पोरुवाजी पेरुविरुती मालानाडा मंदिर: जहां मर कर भी दुर्योधन को वापस जाना पड़ा

सनातन धर्म को बहुत ही उदार धर्म माना जाता है। यही वजह है कि हम सृष्टि की लगभग हर चीज को सम्मान देते हैं और पूजते हैं, चाहे वो अग्नि हो, जल, हो, पेड़, पौधे, देवता हों या फिर कोई पशु। शर्त बस यह होती है कि पूजे जाने वाले जीव की मंशा शुद्ध और सात्विक हो और उसके कर्मों से मनुष्य जाति का भला हो रहा हो। लेकिन सनातन ने उनको भी सम्मान दिया है या फिर पूजा की है जिन्होंने जीवन भर भले ही पाप कर्म किए हों लेकिन बेहद अल्प समय के लिए कोई बढ़िया काम किया हो। इस बात का प्रमाण है केरल में मौजूद एक मंदिर जहां दुर्योधन की पूजा की जाती है। आज इस लेख में हम आपको उसी मंदिर के स्थापना की मार्मिक कथा बताने वाले हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

केरल में स्थित दुर्योधन का मंदिर

कहते हैं कि जब पांडव अज्ञातवास में थे तब दुर्योधन ने उन्हें ढूँढने की हर संभव कोशिश की। इसी क्रम में एक दिन दुर्योधन केरल पहुंचा। भूख और प्यास से बेहाल दुर्योधन बड़ा ही विचलित हो रहा था। उसकी यह स्थिति देख कर काडुथासेरी समुदाय के एक बुजुर्ग को दया आ गयी। उस बुजुर्ग ने दुर्योधन की सहायता करते हुए उसके लिए भोजन और पानी का प्रबंध करवाया। 

बुजुर्ग की सेवाभाव और सहायता से दुर्योधन भाव-विभोर हो उठा। उसने आगे बढ़ कर उस बुजुर्ग को गले लगाने की कोशिश की तो वह बुजुर्ग पीछे हट गए। दुर्योधन ने बुजुर्ग से इस बाबत जब सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वे निचली जाति से वास्ता रखते हैं और ऐसे में उनका किसी क्षत्रिय को गले लगाना सही नहीं है। दुर्योधन ने जब यह सुना तो उसे अपने मित्र कर्ण की याद आ गयी जिसे कभी सूत पुत्र कह कर अपमानित किया गया था।

दुर्योधन ने उस बुजुर्ग को कहा कि जो व्यक्ति किसी भूखे व प्यासे व्यक्ति को भोजन और पानी दे उससे श्रेष्ठ व्यक्ति कोई नहीं। इतना कह कर दुर्योधन ने उसे गले लगा लिया और जाते हुए उनसे वादा किया कि वो वापस उनसे मिलने एक दिन जरूर आएगा। लेकिन दुर्योधन महाभारत के युद्ध में मारा गया। जिसकी वजह से उसका बुजुर्ग को किया गया वादा अधूरा ही रह गया। इस वजह से दुर्योधन की आत्मा ने उस बुजुर्ग को सपने में दर्शन दिये।

अगले दिन जब वो बुजुर्ग सुबह उठे तो उन्हें अपने घर के आँगन में बरगद का एक पौधा मिला। बुजुर्ग ने उस बरगद के पौधे को एक स्थान पर लगाकर उसके पास पूजा की वेदी बनाई। तब से ही लेकर आज तक दुर्योधन की वहाँ पूजा होती है। अब उस छोटी से वेदी की जगह एक बहुत बड़े मंदिर का निर्माण हो चुका है। मंदिर का नाम है “पोरुवाजी पेरुविरुती मालानाडा”। 

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ मंदिर के वह छह चमत्कार जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए है अबूझ पहेली

यह मंदिर आज भी केरल के कोल्लम जिले में मौजूद है। इस मंदिर में दुर्योधन के द्वारा तोड़ी गयी जाति परंपरा का मान रखते हुए हर धर्म और हरेक जाति के लोगों को आने की अनुमति है। यहाँ तक कि मंदिर के मुख्य पुजारी भी ब्राह्मण नहीं होते बल्कि आजतक उस मंदिर के पुजारी उसी बुजुर्ग के परिवार वाले बनते हैं जिन्होंने दुर्योधन को भोजन कराया था। अब चूंकि मंदिर दुर्योधन का है तो सोचिए कि उन्हें किस चीज का भोग लगाया जाता होगा? नहीं सोच पाए तो कोई बात नहीं, हम बता देते हैं। इस मंदिर में दुर्योधन को मांस, शराब और रेशम के कपड़े चढ़ाये जाते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस लेख को अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.