मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से बनेगा ग्रहण योग, अगले 30 दिन इन 5 राशियों के लिए होंगे मुश्किल, पढ़ें राशिफल!

सूर्य गोचर 2023: वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन जब नवग्रहों के राजा सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को एक अलग ही महत्व होता है। सामान्य तौर पर सूर्य के गोचर करने को संक्रांति कहा जाता है और अब सूर्य देव जल्द ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, कई शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा और उन्हीं में से एक है ग्रहण योग जिसका निर्माण मेष राशि में सूर्य के गोचर से होगा। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको सूर्य के राशि परिवर्तन से बनने वाले ग्रहण योग के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही जानेंगे, राशि चक्र की उन 5 राशियों के बारे में जो ग्रहण योग से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सूर्य का मेष राशि में गोचर: तिथि एवं समय

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में एक महीने का समय लगता है और अब सूर्य महाराज बृहस्पति देव की राशि मीन से निकलकर राशि चक्र की पहली राशि मेष में 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है और इस राशि में प्रवेश से सूर्य अत्यंत बलवान हो जाएंगे। हालांकि, राहु के यहां मौजूद होने से बली सूर्य से मिलने वाले परिणामों में कमी देखने को मिलेगी और मेष राशि में रहते हुए सूर्य पर ग्रहण भी लगेगा। अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किन राशियों के लिए ग्रहण योग मुश्किलें लेकर आएगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

 यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

सूर्य के मेष में प्रवेश से बन रहा ग्रहण योग, ये 5 राशियां हो जाएं सतर्क!

वृषभ राशि 

सूर्य का मेष राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। संभव है कि ऑफिस में आपको अपने मनमुताबिक माहौल देखने को न मिले और जो भी काम आप करें उसके लिए आपको सराहना न मिले। धन से संबंधित मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। साथ ही, आपकी आय में भी कमी आ सकती है। जहां तक पारिवारिक जीवन का सवाल है, तो आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सूर्य गोचर की अवधि में आपको सेहत के प्रति सजग रहना होगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं। जिन लोगों का अपना व्यापार हैं उनके लिए अवधि प्रतिकूल साबित हो सकती है। साथ ही, ख़र्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। इस दौरान आपको पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।

तुला राशि

सूर्य गोचर के दौरान तुला राशि वालों का अपने वरिष्ठों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। साथ ही, आपको ऐसी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए फलदायी साबित न हों।

इस दौरान आपको धन लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। लेकिन ट्रैवल पर काफ़ी धन खर्च होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर का ख्याल रखना होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मकर राशि  

सूर्य का मेष राशि में गोचर मकर राशि वालों के करियर के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है क्योंकि कमाई से ज्यादा आपके खर्चें हो सकते हैं। ऐसे में, धन को सोच-समझकर खर्च करें। संभावना है कि आपको पार्टनर के साथ रिश्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ें और इसकी वजह आप दोनों के बीच तालमेल की कमी हो सकती है। 

मीन राशि

सूर्य का मेष राशि में गोचर मीन राशि के उन जातकों के लिए फलदायी न रहने की आशंका है जिनका अपना व्यापार है। इस दौरान आपको धन लाभ अर्जित करने में बाधाओं से दो-चार होना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में भी बेहद समझदारी से आगे बढ़ना होगा क्योंकि इस दौरान ख़र्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य थोड़ा नाज़ुक रह सकता है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 कुंडली में कैसे बनता है ग्रहण दोष?

उत्तर. सूर्य-चंद्रमा के साथ राहु-केतु में से कोई एक स्थित हो या सूर्य-चंद्र के घर में राहु-केतु में से कोई एक मौजूद हो।

प्रश्न.2 क्या है ग्रहण योग का उपाय?

उत्तर. ग्रहण काल के दौरान सूर्य देव की उपासना करें। 

प्रश्न.3 क्या सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान किया जा सकता है?

उत्तर. ग्रहण का समय साधना करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। 

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।      

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.