टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2023: इस सप्ताह किन राशियों का होगा भाग्योदय

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

Varta Astrologers

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे नवम्बर के महीने के इस सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि 12-18 नवंबर, 2023 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड रीडिंग 2023 

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12-18 नवंबर, 2023: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस्स    

आर्थिक पक्ष: पेज ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर पक्ष: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

मेष जातकों प्रेम रीडिंग के संदर्भ में इस सप्ताह आपको दी एम्प्रेस्स का कार्ड मिला है जो रिश्ते में पोषण और देखभाल के साथ-साथ वित्तीय स्थिरता, सुंदरता और आरामदायक चीजों की सराहना का प्रतीक माना गया है। बात करें इस सप्ताह आपके रोमांटिक रिश्तों की तो यह एक ठोस प्रतिबद्ध साझेदारी के संकेत दे रहा है। यह कार्ड मातृत्व का भी प्रतिनिधित्व करता है ऐसे में यह कभी-कभी विवाह, गर्भावस्था या एक नए परिवार के संकेत भी देता है। 

अगला कार्ड पेज ऑफ स्वोर्ड्स का है जो संकेत दे रहा है कि अपनी आय बढ़ाने या अपने बजट बढ़ाने के लिए आपके पास जो भी शानदार विचार है वह इस समय शुरुआती चरण में हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष की जटिलता भी इस समय आपकी रुचि बढ़ा सकती है। जितना अधिक आप इसके बारे में जानेंगे उतना ही आप आय बढ़ाने के लिए करने में कामयाब रहेंगे। 

सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्रगति का संकेत देता है। देरी के बावजूद आपके प्रयासों को हर दिन मान्यता मिलेगी। आप अपनी उपलब्धियां की अधिक बारीकी से जांच करने और यह निर्धारित करने कि आपके लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं इसके लिए एक शानदार समय साबित होगा। 

सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं क्योंकि आप नैतिक अखंडता बनाए रखने में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। तनाव के परिणाम स्वरुप आप थका हुआ या बीमार महसूस कर सकते हैं और चोट लगने की संभावना भी बढ़ सकती है। यह कार्ड सलाह दे रहा है कि आप कम जिम्मेदारियां लेने का प्रयास करें और अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए आराम अवश्य करें।

लकी महीना: अप्रैल

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: पेज ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: ऐट ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: किंग ऑफ कप्स 

प्रेम रीडिंग में आपको पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो साहसी और जीवंत है। यह व्यक्ति आसानी से प्यार में पड़ जाता है लेकिन जल्द ही यह प्यार से ऊब भी जाता है। ऐसे व्यक्ति के साथ दीर्घकालिक रिश्ता बनाना थोड़ा चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि थोड़े समय के रोमांस के लिए यह संतुष्टि दायक रहने वाला है। 

टेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप वित्तीय बोझ के तले दबे हुए हैं। ऐसा करने के अनेक तरीके हो सकते हैं। मुमकिन है कि आप अपने ऋण का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे हो या आपके पास खाते में ज्यादा धन ना बचा हो। 

ऐट ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए आपके समर्पण और प्रतिबद्धता को पुरस्कृत किए जाने की संभावना को दर्शाता है। करियर के उद्देश्य अभी पूरे हो सकते हैं और आप क्षमता और ज्ञान के नए स्तर विकसित करने में कामयाब होंगे। अन्य लोग यह देखेंगे कि आप कितने बदल गए हैं और आपको अपने उद्योग में एक आदर्श के रूप में पहचान मिलेगी। 

किंग ऑफ कप्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि अगर आप हाल ही में बीमार हुए हैं तो यह उस बीमारी से निकलने के लिए अनुकूल समय है। यह आपके साथ अच्छा और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने के लिए एक सौम्य अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

लकी महीना: मई 

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स    

आर्थिक पक्ष: द सन 

करियर पक्ष: द हीरोफेंट

स्वास्थ्य जीवन: ऐट ऑफ स्वोर्ड्स 

सिक्स का स्वॉर्ड्स का कार्ड अब अंततः टूटे हुए रिश्ते से आगे बढ़ाने के संकेत दे रहा है। यह कभी-कभी ब्रेकअप का रूप भी ले सकता है। किसी रिश्ते में चुनौती पूर्ण समय के माध्यम से काम करने और फिर एक साथ आने की क्षमता कर संकेत भी यह कार्ड दे रहा है। 

वित्तीय रीडिंग में द सन का कार्ड संकेत दे रहा है कि आपको वित्तीय रूप से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि द सन का कार्ड प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करता है। आपको अपने सभी व्यवसाय या वित्तीय फैसले, वित्तीय निवेश में इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। 

अगला कार्ड हीरोफेंट संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह दूसरों के साथ काम करने से आपको मदद प्राप्त होगी। इसमें कभी-कभी दूसरों का अनुसरण करना आपको फायदा दिला सकता है। यह कार्ड यह भी संकेत दे रहा है कि अभी सामूहिक एकजुटता आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में ऐट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, पीटीएसटी पीटीएसडी, एगोराफोबिया, अवसाद या आतंकी हमले जैसी चिंता को दर्शाता है। यह प्रमुख वजन घटाने का कार्ड भी है। इसीलिए अगर इस राशि के कुछ जातक वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सप्ताह उन्हें अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

लकी महीना: जून 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स   

आर्थिक पक्ष: टू ऑफ पेंटेकल्स

करियर पक्ष: पेज ऑफ वौण्ड्स

स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

कर्क राशि के जातक अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने के बारे में विचार कर रहे हैं। आप और आपका साथी अपना भविष्य एक साथ देखना चाहते हैं और पहले से ही इसकी योजना बना रहे हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए अब अपने जीवन में प्यार की दस्तक महसूस हो सकती है। 

बात करें आर्थिक पक्ष की तो इस सप्ताह आर्थिक रूप से आप अपने लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आप अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कई नौकरियां या जिम्मेदारियां निभाने का फैसला करें। जल्द ही आप स्थिरता और सुरक्षा हासिल करने में कामयाब रहेंगे। 

पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अभी भी अपने करियर की शुरुआती चरण में है और अपने लिए अनुकूल विकल्प तलाश रहे हैं। आप इस वक़्त किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और अपने कौशल और अवसर का आकलन कर रहे हैं। 

अगला कार्ड संकेत दे रहा है कि अगर आप बीमार हैं या बीमार महसूस कर रहे हैं तो अब समय के अस्वास्थ्यकर पैटर्न को तोड़कर आगे बढ़ें। अब समय आ गया है कि अपने जीवन शैली में अनुकूल बदलाव लेकर आयें और खुद को फिर से अच्छे स्वास्थ्य की ओर ले जाएं।

लकी महीना: अगस्त 

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ स्वोर्ड्स 

आर्थिक पक्ष: जस्टिस 

करियर पक्ष: जजमेंट 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ स्वोर्ड्स 

संकेत मिल रहे हैं कि आप अभी-अभी किसी बुरे रिश्ते से बाहर निकले हैं या उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मुमकिन है कि आप अभी भी अंधेरे के दौर में ही हैं लेकिन याद रखें कि हर रात की सुबह अवश्य होती है। आने वाले दिन आपके लिए अनुकूल हैं। आप जल्द ही खुशहाल महसूस करेंगे। 

द जस्टिस का कार्ड सिंह राशि के जातकों के लिए एक अनुस्मारक है कि आपको इस सप्ताह अपने पैसे और वित्त के प्रति सम्मानजनक होने की आवश्यकता पड़ेगी और कम मात्रा में और जब आवश्यकता हो तब ही खर्च करना आपके लिए अनुकूल होगा। 

