मीन राशि में सूर्य-चंद्र युति से इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ

रविवार के दिन सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे जहां चंद्रमा पहले से ही उपस्थित है। इसलिए मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति होगी। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति का कई लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशि के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। 

आपकी कुंडली में भी ग्रहों की युति तो उसका अर्थ जानने के लिए हमाेर विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर करें बात

सूर्य-चंद्रमा युति का महत्व

सूर्य को ज्योतिष में पिता का कारक ग्रह माना जाता है जबकि चंद्रमा माता का कारक कहा जाता है। इन दोनों की कुंडली में युति होने से व्यक्ति भावनात्मक रूप से कई बार डामाडोल स्थिति में हो सकता है। हालांकि इन दोनों के संयोजन से व्यक्ति के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति देखने को मिल सकती है। सूर्य को अग्नि का कारक माना गया है और चंद्रमा को पानी का। आग और पानी जब साथ में मिलते हैं तो भाप का निर्माण होता है, इस युति के चलते व्यक्ति में भी एक अलग तरह की ऊर्जा देखने को मिलती है। हालांकि इस युति को अमावस्या योग के नाम से भी जाना जाता है और कहा जाता है कि इस युति में चंद्रमा के प्रभाव कम हो जाते हैं। लेकिन बावजूद इसके भी इस युति से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें- सूर्य गोचर: जानें कैसा होगा सभी 12 राशियों पर इसका असर

आम जन जीवन पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में 12 वीं राशि एकांत, मोक्ष का प्रतिनिधित्व भी करती है। सूर्य और चंद्रमा क्रमश: आत्मा और मन के कारक हैं इसलिए मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति के चलते व्यक्ति के आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है। इसलिए इस युति के दौरान कुछ लोग धर्म, कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं कुछ जातक अपने जीवन में संतुलन लाने के लिए योग-ध्यान का सहारा ले सकते हैं। मीन देव गुरु बृहस्पति की राशि है इसलिए इस युति से ज्ञान अर्जित करने की ओर लोगों का ध्यान रहेगा। इस युति में सिंह, कर्क और मीन राशि के जातकों के जीवन में विशेष परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। 

इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम

वृषभ, मिथुन, कर्क, मकर राशि के जातकों के लिए यह संयोजन काफी अच्छा हो सकता है। इससे इनको अपने जीवन में प्रगति देखने को मिलेगी। अटके काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपमें ऊर्जा की अधिकता भी इस दौरान देखने को मिल सकती है। आप व्यावहारिक रूप से भी इस दौरान बेहतर हो सकते हैं।  

सूर्य-चंद्र युति के शुभ फल पाने के लिए करें यह उपाय

इस युति को वैदिक ज्योतिष में अमावस्या दोष के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए उपाय किये जाने चाहिए। इस दोष को कम करने के लिए आप भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देकर भी इस दोष के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- कुंडली में सूर्य का प्रभाव: जानें क्या आपकी कुंडली में सूर्य योग है

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.