टैरो मासिक राशिफल 2024: जानें कैसा रहेगा आपके लिए नए साल का पहला महीना जनवरी!

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग कार्ड्स के माध्यम से भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है। इन कार्ड्स का इस्तेमाल सदियों से आध्यात्मिक विकास और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए होता आ रहा है। यदि कोई जातक मन में विश्वास के साथ अपने जीवन के महत्वपूर्ण सवालों के जवाब ढूंढने के लिए आता है, तो टैरो की रहस्यमय दुनिया आपको हैरान कर सकती है। यह 78 कार्ड्स का डेक आपके मनोरंजन का कोई साधन नहीं है जैसे कि इसके बारे में सोचा जा रहा था।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

जनवरी महीने के लिए टैरो मासिक राशिफल जनवरी 2024 अपने साथ क्या लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पत्ति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। अब आगे बढ़ते हैं और टैरो कार्ड के माध्यम से जानते हैं कि वर्ष 2024 का पहला महीना यानी कि जनवरी राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

टैरो मासिक राशिफल जनवरी 2024: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स  

करियर: टेम्पेरन्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ कप्स

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून भविष्यवाणी करता है कि नए साल के पहले महीने यानी जनवरी के महीने में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आप इस दौरान अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए शादी का रूप देना चाहते हैं या किसी नए रिश्ते में प्रवेश करना चाहते हैं, तो यह कार्ड आपके समर्थन में रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो हो सकता है कि आपके जीवन में किसी खास की एंट्री हो।

आर्थिक जीवन के लिए भी यह कार्ड आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो रहा है। इस दौरान आप आय के कई और नए स्रोतों से धन कमाने में सक्षम होंगे। हो सकता है कि अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए या नए अवसरों की तलाश में आप विदेश जाए और आपको वहां वो स्थिरता मिल सकती है जिसकी आप तलाश कर रहे थे।

करियर के क्षेत्र की बात करें तो टेम्पेरन्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आपको इस अवधि अपने कार्यक्षेत्र में और अपने सहकर्मियों के साथ संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है ताकि आप सुचारू रूप से काम कर सकें। आपको सलाह दी जाती है कि संतुलन बनाए रखें ताकि आपके अंदर मौजूद गुण और कौशल में वृद्धि हो सके।

स्वास्थ्य के लिहाज से सिक्स ऑफ कप्स कार्ड आपको सलाह देता है कि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए धार्मिक लोगों से जुड़ने की आवश्यकता हो सकती है या हो सकता है कि आप अपनी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और ज्ञान से दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। यह भी संभव है कि आप टैरो का अध्ययन कर रहे हों या भविष्य बताने का कौशल अपने अंदर विकसित कर रहे हों।

भाग्यशाली रंग: टमाटर लाल

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो इस दौरान आप अपने पास मौजूद विकल्पों के बारे में सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप करियर, परिवार और रिलेशनशिप इन तीनों के बीच में संतुलन कायम करने की कोशिश में खुद को तनाव में डाल सकते हैं। इन सभी चीज़ों को सही दिशा में ले जाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर, जनवरी का महीना आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

वित्त को लेकर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपको धन के महत्व  को समझते हुए बहुत सोच-समझकर पैसों को खर्च करना होगा। यदि आप इस समय अपने कार्यों पर नज़र बनाकर नहीं रखेंगे, तो निश्चित रूप से आपको भविष्य में इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको सावधान रहना होगा क्योंकि कोई अनैतिक रूप से आपसे धन ले सकता है।

वृषभ राशि वालों को इस महीने कार्यक्षेत्र पर दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। थ्री ऑफ पेंटाकल्स आपको सलाह दे रहा है कि अपने काम को प्रतिबद्धता के साथ करें और ऐसा करने से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी के महीने में आप अपने अनुभव और कौशल का प्रयोग करते हुए अपने ज्ञान और उपलब्धियों को उच्च स्तर पर लेकर जा सकते हैं।

