300 साल बाद बना ऐसा राजयोग बदल देगा मेष सहित इन 4 राशि वालों का नसीब; हो जाएंगे मालामाल!

नवपंचम राजयोग 2023: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर या यूं कहे कि ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है जो कि हमारे जीवन को प्रभावित करता है। कुछ स्थिति में यह बहुत अच्छे परिणाम देते हैं तो कुछ स्थिति में यह नकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। ग्रह सदैव गतिशील रहते हैं इसलिए कभी एक राशि में नहीं रहते हैं। चंद्रमा सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं तो शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों को राशि बदलने में बहुत लंबा समय लग जाता है। सबसे तेज गति से चलने वाले चंद्रमा केवल सवा 2 दिन के आसपास राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा की गति सबसे तेज मानी गई है। वहीं सूर्य एक महीना तो बुध 24 दिन और शुक्र 23 दिन के आसपास एक राशि में रहकर दूसरी राशि में जाते हैं और मंगल लगभग 45 दिन का समय लेते हैं। राहु और केतु का गोचर लगभग 18 महीने के आसपास होता है। इस तरह सभी ग्रह निश्चित समयांतराल में गोचर करते हैं। 

Varta Astrologers

ग्रहों के गोचर से कई प्रकार के योगों का निर्माण होता है। ये योग शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। इनका असर सभी 12 राशि वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। इस समय सूर्य, मंगल और गुरु बेहद खास स्थिति में हैं और मिलकर बेहद शुभ राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। यह नवपंचम राजयोग है जो लगभग 300 बाद बनने जा रहा है। ये योग कुछ राशि वालों को नौकरी-व्यापार में जमकर तरक्‍की और पैसा देगा। तो आइये आगे बढ़ते हैं और बिना देर किये एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग लाभदायक साबित होगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

नवपंचम राजयोग 

वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के राजयोग के बारे में वर्णन किया गया है और उन्हीं में से एक है ‘नवपंचम राजयोग’। इस राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। ये कई प्रकार के होते हैं और इनका सीधा प्रभाव राशियों पर पड़ता है। जिन लोगों पर नवपंचम राजयोग का शुभ प्रभाव पड़ता है उनकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है और उन्हें हर कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवपंचम राजयोग 2023 इन 4 राशियों को बनाएगा करोड़पति!

निम्नलिखित चार भाग्यशाली राशियों की सूची है जिनका भाग्य नवपंचम राजयोग 2023 की नींव के साथ उज्ज्वल और शानदार ढंग से चमकेगा:

मेष राशि

नवपंचम राजयोग 2023 मेष राशि वाले लोगों को बेहद शुभ फल प्रदान करेगा। खासतौर पर आपका करियर और बिज़नेस दोनों ही तेजी से आगे बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों को इस साल नए अवसर मिलेंगे और आपकी पहचान नए लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप अपने करियर में किसी तरह का बदलाव करने के विचार में हैं, तो यह समय आपके लिए फलदायी साबित होगा। इसके अलावा आपकी आय में वृद्धि होने की भी संभावना है जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि आपकी मजबूत आर्थिक स्थिति की वजह से इन खर्चों का आपके आर्थिक जीवन पर कोई ख़ास फर्क पड़ता नज़र नहीं आएगा।

मिथुन राशि

300 साल बाद बन रहे इस नवपंचम राजयोग 2023 का लाभ मिथुन राशि के जातकों को भी मिलेगा। यह समय पदोन्नति के लिए अच्छा रहेगा और आपके कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक रहेगा जिसके चलते आप दान-पुण्य करते भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपकी आय और व्यय दोनों ही संतुलित रहने की संभावना है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिखेगा। साथ ही, आप सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत से ही धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ पूरा सहयोग प्राप्त होगा और लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के नवपंचम राजयोग 2023 के बनने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और यह राजयोग आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। साथ ही, आपकी कोई बड़ी इच्‍छा पूरी हो सकती है। आर्थिक लिहाज़ से देखा जाए तो आपका कोई पुराना निवेश भी इस अवधि में आपको लाभ देकर वित्तीय तौर पर मजबूत कर सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप इस दौरान जमीन या फिर विदेश से जुड़ा कोई निवेश करें तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके लिए लंबी यात्राओं के योग बनेंगे और विदेश प्रवास की स्थिति भी बनने की पूरी संभावना है। इसके अलावा यह वह समय होगा, जब आपको अपनी नौकरी में स्थानांतरण मिल सकता है और वह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। इसको लेकर आप खुशी महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह राजयोग बेहद लाभकारी रहेगा। साथ ही, अतिरिक्त आय के नए स्त्रोत बनेंगे जिससे धन लाभ होगा। ऐसे में इस अवधि में आपके लिए रियल एस्टेट या फिर किसी व्यवसाय में निवेश करना लाभदायक हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपका भाग्य प्रबल रहने की संभावना है। इसके अलावा जो पर्यटन के व्यवसाय या फिर भवन निर्माण के कार्य से जुड़े हैं, उन्हें इस अवधि में मुनाफा होने की पूरी संभावना है। जो दंपती संतान की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहेगी और परिवार में सुख और समृद्धि रहेगी। इस अवधि में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। घर में पूजा-पाठ, कथा या सत्संग की स्थिति भी बनेगी जिससे घर का वातावरण धार्मिक और उल्लास से भरा जाएगा। इसके अलावा कई अन्य शुभ कार्य जैसे मुंडन संस्कार या किसी के शादी की शहनाइयां भी गूंज सकती हैं। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.