टैरो मासिक राशिफल 2023: जानें साल 2023 का आखिरी महीना कैसा रहेगा आपके लिए!

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2023: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग कार्ड्स के माध्यम से भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है। इन कार्ड्स का इस्तेमाल सदियों से आध्यात्मिक विकास और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए होता आ रहा है। यदि कोई जातक मन में विश्वास के साथ अपने जीवन के महत्वपूर्ण सवालों के जवाब ढूंढने के लिए आता है, तो टैरो की रहस्यमय दुनिया आपको हैरान कर सकती है। यह 78 कार्ड्स का डेक आपके मनोरंजन का कोई साधन नहीं है जैसे कि इसके बारे में सोचा जा रहा था।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

दिसंबर महीने के लिए टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2023 अपने साथ क्या लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पत्ति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। अब आगे बढ़ते हैं और टैरो कार्ड के माध्यम से जानते हैं कि वर्ष 2023 का अंतिम महीना यानी कि दिसंबर राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2023: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टेम्पेरन्स  

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन के लिए टू ऑफ वैंड्स अधिक अनुकूल प्रतीत होता नहीं दिख रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते में प्रेम और स्नेह की कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान हो सकता है कि आप दोनों को एक दूसरे के प्रेम पर संदेह हो और इस वजह से आपके रिश्ते में दूरियां पैदा होने की संभावना है। आपको यह बात महसूस हो सकती है कि आपका रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा।

मेष राशि के जातकों की आर्थिक जीवन की बात करें तो टेम्पेरन्स कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको अपने वित्त का प्रबंधन अच्छे से करना होगा और एक योजना बनाकर धन खर्च करने की आवश्यकता होगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस महीने बजट बनाकर चले और उसी बजट के हिसाब से धन खर्च करें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। यह कार्ड आपको फिजूल खर्चों से बचने और निवेश करने का सुझाव देता है।

करियर की बात करें तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून भविष्यवाणी करता है कि इस दौरान आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होंगी, चाहे आप नया बिज़नेस शुरू करने जा रहे हों या नई नौकरी की तलाश कर रहे हों। आपको इस महीने करियर के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड सलाह देता है कि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए धार्मिक लोगों से जुड़ने की आवश्यकता हो सकती है। या हो सकती है कि आप अपनी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और ज्ञान से दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगे। इससे आपको लाभ होगा।

मेष राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: मंगल, सूर्य, बृहस्पति

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: एस ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ वैंड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो वृषभ राशि के जातकों को इस महीने अपने दिल की बात सुनने की सलाह दी जाती है और इस बार दिमाग के बजाय दिल को अपने जीवन का रास्ता चुनने दें। आपके मन में किसी व्यक्ति को लेकर भावनाएं जाग सकती हैं और यदि आप सिंगल हैं तो आपको रिलेशनशिप में आने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक जीवन की बात करें तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस दौरान आप एक-एक पैसा बचाएंगे जिससे आप वित्तीय स्थिरता हासिल करने में सक्षम होंगे। आप आज जिस मुकाम में हैं वह खुद की मेहनत से क्योंकि आपने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की है और साल 2023 के आखिरी महीने आपकी मेहनत रंग लाती दिखेगी। आप इस महीने अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

करियर के लिहाज़ से, यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है और आप पूरे माह आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस दौरान सफलता आपके कदम चूमेगी और आपके प्रमोशन के भी योग बनेंगे। इन जातकों को करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, नए व्यापार में भी प्रगति देखने को मिल सकती है। यह महीना करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार लेकर आ सकता है।

सेहत की दृष्टि से, पेज ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आने वाला समय आपके लिए राहत लेकर आएगा।

वृषभ राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: शुक्र, बुध, शनि

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द मैजिशियन

मिथुन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो दिसंबर माह के लिए थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स का कार्ड दर्शाता है कि इस राशि के जातक एक ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं और एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं। आप पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और ऐसे में, आप दोनों के रिश्ते में सिर्फ प्यार ही प्यार है और आपसी मुकाबले के लिए कोई जगह नहीं है। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं वे इस दौरान रिलेशनशिप में आने के बारे में विचार कर सकते हैं।

