आज के सूर्य ग्रहण से क्या होंगे बदलाव?

सूर्य ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिस पर हर किसी का ध्यान होता है और पूरे विश्व में इसे देखने और इसके बारे में जानने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही एक सूर्य ग्रहण जो कि खग्रास सूर्य ग्रहण है, आज 14 दिसंबर 2020 को लग रहा है। यह इस वर्ष का अंतिम ग्रहण है। इसके बाद अगले वर्ष ही सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रह को वैदिक ज्योतिष में बहुत मान्यता दी गई है और यही वजह है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव बहुत अधिक व्यापक माना गया है लेकिन जहां पर यह ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां इसका प्रभाव नहीं माना गया है और यही वजह है कि भारत में यह ग्रहण ना देखे जाने के कारण भारत पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन विश्व के अन्य देशों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा जिससे उन देशों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा और वहां के नागरिक भी से प्रभावित होंगे। चूँकि भारत भी विश्व का ही एक अंग है तो उसके अप्रत्यक्ष प्रभाव भारत पर भी देखने को मिल सकते हैं। तो आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि इस सूर्य ग्रहण का विश्व पटल पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आप इस ग्रहण और साथ ही आने वाले साल में होने वाले सभी ज्योतिषीय घटनाओं की वजह से आपके ऊपर पड़ने वाले प्रभाव की पूरी जानकारी अपनी व्यक्तिगत और विस्तृत बृहत् कुंडली रिपोर्ट द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। 

सूर्य ग्रहण 2020 से जुड़ी खास बातें

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन होने से यह सोमवती अमावस्या है, जिसका अत्यंत महत्व है। आज जेष्ठा नक्षत्र में सूर्य स्थित होंगे और वृश्चिक राशि में यह सूर्य ग्रहण घटित होगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें:

  • यह सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
  • वर्ष 2020 में लगने वाला यह कुल मिलाकर छठा ग्रहण और दूसरा सूर्य ग्रहण है।
  • यह सूर्य ग्रहण भारत वर्ष को मिलाकर एशिया में दिखाई नहीं देगा।
  • सूर्य ग्रहण के घटित होने के समय सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित होंगे और उनके साथ इस राशि में चंद्रमा, शुक्र, बुध और केतु विराजमान होंगे। इस प्रकार सूर्य ग्रहण के समय एक साथ पांच ग्रह एक राशि में स्थित होंगे।
  • यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में घटित होगा।

 जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

सूर्य ग्रहण का विश्वव्यापी प्रभाव

सूर्य ग्रहण प्रत्येक सांसारिक प्राणी को प्रभावित करता है क्योंकि सूर्य को प्रत्यक्ष देवता की संज्ञा दी गई है। यह हमारे जीवन में हमें आरोग्य प्रदान करते हैं क्योंकि यह आरोग्य के कारक हैं। इसके साथ ही यह हमारी आत्मा के कारक ग्रह भी माने जाते हैं। सूर्य का पीड़ित होना स्वास्थ्य के लिए भी नकारात्मक होता है और वैश्विक स्तर पर यह बड़ी स्वास्थ्य समस्या को दर्शाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित होने के कारण देश और दुनिया के नागरिकों के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। 

वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोनावायरस से जूझ रही है। ऐसे में केतु के साथ सूर्य ग्रह का स्थित होना और जल तत्व के ग्रहों जैसे कि चंद्रमा और शुक्र का साथ में स्थित होना संक्रामक और जल जनित रोगों के बढ़ने की ओर इशारा करता है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि यह समय कोरोनावायरस में कुछ वृद्धि लेकर आ सकता है। 

इस ग्रहण के समय शनि और बृहस्पति की भी युति हो रही है तथा जल तत्व की प्रकृति के ग्रहों अर्थात चंद्रमा और शुक्र के साथ गर्म तत्व के ग्रह सूर्य का स्थित होना अधिक लाभदायक नहीं माना गया है। इसकी वजह से कुछ स्थानों पर अधिक सर्दी और कुछ स्थानों पर अधिक गर्मी तथा अल्प वर्षा और अति वर्षा की संभावना बनेगी।

