वृश्चिक राशि में सूर्य-बुध की युति बनाएगी बुधादित्य योग, किन राशिवालों के लिए खुलेंगे सुख-सौभाग्य के द्वार?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर महीने किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है या यू कहें कि गोचर होता है। इस तरह, हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि नवंबर में कई बड़े ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। इनमें से बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, जो 13 नवंबर 2022 को होना था और सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जो कि 16 नवंबर 2022 को हो चुका है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का यह गोचर बेहद अहम है क्योंकि बुध के इसकी युति होगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि में बनने वाली सूर्य-बुध की युति से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, सूर्य-बुध की युति से बन रहा शुभ संयोग किन राशियों के लिए होगा शुभ? कब होने जा रहा है सूर्य गोचर? आदि के बारे में आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे।

ज्योतिष में बुध और सूर्य का महत्व 

एक तरफ जहाँ सूर्य को सौरमंडल का जनक कहा जाता है तो वही, बुध को नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा दिया गया है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के जीवन को बेहद प्रभावित करती है। बुध ग्रह को बुद्धि प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है और अगर ये किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो उस इंसान की वाणी मधुर होती है। इसी प्रकार, ग्रहों के अधिपति और आत्मा के कारक सूर्य देव के कुंडली में शुभ होने पर व्यक्ति को पद-प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 

सूर्य और बुध आएंगे वृश्चिक राशि में एक साथ

चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य और बुध जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार के नाम से लोकप्रिय बुध ग्रह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में 13 नवंबर 2022 रविवार की रात 09 बजकर 06 मिनट पर गोचर करेंगे। इससे पहले बुध अपने मित्र ग्रह शुक्र की राशि तुला में विराजमान थे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध गोचर के लगभग तीन दिन बाद, नवग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर 2022 बुधवार की शाम 06 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में, हमें वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति देखने को मिलेगी और ये दोनों ग्रह एक साथ आकर शुभ योग भी बनाएंगे। 

इसके अलावा, वृश्चिक राशि में शुक्र, सूर्य और बुध भी युति करते हुए दिखाई देंगे क्योंकि शुक्र इस राशि में पहले से यानी 11 नवंबर 2022 से मौजूद होंगे। अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं उस शुभ संयोग के बारे में जो सूर्य और बुध के साथ आने से बनेंगे। 

वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग 

अगर हम बुधादित्य योग की बात करें तो, कुंडली में बुध और सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में “आदित्य” शब्द सूर्य का पर्याय है और ये दोनों ग्रह मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। इस योग की गिनती शुभ योगों में होती हैं जिसका शुभ प्रभाव लगभग सभी के जीवन पर दिखाई देता है। 

बुधादित्य योग व्यक्ति को धन, मान-सम्मान एवं वैभव प्रदान करता है। मान्यता है कि इस योग के तहत गरीब परिवार में जन्मा इंसान भी धीरे-धीरे धनी हो जाता है और अब ये योग वृश्चिक राशि में बनने जा रहा है। अब हम जानेंगे कि किन 3 राशियों के लिए फलदायी होगा बुधादित्य योग। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुधादित्य राजयोग इन 3 राशियों के लिए होगा बेहद फलदायी 

तुला राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य-बुध की युति से बन रहा बुधादित्य योग शुक्र की राशि तुला के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। इस शुभ योग का निर्माण आपके राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है जो कि वाणी और धन का भाव है। इसलिए इस युति के दौरान आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा, करियर और व्यापार में भी प्रगति प्राप्त हो सकती है। जहाँ एक तरफ सूर्य का प्रभाव जातकों को कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। वहीं, वाणी के कारक बुध की वजह से जो लोग शिक्षा, मीडिया और मार्केटिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं उनके लिए ये समय फलदायी साबित हो सकता है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बिज़नेस और करियर में असीम प्रगति के योग बना रहा है। इस अवधि के दौरान आप विभिन्न स्त्रोतों से धन कमाने में सक्षम होंगे और व्यवसाय में भी कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है जिससे आपको काफ़ी अच्छा मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों के लिए बुधादित्य योग शुभ रहेगा। लंबे अर्से से रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है। इस दौरान आपके लिए लाजवर्त स्टोन धारण करना भाग्यशाली साबित हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशिवालों की गोचर कुंडली के नौवें भाव में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है और यह भाग्य और विदेश का भाव माना गया है। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य आपका साथ देगा। संभव है कि व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ें। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। सूर्य महाराज के प्रभाव की वजह से समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा और जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें कोई पद मिल सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.