सूर्य का कर्क में गोचर जल्द: अगले एक महीने तक देश-दुनिया में आएंगे ये बड़े और अहम बदलाव!

एस्ट्रोसेज की पहल कि हम अपने रीडर्स को हर ज्योतिषीय यह घटना की जानकारी समय-समय पर देते  रहने की इस कड़ी में एक बार फिर हम आपके सामने हाजिर हैं जुलाई के महीने में होने वाले सूर्य के एक महत्वपूर्ण परिवर्तन की। दरअसल ज्योतिष में बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त सूर्य ग्रह 16 जुलाई, 2023 को कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में अपने इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कर्क राशि में सूर्य के इस गोचर का देश और दुनियाभर पर क्या प्रभाव पड़ने के आसार हैं। 

Varta Astrologers

सूर्य के कर्क राशि में गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए आप देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात कर सकते हैं

सूर्य ग्रह- महत्व 

बात करें सूर्य ग्रह की तो, ज्योतिष के अनुसार सूर्य गैसों का एक गर्म जलता हुआ गोला है जिसे हमारे ब्रह्मांड का केंद्र माना जाता है और यह प्रकाश का सबसे बड़ा और प्राकृतिक स्रोत भी है। सूर्य के बिना इस पृथ्वी पर जीवन की संभावना ना के बराबर है। सभी नौ ग्रह अपनी-अपनी कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं और सौरमंडल का निर्माण करते हैं। सूर्य की यह परिभाषा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिहाज से बताई गई है। 

अब बात करें ज्योतिष के नजरिए से सूर्य की तो, दुनिया भर के ज्योतिषी सूर्य को ‘राजा’ का दर्जा देते हैं और यह हमारे पिता, अहंकार, आत्मा, अधिकार, आदि का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे सौरमंडल में नौ ग्रह हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं और हमारे जीवन की दिशा को प्रभावित करते हैं। फिर कई बार यह प्रभाव सकारात्मक भी होता है तो कई बार नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का कर्क राशि में गोचर- समय 

बात करें समय की तो सूर्य अन्य सभी ग्रहों की तरह ठीक 1 महीने के समय में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर जाता है। इस बार यह गोचर 16 जुलाई 2023 को होगा जब सुबह 4 बज कर 59 मिनट पर सूर्य चंद्रमा के आधिपत्य वाली कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। अपने इस ब्लॉग में हम जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण गोचर का देश और दुनिया पर क्या कुछ प्रभाव पड़ने की संभावना है। साथ ही जानते हैं इस गोचर से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सूर्य कर्क राशि में- जान लें विशेषताएं 

कर्क राशि में सूर्य वाले जातक सदाचारी होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा पवित्र मार्ग का अनुसरण करते हैं और हमेशा नैतिक सिद्धांतों का पालन करते नजर आते हैं। ऐसे जातक सुंदर दिखने वाले और इनका व्यक्तित्व चुंबकीय होता है। अर्थात यह लोग दूसरों को अपनी तरफ बेहद ही जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। अंतरिक्ष और वायुमंडल से संबंधित गतिविधियों में उनकी बहुत रूचि होती है इसीलिए अक्सर देखा गया है कि ऐसे जातक वैज्ञानिक आदि बनते हैं। अहंकार, अधिकार और स्थिरता का ग्रह भावनाओं की राशि में जब आता है तो ऐसे लोग ज़्यादा भावुक हो सकते हैं। ऐसे जातक अपने प्रियजनों की रक्षा करने वाले और परिवार के लिए उन्मुख नजर आते हैं। कर्क राशि एक जलीय राशि है और जब सूर्य इसमें गोचर करता है तो जातक शारीरिक रूप से बेहद ही सुंदर और आकर्षक होता है। ऐसे जातक विपरीत लिंग के बीच हमेशा लोकप्रिय रहते हैं। 

