स्वप्न शास्त्र के अनुसार खुद को सपने में देखने का मतलब जानते हैं आप?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार आज बात करते हैं सपने में खुद को देखने का अर्थ क्या होता है। सोते समय तो हर व्यक्ति सपने देखता ही है ऐसे में कई बार तो हमें उन सपनों का अर्थ बखूबी पता होता है लेकिन कई बार हमें सपनों का अर्थ नहीं पता होता है। ऐसे में दिमाग में यह हमेशा चलने लगता है कि, आखिर हमने जो चीज सपने में देखी उसका अर्थ क्या है। तो आइये आज अपने इस विशेष आर्टिकल में यह जानने की कोशिश करते हैं कि जब हमें सपने में हम खुद नजर आए तो इसका क्या मतलब होता है? यह किस बात का संकेत होता है?

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सपने में खुद को देखा जाने का अर्थ

सपने में खुद को अलग अलग भावों और अलग अलग तरीके से देखने का अर्थ अलग अलग होता है। जैसे यदि आपने कभी खुद को सपने में रोते हुए देखा हो तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि, सपने में खुद को रोता हुआ देखने इस बात का संकेत होता है कि हमें जीवन में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है।

इसके अलावा मान लीजिए कि कभी अपने सपने में खुद को श्मशान घाट या कब्रिस्तान में देखा हो तो, इसका क्या अर्थ होता है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह भी एक बेहद ही शुभ संकेत होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्दी आपको जीवन में तरक्की मिलने वाली है या फिर आपका अटका हुआ या रुका हुआ धन आपको कहीं से वापस मिलने वाला है।

इसके बाद बात करते हैं सपने में खुद को तारों के बीच में देखने का क्या अर्थ होता है? तो यदि आपने कभी खुद को सपने में तारों के बीच में देखा है तो इसे भी बेहद ही शुभ स्वप्न माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपको व्यवसाय में या फिर नौकरी में कोई शुभ परिणाम हासिल होने वाला है।

लोग सपने में खुद को गरीब हालत में देख कर या फिर तंगहाली में देख कर डर जाते हैं लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह भी बेहद ही शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है यदि आप खुद को सपने में गरीबी में देखें तो इसका अर्थ यह होता है कि बहुत ही जल्द आपके जीवन में कहीं से ढेर सारा धन आने वाला है।

यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: सपने में मृत व्यक्ति से लेकर भगवान का नजर आना देता है इन बातों का संकेत, हो जाइए सावधान

अब मान लीजिए कि अपने सपने में कभी खुद को आत्महत्या करते हुए देखा होगा तो इसका क्या अर्थ होता है? दरअसल स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसे भी बेहद ही शुभ माना गया है। कहा जाता है ऐसी स्थिति में आपकी उम्र बढ़ जाती है और आपको धन लाभ भविष्य में होने के संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा खुद को ठंडे पानी से नहाते देखना या फिर गिरते हुए देखना भी बेहद शुभ माना गया है। यदि आपको सपने में आप नजर आए और आपके हाथ में गुलाब का फूल तो इसका यह मतलब होता है कि महालक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न हैं और आपके जीवन में धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सपने में इन चीजों का नजर आना होता है धन लाभ का संकेत, क्या आपको भी नजर आती हैं ये चीजें?

वहीं यदि आपको सपने में खुद को निर्वस्त्र यानी कि बिना कपड़ों के देखने का अर्थ होता है कि भविष्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई भयंकर परेशानी दिक्कत में डाल सकती है। इसके अलावा यदि कोई शादीशुदा महिला खुद को दुल्हन के रूप में सपने में देखे तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी छोटी समस्या होने वाली है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.