टैरो साप्ताहिक राशिफल (01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर, 2023): इस हफ़्ते कौन सी राशियां होंगी मालामाल?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2023: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अक्टूबर 2023 का यह सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2023 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि अक्टूबर का यह सप्ताह यानी कि 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2023 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

टैरो साप्ताहिक राशिफल 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द वर्ल्ड 

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टू ऑफ वैंड्स कार्ड का आना शुभ माना जाएगा जो कि एक रोमांटिक जीवन को दर्शाता है और यह आपके प्रेम जीवन में होने वाले बदलावों के बारे में संकेत कर रहा है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो इस दौरान आपको साथी के साथ सामंजस्य बिठाना होगा।

आर्थिक जीवन को लेकर सिक्स ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं से बाहर आने के लिए आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह सहायता आपको किसी ऐसे बुजुर्ग या फिर व्यक्ति से मिलेगी जो आपको जीवन में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

करियर के क्षेत्र में द वर्ल्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको विदेश यात्रा पर जाने या फिर विदेश से कोई सुनहरा अवसर मिलने की संभावना है। यह अवसर आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस कार्ड का आना दर्शाता है कि आपका करियर जल्द ही प्रगति हासिल करने वाला है।

टू ऑफ कप्स सेहत को लेकर सलाह दे रहा है कि इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा। यदि आप किसी बीमारी या चोट से उबर रहे हैं, तो परिवार से मिलने वाले प्यार और देखभाल से आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

लकी चार्म: कारेलियन, जीवन में शांति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए। 

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द हर्मिट

प्रेम जीवन की बात करें तो, सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि वृषभ राशि के जातक एक बुरे रिश्ते से बाहर आ रहे हैं। इन लोगों ने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आने के लिए शांति का चयन किया है। मतभेद, बहस जैसे कठिन दौर से बाहर आने के बाद आपको हालात काफ़ी आसान लगेंगे।

वित्त के क्षेत्र में क्वीन ऑफ कप्स को अच्छा कार्ड माना गया है जो दर्शाता है कि यह जातक भविष्य के लिए पैसे बचाकर रखेंगे और धन बहुत ही सोच-समझकर ख़र्च करेंगे क्योंकि समय के साथ आप पैसों की कीमत को समझेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप धन को सही चीज़ों पर सही कार्यों पर ख़र्च करना सीखेंगे।

नाइट ऑफ वैंड्स करियर के क्षेत्र में सफलता और एक नई जगह की तरफ संकेत कर रहा है। संभव है कि आपने हाल-फिलहाल में नई नौकरी की शुरुआत की हो या फिर कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जा सकती है। लेकिन, इस सफलता को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा यह आप पर भारी पड़ सकती है इसलिए शांत रहें और अपना काम करते रहें। 

द हर्मिट आपको आराम करने और अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दे रहा है क्योंकि यदि आप बिना रुके लगातार काम करते रहेंगे, तो निश्चित रूप से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में, आपको आराम करने की सलाह दी जाती है। 

लकी चार्म: जेड क्रिस्टल अपने साथ रखें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: ऐस ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

जब बात आती है प्रेम जीवन की तो, मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपका और पार्टनर का व्यवहार एक-दूसरे के प्रति आक्रामक हो सकता है। ऐसे में, आप दोनों के बीच होने वाली छोटी-मोटी बातों पर आपको ध्यान देने से बचना होगा ताकि रिश्ता न बिगड़ें और आप ऐसा कुछ भी न करें जिसका पछतावा आपको बाद में हों। साथ ही, आप दोनों के रिश्ते में विश्वास का अभाव भी नज़र आ सकता है।

नाइन ऑफ कप्स को इच्छाओं की पूर्ति करने वाला कार्ड माना गया है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके पास वह सब कुछ होगा जो आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करवाएगा। साथ ही, आप भौतिक सुखों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे और ऐसे में, आप ख़ुश महसूस करेंगे। अंत में आप वह सब हासिल करने में सक्षम होंगे जो आप पाना चाहते थे।

ऐस ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों के लिए हफ़्ते की शुरुआत शानदार रहेगी क्योंकि करियर के क्षेत्र में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके परिणामस्वरूप, करियर में मिलने वाली सफलता के चलते आप आप प्रसन्न रहेंगे। यह सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आने का काम कर सकता है।

फोर ऑफ स्वॉर्ड्स सेहत के मामलों में सलाह दे रहा है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालें और अपने शरीर को आराम दें जिससे इस सप्ताह मिलने वाली बड़ी जिम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक निभा सकें।