करियर में द जजमेंट कार्ड से संकेत मिल रहे हैं कि आप इस सप्ताह पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं और आपको यह मिलेगी भी। यह आपके लिए एक योग्य इनाम साबित होगा। इस अवधि में करियर के संदर्भ में चीज़ें अनुकूल होती नजर आएंगी। 

स्वास्थ्य में आपको टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो कुछ मानसिक तनाव संबंधी मुद्दों की ओर संकेत दे रहा है। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इसका इलाज करा लेना चाहिए।

लकी महीना: सितंबर 

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स  

आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर पक्ष: द फूल  

स्वास्थ्य जीवन: द हेर्मिट 

लव रीडिंग में जब क्वीन आफ स्वॉर्ड्स कार्ड आता है तो यह इस बात के संकेत देता है कि आपको अपने साथी से स्पष्ट रूप से बातचीत करनी की आवश्यकता है। बातें साझा करने में आनाकानी करने या महत्वपूर्ण मुद्दों को छुपाने से बेहतर है कि आप अपने दिल की बात उनसे साझा करें। 

सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड बताता है कि जैसे-जैसे आप अपनी अतीत को पीछे छोड़ते जाएंगे आप वित्तीय कठिनाइयों से मुक्त होते जाएंगे। आपको दबाव की कमी महसूस होगी और आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर बनेगी। अपनी अतीत की वित्तीय गलतियों से सीखें और अपनी बचत पर नजर बनाए रखें। 

द फूल का कार्ड दर्शाता है कि कन्या राशि के जातकों आप करियर में कोई नई छलांग लगाने के लिए तैयार हैं। आपके पास नई नौकरी के शानदार अवसर हैं और आप उन्हें तलाशने में और इस नई यात्रा पर जाने के लिए बेहद ही उत्साहित हैं। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में द हेर्मिट का कार्ड एक चेतावनी है कि अगर आप आराम नहीं कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य और शरीर का ध्यान नहीं रख रहे हैं तो आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपको इसके चलते अस्पताल में भारी बल भरना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अभी छुट्टी लेकर आराम करें। 

लकी महीना: फरवरी 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: द स्टार 

स्वास्थ्य जीवन: डैथ 

लव रीडिंग में टेन ऑफ कप्स का कार्ड दर्शाता है कि आप अपने जीवन में संतुष्ट और शांति का आनंद ले रहे हैं। आपका साथी आपके लिए एक अच्छा पार्टनर है। मुमकिन है कि आप उनसे शादी कर चुके होंगे या जल्दी शादी करने वाले हैं। अगर आप अपने साथी के प्रति प्रतिबद्ध हैं तो आप उनके साथ अपना परिवार  शुरू करने के इच्छुक हैं। 

बात करें वित्त की तो आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो वित्त का अच्छी तरह से प्रबंधित करना जानता है और यह भी जानता है कि इसकी देखभाल आपको कैसे करनी है। आपके पास धन को आकर्षित करने और उसे अच्छे से निवेश करने की शानदार कला भी है। आप अपने वित्त के निर्णय लेने में बेहद ही समझदारी दिखाते हैं। यह सब आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है। 

द स्टार का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं और यहां से आपको अपना भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है। आपको हाल ही में कोई महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है। अगर आप व्यवसाय चलाते हैं तो आपका नया व्यवसाय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है या निकट भविष्य में इसमें तेजी आने के संकेत हैं। 

द डेथ के कार्ड से डरने की आवश्यकता नहीं है। यह शारीरिक मृत्यु का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। यह मूल रूप से आपके जीवन शैली में किसी बड़े बदलाव को करने और अपने स्वास्थ्य को वापस से पटरी पर लाने के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

लकी महीना: जुलाई 

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: टेम्परेन्स 

करियर पक्ष: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स 

थ्री ऑफ कप्स का कार्ड दर्शाता है कि वृश्चिक राशि के जातकों इस महीने आपका सामाजिक जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप बहुत ज्यादा सामाजिक रहेंगे, पार्टियां करेंगे और दोस्तों के साथ समय का आनंद लेंगे। प्रेम के संदर्भ में आप अपने आसपास के लोगों में से ही किसी को डेट कर सकते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में टेंपरेंस का कार्ड दर्शाता है कि, इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति में बेहद ही सहज महसूस करेंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपका वित्त आपकी तरफ से कई आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई अच्छा मूल्यांकन इस सप्ताह मिल सकता है। 

सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि अब आपको अपने कंफर्ट जोन को छोड़कर अपने परिवार से दूर जाना पड़ सकता है या फिर काम के सिलसिले में आपको कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आपको जल्द ही विदेश में बसना भी पड़ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक बार आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल आएंगे तो आपका विकास निश्चित है। 

स्वास्थ्य में थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो आपको चेतावनी दे रहा है कि जीवन में महान ऊंचाइयों की चाह में अपने स्वास्थ्य को नज़रंदाज़ ना करें और स्वास्थ्य को हल्के में न लें। याद रखें स्वस्थ ही सबसे बड़ा धन होता है। ऐसे में अपना ख्याल रखना शुरू कर दें।

लकी महीना: अक्टूबर 

धनु राशि 

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड  

आर्थिक पक्ष: चेरियट 

करियर पक्ष: किंग ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

द वर्ड का कार्ड संकेत दे रहा है कि आपके लिए यह समय नई जागृति का है। आपने अतीत में किसी ब्रेकअप या बुरे दौर का सामना किया है लेकिन अब आप अपने पिछले दुखों और पीड़ाओं से उबर चुके हैं और अपने आसपास प्रेम की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। यह एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है। 

इस सप्ताह किसी भी आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण स्थिति से खुद को बाहर निकालने के लिए आपको उचित प्रेरणा, दृढ़ संकल्प और आत्म नियंत्रण प्राप्त होगा। आपके लिए आखिरकार चीज़ें आसान हो जाएगी और आप इस महीने को आसानी से पार करने में कामयाब रहेंगे। आपको बस थोड़ी सी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। 

करियर रीडिंग में किंग आफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि आपका करियर स्थिर है और आप एक अच्छी स्थिति में है। आपका व्यवसाय फल फूल रहा है और करियर के मोर्चे पर आपके पास जो कुछ भी है उसकी सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए आप तत्पर है। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। 

अपने जीवन के सभी पहलुओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आप कहीं ना कहीं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि अपने शरीर को अच्छी तरह से काम करने के लिए आवश्यक चीज उपलब्ध न करने के परिणाम स्वरुप झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

लकी महीना: दिसंबर

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

प्रेम जीवन:  टेन ऑफ वौण्ड्स  

आर्थिक पक्ष: हिरोफ़ैंट 

करियर पक्ष: सिक्स ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: पेज ऑफ कप्स 

मकर राशि के जातकों आपके रिश्ते का प्यार या चमक कहीं खो गई है और अब आप इस समय जिम्मेदारियां की मार झेल रहे हैं। आप सुखद यादें और अच्छे समय अतीत की बात हो चुकी है और आप केवल एक दूसरे से झगड़ा और दोष रोपण करते हैं और एक दूसरे के साथ बिताने के समय नहीं निकल पा रहे हैं। प्यार के लिए कुछ समय निकालें और अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें। 

आर्थिक रीडिंग में द हिरोफ़ैंट का कार्ड आया है जो इस सप्ताह आपको अपने वित्त के प्रति अपने दृष्टिकोण में पारंपरिक रहने की सलाह दे रहा है। आप अपना पैसा बैंक आदि में बचाना पसंद करेंगे और कोई भी जोखिम भरा निवेश नहीं करेंगे। आपकी कमाई का स्रोत भी साफ सुथरा और कानूनी तौर पर अच्छा रहेगा। आपको अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। 

करियर रीडिंग में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो बहुत ही संतुलित कार्ड माना जाता है। यह दर्शाता है कि काम की मोर्चे पर सब कुछ ठीक चल रहा है और आने वाले सप्ताह में आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप निश्चित रूप से अपने इच्छित लक्ष्यों तक पहुंचने में कामयाब होंगे। 

