Super 30: ऋतिक रोशन बनेंगे दर्शकों के आनंद

सुपर 30 ऋतिक रोशन के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी और बड़ी फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें आनंद का किरदार निभाने के लिए ऋतिक ने बहुत अधिक मेहनत की है और उनकी यह मेहनत इस फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखाई दे रही है। ऋतिक रोशन ने इस बायोपिक फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाया है जो एक प्रोफेसर है और सुपर 30 के नाम से कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं, जिसमें गरीब व पिछड़े बच्चों के लिए निशुल्क आईआईटी (iit) की तैयारी कराई जाती है। 

इस फिल्म में आनंद कुमार के जीवन की और सुपर 30 के निर्माण की पूरी जानकारी दी गई है। जिन आनंद कुमार पर यह फिल्म आधारित है उन्होंने खुद ऋतिक रोशन की कलाकारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस फिल्म के लिए परफेक्ट चॉइस बताया है और कहा है कि वास्तव में रितिक रोशन को इस फिल्म में देखकर उन्हें खुद के दिन याद आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और अजय-अतुल की जोड़ी ने इसमें संगीत दिया है। 

ऋतिक रोशन की जन्म कुंडली और भविष्यवाणी

आइए अब यह जानने की कोशिश करते हैं कि ऋतिक रोशन की जन्म कुंडली के आधार पर उनकी ग्रह चाल क्या कहती है और आने वाले समय में उनके जीवन में किस प्रकार के बदलाव आ सकते हैं और साथ ही साथ यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि फिल्म सुपर 30 क्या ऋतिक के करियर को बुलंदियों पर ले जाने में कामयाब हो पाएगी। इस सभी बातों को जानने के लिए सबसे पहले हमें उनकी जन्म कुंडली के अध्ययन की आवश्यकता है। हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार रितिक का जन्म 10 दिसंबर 1974 को प्रातः 3:24 बजे मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी माता का नाम पिंकी रोशन और पिता राकेश रोशन हैं जो बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक हैं। इनका विवाह वर्ष 2000 में सुज़ैन खान के साथ हुआ और 2014 में यह आपसी सहमति से अलग हो गए। इनकी दो संतानें भी हैं। 

hritik roshan's kundali

                                                      (ऋतिक रोशन की जन्म कुंडली)

ऋतिक रोशन की कुंडली से जुड़ी कुछ विशेष बातें

  • इनका जन्म लग्न और जन्म राशि दोनों ही तुला है जो कि शुक्र के आधिपत्य की राशि हैं और वह स्वतः ही फिल्म तथा अभिनय आदि के क्षेत्र में सफलता देने वाला ग्रह है। 
  • इनकी कुंडली के लिए शनि ग्रह योग कारक है जो नवम भाव में भाग्य का साथ दिलाता है और इन्हें जीवन में तरक्की देने में पूरी तरह सहायक है। 
  • पंचम भाव में विराजमान बृहस्पति इनके लग्न और चंद्र को पूर्ण रूप से दृष्टि देकर एक अच्छी सुलझी सोच का व्यक्ति बनाता है और जीवन में तरक्की देने में भी योगदान देता है। 
  • वर्ष 2000 में गुरु में शुक्र की दशा इनके लिए काफी अच्छी साबित हुई और इसी दौरान इनका विवाह भी हुआ और इनकी सर्वाधिक सफल फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ अभी इसी दौरान रिलीज हुई और इसके लिए इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। 
  • इसके बाद वर्ष 2006 में शनि की महादशा प्राप्त हुई जिसमें इन्हें पुनः एक बार ‘धूम 2’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
  • इसी दशा में एक बार फिर वर्ष 2009 में इन्हें फिल्म “जोधा अकबर’ के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। 
  • ऐसे में इस समय मंगल इनकी कुंडली में मारकेश होकर द्वितीय भाव में विराजमान है जिसकी वजह से इन्हें कुछ कंट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण होगा वर्तमान में इन पर शनि-मंगल-बुध की दशा का होना। जो कि 14 अगस्त 2019 तक प्रभावी रहेगी और इनकी फिल्म सुपर 30 भी इसी दौरान रिलीज होने वाली है। 
  • शनि योग कारक ग्रह है और बुध भाग्येश है। इस प्रकार इन ग्रहों के संयोजन वाली दशा इनके जीवन का काफी अच्छा समय देने वाली रहेगी।

सुपर 30 वर्ष 2019 की सुपरहिट फिल्म साबित होगी

अब प्रश्न यह उठता है कि आगामी 12 जुलाई को रिलीज होने वाली सुपर 30 क्या वर्ष 2019 की बड़ी हिट साबित होगी। हमने इस दिशा में जानने का प्रयास किया है और कुछ महत्वपूर्ण बातें इस बारे में निम्नलिखित रूप से कही जा सकती हैं:

  • 12 जुलाई के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा जो कि रितिक रोशन की राशि है। इस दिन के पंचांग के अनुसार तुला राशि के लिए तारा बल अच्छा है और साथ ही साथ ऋतिक रोशन के जन्म नक्षत्र स्वाति के लिए भी तारा बल उत्तम है। इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि रितिक रोशन के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हो सकती है। 
  • अगर फिल्म के नाम सुपर 30 की बात की जाए तो अंक शास्त्र के अनुसार फिल्म का नामांक 6 बनता है और यह शुक्र ग्रह के अधीन आने वाला अंक है। रितिक रोशन की कुंडली भी तुला लग्न की है जिसका स्वामी शुक्र है और फिल्म जिस दिन रिलीज होगी वह दिन भी शुक्रवार का है। ऐसे में  फिल्म का नाम भी फिल्म को सुपरहिट बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 

उपरोक्त विश्लेषण के आधार पर हम यह स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 इस वर्ष बॉलीवुड पर तहलका मचा सकती है और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी दमदार होने की संभावना है। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार करेगी, ऐसा हमारा मानना है।

हमारी ओर से अभिनेता ऋतिक रोशन, फिल्म सुपर 30 और पूरी टीम को सफलता हेतु बहुत-बहुत शुभकामनाएं !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *