टैरो साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 दिसंबर, 2023): जानें इस सप्ताह की 5 सबसे भाग्यशाली राशियाँ!

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे दिसंबर के महीने के इस सप्ताह के लिए सभी 12 राशियों के लिए टैरो भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है लेकिन इससे पहले आइए हम यह समझ लेते हैं कि यह शक्तिशाली जादुई उपकरण आया तो आया कहां से। दरअसल टैरो की उत्पत्ति 1400 के दशक की मानी जाती है। इसका सबसे पहला उल्लेख इटली और इसके आसपास के क्षेत्रों से आता है। शुरुआत में इसे बड़े घर के लोग ताश के पत्तों के रूप में खेलते थे और रॉयल्टी कलाकारों को अपने दोस्तों और पार्टियों के लिए आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाने का निर्देश देते थे। 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

माना  जाता है कि वास्तव में 16वीं शताब्दी के आसपास ही टैरो कार्ड का देवीय उपयोग शुरू किया गया था जब यूरोप के रहस्यवादियों ने इसे अभ्यास करना और सीखना शुरू किया कि कार्ड को किस तरह से व्यवस्थित रूप से फैलाना होता है और उन जटिल रेखा चित्रों के पीछे छुपे रहस्यों को कैसे समझा जाता है। कहा जाता है तब से टैरो केवल ताश के पत्तों का डेक नहीं रह गया था। इसके बाद मध्ययुगीन काल के दौरान टैरो जादू टोना से जुड़ा हुआ था और कई तरह के अंधविश्वास का साया इसके ऊपर पड़ चुका था। यही वजह थी कि फिर बहुत से लोग इसे भाग्य बताने की मुख्यधारा से दूर मानने लगे थे।

हालांकि हाल ही में कुछ दशकों पहले से टैरो को वापस अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल गई और अब यह भविष्य बताने की मुख्यधारा में दोबारा जुड़ चुका है। टैरो भविष्यवाणी एक बार फिर भारत और दुनिया भर में भविष्य बताने के एक मुख्य उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है और निश्चित रूप से ही वापस से अपनी खोई हुई प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त कर रहा है। आइए अब बिना देरी किए हुए टैरो की इस दुनिया में प्रवेश करते हैं और जानते हैं कि, 10-16 दिसंबर, 2023 का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कितना खास होने वाला है।

 यह भी पढ़ें: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 

टैरो साप्ताहिक राशिफल 10-16 दिसंबर 2023: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: ऐट ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: जस्टिस 

स्वास्थ्य जीवन: क्वीन ऑफ पेंटेकल्स

इस सप्ताह प्रेम के संदर्भ में आपको सेवेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आने वाले 7 दिनों में आपको अपने रिश्ते में सीमाएं बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा अगर स्थिति ऐसी बनती है तो आपको अपने साथी का पक्ष लेना या उनकी रक्षा भी करनी पड़ेगी। अन्य लोग जैसे आपके दोस्त या परिवार के लोग आप दोनों के एक साथ रहने पर आपत्ति जाता सकते हैं। इसमें कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रेम के संदर्भ में यह सप्ताह चुनौतियां का सप्ताह रहने वाला है। 

आर्थिक स्थिति के संदर्भ में आपको ऐट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है। आपके जीवन में जैसे ही धन आता है वैसे ही खर्च भी हो जाता है। इस सप्ताह आप ना चाहते हुए भी खर्च करते नजर आने वाले हैं। 

अगला कार्ड जस्टिस इस बात का संकेत दे रहा है कि आपको अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी। इस सप्ताह कड़ी मेहनत आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। लेकिन साथ ही उन लोगों के साथ वक्त बिताना भी उतना ही जरुरी रहेगा जिनसे आप प्यार करते हैं। अगर आप अपने काम को लेकर निष्पक्ष और ईमानदार रहते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस सप्ताह आप संतुलित आहार खाने, व्यायाम करने और आराम करने में अपना वक्त बताएंगे जिसका सकारात्मक परिणाम आपकी सेहत पर देखने मिलेगा।