आर्थिक मामलों के लिए नाइट ऑफ वैंड्स आपको सलाह देता है कि दिसंबर के आखिरी महीने में अपने वित्त की पूरी योजना बनाकर ही आगे बढ़ें क्योंकि आशंका है कि आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो जाए। ऐसे में, आपको तार्किक होकर खर्च करना चाहिए और फिजूल के खर्चे करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों के करियर की बात करें तो, थ्री ऑफ़ वैंड्स भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह इन जातकों को विदेश से नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं या फिर करियर या व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको जल्द ही नई नौकरी हासिल होगी।

स्वास्थ्य को लेकर द मैजिशियन दर्शाता है कि 2023 के आखिरी महीने में आपको भावनात्मक रूप से मज़बूत होना होगा और इसके लिए यदि आपको किसी की मदद भी लेनी पड़ें तो, अवश्य लें क्योंकि आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप भावनात्मक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो जिससे आप आने वाले अच्छे दिनों का लुत्फ़ उठाने में सक्षम हो सकें।

मिथुन राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: बुध, शुक्र, शनि

कर्क राशि      

प्रेम जीवन: द एम्परर 

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो द एम्परर दर्शाता है कि इस महीने आपको अपने रिश्ते में अहंकार की भावना महसूस हो सकती है क्योंकि धीरे-धीरे पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है। ऐसे में, आपको अपने रिश्ते में प्रेम बनाए रखने और अपने अहंकार पर काबू बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की चीज़ों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी ताकि एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम हो सके।

आर्थिक जीवन के लिए नाइन ऑफ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड है, जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप अपने वित्त को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। आपने आर्थिक स्थिरता पाने के लिए जो मेहनत की है उसका फल आपको इस दौरान प्राप्त होगा। आप इस अवधि बचत करने में भी सक्षम होंगे और भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।

करियर के क्षेत्र में टेन ऑफ कप्स एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ काम करके प्रसन्न होंगे। इस महीने आपके ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से स्ट्रेंथ कार्ड आपके लिए बेहतरीन और बेहद अनुकूल कार्ड साबित हो रहा है। आप इस दौरान फिट महसूस करेंगे। यह कार्ड दर्शा रहा है कि यदि आप बीमार है तो आपको अच्छा ट्रीटमेंट मिलेगा और आप अपनी खोई ऊर्जा को फिर से हासिल करने में सक्षम होंगे।

कर्क राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य:  फोर ऑफ वैंड्स

सिंह राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो, द टॉवर कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत होती नहीं दिख रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और प्रेम भावना की कमी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातें एक बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आपके लिए यह रिश्ता सही भी है या नहीं। आपको इस समय इस रिश्ते से बाहर निकलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि इस महीने आपको आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी या समस्या नहीं होगी। आर्थिक जीवन में आज आप जिस मुकाम पर हैं, उसे पाने के लिए आपने काफी मेहनत की है और अब अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने का समय है।

करियर में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड कहता है कि इस हफ्ते आपका करियर काफी शानदार रहेगा और आपको दुनियाभर के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर के माध्यम से कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जो करियर में प्रगति पाने में आपकी मदद करेंगे। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ वैंड्स इस महीने आपके लिए अच्छे भविष्य की भविष्यवाणी करता है। आप पूरे महीने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में सक्षम होंगे और इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी सेहत अधिक अनुकूल रहेगी।

सिंह राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: सूर्य, बृहस्पति, मंगल

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: फाइफ ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन की बात करें तो, तुला राशि के जातक अपने पास मौजूद विकल्पों के बारे सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप करियर, परिवार और रिलेशनशिप इन तीनों के बीच में संतुलन कायम करने की कोशिश में खुद को तनाव में डाल सकते हैं। इन सभी चीज़ों को सही दिशा में ले जाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर, दिसंबर का महीना आपके लिए थोड़ा मुश्किल लग सकता है।

वित्त को लेकर फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपको धन के महत्व को समझते हुए बहुत सोच-समझकर पैसों को ख़र्च करना होगा। यदि आप इस समय अपने कार्यों पर नज़र बनाकर नहीं रखेंगे, तो निश्चित रूप से आपको भविष्य में इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको सावधान रहना होगा क्योंकि कोई अनैतिक रूप से आपसे धन ले सकता है। 

कन्या राशि वालों को इस महीने कार्यक्षेत्र पर दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। थ्री ऑफ पेंटाकल्स आपको सलाह दे रहा है कि अपने काम को प्रतिबद्धता के साथ करें और ऐसा करने से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर में आप अपने अनुभव और कौशल का प्रयोग करते हुए अपने ज्ञान और उपलब्धियों को उच्च स्तर पर लेकर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य की बात करें तो, किंग ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी करता है कि इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इस वजह से आप उत्साह से भरे रहेंगे। इन जातकों का दिसंबर का महीना परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ ख़ुशी-ख़ुशी बीतेगा।