लकी चार्म: क्रिस्टल डाइस अपने पास रखें। 

कर्क राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: पेज ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

कर्क राशि के जातकों के लिए टेन ऑफ कप्स को पारिवारिक कार्ड कहा जाएगा जो कि एक शानदार कार्ड है। इस सप्ताह आप परिवार के साथ कीमती समय बिताएंगे और कई खूबसूरत यादें बनाएंगे। इस दौरान परिवारजनों के साथ आप खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। 

आर्थिक दृष्टि से, ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कह रहा है कि इन जातकों को पैसों की बचत करने के लिए कुछ विशेष सोचना होगा, तभी आप धन की बचत कर सकेंगे। यह कार्ड संकेत कर रहा है कि इस हफ़्ते आपको तार्किक होकर सोचना होगा क्योंकि पैसों के मामले में आपके दिल और दिमाग में जंग देखने को मिल सकती है। ऐसे में, आपको सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जाती है।

करियर की बात करें तो, पेज ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि इन जातकों को करियर में किसी बेहतरीन अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आपके करियर को एक नई दिशा में लेकर जाने का काम करेगा।

सेहत के मामले में नाइन ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा जो दर्शा रहा है कि इस इस पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आपका ध्यान खुद की सेहत पर भी होगा। 

लकी चार्म: मूनस्टोन

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: द टावर

सिंह राशि वालों के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड को अशुभ कहा जाएगा। आशंका है कि आपके पार्टनर के मन में कोई दूसरा व्यक्ति हो जिसके लिए वह आपको छोड़ सकता है। ऐसे में, अक्सर आपका साथी आपसे बेवजह की बहस और विवाद करते हुए दिखाई दे सकता है ताकि वह आपके साथ रिश्ता तोड़ सकें इसलिए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

टेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको पैतृक संपत्ति के रूप में धन लाभ प्राप्त हो सकता है, चाहे यह लाभ छोटा हो या बड़ा। लेकिन निश्चित है कि आपको धन लाभ अवश्य मिलेगा। 

आपके करियर के लिए द मैजिशियन कार्ड को अच्छा माना जाएगा क्योंकि यह इस हफ्ते में प्रमोशन होने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। ऐसे में, आप करियर में सफलता की सीढ़ियां चढेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपकी क्षमताओं को बढ़ाएंगी और यह आपको कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए प्रेरित करेंगी। 

द टावर भविष्यवाणी कर रहा है कि स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। यह कार्ड अचानक से किसी बीमारी की चपेट में आने या फिर दुर्घटना आदि को दर्शा रहा है जो इस हफ़्ते आपको परेशानी में डाल सकती है इसलिए आपको अपना ध्यान रखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। 

लकी चार्म: सिट्रीन पेंडेंट

कन्या राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ कप्स 

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द हाई प्रीस्टेस दर्शाता है कि यह जातक बाहर से बेहद शांत दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आपके मन में भावनाओं का तूफ़ान उमड़ सकता है। आप रिश्ते में आपसी समझ और भावनाओं को लेकर परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, यह कार्ड बता रहा है कि रिश्ते में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

आर्थिक जीवन के लिए टू ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके द्वारा गलत निर्णय लिए जा सकते हैं जिनके चलते आपको वास्तविकता का सामना करना मुश्किल लग सकता है। यदि आप वर्तमान समय में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो आप उन परेशानियों को नज़रअंदाज़ करते हुए अनजान नहीं बने रह सकते हैं।

करियर के लिहाज़ से, फाइव ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि यह जातक कार्यक्षेत्र में मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं जिसकी वजह नौकरी का छूटना, अकेलापन महसूस करना या फिर सहकर्मियों एवं बॉस का समर्थन न मिल पाना आदि समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, दूसरे लोग आपको ऐसा महसूस करवा सकते हैं जैसे कि आपका बहिष्कार कर दिया गया हो। ऐसे में, आपको ऑफिस में काम करने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने में कठिनाई हो सकती है। अगर आपका ख़ुद का व्यापार है, तो आप उतार-चढ़ावों से जूझते हुए दिखाई दे सकते हैं।

सेवेन ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आप काफ़ी व्यस्त दिखाई दे सकते हैं जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यदि आप थकान, किसी बीमारी या चोट आदि का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