लकी फूल: ड्रैगन फूल

मेष राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें मेष राशिफल 2024

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: फाइव ऑफ कप्स 

करियर पक्ष: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स 

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग में सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो कई विकल्पों और संभावित साझेदारों का संकेत देता है। इस राशि के जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में इस सप्ताह ढेरों रोमांटिक अवसर आने वाले हैं। हालांकि इन अवसरों को आज़माने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके यहां सतर्कता बरतनी है क्योंकि हर चमकती चीज सोना नहीं होती है। इस बात का ध्यान रखें। 

आर्थिक टैरो रीडिंग में आपको फाइव ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संसाधनों की कमी को दर्शाता है। मुमकिन है कि इस सप्ताह आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस बात को सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने खर्चे पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा इस कठिन समय के दौरान अपने वित्तीय स्थिरता को बहाल करने के लिए आप पैसे बर्बाद नहीं करेंगे। 

कार्यक्षेत्र से संबंधित इस सप्ताह आपको फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो आपको आपके करियर में स्थिरता प्रदान करेगा। अगर आपने अतीत में इस स्थिरता को प्राप्त करने के लिए कोई संघर्ष किया है या नई नौकरी में आप शामिल हुए हैं तो मुमकिन है कि आप अभी अपनी भूमिका को लेकर थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा यह समय आपको सतर्क, असहज और विक्षिप्त भी बन सकता है। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो आपके भीतर दबी हुई भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आपके लिए ज्यादा समझदारी भरा फैसला यही रहेगा कि आप इन भावनाओं को दूर करने और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहायता प्राप्त करें। 

लकी फूल: सफेद लिली

वृषभ राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें वृष राशिफल 2024 

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ कप्स  

आर्थिक पक्ष: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर पक्ष: द हाई प्रीस्टेस 

स्वास्थ्य जीवन: टू ऑफ कप्स 

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को प्रेम रीडिंग के संदर्भ में ऐट ऑफ कप्स का कार्ड प्राप्त हुआ है। यह कार्ड इस सप्ताह आपको खुद से यह सवाल करने की और संकेत दे रहा है कि आप जिस रिश्ते में है क्या आप वाकई में उसमें संतुष्ट हैं? क्या आपको वाकई में लगता है कि आप इस व्यक्ति के साथ जीवन भर रह सकते हैं? क्या आपका पार्टनर आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है? इस तरह के ढेरों सवाल इस सप्ताह आप खुद से करते नजर आएंगे। 

आर्थिक पक्ष के बारे में बात करें तो इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार और तनाव में कमी देखने को मिलेगी। आप जैसे ही अपने जीवन में भौतिक सुरक्षा प्राप्त करेंगे अपने पिछले अनुभवों को अपने बचे हुए धन पर नजर रखने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में आप इस्तेमाल करते नजर आएंगे। इस सप्ताह किसी भी तरह की परेशानी को दोबारा घटित होने से रोकने के लिए जिम्मेदार बने रहना सबसे अनुकूल साबित होगा। 

करियर के संदर्भ में आपको दी हाई प्रीस्टेस का कार्ड मिला है जो काम के संबंध में शिक्षा या अधिक सीखने के तरफ संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि आप प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए स्कूल वापस जाने का विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप किसी रचनात्मक उद्योग में काम करते हैं तो यह कार्ड संभावित रूप से आपकी परियोजनाओं के लिए नए विचारों को प्रस्तुत करता है। 

इसके अलावा स्वास्थ्य रीडिंग में आपको टू ऑफ कप्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जिसे एक बेहद शुभ कार्ड माना गया है। यह इस बात के संकेत दे रहा है की चीज़ें आपके जीवन में जल्द ही सामान्य होने वाली हैं। अगर आप उम्मीद कर रहे हैं तो टू ऑफ कप्स कभी-कभी स्वस्थ गर्भावस्था के संकेत भी देता है। आप डेक के साथ आने वाले कार्ड से परामर्श करके इसे सत्यापित कर सकते हैं। 

लकी फूल: लिली 

मिथुन राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें मिथुन राशिफल 2024