इस महीने आपकी सेहत की बात करें तो, किंग ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी करता है कि इस हीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इस वजह से आप उत्साह से भरे रहेंगे। वृषभ राशि के जातकों का जनवरी का महीना परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ खुशी-खुशी बीतेगा।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: जस्टिस 

करियर: क्वीन ऑफ पेंटेकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

मिथुन राशि के जातकों के लिए पेज ऑफ कप्स कार्ड एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो दर्शाता है कि इस दौरान आपको प्रेम के प्रस्ताव मिल सकते हैं या दो प्रेमियों के बीच शादी हो सकती है। इस महीने आप अपने प्रियतम के साथ खुशनुमा लम्हों का आनंद लेंगे और आने वाले दिन भी आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा साबित होगा।

आर्थिक रूप से द जस्टिस कार्ड इस महीने आपको सलाह दे रहा है कि इस महीने आपको अपने वित्त के प्रति सोच-समझकर चलने की आवश्यकता होगी। यानी यह कार्ड इशारा कर रहा है कि इस महीने आपको पैसा सही स्रोत से और सही तरीके कमाने की जरूरत है। साथ ही, विचार कर के खर्च करें क्योंकि फिजूलखर्ची करने से भविष्य में आपको विपरीत समय का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के लिहाज से क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आपके लिए बेहद अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो दर्शा रहा है कि आपके कार्यस्थल का माहौल सहज और सौहार्दपूर्ण रहेगा। करियर के लिए भी यह समय आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा या आप जिस पद में हैं उसमें शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कर सकेंगे और पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे।

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड अच्छा संकेत दे रहा है। आप किसी पुरानी बीमारी से निजात पा सकते हैं। हो सकता है कि यह सब ज्यादा तनाव लेने या चिंता करने के कारण हुआ हो, लेकिन आने वाले दिनों में आप खुद को स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

कर्क राशि      

प्रेम जीवन: द फूल 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: द मून

कर्क राशि के जातकों के लिए इस महीने प्रेम जीवन में द फूल कार्ड आया है। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि इस अवधि आप साहसिक कदम उठा सकते हैं। आप अपने जीवन में जो प्रेम और रोमांस चाहते हैं उसे पाने के लिए आपको नई चीजों का अनुभव करना पड़ सकता है। ऐसे में, जोखिम लेने के लिए तैयार रहें, अपने अंदर साहस लेकर आए और दुनिया के प्रति अपने दृष्टिकोण को बढ़ाएं। आपको उन लोगों से प्यार मिल सकता है, जिनसे आपने उम्मीद ही नहीं की थी।

कर्क राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें सिक्स ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस महीने आपको आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। आपको उपहार या दान से पैसा प्राप्त हो सकता है या पैतृक संपत्ति या अन्य स्रोतों से भी धन प्राप्ति हो सकती है।

करियर के लिहाज से क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने से बड़ी उम्र की महिला समर्थन प्राप्त हो सकता है। यह महिला भरोसेमंद होने के साथ-साथ अधिक जानकार भी हो सकती है और इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। इस महिला के द्वारा आपको करियर में आगे बढ़ने और ज्ञान अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से द मून कार्ड इशारा कर रहा है कि आपके मन में अनकही भावनाएं दबी हो सकती है और ऐसे में आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में कुछ ऐसे मुद्दे भी है जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है और इससे आपको पेशेवर जीवन में भी मदद मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द चेरियट 

स्वास्थ्य:  किंग ऑफ वैंड्स

सिंह राशि के जातकों के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स प्रेम जीवन के लिए एक सकारात्मक कार्ड है। इस दौरान या तो आप अपने पार्टनर के साथ शादी की योजना बना सकते हैं या एक नया उदाहरण साबित कर सकते हैं। यह कार्ड आपके लिए बेहद शुभ समाचार लेकर आएगा। संभावना है कि आप अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करें।

थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स सिंह राशि के आर्थिक जीवन के लिए शानदार कार्ड है, जो दर्शाता है कि इस महीने धन का प्रवाह बना रहेगा। आपने धन से संबंधित मामलों को बेहतर तरीके से संभालना और वित्त से जुड़े फैसले तार्किक होकर लेना सीख लिया है। आप उन लोगों में से नहीं हैं, जो फिजूलखर्ची करते हैं बल्कि आप धन की योजना बनाकर चलना पसंद करते हैं। इसके परिणामस्वरूप,  जनवरी में आप वित्तीय स्थिरता पाने में सक्षम होंगे। हालांकि यदि आप निवेश कर रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि सोच समझकर ही फैसला लें।

करियर के लिहाज से, द चेरियट आपको सुझाव दे रहा है कि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और अपने करियर में आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं आप उन्हें पाने में सक्षम होंगे। यह महीना करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और ऐसे में, आप संतुष्ट दिखाई देंगे।

किंग ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आपकी सेहत जनवरी के महीने में शानदार रहेगी और इससे आपको राहत महसूस होगी। ऐसे में, आप पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।

भाग्यशाली रंग: चमकीला नारंगी

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

करियर: द हाई प्रीस्टेस

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन के लिए ऐस ऑफ कप्स आपके लिए उत्कृष्ट कार्ड साबित होगा। यह कार्ड नई सुखद शुरुआत का संकेत कर रहा है।  ऐस ऑफ कप्स प्रेम, भावनाएं और करुणा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यह कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आप जनवरी माह में नए और सार्थक रिश्ते बनाने में सक्षम होंगे और यह रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे।

क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि जनवरी के महीने में आप फिजूल खर्च करने से बचेंगे और तार्किक होकर योजना बनाएंगे। यह महीना वित्तीय प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि आप इस दौरान किसी चीज़ की शुरुआत करेंगे, जिसको ध्यान में रखते हुए आप भविष्य की योजना बनाएंगे।

द हाई प्रीस्टेस दर्शा रहा है कि आप इस महीने नौकरी छोड़कर अपनी उच्च शिक्षा को पूरी करने की योजना बना सकते हैं। हो सकता है कि आप पहले से ही नौकर कर रहे हों और इसलिए आपको वास्तव में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता महसूस न हो, लेकिन अब यह कार्ड दर्शा रहा है कि आपको अपनी शिक्षा पूरी करने पर विचार करना होगा।

स्वास्थ्य के लिहाज से फोर ऑफ वैंड्स सुझाव देता है कि इस महीने आपको खुद को तरोताजा रखने और फिट रहने के लिए आराम करने की आवश्यकता हो सकती है। जब तक आप पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं और सकारात्मक महसूस नहीं करते हैं तब तक आपको अपने काम से ब्रेक लेने की आवश्यकता हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पन्ना हरा

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ 

करियर: द हर्मिट 

स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए अच्छा कार्ड प्रतीत नहीं हो रहा है। इस दौरान आपको रिश्ते में कई तरह के उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। संभावना है कि आपको अपने प्रेम जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़े। इस दौरान आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है या आप एक दूसरे को धोखा दे सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपनी बातों को स्पष्ट रूप से एक दूसरे के सामने रखें और विवादों को सुलझाने की कोशिश करें न की बढ़ाने की।

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आप बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं। तुला राशि के जातकों को इस नए साल में अपने वित्त को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस महीने को आसानी से पार कर लेंगे और आप स्थिर और सहज महसूस करेंगे। इस महीने आप आर्थिक रूप तेजी से आगे बढ़ेंगे।

करियर के लिहाज से द हर्मिट कार्ड दर्शाता है कि आपने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित कर लिए हैं और अपने काम पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। संभावना है कि कोई नया व महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपके हाथ लगे और आप अपनी पूरी ऊर्जा व मन उस प्रोजेक्ट को करने में लगाना चाहते हैं।

पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आपको सलाह देता है कि अपने आस-पास चीजों के बारे में सतर्क रहें। आपके जीवन में जो चल रहा है उसके बारे में स्पष्ट रूप से बात करें ताकि आप किसी के जाल में न फंसे अन्यथा आप सोच-सोचकर परेशान हो सकते हैं और अपने मन की शांति को भंग कर सकते हैं, जिससे आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द लवर

