24 मार्च को सूर्य-शुक्र की होगी अंशात्मक युति, जानें क्या होगा आप पर प्रभाव

24 मार्च को सूर्य और शुक्र ग्रह मीन राशि में अंशात्मक युति में होंगे, यह दोनों ही ग्रह 9 से 10 डिग्री के बीच में होंगे। अर्थात दोनों ग्रह लगभग समान अंश पर होंगे। इसके चलते शुक्र ग्रह पूर्ण रूप से अस्त हो जाएगा। यह युति सूर्य के मित्र गुरु की राशि में होगी।

सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है जबकि शुक्र को सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। यह दोनों ही ग्रह वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इसलिए इनकी युति का प्रभाव आम जनजीवन पर भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस युति का कैसा असर होगा और किन राशि के जातकों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। 

सूर्य-शुक्र युति प्रभाव 

सूर्य ग्रह अग्नि तत्व से संबंधित है, जबकि शुक्र ग्रह को जल तत्व का माना जाता है। जल तत्व की राशि मीन में ही इन दोनों ग्रहों की युति हो रही है, हालांकि मीन शुक्र की उच्च राशि है लेकिन इस संयोजन को बहुत ज्यादा लाभदायक नहीं कहा जा सकता। इस युति के कारण लोगों का आत्मविश्वास कम हो सकता है वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। हालांकि बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह संयोजन अच्छा कहा जा सकता है। जो लोग कारोबार करते हैं उसको इस युति के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शुभ कार्यों के लिए यह युति बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि इस दौरान शुक्र अस्त होगा। शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए इसके अस्त होने पर शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।  

आपकी कुंडली में क्या है ग्रहों की युति का प्रभाव जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

शेयर मार्केट पर सूर्य-शुक्र युति का प्रभाव

इन दोनों ग्रहों की युति के कारण शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों, बिजली और महिलाओं से जुड़े सामानों के शेयरों में इस दौरान अस्थिरता देखी जा सकती है। इसके साथ ही सूचकांक की अस्थिरता से व्यापारियों को निवेश करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

पारिवारिक जीवन के लिए सूर्य-शुक्र युति

सूर्य और शुक्र की युति के कारण लोगों को पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इन दोनों की युति शनि के नक्षत्र में होगी और शनि की इस युति पर दृष्टि भी होगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर इस दौरान घर में कलह का माहौल बन सकता है। खासकर अहम की अधिकता पारिवारिक जीवन में असंतुलन ला सकती है। इस समय धैर्य के साथ पारिवारिक जीवन में संतुलन बिठाने की आवश्यकता होगी। इस युति के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि जो लोग फैमिली बिजनेस करते हैं या अपना कारोबार करते हैं उनके लिए यह युति शुभ फलदायी साबित होगी। 

शनि के बुरे प्रभावों को नष्ट करने के लिए अभी घर में स्थापित करें शनि यंत्र 

आइए जानते हैं कि, इस युति के कारण किन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा, किन राशि वालों के लिए यह युति शुभ रहेगी और वह कौनसी राशियां हैं जिन्हें इस दौरान सामान्य फल प्राप्त होंगे। 

वृषभ और मकर राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ फल 

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि और शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों को, इस युति के चलते अच्छे फल प्राप्त होंगे। वृषभ राशि के लोगों के अटके काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को इस दौरान मिल सकती है। नौकरी से संबंधी कोई परेशानी थी तो वह भी दूर होगी। वहीं मकर राशि के जातकों को धन लाभ इस युति के दौरान मिल सकता है। आपके बड़े भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे और आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगे। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

मेष, कुंभ, मीन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों को इस युति के दौरान सावधान रहना होगा। आपके क्रोध की अधिकता आपके काम बिगाड़ सकती है। इसके साथ ही वाणी की कठोरता के कारण, करीबी लोगों से भी दूरी बन सकती है। कुंभ राशि वालों को अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा, इसके साथ ही लेन-देन के मामलों में भी विशेष सावधानी आपको रखनी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां भी आपको हो सकती हैं। वहीं मीन राशि में ही सूर्य-शुक्र की युति के चलते, इस राशि के जातकों को मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आप दुविधाजनक स्थिति में फंस सकते हैं। सही निर्णय लेने के लिए इस दौरान आपको अपने विश्वासपात्र लोगों की सलाह लेनी चाहिए।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.