कर्क राशि 

प्रेम जीवन:  द फूल 

आर्थिक पक्ष: ऐस ऑफ कप्स 

करियर पक्ष: द एम्प्रेस्स 

स्वास्थ्य जीवन: फाइव ऑफ वौण्ड्स 

इस सप्ताह प्रेम रीडिंग के संबंध में पहला कार्ड द फूल इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने जीवन में जिस तरह के रोमांस की तलाश कर रहे हैं उसे प्राप्त करने के लिए आपको नई चीजों को आजमाना पड़ सकता है। अगर आप जोखिम लेने, साहसी बनने और दुनिया के प्रति अपने दृष्टिकोण को लेकर व्यापक हैं तो आपको इस सप्ताह अप्रत्याशित जगह से भी प्यार प्राप्त हो सकता है। 

अगला कार्ड ऐस ऑफ कप्स का प्राप्त हुआ है। इस कार्ड के मिलनसार और सामाजिक स्वभाव से आपकी वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा इस सप्ताह लोगों द्वारा आपको वित्तीय सहायता भी मिलने की संभावना है। 

अगला कार्ड दी एंप्रेस का है जो किसी की व्यावसायिक और वित्तीय स्थिति में धन सफलता और उन्नति को दर्शाता है। इसके अलावा यह कार्ड मौद्रिक लाभ की संभावना, धन बनाने की क्षमता और पुरस्कृत नौकरी की संभावना का प्रतिनिधित्व भी करता है। 

स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस सप्ताह आप बीमारी से बचाव करते नजर आएंगे। इससे आपके जीवन में तनाव का स्तर कम होगा। इस तनाव से आपके जीवन में कई तरह के समस्याओं की आशंका बनी हुई थी। अगर आप खेल में रुचि रखते हैं तो इस दौरान सावधानी बरतें क्योंकि खेलते वक्त आपको चोट लग सकती है। 

लकी फूल: और्किड

कर्क राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें कर्क राशिफल 2024

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स   

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: फोर ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: किंग ऑफ स्वोर्ड्स 

इस सप्ताह प्रेम के संदर्भ में आपको फाइव ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आप उस चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो शायद अब आपसे दूर हो चुकी है। आप अतीत के बारे में बहुत ज्यादा सोच रहे हैं और नाराज होकर अपना ही समय बर्बाद कर रहे हैं। इस खुद को परेशान करने से बेहतर है कि आप आगे बढ़ें। जो भी आपके जीवन में दुख है उससे उबरें और अपने जीवन की उज्जवल संभावनाओं को सराहें। 

अगला कार्ड क्वीन ऑफ वौण्ड्स का प्राप्त हुआ है जो आपको इस सप्ताह स्मार्ट वित्तीय निर्णय लेने में सहायक साबित होने के संकेत दे रहा है। जब अपने वित्त प्रबंधन की बात आती है तो आप अंततः अपने अनुभव का उपयोग करते और तार्किक निर्णय लेते नजर आने वाले हैं। अब आप वित्तीय प्रबंधन का महत्व जान चुके हैं। 

करियर रीडिंग में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में अच्छी तरह से स्थापित हो चुके हैं और एक कर्मचारी, टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में आपको ढेर सारा मान सम्मान प्राप्त होता है जिससे आप मूल्यवान महसूस करते हैं। यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आने वाला है और आप सफलता का अनुभव करेंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप आत्म संशय से बोझ महसूस कर रहे हैं और इस सप्ताह आप समय-समय पर अवसाद से भी पीड़ित हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से इस बारे में बात करें जिस पर आप बहुत ज्यादा भरोसा करते हों और जितना हो सके अपना ख्याल रखें। 

लकी फूल: सूरजमुखी

सिंह राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें सिंह राशिफल 2024

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: जजमेंट 

करियर पक्ष: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य जीवन: किंग ऑफ कप्स 

इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत जीवन में चीज़ें बहुत ज्यादा अच्छी होती नजर नहीं आ रही हैं। आप या आपका साथी आप में से कोई एक इस रिश्ते के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं होना चाहेगा जो आप दोनों के बीच दरार की वजह बन सकता है। आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की कमी इस सप्ताह देखने को मिल सकती है। 

