सूर्य गोचर के तुरंत बाद ही होगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण: ये राशियां रहें सतर्क!

अप्रैल में सूर्य ग्रहण के ठीक बाद मई में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यानी 15 दिनों के अंतराल पर दो महत्वपूर्ण ग्रहण हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले हैं। साल के पहले चंद्रग्रहण पर जहां देश और दुनिया के ज्योतिषियों और वैज्ञानिकों की नज़र बनी हुई है वहीं इसी बीच सूर्य का एक अहम परिवर्तन भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर यह जानना बेहद आवश्यक हो जाता है कि चंद्रग्रहण से भी पहले सूर्य का गोचर होने वाला है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि सूर्य और चंद्रमा का कोई भी परिवर्तन हमारे जीवन को प्रभावित अवश्य करता है।

ऐसे में आइए अपने इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण से ठीक पहले होने वाला सूर्य गोचर हमारे लिए कितना खास रहने वाला है। इससे हमारे जीवन में क्या कुछ बदलाव आने की उम्मीद है और साथ ही जानते हैं इस गोचर और ग्रहण के इस ‘संयोग’ से किन लोगों को लाभ मिलेगा और किन लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ेगी।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का समय

प्रभाव जानने से पहले जान लेते हैं सूर्य गोचर का समय क्या रहने वाला है और उसके बाद चंद्रग्रहण कितने बजे लगेगा। 

  • तो 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाला है। बात करें समय की तो सूर्य का यह महत्वपूर्ण गोचर सुबह 5 बज कर 45 मिनट पर होगा। 
  • इसके बाद चंद्रग्रहण की बात करें तो भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 10 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
  • चूंकि चंद्र ग्रहण 16 मई, 2022 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर लगेगा ऐसे में उसके सूतक काल की बात करें तो वह ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाएगी।

चन्द्र की स्थिति 

तुला से वृश्चिक राशि में गुरुवार, 16 मई, 2022 8:10 AM

वृश्चिक से धनु राशि में रविवार, 18 मई, 2022 8:10 AM

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है।

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण विशाखा और अनुराधा नक्षत्र में होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गोचर ग्रहण के संयोग से सावधान रहें ये राशियाँ 

वृषभ राशि: इस समय अवधि में आपको अपने कामों में अवांछित देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। सलाह दी जाती है कि अपने खान-पान और सेहत पर विशेष और उचित ध्यान दें। 

कन्या राशि: आपके पिता के साथ आपके रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में इस संदर्भ में आपको ज़्यादा मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपको अपना ध्यान एकाग्रचित करने में और काम पर पूरा ध्यान देने में ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि: इस अवधि में आपके जीवन में बेवजह के मुद्दों को लेकर तनाव बना रहने वाला है। इसके अलावा स्वास्थ्य पक्ष भी थोड़ा नाज़ुक रहेगा। ऐसे में उसके प्रति ध्यान रखें और खान-पान के साथ उचित व्यायाम भी अपने जीवन में शामिल करें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि: इस दौरान पेशेवर जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कोई भी कदम या फैसला फूँक-फूँक कर और बेहद ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें अन्यथा यहाँ आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह समय ज़्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको तमाम परेशानियां और आर्थिक अस्थिरता की समस्या बनी रहने वाली है। इसके अलावा इस अवधि में निवेश आदि से भी बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि: माँ के साथ आपके रिश्ते थोड़े चुनौतीपूर्ण होने की आशंका है। इस संदर्भ में आपको धैर्य के साथ और सोच-समझकर बात करने की हिदायत दी जाती है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते चुनौतियों के दौर से गुज़र सकता है। अंत में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि स्वास्थ्य भी एक बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। 

सूर्य और चंद्र मजबूत करके शुभ परिणाम प्राप्त करने के उपाय 

  • विशेषतौर पर पिता का सम्मान करें और उनके चरण स्पर्श के बाद ही घर से निकलें। 
  • आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
  • सूर्यदेव को नियमित रूप से अर्घ्य अर्पित करें।
  • चंद्रमा की उपासना करें और मुमकिन हो तो व्रत करें।
  • यथाशक्ति के अनुसार चावल, दूध, चांदी का दान करें।
  • घर की महिलाओं और विशेषतौर पर अपनी माता का सम्मान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.