सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश आज, जानें किन राशियों का जीवन होगा प्रभावित !

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार 17 सितंबर को दिन में 1 बजकर 2 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने का रहा है। इसके फलस्वरूप आज सूर्य के इस गोचर का प्रभाव मुख्य रूप से सभी बारह राशि के जातकों पर पड़ सकता है। जहाँ कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है वहीं कुछ जातकों के लिए इसका प्रभाव नकारात्मक भी पड़ सकता है। आज हम आपको विशेष रूप से सभी बारह राशियों के जीवन पर सूर्य के गोचर का क्या प्रभाव पड़ सकता है इस बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि 

इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से विशेष रूप से छठें भाव में स्थापित होंगें। बहरहाल आपके लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। विशेष रूप से कामकाजी लोगों और बिजनेस से जुड़े लोगों को ख़ासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही साथ पारिवारिक स्तर पर भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर मुख्य रूप से सामान्य फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित होंगें। इसके फलस्वरूप जहाँ एक तरफ आपको आर्थिक रूप से विशेष लाभ मिल सकता है वहीं दूसरी तरफ व्यक्तिगत स्तर पर आपको अपने क्रोध और भाषाशैली पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस दौरान किसी से उलझने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन राशि 

सूर्य का प्रवेश आपकी राशि के चौथे भाव में हो रहा है। इस दौरान जहाँ कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक जीवन में माँ के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है, संभव है कि आपका घर और गाड़ी खरीदने का सपना भी इस दौरान पूरा हो जाएँ। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य के इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से नकारात्मक पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में विराजित होंगें, इसका विपरीत प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है, लिहाजा इस दौरान आपको अपनी स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखना होगा। हालाँकि जीवन के अन्य क्षेत्रों पर इस गोचर का प्रभाव सामान्य ही रहेगा।

सिंह राशि 

आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश दूसरे भाव में होने जा रहा है। लिहाजा इस दौरान आपको विशेष रूप से हर क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आर्थिक जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और एक सुखी जीवन की तरफ आप प्रस्थान करेंगे। सूर्य का ये गोचर आपके समाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी दिला सकता है।

कन्या राशि

चूँकि सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है लिहाजा सूर्य आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थापित होंगें। आपके लिए ये समय आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य के स्तर पर आपको कुछ समस्या आ सकती है। किसी पारिवारिक परिस्थिति की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला राशि 

सूर्य आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थापित होंगें। आप लिए सूर्य के गोचर की ये अवधि विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति करवा सकता है। दूसरी तरफ विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का ये सपना भी इस दौरान साकार हो सकता है। शत्रुओं पर आपको विजय हासिल हो सकती है।  सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थापित होंगें। बहरहाल इस दौरान आपको अपनी जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनशैली पहले की तुलना में काफी बेहतर हो सकती है। इसके साथ ही साथ आपको कोई ऐसी खुशख़बरी मिल सकती है जिसका इंतज़ार आपको काफी समय से रहा है। 

धनु राशि 

सूर्य आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान खासतौर से आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ हो सकता है। आर्थिक स्तर में वृद्धि होगी और आय के अन्य श्रोत आपको प्राप्त होंगें। सरकारी नौकरी वालों को विशेष रूप से सरकार की तरफ से कोई ख़ास उपलब्धि मिल सकती है। 

मकर राशि 

सूर्य का प्रवेश आपकी राशि से नौवें भाव में होगा। इस दौरान आपको शेयर मार्किट और म्युचअल फण्ड में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही साथ यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहें हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

सूर्य का प्रवेश आपकी राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। हालाँकि पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। विवाहित जातकों के लिए इस समय अपने जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर ख़ासा शुभ फलदायी साबित होगा। विशेष रूप से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। व्यक्तिगत स्तर पर आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को विशेष रूप से इस दौरान उनकी मेहनत का फल मिलने की पूरी उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें :

विश्वकर्मा पूजा आज: जानें भगवान् विश्वकर्मा से संबंधित इन ख़ास बातों को !

कई सालों के बाद इस बार पितृपक्ष पर बन रहा है ये ख़ास संयोग !

नवरात्रि के दौरान देवी के इन मंदिरों में लगती है भक्तों की अपार भीड़, मिलता है ख़ास आशीर्वाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.