लकी चार्म: पेन  

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स  

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए फोर ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपको और पार्टनर को एक साथ समय बिताने से बचना होगा जिससे आप एक-दूसरे की अहमियत को समझ सकेंगे। इन विवादों और मतभेदों को कम करने के लिए आप दोनों को एक-दूसरे के महत्व को समझना होगा और थोड़ा समय स्वयं के साथ बिताना होगा।   

आर्थिक जीवन पर दृष्टि डालें तो, क्वीन ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आपके आर्थिक जीवन की कमान पूरी तरह से इन जातकों के हाथ में होगी। इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे जो कि वर्षों से की गई मेहनत और लगन का परिणाम होगा। 

सिक्स ऑफ कप्स करियर को लेकर कह रहा है कि भागीदारी या रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में भाग लेना एक अच्छा आईडिया कहा जाएगा। यह  कार्ड संकेत कर रहा है कि युवा लोगों के साथ काम करना आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

सेहत की बात करें तो, सेवेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि यदि आप किसी बीमारी या रोग से जूझ रहे हैं, तो इस सप्ताह के दौरान आप उसका इलाज ढूंढ़ने में सफल रहेंगे क्योंकि इस दौरान आपकी सेहत में तेज़ी से सुधार होगा।

लकी चार्म: इंद्रधनुष के रंग की कीरिंग   

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: टेन ऑफ़ कप्स 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि के जातक अगर पार्टनर के साथ रिश्ते में बने रहने का फैसला लेते  हैं, तो हम आपको बता दें कि यह आपके लिए काफ़ी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन जातकों के दिमाग में एक साथ कई चीज़ें चलती हुई दिखाई दे सकती हैं और ऐसे में, इन लोगों के जीवन में रिलेशनशिप को प्राथमिकता नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके लिए बेहतर होगा कि पार्टनर के सामने अपने मन की बात रखें और जीवन में आगे बढ़ें।

यह जातक धन से जुड़े मामलों को अपने अनुभव की मदद से बहुत ही अच्छे से संभाल रहे हैं और ऐसे में, यह लोग ख़ुश दिखाई दे सकते हैं। इस सप्ताह यह लोग दिल खोलकर धन खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं और साथ ही, सफलता मिलने का जश्न भी अपने दोस्तों के साथ मना सकते हैं।

करियर को लेकर टेन ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को महसूस होगा कि आपके द्वारा की गयी मेहनत और प्रयास अब रंग लाने लगे हैं और इसे आपके करियर के लिए अच्छा कहा जाएगा। इस समय यह जातक अच्छी स्थिति में होंगे और अपने कार्यों को योजनाओं के अनुसार सही दिशा में ले जाने में भी सक्षम होंगे।

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों पर अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है क्योंकि यह कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में,  टेन ऑफ वैंड्स आपको सेहत का ध्यान रखने की सलाह दे रहा है। 

लकी चार्म: त्रिकोण आकार की कोई वस्तु अपने साथ रखें।      

धनु राशि

प्रेम जीवन: द डेविल 

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स 

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द चेरियट

धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में द डेविल कार्ड का आना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आशंका है इन जातकों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक बना न रहें और ऐसे में, आप दम घुटने वाले रिश्ते में फंसे हुए नज़र आ सकते हैं जिससे बाहर निकलने की आपको जरूरत होगी ताकि आपके जीवन में नए लोग दस्तक दे सकें।

आर्थिक दृष्टि से, धनु राशि की सभी कामनाएं धीरे-धीरे करके पूरी हो रही हैं। साथ ही, नाइन ऑफ़ कप्स दर्शाता है कि यह जातक आर्थिक रूप से स्थिर और संतुष्ट दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपने अपने लिए जो भी धन से जुड़े लक्ष्य सोचे हैं, वह सब आप आसानी से पूरा करेंगे और आप वित्तीय रूप से सुरक्षित होंगे।

जिन प्रोजेक्टों को लेकर आप काफ़ी समय से योजना बना रहे हैं उनकी शुरुआत करने के लिए या फिर आपको मिलने वाले नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए इस समय को शानदार कहा जाएगा। इन जातकों को सलाह दी जाती है कि जीवन में सफलता की प्राप्ति के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचें और न ही जोश में आकर हालातों को ख़राब करें। इस अवधि में आपको प्राप्त होने वाले अवसरों को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित होने से बचना होगा और सोच-समझकर काम करना होगा।

इस सप्ताह के दौरान इन जातकों की इच्छा शक्ति मज़बूत होगी जिसके बल पर आप अपने स्वास्थ्य को सही दिशा में ले जाने के लिए कदम उठाएंगे। यदि आप किसी बीमारी या चोट का सामना कर रहे हैं, तो अब आपको उससे राहत मिलेगी। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य निश्चित रूप से अच्छा रहेगा। 

