ओसला गांव : उत्तराखंड का वो इलाका जहां के लोग दुर्योधन की मौत पर इतना रोए कि नदी बन गयी

मान्यता है कि सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है लेकिन यह मान्यता उत्तराखंड एक खास जगह पर पहुँच कर बदल जाती है। उत्तराखंड भले ही “देवभूमि” हो लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसी जगह भी है जहां का राजा गांधारी का पुत्र दुर्योधन हुआ करता था और आज भी वहाँ के लोग उसकी पूजा करते हैं। आज हम आपको इस लेख में उसी एक जगह के बारे में बताएँगे जहां न सिर्फ दुर्योधन की पूजा होती है बल्कि उसे देवता का दर्जा प्राप्त है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

कहते हैं कि महाभारत काल के दौरान एक दिन विचरण करते हुए दुर्योधन उत्तराखंड के एक ऐसी जगह पर पहुंचा जहां की खूबसूरती ने उसका मन इतना मोह लिया कि उसने वहीं बस जाने का मन बना लिया। यह जगह थी हिमालय के गढ़वाल इलाके में बसा जौनसार बावर अंचल का ओसला गाँव। 

जब दुर्योधन ओसला गांव पहुंचा तो उसे गांव के संरक्षक देवता महासू के बारे में पता चला। दुर्योधन ने महासू देवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया और बदले में महासू देवता ने दुर्योधन को वो गांव सौंप दिया। सुनने में यह बड़ा अजीब लगे लेकिन दुराचारी दुर्योधन ने उस गांव के लोगों का बहुत खयाल रखा और उनकी हर तरह से सहायता की। वह वहाँ इतना लोकप्रिय हुआ कि गांव के लोगों ने दुर्योधन का एक मंदिर बनवाया और उसकी पूजा करनी शुरू कर दी। तब से लेकर वह मंदिर आज भी वहाँ मौजूद है। 

ओसला गांव के लोग उस मंदिर को “देव महाराज का मंदिर” बताते हैं। हर वर्ष हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पौष महीने की पांचवी तारीख को इस मंदिर से दुर्योधन की शोभायात्रा निकलती है और यह शोभायात्रा मोरी तालुका के फ़ितरी गांव से होते हुए कोटगांव  और दतमीर के इलाके से होकर 20 दिनों बाद वापस ओसला गांव के मंदिर पहुँचती है। इस शोभायात्रा में गांव की जनता और मुखिया समेत मंदिर के मुख्य पुजारी शामिल होते हैं।

दुर्योधन यहाँ के लोगों को कितना प्रिय था इस बात का अंदाजा एक किस्से से मिलता है। कहा जाता है कि जब महाभारत के युद्ध में दुर्योधन की मृत्यु हुई तो पूरा गांव शोक में डूब गया और गांव के लोग इतना रोए कि उस स्थान पर उनके आंसुओं से एक नदी बन गयी जिसे तमसा नाम दिया गया। वो तमसा नदी आज भी वहाँ मौजूद है और अब उसे टोन्स नदी के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस नदी के जल का किसी शुभ काम में इस्तेमाल नहीं होता है क्योंकि इसे मातम की नदी माना जाता है। मंदिर के बगल में ही एक लोहे का बहुत बड़ा कोठार है जिसे गांव के लोग दुर्योधन का कोठार मानते हैं। उनका कहना है कि दुर्योधन जब यहाँ आये थे तो इसी कोठार में रहते थे। गांव के लोग आज भी दुर्योधन को उस गांव का संरक्षक मानते हैं।

यह भी पढ़ें: जब प्रभु श्रीराम को बचाने के लिए हनुमान जी को पंचमुखी अवतार लेना पड़ा था

तो अगली बार आप कभी उत्तराखंड जाएँ या फिर फिलहाल उत्तराखंड में इस इलाके के आसपास मौजूद हैं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। वैसे एक गांव और है जहाँ दुर्योधन की पूजा होती है लेकिन उसकी कहानी फिर कभी। 

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस लेख को अपने अन्य साथियों और सम्बन्धियों के साथ जरूर साझा करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.