहा है कि परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप उन आर्थिक समस्याओं से बाहर आने में सक्षम होंगे जिसका सामना आप लंबे समय से कर रहे हैं। अब आपको जीवन में वित्तीय स्थिरता पाने की कोशिश करनी होगी जिसकी तलाश में आप काफ़ी अर्से से हैं। 

द एम्पेरर को करियर के लिए एक अच्छा कार्ड कहा जा सकता है जो दर्शा रहा है कि कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा क्योंकि कंपनी आपके महत्व को जानती है। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि व्यर्थ का अहंकार करने से बचें क्योंकि यह कार्यस्थल पर आपकी छवि ख़राब कर सकता है।     

द फूल दर्शाता है कि आप हाल ही में किसी बीमारी या किसी स्वास्थ्य समस्या से उबरे हैं और अब आप एक बार फिर दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि आप तरोताज़ा महसूस कर रहे होंगे। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: सिट्रीन क्वार्ट्ज

कर्क राशि      

प्रेम जीवन: द टॉवर 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपको पार्टनर या किसी दोस्त के साथ बहस और मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप दोनों की ही भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं और आप दोनों ही तनावग्रस्त नज़र आ सकते हैं। 

जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है, तो धन से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान कुछ नए ऑफर्स मिल सकते हैं जो आपको आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने का काम कर सकते हैं। साथ ही, ये वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता भी लेकर आ सकते हैं। आपको कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। साथ ही, आपके ज़मीन या संपत्ति खरीदने की भो संभावना है।

टू ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके पास नौकरी के दो प्रस्ताव होने की प्रबल संभावना है जिन पर आप सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप करियर के क्षेत्र में सही राह का चयन करने की कोशिश कर सकते हैं या फिर, यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस बात को लेकर फैसला कर सकते हैं कि कौन सी डील को साइन करने से आपको ज्यादा मुनाफा होगा। 

सेहत को लेकर फाइव ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि कार्यस्थल पर या सहकर्मियों के बीच में होने वाला कोई विवाद आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में, यह आपके तनाव का कारण बन सकता है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल पर इन सभी विवादों में पड़ने से बचें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: मून स्टोन 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन  

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स  

स्वास्थ्य:  सिक्स ऑफ वैंड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, इस हफ़्ते आपको महसूस हो सकता है कि आपके रिश्ते का भविष्य वैसा नहीं है जैसा कि आप चाहते थे। संभव है कि परिस्थितियां स्थिर बनी रहें और ऐसे में, आप दोनों को ही रिश्ते के प्रति गंभीर होकर सोचने की जरूरत होगी। इन जातकों को सोच-विचार कर इन समस्याओं का समाधान ढूंढ़ना होगा। यदि कोई हल निकल नहीं पा रहा है,  तो इस रिश्ते से आगे बढ़ने में ही समझदारी होगी। 

फाइव ऑफ पेंटाकल्स आपको चेतावनी दे रहा है कि इन जातकों को भविष्य में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यदि आप धन से जुड़े मामलों में योजना बनाकर नहीं चलेंगे, तो आपको आने वाले समय में परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। 

ऐट ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि ये जातक करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित और केंद्रित होंगे। यदि आप इसी समर्पण के साथ काम करेंगे, तो निश्चित रूप से मनचाहे लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। इस दौरान आप व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के साथ-साथ करियर में अपने प्रोफाइल को भी बेहतर बनाने में लगे रहेंगे।

सिक्स ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा और इस दौरान आप सामाजिक समारोह और पार्टियों में शामिल होते हुए और उनका आनंद लेते हुए नज़र आंएगे। अपने स्वास्थ्य से लंबे समय तक लाभ प्राप्त करने के लिए सेहत को अच्छा बनाए रखें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: टाइगर आई     

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स

करियर: द फूल 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स  

ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि कन्या राशि के जातकों के पार्टनर भले ही ज्यादा रोमांटिक न हो, लेकिन आप दोनों एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें करते हुए दिखाई देंगे। आप विचारों या बातों को लेकर स्पष्ट हो सकते हैं और आप इस रिलेशनशिप में सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, नाइट ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है और आप वर्तमान स्थिति को लेकर संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, इन जातकों को धन की बचत करना सीखना होगा और पैसों को लेकर लापरवाह होने से बचना होगा। इस दौरान आपको पैसों की कद्र करना सीखना होगा। 