सूर्य ग्रह को सरकार और प्रधानमंत्री अथवा राष्ट्रपति का कारक ग्रह भी माना जाता है। यह वजह है कि सूर्य ग्रहण के कारण जिन – जिन क्षेत्रों में विशेष रूप से यह ग्रहण दृश्य मान होगा, वहां सत्ताधारी पक्ष को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आंतरिक संघर्ष और विरोधी तत्वों का प्रबल होने की स्थिति आ सकती है।

इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से अमेरिका में प्रदर्शनकारियों के विरोध में बढ़ोतरी हो सकती है और सरकार को अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है तथा संक्रामक बीमारी कोरोनावायरस और बड़े रूप में सामने आ सकती है।

इसके अलावा जिन जिन देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा, उनमें सरकार के विरुद्ध संघर्ष और विरोध की लहर जाग सकती है तथा राजनीतिक रूप से उथल-पुथल से भरा समय रहने वाला है।

सूर्य के केतु के साथ स्थित होने के कारण संक्रामक रोग में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह ग्रहण वृश्चिक राशि में आकार लेगा जो कि काल पुरुष की कुंडली के अष्टम भाव की राशि है। इसकी बदौलत सूर्य ग्रहण के प्रभाव से ऐसे दवा विक्रेताओं को लाभ मिल सकता है जो किसी तरह के रसायन या विष आदि से संबंधित दवाओं का निर्माण करते हैं।

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कुछ स्थानों पर भूकंप आने की संभावना भी बन सकती है। चूँकि सूर्य ग्रहण में अधिकतर जल तत्व के ग्रह शामिल हैं इसलिए यह समुद्र में आने की संभावना अधिक है।

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत 

सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव

सूर्य समस्त संसार को प्रकाश देने वाले प्रत्यक्ष देवता हैं। इन पर ग्रहण लगना अर्थात प्राणी मात्र पर समस्याओं के आने की संभावना होती है। सूर्य ग्रहण एक राशि में आकार लेता है लेकिन सूर्य ग्रह सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस वजह से सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी व्यापक होता है। कुछ राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी तो कुछ लोगों को मध्यम फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है:

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें  चंद्र राशि कैल्कुलेटर 

मेष राशि 

आपकी राशि से आठवें भाव में स्थित राशि में सूर्य ग्रहण आकार लेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको किसी अनजाने भय से ग्रसित बनाएगा। आपके विरोधी इस दौरान प्रबल होंगे और आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। यह समस्याएं आपको मानसिक तौर पर कमजोर बनाएंगी जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि दूसरी तरफ आपको सामान्य तौर पर लाभ हो सकता है और मन में आध्यात्मिक विचार भी आएँगे। आपको भविष्य की योजना बनाने के लिए अभी धैर्य रखना होगा।

 पैसों की हो रही है तंगी? जानें आपका आर्थिक भविष्यफल

वृषभ राशि 

यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि से सप्तम भाव की राशि में घटित हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। आप और आपके जीवन साथी को स्वास्थ्य कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आर्थिक चुनौतियाँ भी आ सकती हैं। धन हानि के योग हैं इसलिए धन का निवेश सोच समझकर करें तथा किसी व्यक्ति को अपना धन उधार के रूप में ना दें।किसी विदेशी व्यक्ति पर एकदम से विश्वास ना करें और नए बिज़नेस का सौदा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर लें।

मिथुन राशि 

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में घटित होगा जो कि आपकी राशि से छठे भाव की राशि है। यह आपको शारीरिक तौर पर कमजोर बना सकता है और आपको बीमारी दे सकता है। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और गुप्त चिंताएं आपको परेशानी दे सकती हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें और मन की बातें मन में ही रखें, किसी अन्य व्यक्ति से साझा ना करें।हालांकि आने वाले समय में आपको वाद विवाद से लाभ होगा और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है तथा नौकरी में आंशिक लाभ होगा।

