एस्ट्रो रिव्यू: क्या तानाजी के किरदार में अजय देवगन बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा पाएंगे?

तानाजी: फिल्म का ज्योतिषीय विशलेषण

  • रिलीज की तारीख: 10 जनवरी,  2020
  • रिलीज का समय: 9:00 AM
  • जगह: मुंबई

tanhaji kundli

तानाजी मूवी की प्रश्न कुंडली (हमने कुंडली को भाग्य संख्या में घुमाया है राशि यानी 9 – धनु)

नोट – यह गणना वैदिक और अंक ज्योतिष का संयुक्त फल है। 

  1. नाम ज्योतिष के अनुसार तानाजी: द अनसंग हीरो मूवी का भाग्यांक 9 है।
  2. 9 नंबर को वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति द्वारा शासित धनु राशि का अंक माना जाता है। इसका मतलब साफ़ है कि बृहस्पति, मंगल और धनु राशि इस फिल्म की सफलता को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण कारकों के रूप में काम करेगी।
  3. उपरोक्त प्रश्न कुंडली के प्रथम भाव में धनु राशि है, जिसमें 5 ग्रह बृहस्पति, शनि, केतु, मंगल और सूर्य मौजूद हैं। इस चिन्ह के स्वामी यानि की बृहस्पति को 4 ग्रहों के साथ रखा गया है जो आपस में एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। उदाहरण के तौर पर समझाएं तो, सूर्य का विरोधी शनि है, केतु का विरोधी सूर्य है, और शनि और बुध एक दूसरे के विरोधी है। ग्रहों की ये दुश्मनी किसी लड़ाई या युद्ध की तरह है और यही (युद्ध) फिल्म का मुख्य कथानक भी है। ऐसे में इस फिल्म का पूरा नाम फिल्म के कथानक के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।
  4. बृहस्पति यानि की धनु राशि के अधिपति को “चंद्रमा” से अभिमंत्रित होने के साथ पहले घर में रखा गया है। जिससे इस पहले घर में, बृहस्पति “गुरु-केतु दोष” का निर्माण कर रहा है, जो कि बृहस्पति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में यह बात निश्चित रूप से ही इस फिल्म की सफलता में बाधा का कारण बनेगी क्योंकि पहला घर समग्र सफलता को दर्शाता है।
  5. मंगल, जिन्हे भाग्य का स्वामी कहा जाता है वो इस प्रश्न कुंडली के बारहवें भाव में स्थित है। यहां, मंगल ग्रह स्वयं अपनी ही राशि में स्थित है और यह बात बारहवें घर को और मजबूत बनाती है। कुंडली का बारहवां घर व्यय का घर माना गया है, और मंगल जो कि  पांचवें घर (लाभ) का स्वामी हैं वो व्यय घर में दृढ़ता से स्थित हैं । यह बात साफ़ इस तरफ इशारा करती है कि यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ज्यादा लाभ नहीं कमा पायेगी।
  6. मंगल ग्रह को योद्धा (मराठा) के रूप में जाना जाता है और धनु को धनुष-बाण, यानि  युद्ध या लड़ाई के साथ घुड़सवार के रूप में दर्शाया जाता है। इसके अलावा, युद्ध के सातवें घर में राहु का होना मुसलमानों के साथ युद्ध दर्शाता है (क्योंकि ज्योतिष में राहु मुस्लिम जाती को दर्शाता है)। ये बात फिल्म के नाम को और ज्यादा तार्किक बनाती है।
  7. ख़ास बात: यह फिल्म कोंडाना किले को दोबारा जीते जाने के बारे में हैं। किले/मकान चौथे घर से देखे जाते हैं। एक बार फिर चौथे ग्रह का स्वामी बृहस्पति होता है जो राहु-केतु अक्ष के साथ लिप्त है। दूसरे तरफ राहु-केतु अक्ष अंतर-जातिय या अंतर-धर्म से जुड़े मामलों को दर्शाता है। इसके अलावा, मंगल ग्रह घरों (किलों) के लिए प्राकृतिक कारक माना जाता है। इससे इस बात का पता चलता है कि फिल्म के कथानक से फिल्म का नाम कितनी अच्छी तरह जोड़ा गया है।
  8. एस्ट्रो-लवर्स के लिए: सूर्य के शाही साम्राज्य में मंगल,भाग्य स्वामी, को योद्धा या सेना नायक के रूप में जाना जाता है (वैदिक ज्योतिष में, सूर्य राजा है और चंद्रमा रानी है)। मराठा साम्राज्य में तानाजी एक महान सैन्य योद्धा हुआ करते थे।
  9. कम शब्दों में कहें तो ये फिल्म औसत होगी और एक बार देखने वाली होगी।

हम फिल्म “तानाजी” के कलाकारों और उससे जुड़े लोगों को शुभकामनाएँ देते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.