अगला कार्ड जजमेंट का आया है जो आपको सावधान रहने और आर्थिक फैसले लेने में जल्दबाजी न करने का सुझाव देता है। अच्छा रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए कोई भी निवेश या खरीददारी करने से पहले सभी पहलुओं को साफ करना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। 

करियर रीडिंग में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अभी अपने करियर में बहुत ही सुरक्षित जगह पर हैं और योजना के अनुसार प्रगति कर रहे हैं। आपके सभी प्रयास और कड़ी मेहनत अब अपना परिणाम दिखाने वाले हैं और आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में किंग ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो एक सकारात्मक कार्ड माना जाता है। यह इस बात के संकेत दे रहा है कि आप इस सप्ताह का खुलकर आनंद लेंगे। आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपकी भावनात्मक परिपक्वता और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। 

लकी फूल: गेंदा

कन्या राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें कन्या राशिफल 2024

तुला राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ कप्स 

करियर पक्ष: टेम्पेरेन्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ पेंटेकल्स 

इस सप्ताह का पहला कार्ड फाइव ऑफ वौण्ड्स का आया है जो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि आपको कोई व्यक्ति पसंद आ चुका है और आप अपनी इस पसंदीदा व्यक्ति के पीछे इस सप्ताह जाते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस व्यक्ति को आप में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं रहेगी और अगर आप चाहते हैं कि यह एक रिश्ता बन के उभरे तो आपको ही कदम आगे उठाना पड़ेगा। 

आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपने अतीत में जो भी निवेश किया है या भविष्य में करेंगे उनसे आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। यह कार्ड एक शुभ कार्ड माना जाता है और यह दर्शाता है कि अब आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर और सकारात्मक होने वाली है।

करियर रीडिंग में टेंपरेंस का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह लक्ष्य निर्धारित करने का यह समय शुभ समय साबित होने वाला है क्योंकि आप जो चाहते हैं उसे हासिल करने के लिए धैर्य और दृढ़ता दिखाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण रंग लाएगी और आपके वरिष्ठ आपको मान सम्मान देते भी नजर आएंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में थ्री आफ पेंटाकल्स का कार्ड भी एक बेहद ही सकारात्मक कार्ड माना जाता है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप किसी समस्या से पीड़ित हैं तो आपको इस सप्ताह उचित उपचार प्राप्त होगा और आप इस समस्या से उबर सकते हैं। 

लकी फूल: ट्यूलिप 

तुला राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें तुला राशिफल 2024

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स   

आर्थिक पक्ष: क्वीन ऑफ कप्स 

करियर पक्ष: जजमेंट 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ वौण्ड्स 

इस सप्ताह का पहला कार्ड  नाइट ऑफ कप्स इस बात के संकेत दे रहा है कि अगर आप सिंगल हैं तो आप इस सप्ताह परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अभी तक अकेले हैं अर्थात सिंगल हैं और किसी व्यक्ति को पसंद करते हैं तो आपको अपनी भावना उनसे व्यक्त कर देनी चाहिए। यह एक स्पष्ट संकेत है कि आपको पेज ऑफ कप्स की सलाह पर ध्यान देना चाहिए और तुरंत उस पर उचित कार्य करना चाहिए। 

आर्थिक रीडिंग में क्वीन ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो इस बात के संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह आप किसी मित्र, रिश्तेदार या जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता देने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। यहां रानी अक्सर एक दयालु अनुस्मारक के रूप में कार्य करती है कि भौतिक समृद्धि ही सब कुछ नहीं होती है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिससे आपको अपने जीवन के अन्य पहलुओं पर प्राथमिकता देनी चाहिए। 

अगला कार्ड जस्टिस इस बात के संकेत दे रहा है कि आप बिना सोचे समझे पदोन्नति के लिए प्रतिस्पर्धा करते इस सप्ताह नजर आएंगे। आपके वरिष्ठ आप पर नजर बनाए रखेंगे इसीलिए इस बात का ध्यान रखें कि जब यह कार्ड आपको प्राप्त हो तो आप खुद को कैसे दूसरों के सामने प्रस्तुत करेंगे। अब समय आ गया है कि आप उन परियोजनाओं पर और तेजी से आगे बढ़े जिन्हें आप अब तक टालते नजर आ रहे थे ताकि करियर में कोई भी अवसर आपके हाथ से ना छूट जाए।

