आज है स्वाति नक्षत्र, जानें इस नक्षत्र से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

स्वाति नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु ग्रह है। राहु एक क्रूर ग्रह है लेकिन स्वाति नक्षत्र को कई मायनों में अच्छा माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग ऊर्जावान होते हैं और आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग कैसे होते हैं इसके बारे में हम आप आपको अपने इस लेख में बताएंगे। 

कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोग कर्मठ माने जाते हैं। ऐसे लोग कभी भी किसी भी परिस्थिति में हार मानने वाले नहीं होते हैं। इसके साथ ही इनके बोलने का अंदाज भी औरों से थोड़ा हटके होता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। इसके साथ ही रणनीति बनाकर जीत हासिल करने में भी इनको महारत हासिल होती है। यह कारण है की राजनीति में इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे काम करते हैं। 

स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि इस नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत कर्मठ होते हैं। इसलिए यह किसी भी करियर में फिट बैठने में सक्षम होते हैं लेकिन फिर भी राजनीति में इनको विशेष महारत हासिल होती है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे सलाहकार हो सकते हैं, वकालत, विमान उद्योग, मनोविज्ञान, कंप्यूटर, मंच संचालन, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे क्षेत्रों में भी इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को सफलता प्राप्त होती है। 

स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोगों की आय

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग पैसे की अहमियत को जानते हैं और पैसा कमाने के लियए कड़ी मेहनत भी करते हैं। लगभग 25 साल तक की उम्र तक भले ही इनके पास धन सामान्य रहे लेकिन इसके बाद यह ऊंची छलांग अवश्य लगाते हैं। पैसे का सही इस्तेमाल कैसे करना है और कहां इसे संचय करना है इसकी भी इनको अच्छी समझ होती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आय के मामले में इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को बहुत परेशानियां नहीं आती। यानि आर्थिक पक्ष इनका मजबूत होता है। 

यह भी पढ़ें-जानें क्या है मृगशिरा नक्षत्र और कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

पारिवारिक जीवन में स्वाती नक्षत्र के लोग 

इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का पारिवारिक जीवन तब तक अच्छा रहता है जब तक यह अपनी वाणी पर काबू रखते हैं। कई बार गलत शब्द कहने की वजह से यह अपने घर परिवार में परेशानी का कारण बन सकते हैं। यदि कलह-कलेश की स्थिति से इस नक्षत्र वाले जातक बच जाएं तो पारिवारिक जीवन में अच्छे फल पाते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों जीवन ठीक रहता है लेकिन विवाद और बहस से इस नक्षत्र वालों को हर परिस्थिति में बचना चाहिए। 

कुल मिलाकर देखा जाए तो स्वाती नक्षत्र में जन्मे लोग ऊर्जावान और अच्छे रणनीतिकार तो होते हैं। हालांकि पारिवारिक और निजी रिश्तों को बेहतर बनाने की भी इनको कोशिश करनी चाहिए क्योंकि कई बार अपने सख्त रवैये के कारण यह पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- मूल नक्षत्र (Mool Nakshatra) का आपके जीवन पर प्रभाव

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.