प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कुछ खास प्रतीत नहीं हो रही है क्योंकि हो सकता है कि इस महीने खराब संचार और गलतफहमियों की वजह से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता बेहतर हो जाए और आपके बीच सब ठीक हो जाए तो यह कार्ड आपको चेतावनी देता है कि अपने पार्टनर से बातचीत करते रहें और विवादों को खत्म करने का प्रयास करें क्योंकि गुस्सा, नकारात्मकता, झूठ आपके रिश्ते को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

आर्थिक मामलों में फोर ऑफ वैंड्स आपके लिए बेहद अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है। यह कार्ड भविष्यवाणी करता है कि इस महीने के दौरान आपको आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी और आप सुरक्षित महसूस करेंगे। आपकी द्वारा की गई कड़ी मेहनत का आपको परिणाम मिलेगा और आपने वित्तीय को लेकर जो सावधानीपूर्वक योजना बनाई थी उसका आनंद आप इस अवधि में लेंगे।

आपके करियर के बारे में बात करें तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस दौरान आप अपनी नौकरी बदलने या एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने के बारे में विचार कर सकते हैं या नया पद पाने की कोशिश कर सकते हैं और एक उज्जवल भविष्य की आशा करेंगे। कुल मिलाकर आप इस अवधि करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अपने घर से दूर जाने या अपना कंफर्ट जोन छोड़ने के लिए भी तैयार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर द लवर इस बात का संकेत दे रहा है कि इस अवधि आप स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में आपका मित्र या आपका पार्टनर आपकी मदद करेगा। संभावना है कि फिट रहने के लिए आप डॉक्टर या हेल्थ केयर प्रोवाइडर की सहायता लें।

भाग्यशाली रंग : बैंगनी

धनु राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द चेरियट

धनु राशि के जातकों के लिए सिक्स ऑफ कप्स भविष्यवाणी करता है कि इस महीने आपके अतीत से किसी के वापस आने की आशंका है। इस महीने आप अतीत और पुरानी यादों की ओर लौट सकते हैं। संभावना है कि आप अतीत के उन पलों में कुछ बेहतरीन यादों को याद करके खुश हो रहे हों और अपने साथी की सराहना कर रहे हों।

टेन ऑफ पेंटाकल्‍स आपकी मजबूत आर्थिक स्थि‍ति की ओर इशारा कर रहा है और यह कार्ड आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। इस महीने आपके समक्ष कई नए अवसर आएंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाएंगे। यह कार्ड इस महीने में आपको अच्छा खासा लाभ और भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने का संकेत देता है।

आप स्थिर जीवन जीने के लिए बहुत अधिक प्रयासरत है और इसके लिए आप दो नौकरियां और स्थिर करियर के बीच जूझ रहे हैं। यह कार्ड आपको अतिरिक्त प्रयास करने और अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

स्वास्थ्य दृष्टिकोण से देखा जाए तो द चेरियट संकेत दे रहा है कि इस महीने आप किसी पुरानी बीमारी या चोट के जख्म से उभर रहे हैं। आपके लिए यह कार्ड बेहद सकारात्मक है और भविष्यवाणी करता है कि आपको इस अवधि कठिन परिस्थितियों से बाहर आने के लिए सही उपचार प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग: गहरा पीला

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि 

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन की हात करें तो, द टॉवर कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं होता दिख रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और प्रेम भावना की कमी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातें एक बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आपके लिए यह रिश्ता सही भी है या नहीं। आपको इस समय इस रिश्ते से बाहर निकलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक जीवन को लेकर फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि इस महीने आपको आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी या समस्या महसूस नहीं होगी। आर्थिक जीवन में आज आप जिस मुकाम पर हैं, उसे पाने के लिए आपने काफी मेहनत की है और अब अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने का समय है।

