टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 फरवरी 2023: टैरो कार्ड से जानें कैसा होगा यह सप्ताह!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12-18 फरवरी: एस्ट्रोसेज आपके लिए टैरो कार्ड्स पर आधारित यह विशेष साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग लेकर आया है, जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में आपके जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने के योग बन सकते हैं।

Varta Astrologers

फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। इस सप्ताह हमारी लव लाइफ, करियर और पारिवारिक जीवन में क्या कुछ ख़ास होगा, इससे संबंधित सारी अहम जानकारियां हमें इस ब्लॉग में मिलेंगी। टैरो कार्ड की मदद से हम जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो आइए बिना देर किए सबसे पहले यह जानते हैं कि टैरो कार्ड होते क्या हैं?

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएं खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

टैरो कार्ड क्या होते हैं? 

टैरो कार्ड के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि यह भविष्य बताने का पारंपरिक और काफी प्राचीन तरीका है। टैरो रीडिंग को लेकर सबके मन में अलग-अलग सवाल होते हैं, जैसे यह काम कैसे करता है? इसमें कितने कार्ड होते हैं? इन कार्ड के क्या मतलब होते हैं? तो आइए सबसे पहले इन बातों पर नज़र डालते हैं।

 यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

टैरो कार्ड डेक में कुल 78 कार्ड्स होते हैं, जिनकी मदद से सभी राशियों के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। 78 कार्ड्स को 2 भागों में बांटा जाता है, मेजर आर्काना और माईनर आर्काना। मेजर आर्काना में कुल 56 कार्ड्स होते हैं, जिन्हें 4 भागों में बांटा जाता है: कप्स, पेंटाकल्स, वैंड्स और स्वॉर्ड्स। हर डेक में 4 कार्ड्स होते हैं। हर कार्ड पर एक अलग तरह का चिन्ह, तस्वीर या आकृति बनी होती है, हालांकि इसे समझने के लिए किसी एक्सपर्ट टैरो कार्ड रीडर की मदद लेनी चाहिए।  

टैरो कार्ड्स की परंपरा काफी ज्यादा पुरानी है। टैरो कार्ड रीडर काफी मेहनत और ध्यान से कार्ड्स का अध्ययन करते हैं। ज्योतिष फलादेश में टैरो रीडिंग एक अलग प्रकार की विधा है, जिसके माध्यम से आपको कई सारी बातों की जानकारी मिल सकती है। तो आइए अब टैरो कार्ड्स पर आधारित इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 12-18 फरवरी 2023 का सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?

यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड रीडिंग 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 फरवरी 2023: राशि अनुसार भविष्यफल

मेष

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: नाइट् ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

प्रेम संबंध की बात करें तो आप अपने पार्टनर से काफी खुश हैं और आप यह जानते हैं कि वह आपके जीवन के लिए बिल्कुल सही है। आप दोनों का रिश्ता इस सप्ताह काफी बेहतर होगा। आप दोनों के बीच तालमेल और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं सिंगल जातक खुद के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे और आपको इसमें आनंद भी मिलेगा।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह आप पैसों के मामले में स्थिरता देख सकते हैं। करियर के लिहाज से देखें तो आप अपनी रुचि के अनुसार एक नया प्लान बना सकते हैं और इसमें आगे बढ़ सकते हैं। 

अपनी सेहत को लेकर इस सप्ताह लापरवाही न करें क्योंकि ऐसा करने से आप बीमार हो सकते हैं।

भाग्यशाली वस्तु- कार्नेलियन स्टोन यानी कि रात-रतुवा या रोडोनाइट। इससे जीवन शक्ति और रचनात्मकता में वृद्धि होती है।

शुभ रंग- काला और लाल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: हायरोफैन्ट

करियर: टेंपरेंस

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

द सन कार्ड यह दर्शाता है कि वृषभ राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह रोमांस भरपूर रहेगा। अगर आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो इस सप्ताह आप शादी का फैसला ले सकते हैं।

आर्थिक मामलों में आपको समझदारी से निर्णय लेने की ज़रूरत होगी। यदि आप सूझबूझ के साथ धन से जुड़ा फैसला लेंगे तो धन बचत भी कर सकेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह आपका करियर धीमी गति से आगे बढ़ेगा, मगर जितना भी बढ़ेगा वह स्थिर रहेगा। शारीरिक तौर पर आप काफी ज्यादा थके हुए हैं और सेहत के लिहाज से आपको इस सप्ताह अपनी बेहतरी के लिए ब्रेक लेना चाहिए।

भाग्यशाली वस्तु- अपने साथ जेड क्रिस्टल/स्टोन रखें।

शुभ रंग- चमकदार पीला 

मिथुन

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: हायरोफैन्ट

करियर: टेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

अगर आप अपने साथी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो एक बात समझ लें कि यह रिश्ता चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने रिश्ते को सही से चलाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

आप आर्थिक तौर पर स्थिर रहेंगे और अपने खर्चों को सही ढंग से मैनेज करने में भी सफल होंगे। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपको करियर में भी नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