स्वास्थ्य के संदर्भ में थ्री ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो इस बात के संकेत दे रहा है की लंबी बीमारी के बाद अब आप ठीक होने वाले हैं। यह कार्ड इस बात को भी दर्शाता है कि आप अंततः उस शारीरिक बीमारी से मुक्ति प्राप्त कर लेंगे जिसने आपको पिछले कुछ समय से परेशान कर रखा था। 

लकी फूल: गुड़हल

वृश्चिक राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें वृश्चिक राशिफल 2024

धनु राशि 

प्रेम जीवन: द टावर   

आर्थिक पक्ष: फोर ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: नाइट ऑफ पेंटेकल्स (रिवर्ज्ड)

स्वास्थ्य जीवन: पेज ऑफ स्वोर्ड्स  

लव रीडिंग में टावर का कार्ड आपको इस सप्ताह इस बारे में सावधान कर रहा है कि प्रेम के संदर्भ में आपके जीवन में कुछ बहुत ही बड़ा घटित हो सकता है क्योंकि ऐसी आशंका बनती नजर आ रही है कि आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते तोड़ सकते हैं और यह सप्ताह आपके लिए इसे संभालना बहुत कठिन होगा और यह आपको जीवन का एक बेहद ही खराब पक्ष दिखा सकता है।  

आर्थिक रीडिंग में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड एक ऐसे समय को दर्शाता है जिसमें आप खुद को अपनी सफलता का जश्न मनाते और विलासिता की चीज एकत्रित करने पर पैसे खर्च करते हुए पाएंगे। इस सप्ताह आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। 

अगला कार्ड नाइट ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्ज्ड) इस बात को दर्शाता है कि आप अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ आप अपने व्यावसायिक उद्देश्यों में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि आप उन तक पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। 

स्वास्थ्य में पेज ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस सप्ताह के लिए इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अंततः खुद को ठीक करने और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने की दिशा में कदम उठाएंगे। हालांकि आपको इस सप्ताह कोई चोट लग सकती है। इसके प्रति सावधान रहें। 

लकी फूल: डेज़ी

धनु राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें धनु राशिफल 2024

मकर राशि 

प्रेम जीवन: दी हैंग्ड मैन 

आर्थिक पक्ष: टेन ऑफ स्वोर्ड्स

करियर पक्ष: ऐस ऑफ वौण्ड्स

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों इस सप्ताह आपको पहले कार्ड दी हैंग्ड मैन का मिला है जो कुछ देर रुकने और सोचने, अपने रिश्तों का विश्लेषण करने और तब अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के संकेत दे रहा है। यह समय आत्मनिरीक्षण करने और आत्मविलोकन करने के लिए उचित साबित होगा। आपसे अपनी भलाई और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान देने की और भी यह कार्ड संकेत दे रहा है। 

अगला कार्ड टेन ऑफ स्वोर्ड्स इस सप्ताह पैसे बचाने की कोशिश करते समय खुद को अनुशासित करने और तार्किक और तर्कसंगत निर्णय लेने की चुनौती दे रहा है। अपने वित्त से परिपक्वता पूर्वक और सावधानी से निपटना क्योंकि आप आर्थिक रूप से प्रतिबंधित और फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

टैरो रीडिंग में अगला कार्ड ऐस ऑफ वौण्ड्स का प्राप्त हुआ है जो नए अवसर आपके जीवन में आने के संकेत दे रहा है। अगर आपके पास नौकरी है तो आप पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आप सफलतापूर्वक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। अगर आप फिलहाल बेरोजगार हैं तो आपको जल्द ही कोई बेहतरीन नौकरी मिलने वाली है। 

थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देने और आपके शरीर द्वारा दी जा रही चेतावनी संकेत पर ध्यान देने की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप इन संकेतों को अब भी नजरअंदाज करते रहेंगे तो छोटी-छोटी बातें बड़ी बन सकती हैं और आपकी सफलता की राह में रुकावट डाल सकती हैं।  