कन्या राशि के जातक जिन अवसरों की तलाश में थे, तो अब वह आपको मौके मिल सकते हैं। आप स्वयं पर विश्वास करते हुए नौकरी से व्यवसाय के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं या फिर करियर में भी बदलाव कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अनजान रास्ते पर जाने से डरे नहीं और बेफिक्र होकर आगे बढ़ें।         

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह बुखार, रैशेज या फुंसी आदि की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, वायरल इन्फेक्शन होने की भी आशंका है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: रेड जेस्पर 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: जस्टिस 

करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स 

तुला राशि वालों के लिए द पेज ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि यह समय आपके रिश्ते के लिए प्रेम से भरा रहेगा। आने वाले सप्ताह में आप एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। जो जातक सिंगल हैं उन्हें इस सप्ताह नए प्रपोजल मिल सकते हैं।        

द जस्टिस आपको कह रहा है कि आपको धन के महत्व को समझते हुए उसका सही उपयोग करने की आवश्यकता होगी। यह जातक विभिन्न स्रोतों से धन कमाएंगे। लेकिन, बिना सोचे-समझे पैसा ख़र्च करने से आपको भविष्य में समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें।

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आप अपने करियर में सहज और संतुष्ट हैं। आप करियर में  कार्यस्थल, करियर में हासिल उपलब्धियों या कोई पद प्राप्त होने से प्रसन्न नज़र आ सकते हैं। 

स्वास्थ्य को लेकर नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि तनाव और चिंता आपके जीवन का एक हिस्सा बन गए हैं, लेकिन आने वाले सप्ताह में आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। यदि आपको किसी की मदद की ज़रूरत हो, तो सहायता लेने से न हिचकें। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: लापीस लाजुली

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन:  टू ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स 

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: चेरियट

टू ऑफ कप्स इस बात की पुष्टि करता है कि यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए खुशियों से भरा रहेगा। संभव है कि वृश्चिक राशि वाले एक रोमांटिक रिश्ते के शुरुआती दौर में हैं और उन्हें ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको अपना जीवनसाथी मिल गया है। इस दौरान आपके बीच एक-दूसरे के प्रति आकर्षण मौजूद होगा और साथ ही, आपसी समझ भी धीरे-धीरे मज़बूत हो रही है। 

टू ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे। इस दौरान आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्थिक योजनाएं बनाएंगे और वित्तीय लक्ष्य भी स्थापित करेंगे। हालांकि, आपको बेकार की चीज़ों पर धन खर्च करने से बचना होगा क्योंकि आपको धन सीमित स्रोतों से प्राप्त होगा। ऐसे में, धन ख़र्च करते समय सतर्क रहें।

करियर के क्षेत्र में द वर्ल्ड दर्शा रहा है कि इस हफ़्ते आपको काम या व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।  देश-दुनिया में घूमने के कारण आप ख़ुद को “ग्लोबट्रॉटर” समझ सकते हैं। संभव है कि इस दौरान आप किसी दूसरे देश में एक नई जॉब की शुरुआत करें। 

सेहत की दृष्टि से चेरियट भविष्यवाणी कर रहा है कि यह हफ़्ता आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा और इस  दौरान आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। यदि आप उतार-चढ़ाव का सामना  कर रहे हैं, तो अब आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: ओब्सीडियन 

धनु राशि

प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स 

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड का आना दर्शाता है कि इन जातकों को ताकत अपने पार्टनर और अपने रिश्ते से मिलती है। आप दोनों जब एक-दूसरे के साथ होते हैं, तो सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो, आपका रिश्ता पार्टनर और आपके लिए सबसे सुरक्षित जगह है। इस राशि के सिंगल जातक आत्मविश्वास से भरे और आत्मनिर्भर होंगे और ऐसे में, आपको महसूस हो सकता है कि आपको किसी पार्टनर की जरूरत नहीं होगी। 

सेवेन ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि आपने वित्तीय स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। जल्द ही इन जातकों को अपनी मनचाही आर्थिक स्थिति मिलेगी, लेकिन आपको मेहनत करना जारी रखना होगा क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। 

टू ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि आप दो जॉब या दो प्रोफाइल्स के बीच झूल रहे हैं। संभव है कि आपको करियर में जो चाहिए उसे पाने के लिए आप दो शिफ्ट में काम भी कर रहे हों। ऐसे में, हम कहना चाहेंगे कि चिंता न करें जल्दी ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और आप इसका आनंद लेते हुए नज़र आंएगे। 