ऐसे व्यक्ति त्वरित निर्णय लेने वाले और बुद्धिमान होते हैं लेकिन स्वभाव में कभी-कभी आलसी भी होते हैं और काम के बीच में बार-बार ब्रेक लेना या रुकना ये लोग पसंद करते हैं। यही कारण है कि ऐसे जातक किसी भी समस्या का आसान और रचनात्मक समाधान निकालने में माहिर होते हैं। इन्हें जीवन में आसान रास्ता निकालना बेहद ही अच्छे से आता है। अधिकांश मामलों में सूर्य जिस घर में स्थित होता है उसके आधार पर यह जातकों को वित्तीय परेशानी भी दे सकता है। आइए अब आगे बढ़ते हैं और देखते हैं सूर्य के कर्क राशि में गोचर का विश्व, शेयर बाज़ार और देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का कर्क राशि में गोचर विश्व पर प्रभाव 

  • मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षण, वित्त, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आदि जैसे क्षेत्रों में भारत और दुनिया के अन्य प्रमुख हिस्सों में व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • भारत के साथ-साथ दुनिया भर में यात्रा और पर्यटन उद्योग में अचानक से उछाल आएगा और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। 
  • दुनिया भर में कारोबार प्रभावित होगा लेकिन प्रमुख उद्योग और कंपनियां मजबूती और स्थिरता  से कारोबार जारी रखेंगे। 
  • इस गोचर के प्रभाव से देश भर में महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं। 
  • इसके अलावा सूर्य के इस गोचर से देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बन सकती है तो वहीं कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • दुनिया भर में कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्रों में सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में लोग कला और संगीत के विभिन्न रूपों के प्रति ज्यादा जागरूक नज़र आएंगे। 
  • भारत सरकार के प्रवक्ता और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अन्य राजनेता चतुराई से बात करते नजर आएंगे। 
  • राजनीतिक क्षेत्र में कई लोग आगे आकर अपनी भूमिका और जिम्मेदारियां संभालेंगे। 
  • वार्ताकारों के रूप में कुछ क्षेत्रों में लगे लोगों को उनके काम के लिए उदारतापूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। 
  • लेखकों और साहित्य या भाषा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित पहचान मिलेगी। 
  • अनुसंधान और प्रौद्योगिकी को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में गति मिलेगी। 
  • इसके अलावा नर्सिंग, चिकित्सा, चिकित्सा व्यवसाय में विकास होगा। विकास छोटा हो या बड़ा। साथ ही ऐसे व्यवसाय में और भी लोग रुचि लेते नजर आएंगे। 
  • सूर्य के कर्क राशि में गोचर से मानव संसाधन में काफी विकास होगा और इस क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। 
  • संचार और बौद्धिक अभिव्यक्ति जैसे मार्केटिंग पर निर्भर क्षेत्रों में वृद्धि देखी जाएगी। ऐसे क्षेत्रों में नौकरी के अवसर अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक होंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि में सूर्य गोचर – स्टॉक मार्केट का क्या रहेगा हाल? 

शेयर बाजार को काफी हद तक सूर्य ग्रह भी प्रभावित करता है। जैसे कि यह चंद्रमा द्वारा शासित कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है जो हमारी भावनाओं को नियंत्रित करती है ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर का स्टॉक मार्केट (शेयर बाजार) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

  • सूर्य के कर्क राशि में गोचर से रासायनिक उर्वरक उद्योग, चाय उद्योग, कॉफी उद्योग, इस्पात उद्योग, हिंडाल्को, वूलन मिल्स और एवीवी सहित अन्य उद्योगों के फलने-फूलने की उम्मीद है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है लेकिन संघर्ष रहेगा।
  • आईटी उद्योगों को संघर्ष जारी रह सकता है।
  • जुलाई, 2023 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं, इसलिए बाद में इंतजार करने के बजाय अभी सोने में निवेश करना एक अच्छा विचार है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.