करियर में थ्री ऑफ कप्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि इस हफ्ते आपका करियर काफी शानदार रहेगा और आपको दुनियाभर के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर के माध्यम से कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जो करियर में प्रगति पाने में आपकी मदद करेंगे। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से जस्टिस कार्ड संकेत कर रहा है कि इस महीने आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान नहीं करेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित थे, तो अब उससे छुटकारा पाएंगे और हाल ही में जिन बीमारियों का सामना कर रहे थे, उनसे उबर जाएंगे।

भाग्यशाली रंग : भूरा

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स  

करियर: फोर ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को सारा ध्यान सिर्फ उस शख्स पर हो सकता है जो आपको छोड़कर जा चुका है। साथ ही, इस दौरान आप अपने हाथ से निकल चुके अवसरों के बारे में सोच-विचार करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा करके सिर्फ आप अपना समय बर्बाद कर रहे होंगे और इस वजह से आपके पास मौजूद बेहतरीन प्रस्तावों को नहीं देख पाएंगे।

आर्थिक जीवन को लेकर क्वीन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि इस महीने आप समझदारी से अपने वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आप स्थिरता पाने के लिए अपने वर्षों के अनुभवों का उपयोग करेंगे और तार्किक होकर निर्णय लेंगे क्योंकि वर्षों के अनुभवों के बाद आप धन की बचत के महत्व को जान चुके हैं।

कुंभ राशि के करियर के क्षेत्र की बात करें तो, फोर ऑफ वैंड्स बता रहा है कि आप अपने करियर में अच्छे से स्थापित है और कर्मचारी, बॉस और टीम के सदस्य के तौर पर आपको मान-सम्मान प्राप्त है। साथ ही, कंपनी भी आपके महत्व को जानती और समझती है। हालांकि, यह सप्ताह आपके लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा और इसके परिणामस्वरूप, आप सफलता का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।

एट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस महीने आप आत्म-संदेह के बोझ तले दबे हो सकते हैं और इस वजह से तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में, आपको किसी ऐसे इंसान से बात करने की सलाह दी जाती है जिस पर आप भरोसा करते हैं और साथ ही आपको अपना ख्याल भी बराबर रखना होगा।

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि 

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: डेथ

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो द फूल कार्ड आपको सुझाव दे रहा है कि इस महीने आपके जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि जिस तरह के व्यक्ति की आपको तलाश हैं या जिसे आप अपना आदर्श मानते हैं, उसे माने के लिए आपको नई चीजों का अनुभव करना होगा। जोखिम लेने के लिए तैयार रहें, साहसी बनें क्योंकि हो सकता है कि आपको ऐसी जगहों पर प्यार मिल जाए जहां से आपने उम्मीद भी न की हो।

आर्थिक जीवन के लिए सेवन ऑफ़ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड है, जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप अपने वित्त को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे और आपके प्रयास सफल होंगे। आपने जो निवेश किया था उसमें आपको लाभ मिलेगा। आपने आर्थिक स्थिरता पाने के लिए जो कड़ी मेहनत की है उसका फल भी आपको इस दौरान प्राप्त होगा। आप इस अवधि बचत करने में सक्षम होंगे और भौतिक सुखों का भरपूर आनंद लेंगे।

करियर को लेकर डेथ कार्ड संकेत दे रहा है कि यह समय बदलाव या नए रास्ते में चलने का समय है। हो सकता है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी से नाखुश हों लेकिन उससे मिलने वाली सुरक्षा को छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हों। यह कार्ड आपको करियर में बदलाव करने और बदलावों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, भले ही कितनी चुनौतियां क्यों न आ जाए आपको सभी चुनौतियों को पार करके आगे बढ़ना है।

स्वास्थ्य के लिए सेवन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि आप एक ऐसी बीमारी से जूझ रहे हैं जो धीरे-धीरे आपके लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यह कार्ड बताता है कि इस बीमारी के कारण आपको जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

भाग्यशाली रंग : मैरून

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.