सूर्यग्रहण 2023: 3 राशियों के लिए भारी तो 4 राशियों की चमकेगी किस्मत-कुछ ऐसा रहेगा साल का पहला ग्रहण!

सूर्य ग्रहण एक ऐसी महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिस पर देश और दुनिया भर के ज्योतिषियों की नजर बनी रहती है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि सूर्यग्रहण सीधे तौर पर आम जनजीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में इस बात को जानने की उत्सुकता यकीनन ही सभी के दिलों में होती है कि सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है? इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? कहीं कोई दुष्प्रभाव तो नहीं पड़ेगा? और अगर हां तो उससे बचने के लिए हम क्या कुछ उपाय कर सकते हैं।

Varta Astrologers

सबसे पहले जान लेते हैं इस साल का पहला सूर्य ग्रहण किस दिन लगने वाला है? क्या इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा और इसके क्या कुछ प्रभाव पड़ने के आसार हैं? 

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के ज्योतिषीय उपाय

सूर्य ग्रहण 2023: कब और कैसे?

तो सबसे पहले यह बता दें कि, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को लगेगा। यह वही दिन होगा जिस दिन वैशाख माह की अमावस्या मनाई जाएगी। साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है। 

ऐसे में स्वाभाविक है कि इस ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा। बात करें समय और सूतक काल की तो,

साल  2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 को लगने वाला है। समय की बात करें तो हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। 

यानि कि, इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। 

चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिखाई देगा इसलिए यहाँ इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। 

इसके अलावा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण  मेष राशि, कर्क राशि, तुला राशि और मकर राशि के जातकों को प्रभावित कर सकता है।

बात करें साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, 2023 दिन शनिवार को लगेगा। यह ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण में दिखाई देगा.  

चूंकि इस साल के दोनों ही सूर्यग्रहण भारत में  नहीं दिखाई देंगे इसलिए दोनों सूर्य ग्रहणों के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

साल का पहला सूर्य ग्रहण किस के लिए शुभ किसके लिए अशुभ? 

विशेष तौर पर मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि, के जातकों पर भी यह सूर्यग्रहण नकारात्मक असर डाल सकता है। 

वही शुभ परिणाम की बात करें तो वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ रहने वाला है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या ना करें? 

  • सूर्य ग्रहण के दौरान जितना हो सके घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें। 
  • सूर्यग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से ना देखें। 
  • इस दौरान गर्भवती है तो पूजा पाठ अवश्य करें। 
  • हालांकि कोई भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें। 
  • इसके अलावा कोई भी अनैतिक कार्य ना करें। 
  • सूर्य ग्रहण से पहले भोजन बनाकर ना रखें। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर का शुद्धिकरण करें उसके बाद भोजन बनाकर रखें। हालांकि विशेष परिस्थितियों में अगर खाना बचा हुआ है या पीने का पानी है तो आप इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव भोजन या पानी पर नहीं पड़ता है और फिर इसे खाने पीने से दिक्कत नहीं होती है।

क्या यह जानते हैं आप? 

ग्रहण के दौरान भूकंप आता है। जानें ग्रहण और भूकंप का क्या है कनेक्शन? 

अक्सर देखा गया है कि, जब भी सूर्य ग्रहण होता है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर अवश्य पड़ता है। सूर्य ग्रहण के दौरान भूकंप का खतरा उन क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलता है जहां पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव ज्यादा होता है। आमतौर पर देखा गया है कि भूकंप दिन और रात के खास समय में आता है। 

बात करें कनेक्शन की तो देखा गया है कि जब भी सूर्यग्रहण आता है तो उसके 40 दिनों पहले या 40 दिन के बाद या फिर ग्रहण के 80 दिन के अंदर भूकंप आमतौर पर आता ही है। कई कई बार तो यह भी देखा गया है कि सूर्य ग्रहण के 15 दिन पहले या 15 दिन बाद भी भूकंप के झटके आ सकते हैं।

जानकार बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के बाद देश दुनिया में धरती से जुड़ी आपदाएं देखने को मिलती हैं। वही चंद्र ग्रहण के दौरान या उसके आसपास समुद्र से जुड़ी यानी पानी से संबंधित आपदाएं बढ़ जाती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहें ये 3 राशियां 

  • मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। ऐसे में इस दौरान मेष राशि के जातकों को ढेरों कठिनाई उठानी पड़ सकती हैं इसलिए आपको ज़्यादा से ज़्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है कि इस दौरान आपके जीवन में शारीरिक और मानसिक कष्ट बढ़ जाए और आपको करियर और व्यापार में चुनौतियां भी उठानी पड़े।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। ऐसे में मुमकिन है कि सिंह राशि के जातकों पर साल के पहले सूर्य ग्रहण का अच्छा परिणाम ना पड़े। इस दौरान आपके बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं और आपको ढेरों अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अपना धैर्य बनाए रहें और संयम के साथ काम करें।
  • कन्या राशि: तीसरी जिस राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण खतरनाक रहने वाला है वह है कन्या राशि। कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण उनकी कुंडली के आठवें भाव में लग रहा है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने, व्यापार और कार्यक्षेत्र में निराशा और असफलता मिलने की आशंका बढ़ जाती है। इस दौरान आपको भी धैर्य से काम करने की सलाह दी जाती है।

इस साल के अन्य ग्रहण ‘

इस साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण के रूप में 20 अप्रैल, 2023 को लग रहा है। 

वहीं इसके बाद दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो कि 5 मई, 2023 को लगेगा। 

इसके बाद तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो कि 14 अक्टूबर, 2023 को लगेगा और इसके कुछ ही दिनों बाद साल का चौथा ग्रहण चंद्र ग्रहण के रूप में 29 अक्टूबर, 2023 को लगने वाला है।

सूर्य ग्रहण 2023: सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय 

  • अगर आप कर्ज़ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सूर्य ग्रहण से 1 दिन पहले ताला खरीद लें और ताले को एक ऐसी जगह पर रख दें जहां उस पर रात भर चंद्रमा की रोशनी पड़ती रहे। सूर्य ग्रहण वाले दिन उस ताले को मंदिर में दान कर दें। इससे कर्ज की समस्या से आपको छुटकारा भी मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। 
  • तरक्की के लिए ग्रहण खत्म होते ही किसी कौवे को मीठे चावल खिलाएं। इस उपाय को करने से आपके जीवन में तरक्की भी आती है और राहु ग्रह भी मजबूत होता है। 
  • इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दिन अगर आप एक लाल कपड़े में इलायची और लौंग का टुकड़ा रखकर इस कपड़े में पाँच गांठ लगाकर इसे अपनी तिजोरी में रखते हैं तो ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती है और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.