सेहत को नजरअंदाज़ करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।

भाग्यशाली वस्तु- अपने पास एक क्रिस्टल डाइस रखें।

शुभ रंग- गहरा हरा और गहरा मैरून ।

कर्क

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: द एंप्रेस

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

प्रेम के लिहाज से यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए आनंदमय रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपको अपने आर्थिक मामलों में सूझबूझ के साथ चलना होगा क्योंकि ज्यादा खर्चों के कारण आपका बैलेंस बिगड़ सकता है।

करियर की बात करें तो इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सभी चीजें आपके पक्ष में होंगी। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने इमोशंस को लेकर भी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। 

भाग्यशाली वस्तु- मून स्टोन यानी कि मोती का उपरत्न

शुभ रंग- नीला

सिंह

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

प्रेम संबंध की बात करें तो इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी बेहतर रहेगी। आपके रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी और आप अपने साथी के साथ सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। यह बातें दर्शाती हैं कि आपका रिश्ता लंबे समय तक चलेगा।

आर्थिक मामलों में इस सप्ताह आपको असमंजसपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए और तर्क के साथ फैसले लेने चाहिए।

करियर के लिहाज से आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी और आपको इस ओर आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली वस्तु- सिट्रिन पेंडेंट
शुभ रंग- लाल और नारंगी

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या

प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द टावर

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को महत्व तो देंगे पर हो सकता है कि आप पूर्ण रूप समर्पित न रहें।

इस सप्ताह आपके पेशेवर और आर्थिक जीवन दोनों ही स्थिर रहेंगे। आपको करियर में नए मौकों की प्राप्ति होने की संभावना है।

स्वास्थ्य के लिहाज से इस सप्ताह अधिक थकावट होने की वजह से आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए आपको अपनी हेल्थ को बेहतर करने के लिए एक ब्रेक लेने की जरूरत होगी।

भाग्यशाली वस्तु- एक सुंदर पेन।

शुभ रंग- हल्का पीला और ग्रे

तुला

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एस ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा। जातकों को इस सप्ताह रोमांटिक प्रस्ताव आने की संभावना है। इसके अलावा अगर आपकी शादी नहीं हुई है, तो आपके लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है।

आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। आपको धन लाभ और सुख-समृद्धि दोनों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा करियर में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि आप लगातार काम में व्यस्त हैं, इसलिए आपको खुद को रिलैक्स करने के लिए आराम करने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली वस्तु- इंद्रधनुष रंग की चाबी का छल्ला।

शुभ रंग- गुलाबी और सफेद

वृश्चिक

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध में थोड़ा सामान्य व्यवहार करने की जरूरत होगी। आपको अपने पार्टनर से स्पष्ट ढंग से बात करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप चीजों को साफ तरह से अपने साथी के सामने रखेंगे, तो आपका रिश्ता बेहतर चलेगा।

अगर आप बिज़नेस करने के लिए आर्थिक मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको यह मिलने की संभावना है। इसके साथ ही करियर में भी नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यही सलाह है कि आप अपने करियर और आर्थिक पक्ष के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखें।

भाग्यशाली वस्तु- कोई त्रिकोणीय (तिकोनी) चीज़ अपने पास रखें।

शुभ रंग- लाल

धनु

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: द एंपरर

करियर: नाइट ऑफ पे

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

प्रेम संबंध के लिहाज से, धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इसके अलावा आपका आर्थिक पक्ष भी मज़बूत रहेगा।

आपका करियर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा और करियर में आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। टैरो साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक सेहत के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होगा।

भाग्यशाली वस्तु- एक क्रिस्टल ट्रिंकेट

शुभ रंग- पीला

मकर

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: हाई प्रीस्टेस

करियर: चैरियट

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स

प्रेम संबंध की बात करें, तो गलतफहमी के कारण आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर से लगातार बातचीत करते रहें।

आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस सप्ताह जातकों को किसी तरह की मदद मिलने की संभावना है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि पैसों के मामले में सूझबूझ के साथ चलें क्योंकि आपके साथ किसी तरह का धोखा होने की आशंका है।

स्वास्थ्य की बात करें तो आपको इस सप्ताह खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर आराम करने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली वस्तु- चमकदार सिल्वर पेंडेंट।

शुभ रंग- सिल्वर और सफेद।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कुंभ

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स

आपके प्रेम संबंध की बात करें तो आपका रिश्ता बेहद शानदार रहने वाला है। आर्थिक पक्ष की बात करें तो कुंभ राशि के जातकों को पैसे कमाने के अलग-अलग ज़रिए मिलने वाले हैं। अगर आपसे कोई मौका छूट गया है तो ज्यादा परेशान न हों क्योंकि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की सेहत शानदार रहने वाली है।

भाग्यशाली वस्तु- अपने पर्स में तांबे का सिक्का या एक छोटा सा टुकड़ा रखें।

शुभ रंग- गहरा मैरून

मीन

प्रेम जीवन: लवर्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: पेज ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लवर्स कार्ड यह दर्शाता है कि आपका प्रेम संबंध बेहद शानदार रहेगा।

आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस सप्ताह सब कुछ आपके पक्ष में ही रहेगा। आपका करियर बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही आपको नए अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है।

स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो आप अपने जीवन में कई सारी चीजें एक साथ कर रहे हैं और यह आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली वस्तु- स्टार के आकार वाला ट्रिंकेट आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.