संसद में सोनिया गांधी ने निजीकरण को लेकर सरकार को घेरा, बेरोजग़ारी पर उठाया सवाल

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के लोकसभा में मंगलवार को रेलवे के निजीकरण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इस दौरान सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े कर दिए है। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार रेलवे की 6 इकाइयों का निजीकरण करने वाली है। उन्होंने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार इस योजना के पहले चरण में रायबरेली की मॉर्डन कोच फैक्ट्री का निजीकरण करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं।

रायबरेली की मॉर्डन कोच फैक्ट्री का उठाया मुद्दा

सोनिया गांधी ने अपनी बात को संसद के अंदर रखते हुए कहा कि ’बड़ी चिंता इस बात की है कि मोदी सरकार ने इस प्रयोग के लिए रायबरेली की मॉर्डन कोच फैक्ट्री को चुना है जो कई कामयाब परियोजनाओं में से एक है। इसे यूपीए सरकार ने देश के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने यानी मेकिंग इंडिया के लिए शुरू किया था।’’ उन्होंने ये भी कहा, ‘’आज इस कारखाने में उसकी बुनियादी क्षमता से भी ज्यादा उत्पादन हो रहा है। भारतीय रेलवे का यह सबसे आधुनिक कारखाना है और सबसे सस्ती कीमतों पर रेलवे कोच बनाने के लिए मशहूर है।’’

सरकार पर मज़दूर संगठन को विश्वास में न लेने का लगाया आरोप

इस दौरान सोनिया गांधी ने मज़दूर यूनियन की अनदेखी करने पर भी सरकार को घेरा है। यूपीए की चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार ने कारख़ानों की मज़दूर यूनियन्स को विश्वास में नहीं लिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत के पसीने से इस उद्योग को बढ़ाया है। इस दौरान सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.