कन्या राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: बुध, शनि, शुक्र

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: एस ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स 

करियर: सेवन ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ कप्स

प्रेम जीवन की बात करें तो तुला राशि के जातकों के लिए एस ऑफ स्वॉर्ड्स शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे और आपके रिश्ते में पहले की अपेक्षा कई तरह के सुधार देखने को मिलेंगे।

आर्थिक जीवन की बात करें तो टेन ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी करता है कि आप धन के मामले में दबाव और बोझिल महसूस करेंगे। संभावना है कि वित्त को लेकर आपने जो योजना बनाई है आप उसके अनुसार चलने में असमर्थ होंगे। यह भी हो सकता है कि आप इस समय कर्ज या अन्य वित्तीय समस्याओं से परेशान हों। 

करियर के लिए सेवन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि संभावना है कि इस माह के दौरान आपको अपनी मेहनत के लिए सराहना प्राप्त न हो। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके काम पर नज़र गढ़ाए रख सकते हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर सकते हैं कि आप क्या काम कर रहे हैं और क्या नहीं। इस दौरान आप आगे बढ़ने के लिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर पेज़ ऑफ कप्स बेहद अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है। स्वास्थ्य को लेकर इस महीने आप भाग्यशाली होंगे। यदि आपने हाल ही में कोई टेस्ट करवाया है तो यह कार्ड दर्शा रहा है कि परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार होंगे। 

तुला राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: शुक्र, बुध, शनि

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ कप्स कुछ खास प्रतीत होती नहीं दिख रहा है। इस दौरान आपको प्रेम की कमी महसूस हो सकती है। संभावना है कि आपको अपने साथी से वह प्यार व सम्मान न मिले जो आप चाहते हैं या जिसकी आप उम्मीद कर रहे हैं। आप इस रिश्ते से बाहर निकलने का विचार बना रहे हैं। हो सकता है कि समय आने पर आपको सच्चे प्यार की प्राप्ति हो।

द सन कार्ड का आर्थिक जीवन में आना दर्शाता है कि इस समय आप आर्थिक रूप से काफ़ी मज़बूत होंगे। यदि आप नहीं हैं, तो यह महीने आपके लिए आर्थिक रूप से संपन्नता लेकर आएगा और अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो अब वह आपको वापस मिल जाएगा। साथ ही, इन जातकों को विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।

करियर को लेकर व्हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शाता है कि इस महीने आप अपने जीवन में बेहतरीन बदलाव महसूस करेंगे। दिसंबर का महीना आपके करियर में बहुत सारे सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और आपका करियर जल्द ही उड़ान भरेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान नए प्रोजेक्ट या नई डील मिल सकती है, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सेहत को लेकर नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कह रहा है कि इस हफ़्ते आप हीट स्ट्रोक, बुखार, रशेज  आदि की समस्याओं से परेशान रह सकते हैं और यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है इसलिए आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: मंगल, बृहस्पति, चंद्रमा

धनु राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

धनु राशि के जातकों के लिए टू ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपकी मुलाकात अपने जीवनसाथी से हो सकती है। साथ ही, आपके रिलेशनशिप में प्रेम और रोमांस के अलावा शांति और गहराई देखने को मिलेगी। सामान्य तौर पर, यह कार्ड दो लोगों के बीच के प्रेम को दर्शाता है चाहे फिर वह दोस्त, परिवार या जीवनसाथी हों।

फाइव ऑफ पेंटाकल्स धनु राशि के जातकों को बड़े आर्थिक संकट के लिए चेतावनी दे रहा है जिसका सामना आपको भविष्य में करना पड़ सकता है। आप किसी बड़ी आर्थिक समस्या में घिर सकते हैं इसलिए अभी से धन की बचत करना शुरू कर दें और धन बहुत सोच-समझकर खर्च करें।

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स इस बात का प्रतिनिधित्व करता है कि जीत उसी की होती है जो सर्वश्रेष्ठ होता है यानी कि करियर के क्षेत्र में आपका सारा ध्यान अपने लक्ष्यों को हासिल करने पर होगा। अपनी मेहनत और प्रयासों के बल पर आप उन्हें पूरा भी करेंगे।

