आज से शुरू हुआ बुराई पर अच्छाई की जीत का तमिल पर्व “सूरसम्हारम”

यूं तो हमारे देश को पर्वों और त्योहारों का देश कहा जाता है लेकिन अगर दक्षिण भारत की बात करें तो उसमें भी कई व्रत एवं पर्व मनाए जाने का विधान है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का हमेशा से ही अपना एक अलग महत्व रहा है। तमिलनाडु राज्य में भी कार्तिक महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है। 

छः दिवसीय पर्व ‘सूरसम्हारम’ का हुआ शुभारंभ 

इस माह की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि तिथि यानी छठ तक छः दिवसीय पर्व मनाए जाने का विधान है जिस दौरान इस पर्व के छठे दिन उपवास रखकर पर्व का समापन किया जाता है। दक्षिण भारत में इस पर्व को सूरसम्हारम पर्व कहा जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय जिसे दक्षिण भारत में भगवान मुरुगन कहा जाता है उन्हें समर्पित होता है। 

भगवान मुरुगन को समर्पित होता है कार्तिक माह 

वर्ष 2019 में ये 6 दिवसीय पर्व 3 नवंबर यानी आज से शुरू होगा। अगर उत्तर भारत की बात करें तो उत्तर भारत के अन्य राज्यों में इस पर्व को षष्ठी तिथि के दौरान मनाया जाता है जिसे स्कंद षष्ठी व्रत कहा गया है। मान्यता अनुसार कार्तिक महीने का नाम भगवान कार्तिकेय के नाम पर ही रखा गया है इसलिए इस महीने की षष्ठी तिथि सभी तिथियों में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। इस पर्व के दौरान देशभर के भगवान मुरुगन के मंदिरों में भगवान कार्तिकेय का विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। विशेषतौर पर तिरुचेंदुर के लोकप्रिय मुरुगन मंदिर में इस पर्व पर ख़ास उत्सव मनाते हुए भव्य आयोजन किया जाता है। 

स्कन्द षष्ठी पर्व

जैसा हमने पहले ही बताया कि दक्षिण भारत में सुरसम्हारम पर्व को स्कन्द षष्ठी भी कहा जाता है और यह पर्व भगवान मुरुगन को पूरी तरह समर्पित होता है। दक्षिण भारत के लोग इस पर्व को अपने अपने इष्ट देवता की याद में पूरे रीति-रिवाज एवं विधि पूर्वक तरीके से मनाते हैं जिसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग अनुसार स्कन्द षष्ठी का दिन पूरी तरह चंद्रमा के आधार पर ही तय किया जाता है जो अमूमन कार्तिक माह के छठवें दिन पड़ता है। इस वर्ष यह व्रत 3 नवंबर से शुरू होगा जो अगले 6 दिनों तक रखा जाएगा। सूरसम्हारम के अगले दिन थिरुकल्याणम मनाया जाता है। 

तमिल हिंदुओं के बीच बहुत प्रचलित है सूरसम्हारम पर्व

पंचांग अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से छठ तक चलने वाले इस 6 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ आज 3 नवंबर से किया जाएगा जिसका अंतिम व सर्वाधिक दिन  बेहद महत्वपूर्ण दिवस होता है और उसी दिन को सूरसम्हारम पर्व कहा जाता है। इस दौरान पञ्चमी और षष्ठी तिथि के एकसाथ आने पर यानी जब पञ्चमी तिथि के दिन सूर्यास्त से पहले षष्ठी तिथि शुरू हो जाए तो उसी दिन सूरसम्हारम व्रत रखा जाता है। इसलिये अधिकांश मन्दिर पञ्चमी तिथि को कन्द षष्ठी के रूप में भी मनाते हैं।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है सूरसम्हारम पर्व 

पौराणिक मान्यताओं अनुसार सूरसम्हारम के दिन ही भगवान मुरुगन ने दानव सुरपद्मन को युद्ध में पराजित कर उसे मोक्ष दिलाया था। इसलिये भी इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के रूप में हर साल मनाए जाने का विधान है। 

ये भी पढ़ें:

-देवउठनी एकादशी के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु जी की आराधना !

-जानें क्या है सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे ज्योतिषीय तथ्य और विश्वास !

-कराची के पंचमुखी हनुमान करते हैं भक्तों की हर मनोकामना पूरी !

-जानें क्यों इतना प्रसिद्ध है मुंबई का सिद्धि विनायक मंदिर !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.