लकी चार्म: क्रिस्टल ट्रिंकेट

 अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि         

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

जब बात आती है प्रेम जीवन की तो, मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान पार्टनर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करेगा और ऐसे में, आपको रिश्ते में प्रेम और शांति का अहसास होगा। जो जातक सिंगल हैं उनको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें तो, मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा क्योंकि  इस दौरान आप धन से जुड़े मामलों में उन लोगों से सलाह लेते हुए दिखाई देंगे जिन पर आप भरोसा करते हैं। इस अवधि में आपका सारा ध्यान पैसों पर केंद्रित रहेगा क्योंकि आपको ऐसा लग सकता है कि आपके पास धन की कमी है। ऐसे में, यह जातक अपनी  मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर दुखी हो सकते हैं। हालांकि, यह बात ध्यान रखें कि निश्चित रूप से आने वाले समय में हालातों में सुधार नज़र आएगा।

करियर को लेकर क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इन जातकों के करियर में सब कुछ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। लेकिन, कार्यक्षेत्र पर कोई सहकर्मी या फिर कोई व्यक्ति आपकी मुश्किलें बढ़ाने का काम कर सकता है, परंतु आप निराश न हों क्योंकि यह परिस्थितियां आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेंगी। साथ ही, कोई वरिष्ठ भी सफलता के मार्ग पर ले जाने में आपकी मदद कर सकता है। 

फाइव ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि करियर और वित्त के क्षेत्र में जो भी तनाव चल रहा है वह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए कोई बड़ी समस्या पैदा कर सकता है इसलिए आपको सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

लकी चार्म: चांदी का पेंडेंट

कुंभ राशि  

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: जजमेंट 

कुंभ राशि के जातक अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं और यदि आप पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने का सोच रहे हैं, तो ऐसा करने के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा। वहीं, सिंगल जातकों को अचानक से ऑफर्स प्राप्त हो सकते हैं। 

यह सप्ताह आपके जीवन में थोड़ी बहुत आर्थिक समस्याएं लेकर आ सकता है, लेकिन यदि आप पहले से योजना बनाकर चलेंगे तो चीज़ें आपके हाथ से बाहर नहीं जाएंगी। फाइव ऑफ पेंटाकल्स कंगाली को दर्शा रहा है और ऐसे में, आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

एट ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि इस हफ़्ते काम में की गई मेहनत का आपको अच्छा फल-प्रतिफल प्राप्त होगा। आपका सारा ध्यान काम पर होगा जो कि इस समय आपकी पहली प्राथमिकता होगी। पेशेवर जीवन में इस दौरान आप जितनी भी मेहनत करेंगे उसके मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे।

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा और यदि आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और तरोताज़ा महसूस करेंगे।

लकी चार्म: पर्स में तांबे का सिक्का या तांबे का टुकड़ा रखें। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द एम्पेरर 

करियर: द सन

स्वास्थ्य: जस्टिस

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के साथ-साथ अन्य पहलुओं के लिए भी यह सप्ताह शानदार रहेगा। आपका रिश्ता शादी में बदल सकता है और आपके घर-परिवार के लोग इसका जश्न मनाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इस सप्ताह इन जातकों को धन की कमी महसूस नहीं होगी और ऐसे में, आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान धन से जुड़े मामलों का पूरा नियंत्रण आपके हाथों में होगा और आप किसी भी बेकार की चीज़ पर धन ख़र्च करने के बजाय सोच-समझकर धन खर्च करना पसंद करेंगे। आपके लिए इस समय पैसा कोई समस्या नहीं बनेगा। 

मीन राशि वालों का करियर इस हफ़्ते रफ़्तार पकड़ेगा और द सन कार्ड का आना नौकरी में पदोन्नति को दर्शा रहा है। इस समय वरिष्ठ आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही, आपको एडमिनिस्ट्रेटिव या मैनेजर के रूप में तरक्की मिल सकती है। ऐसे में, इस हफ्ते आप नौकरी में बुलंदियां हासिल करेंगे।    

इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इसके परिणामस्वरूप, एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपके शरीर की जो भी आवश्यकताएं होंगी, आप उसे पूरा करने में सक्षम होंगे। इस दौरान सेहत आपकी पहली प्राथमिकता होगी। 

लकी चार्म: तारे के आकार वाला कोई आभूषण सौभाग्य लेकर आ सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.