पेज ऑफ कप्स स्वास्थ्य में एक उत्कृष्ट कार्ड माना जाता है। यह दर्शाता है कि इस सप्ताह के ज्यादातर भाग में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता की कोई बात नहीं है।

लकी महीना: नवंबर 

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर पक्ष: ऐट ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ पेंटेकल्स 

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आपकी समझदारी, उदारता और दयालुता को दर्शाता है। जैसे-जैसे आप अपने उद्देश्यों की दिशा में काम करते हैं आपका साथी आपको भरपूर आर्थिक और भावनात्मक सहायता प्रदान करता नजर आएगा। अपने प्रेमी के प्रति आप अपना आभार व्यक्त करने के लिए थोड़े दानशील बनें और अन्य तरीकों से उनके लिए ऐसा करें। अगर आप सिंगल हैं तो आप अपने समय, ऊर्जा या संसाधनों के प्रति उदार होने से अपने जीवन में प्रेम की दस्तक महसूस कर पाएंगे। 

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। मुमकिन है कि आप इस समय किसी घाटे के दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि आपने किसी ऐसी चीज में पैसा निवेश किया है जिसका भुगतान नहीं हो पाया है। इस असफल परियोजना पर किसी भी तरह के खर्च को रोकने और इसकी बजाय आप चाहे तो संसाधन सचेत रहें। इस समय जोखिम से बचना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। 

करियर रीडिंग में आपको ऐट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप अपनी नौकरी या वर्तमान स्थिति में विवश महसूस कर रहे हैं। आप अभी भ्रमित, शक्तिहीन और अपनी स्थिति को बदलने में असमर्थ हो सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि आपका भाग्य आपके ही हाथों में होता है। 

टू ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड चिकित्सकीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपको डॉक्टर से परामर्श करने के संकेत दे रहा है। अपने जीवन में व्यायाम के लिए समय निकालें और संतुलित भोजन करें। इसके अलावा आपको यह भी सलाह दी जा रही है कि बहुत जल्दी बहुत कुछ हासिल करने की कोशिश ना करें। बजाय इसके स्वस्थ खान-पान की आदतों और व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करें।

लकी महीना: जनवरी  

मीन राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: द डेविल  

करियर पक्ष: नाइन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: किंग ऑफ स्वोर्ड्स 

प्रेम रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड सोलमेट कार्ड माना जाता है। यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन में संतुष्ट हैं और अपने रिश्ते में पूरी तरह से खुश महसूस कर रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कोई अच्छी याद बनाने में कामयाब होंगे और आपमें से कुछ लोग रिश्ते को अगले चरण पर भी ले जा सकते हैं। 

दी डेविल का कार्ड आपको बुरी आदतों और व्यसनों से बचने की चेतावनी दे रहा है। आप जीवन में गलत चीजों के आदी हो सकते हैं जिससे आप अपना सारा धन खो देंगे। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आप अपनी मेहनत की कमाई अनावश्यक चीजों पर खर्च करने वाले हैं। आप अपने वित्त के बारे में गंभीर हों और इससे जुड़ी योजना बनाना शुरू करें। 

नाइन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आपके लिए इच्छा पूर्ति कार्ड है। ऐसे में जहां तक बात करियर की है इस सप्ताह आप जो कुछ भी हासिल करना चाहेंगे उसे हासिल कर लेंगे। अगर आप कम वेतन वृद्धि, पदोन्नति में बेहतर अवसर की कामना कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी सभी सपने पूरे हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य रीडिंग में किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो आपको संकेत दे रहा है कि अगर आप बुखार, चोट या किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि अब आप इससे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और पहले की तरह फिट महसूस करेंगे। अगर आप पहले से ही ठीक हैं तो ऊपर बताई गई चीजों से सावधान रहें।

लकी महीना: मार्च 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.