क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपकी सेहत शानदार रहेगी जो कि आपको राहत देगी। सुनिश्चित करें कि आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। हालांकि छोटी-मोटी चोटें आ सकती हैं।

धनु राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: बृहस्पति, मंगल, सूर्य

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स

प्रेम जीवन की बात करें तो, नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड प्रतीत हो रहा है कि मकर राशि के लोगों के निजी जीवन में मुश्किलों के बढ़ने की आशंका है। आप या आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को निभाने से पूरी तरह से भाग रहा है और इस वजह से आप दोनों के बीच दरार आने की संभावना बनी हुई है। आप दोनों के बीच भावनात्मक संबंध भी कमजोर हो सकता है।

आर्थिक जीवन में आपको द जजमेंट कार्ड मिला है, जो आपको जल्‍दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचने की सलाह देता है। कोई भी निवेश या चीज खरीदने से पहले, हर एक पहलू की अच्‍छी तरह से जांच और सोच-विचार कर लें। 

सेवन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस समय आप करियर को लेकर काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और जैसा आपने सोचा था, बिलकुल वैसे ही आपकी प्रगति हो रही है। आपके सभी प्रयास और मेहनत अब परिणाम देने वाली है और अब अपनी सफलता के मार्ग की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

किंग ऑफ कप्‍स आपके लिए एक सकारात्मक कार्ड है और यह कह रहा है कि साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर का महीना आपको उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य का आनंद लेने वाले हैं। हालांकि, आपको कुछ ऐसी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपको भावनात्‍मक रूप से परिपक्‍व और मजबूत बनाने का काम करेंगी।

मकर राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: शनि, शुक्र, बुध

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स  

करियर: नाइट ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

प्रेम जीवन के लिए फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कुंभ राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं होने के संकेत है। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस दौरान खराब संचार कारण आपकी शत्रुता बढ़ सकती है और वाद-विवाद व झगड़ा हो सकता है। इस वजह से आपके रिश्ते में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ़ कप्स आपके लिए शानदार कार्ड साबित होगा और इस दौरान आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उसमें आपको तरक्की मिलेगी और आपके प्रयास रंग लाते दिखेंगे। आशंका है कि इसके लिए आपको दूसरों की सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक रूप से इस दौरान आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पैसे से संबंधित जो भी समस्या है वह इस दौरान हल होगी।

करियर की बात करें तो, नाइट ऑफ वैंड्स नई शुरुआत का प्रतीक है, जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं या किसी साइड प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे और नए-नए अनुभव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से काम करेंगे।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स आपको सावधान रहने की सलाह दे रहा है क्योंकि इस दौरान आपको भावनात्मक रूप से ठेस पहुंच सकती है। जिस वजह से आपका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। ऐसे में, डॉक्टर्स से सही परामर्श लें और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें।

कुंभ राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: शनि, शुक्र, बुध

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि 

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द चेरियट 

स्वास्थ्य: द एम्परर

प्रेम जीवन के लिहाज़ से द स्टार संकेत कर रहा है कि इस महीने आपको अपने पिछले रिश्ते से बाहर निकलने की जरूरत है और नए रिश्ते का पूरे दिल से स्वागत करने की जरूरत होगी। आपकी क्षमता आपकी सोच से कई गुना अधिक है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो, टेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शा रहा है कि साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर के महीने में आप भविष्य को लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए योजना बना रहे हैं। आप अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में भी विचार करते हुए बचत करने की योजना बना सकते हैं या कोई बिज़नेस शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। संभावना है कि आपको परिवार के माध्यम से धन मिले।

करियर के लिए द चेरियट एक अनुकूल कार्ड है। इस महीने के दौरान आपका करियर तेज़ी से आगे बढ़ेगा, चाहे आप बिज़नेस कर रहे हों या नौकरी में हों। दिसंबर महीने में करियर के क्षेत्र में आपको कई अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। हो सकता है कि आपको विदेश जाने का भी मौका मिले। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शानदार साबित होगा।

स्वास्थ्य के लिए द एम्परर आपके लिए अनुकूल कार्ड प्रतीत हो रहा है क्योंकि यह दर्शा रहा है कि इस महीने आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। इसके अलावा परिवार में बच्चे के जन्म आदि को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर इस दौरान आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा।

मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण ग्रह: बृहस्पति, चंद्रमा, मंगल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.