लकी फूल: पेटूनिया

मकर राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें मकर राशिफल 2024

कुम्भ राशि 

प्रेम जीवन: द हिरोफेंट  

आर्थिक पक्ष: टू ऑफ वौण्ड्स 

करियर पक्ष: थ्री ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य जीवन: फोर ऑफ स्वोर्ड्स 

इस सप्ताह लव रीडिंग में आपको हिरोफेंट का कार्ड मिला है जो एक शुभ संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि इस सप्ताह आपकी शादी हो सकती है या इस सप्ताह आपकी शादी तय हो सकती है। अगर आप अपने साथी के साथ प्रतिबद्ध रिश्ते में है तो अंततः आप इसे आधिकारिक बनाने का विचार कर सकते हैं और अपने परिवार से अपने साथी को मिल सकते हैं। 

अगला कार्ड टू ऑफ वौण्ड्स का आया है जो स्वयं को दीर्घकालिक वित्तीय योजनाएं बनाने के संकेत दे रहा है। आपको महत्वपूर्ण निर्णय इस सप्ताह लेने पड़ सकते हैं जो आपके वित्तीय विकास और आपके सपनों का भविष्य बनाने में सहायक साबित होंगे। अभी काम पर आगे बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

करियर रीडिंग में थ्री ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जिसे एक बेहतरीन कार्ड माना जाता है। यह आपकी ओर आने वाले नए प्रमोशन और विकास के संकेत दे रहा है। आपका करियर इस सप्ताह आगे बढ़ेगा और आपका सफलता का ग्राफ भी ऊपर की ओर बढ़ने वाला है। इस सप्ताह आप अपने प्रिय जनों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। 

फोर ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपको अपने जीवन में ब्रेक लेने और आराम करने की ओर से संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपको अपने करियर से अधिक अपनी भलाई को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पड़ेगी और खुद को खुश रखना होगा। आने वाले समय के लिए यही बेहतर होगा और आपका स्वास्थ्य तभी उत्तम बन पाएगा। 

लकी फूल: कारनेशन

कुम्भ राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें कुम्भ राशिफल 2024

मीन राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वौण्ड्स  

आर्थिक पक्ष: टू ऑफ स्वोर्ड्स 

करियर पक्ष: थ्री ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य जीवन: थ्री ऑफ पेंटेकल्स  

इस सप्ताह लव रीडिंग में आपको टेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के सभी पहलुओं में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती है। प्यार में टेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड दर्शाता है कि आप और आपका साथी केवल एक रिश्ते में बंधे हुए हैं क्योंकि समय के साथ आप दोनों के रिश्ता बोझ बन चुका है और आपके रिश्ते से प्यार और चमक कहीं खो गई है। आप अपने वर्तमान रिश्ते में अतीत का बोझ लेकर आ रहे हैं और अपने मौजूदा रिश्ते को खराब कर रहे हैं। 

आर्थिक रीडिंग में टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड उन कठिन निर्णय से संबंधित माना जाता है जिन्हें आपको अपने वित्त का प्रबंध करने के लिए लेना पड़ सकता है। आपके सामने दो महत्वपूर्ण घटनाएं आ सकती हैं और आपको उसी के अनुसार निर्णय लेना होगा कि किस पर खर्च करना आपके लिए आवश्यक है। मुमकिन है कि आप अपनी जेब से ज्यादा खर्च कर दें इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। 

करियर रीडिंग में थ्री ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आपका अपने सहकर्मियों के साथ होने वाले झगड़े को दर्शा रहा है या फिर आपको अपनी नौकरी से निकाला जा सकता है। इस दौरान धैर्य के साथ काम लें और कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद विवाद में ना पड़ें यही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। अन्यथा आपको यह परिस्थितियों मुसीबत में डाल सकती हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो एक अच्छा कार्ड माना गया है क्योंकि इस सप्ताह आप किसी बीमारी या चोट से पूरी तरह से उबरने में कामयाब रहेंगे। आप स्वयं को स्वयं के साथ ज्यादा तालमेल में और अपने अंदर आत्मिकता का झुकाव होते देखेंगे। 

भाग्यशाली फूल: डैफोडिल

मीन राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें मीन राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.