सूर्य गोचर विशेष : जानें क्या पड़ेगा सिंह राशि के जातकों पर इसका प्रभाव

सूर्य को सभी नौ ग्रहों के बीच राजा का दर्जा प्राप्त है। सनातन धर्म में सूर्य को देवता के समान पूजा जाता है। भगवान सूर्य दुनिया के समस्त जीव जंतुओं के आत्मा के स्वरूप माने जाते हैं। सूर्य ऊर्जा के कारक हैं। सूर्य जीवन दायक हैं। सूर्य प्रत्यक्ष हैं। यही वजह है कि सूर्य पूजनीय हैं। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

वैदिक ज्योतिष में भी सूर्य एक महत्वपूर्ण ग्रह के तौर पर देखा जाता है। सभी बारह राशियों में सिंह राशि पर सूर्य का आधिपत्य है। सूर्य किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में हों तो वह जातक को समाज में प्रतिष्ठा और उच्च पद दिलाते हैं और यदि सूर्य कमजोर स्थिति में कुंडली में मौजूद हों तो जातकों के स्वभाव में विकार उत्पन्न होता है और उसके आत्म विश्वास मेन कमी आती है। चूंकि अब जल्द ही सूर्य गोचर करने वाले हैं और वे सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं, ऐसे में यह देखना बड़ा ही रोचक होगा कि इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर क्या पड़ेगा। 

आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि सूर्य ग्रह के गोचर से सिंह राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है लेकिन उससे पहले सूर्य गोचर से जुड़ी कुछ जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

सूर्य गोचर

15 जून 2021 मंगलवार के दिन सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर सूर्य देवता मिथुन राशि में गोचर कर जाएँगे। सूर्य देवता मिथुन राशि में ही 16 जुलाई 2021 को शुक्रवार की शाम 04 बजकर 41 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद वे कर्क राशि में गोचर करेंगे।

आइये अब आपको सूर्य गोचर से सिंह राशि के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी दे देते हैं।

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के प्रथम भाव यानी कि लग्न भाव का स्वामी सूर्य को माना जाता है जबकि वर्तमान में इस गोचर से सूर्य आपके एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में विराजमान होंगे। लाभ भाव लाभ, समृद्धि, कामनाओं की पूर्ति, बड़े भाई-बहन से संबंध आदि का कारक माना जाता है।

ऐसे में यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर समय लेकर आएगा। इस गोचर के दौरान सिंह राशि के वो जातक जो मार्केटिंग, सेल्स, लेखन इत्यादि के क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने की संभावना है। चूंकि सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लाभ भाव में हो रहा है, इस वजह से सूर्य गोचर की यह अवधि सिंह राशि के जातकों के लिए सर्व कामना पूरी करने की अवधि साबित हो सकती है। इस दौरान सिंह राशि के जातक वैसी सफलता हासिल कर सकते हैं जिसकी वो बहुत लंबे समय से उम्मीद में थे। यह गोचर आपके लिए आर्थिक लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। किसी प्रकार का बड़ा लाभ हो सकता है। सामाजिक जीवन में आप इस गोचर की अवधि में नए लोगों से जुड़ सकते हैं जिससे समाज में आपका मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें : सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने का सही नियम जानते हैं आप? यहाँ पढ़ लें सही तरीका

पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से भी यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने की संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक अपने परिवार और मित्रों के साथ बढ़िया समय व्यतीत करते नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से उनका मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है।

सूर्य गोचर की यह अवधि हालांकि सिंह राशि के जातकों के लिए समस्त कामनाओं की पूर्ति का समय जरूर है लेकिन उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वो इस अवधि मेंस्वार्थ और लालच से खुद को दूर रखें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.