कर्क राशि 

सूर्य ग्रहण के आपकी राशि से पंचम भाव में आकार लेने के कारण आपको अपने खर्चों में वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में भी कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आर्थिक तौर पर कुछ कमज़ोरी रहेगी। आपके कार्यों में रुकावट आएगी और आपको अपनी संतान की भी चिंता रहेगी। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो यह समय परेशानी वाला होगा। इस कारणवश आप मानसिक रूप से कमजोर रहेंगे और कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से आपको बचना चाहिए।

जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता – हेल्थ इंडेक्स कैलकुलेटर

सिंह राशि 

आपकी राशि से चतुर्थ भाव की राशि में सूर्य ग्रहण घटित होगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आप कुछ ऐसे कार्यों में भी हाथ डालेंगे, जो पहले आपके लिए मुश्किल था लेकिन इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। आप सफलता प्राप्त करने से काफी खुश नजर आएँगे और अपने आसपास के लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा मन में जागेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी पहले के मुकाबले ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। कुछ घरेलू खर्चे भी होंगे।

कन्या राशि 

वृश्चिक राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव में घटित होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको कोई विशेष परेशानी तो नहीं होगी बल्कि यह ग्रहण आपको आर्थिक तौर पर लाभ देने वाला साबित होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएँगे और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप कोई बिज़नेस करते हैं तो इस दौरान अधिक उन्नति करने के योग बनेंगे और उसके लिए आप अपने प्रयासों को भी बढ़ा पाएंगे।

साल 2021 में लगने वाले सभी सूर्य और चंद्र ग्रहण की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण दूसरे भाव की राशि में घटित होगा जिसकी वजह से आपको इसका सामान्य प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकता है और धन हानि के योग बन सकते हैं। धन का निवेश करने से आपको बचना होगा और मीठी वाणी से सबका दिल जीतने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन और कुटुंब में कुछ तनाव बढ़ सकता है तथा आपके स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती है।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोग इस ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे क्योंकि यह ग्रहण आपकी ही राशि में घटित होगा इसलिए आपको ज्यादा सावधानी रखनी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपके रोग ग्रस्त होने या किसी प्रकार की चोट लगने अथवा दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है। आपको बेवजह की चिंताओं से दूर रहना चाहिए और अपने जीवन में सकारात्मकता को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मान सम्मान में कमी आने के योग बनेंगे।

धनु राशि 

यह सूर्य ग्रहण आपके द्वादश भाव की राशि में होने के कारण आपको आर्थिक तौर पर कमज़ोरी का सामना करना पड़ेगा। आप के खर्च में वृद्धि होगी और धन हानि के योग बन सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि यह ग्रहण आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को विदेश जाने में सफलता मिल सकती है लेकिन मानसिक चिंताएं आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी।

वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।   

मकर राशि 

यह सूर्य ग्रहण मकर राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित राशि में होने के कारण आपको इस ग्रहण का मध्यम फल प्राप्त हो सकता है। इसके परिणाम स्वरूप आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और आपकी प्रगति होगी। आपकी किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य जनित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। निजी संबंधों में परेशानी आ सकती है और आपका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि 

आपके दशम भाव में यह सूर्य ग्रहण आकार लेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपने कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा लेकिन किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है और बेवजह का डर आपको लगा रहेगा। मानसिक तनाव से बाहर निकलने की कोशिश करने से ही आपको सफलता मिल सकती है। याद रखें आप अपनी काबिलियत को बढ़ाएंगे तो धीरे-धीरे सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आप अपने मान सम्मान के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए वृश्चिक राशि में बनने वाले सूर्य ग्रहण से मान सम्मान में कमी आ सकती है। आपकी मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी और आपको संतान से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आपकी संतान को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करना मानसिक शांति प्रदान करेगा। आप ध्यान और मेडिटेशन करके अपनी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.