थ्री ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और इस दौरान आप परिवार के साथ समय बिताते हुए दिखाई देंगे या फिर आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे जो आपसे बेहद प्यार करते हैं और आपकी देखभाल करते हैं। साथ ही, वह आपको प्रसन्न देखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: फ़िरोज़ा

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: सिक्स ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ख़ासियत है दोस्ती जो आप दोनों के रिश्ते को मज़बूत बनाती है। आने वाला सप्ताह आपके लिए मज़ेदार साबित होगा क्योंकि इस दौरान आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाएंगे और नए दोस्त बनाएंगे।   

किंग ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि आर्थिक रूप से मज़बूत होने के लिए आप काफ़ी मेहनत कर रहे हैं। आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करेंगे और जल्द ही सुख-सुविधाओं से पूर्ण जीवन बिताते हुए नज़र आंएगे। आने वाला सप्ताह में आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।   

करियर को लेकर सिक्स ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि कार्यस्थल पर आपकी टीम के सदस्य और सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। वर्षों की मेहनत से ऑफिस में आपने अपनी एक प्रतिष्ठा बनाई है जिसे सहकर्मी भी समझते हैं इसलिए वह आपका सम्मान करते हैं।  इस दौरान आपके आइडियाज रचनात्मक होंगे और सहकर्मियों में भी सद्भाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, यह सप्ताह सामान्य रहेगा। 

फोर ऑफ स्वोर्ड्स आपको सलाह देता है कि इन जातकों को तरोताज़ा महसूस करने के लिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से एक ब्रेक लेना होगा। पिछले दिनों में की गई कड़ी मेहनत से आप थक चुके हैं इसलिए अब आपको एक ब्रेक की जरूरत है। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: जेड

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स  

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स  

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, फोर ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि पजेसिवनेस और जलन की वजह से आपका रिश्ता ख़राब हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ आपके रिश्ते को लेकर सकारात्मक बात ये हैं कि कुंभ राशि के जातक अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद कर सकते हैं। 

सिक्स ऑफ़ पेंटाकल्स बता रहा है कि आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलने के महत्व को समझने के लिए कोई बड़ा या बुजुर्ग व्यक्ति जैसे पिता आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, सुरक्षित भविष्य के लिए मासिक बजट बनाने में भी वह आपकी सहायता कर सकते हैं। 

सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि करियर में प्रगति और उत्कृष्टता पाने के लिए आपको अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आना होगा। ऐसे में, बेहतर अवसरों की तलाश में आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। 

नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि घर या दोस्तों से दूर जाने के विचार से आप तनावग्रस्त या चिंतित नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपको अपने विचारों में स्पष्टता लेकर चलना होगा। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: एक्वामरीन

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि 

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: हैरोफ़न्ट 

मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो, क्वीन ऑफ पेंटाकल्स बता रहा है कि आप एक प्रेमपूर्ण और बेहद देखभाल करने वाले व्यक्ति है, और पार्टनर आपकी इस बात की बहुत ही क़द्र करता है।

जब वह आपके पास होते हैं तब वह सुरक्षित महसूस करते हैं और ऐसे में, आपका रिश्ता भविष्य में काम कर सकता है। 

फोर ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि इस हफ़्ते आपको नुकसान होने की संभावना है या फिर हो सकता है कि आप कुछ आर्थिक हानि का सामना कर रहे हैं। ऐसे में, आपको महसूस हो सकता है कि आपकी दुनिया ख़त्म हो गई है। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि चिंता न करें क्योंकि आप जल्द ही इन समस्याओं से बाहर आ जाएंगे। 

करियर को लेकर टू ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि हो सकता है कि आप ये फैसला नहीं ले पा रहे हों कि वर्तमान समय में आप जिस क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं उसमें अपने करियर को आगे लेकर जाना है या नहीं। मीन राशि के जातक असमंजस की स्थिति में हो सकते हैं कि अपना व्यापार शुरू करें या फिर नौकरी करना जारी रखें। ऐसे में, आने वाला सप्ताह आपके विचारों में स्पष्टता लाने का काम कर सकता है। 

स्वास्थ्य के लिहाज़ से,  हैरोफ़न्ट कार्ड का आना दर्शाता है कि नियमित रूप से ध्यान और योग करने की वजह से आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आप पारंपरिक तरीकों में विश्वास रखते हैं। 

भाग्यशाली क्रिस्टल: नीलम 

   सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.