जानिए सपने में सांप दिख जाए तो भविष्य के लिए क्या है संकेत, शुभ या अशुभ

सनातन धर्म में यह मान्यता है कि हमारी ज़िन्दगी में कुछ भी ऐसे ही नहीं होता है। आज होने वाली हर घटना के पीछे एक घटना का हाथ होता है और उसका सम्बन्ध भविष्य में होने वाली किसी घटना से होता है। यहाँ तक कि कुछ घटनाओं का सम्बन्ध हमारी पिछली ज़िन्दगी यानी कि पूर्व जन्म से भी होता है। 

यही वजह है कि सपनों को भी सनातन धर्म में विशेष मान्यता दी गयी है। मान्यता है कि सपनों का अलौकिक दुनिया से सम्बन्ध होता है और हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। ये सपने पूरी तरह से हमारे भविष्य या भूत काल से जुड़े होते हैं। आपने कई किस्से भी सुने होंगे जहाँ कोई देवी-देवता किसी के सपने में आकर भविष्य के लिए कोई कार्य या फिर किसी प्रकार की कोई जानकारी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन सपनों का अर्थ बताने वाले हैं जिनमें आपको किसी प्रकार का कोई सांप दिखे।

सनातन में सर्पों का स्थान 

सर्प की छवि आम लोगों के बीच हमेशा से बुरी रही है लेकिन सनातन धर्म में सर्प को पूजनीय माना गया है। सृष्टि के संचालक भगवान श्री हरि विष्णु भी शेषनाग पर ही विराजमान हैं जो कि एक सर्प का ही अवतार हैं। सर्प का जिक्र विष्णु पुराण में भी मिलता है जहां शेषनाग की चर्चा है। वहीं शिव पुराण में भी वासुकी नामक सर्प की चर्चा है जिसे भगवान शिव गले में धारण करते हैं। यहाँ तक कि भगवद्गीता में नागों के नौ प्रकार का जिक्र है जिनकी पूजा करने को कहा गया है। 

श्लोक है :

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम् ।

शंखपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं, कालियं तथा ।।   

अर्थात 

अनंत, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कंबल, शंखपाल, धृतराष्ट्र, तक्षक एवं कालिया, इन नौ जातियों के नागों की आराधना करते हैं। इससे सर्प भय नहीं रहता और विषबाधा नहीं होती। 

ऐसे में सर्प को सपने में देखना हमेशा बुरा नहीं है। इसके शुभ फल भी मिलते हैं और अशुभ फल भी मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन से सर्प को देखने से क्या फल या फिर क्या सन्देश मिलता है।

सपने में सफ़ेद सांप 

सपने में सफ़ेद सांप का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। सफ़ेद सांप दिखने का अर्थ यह होता है कि वह व्यक्ति अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग कर आगे नए राह बनाने वाला है। यह सपना बौद्धिक विस्तार का सूचक भी है।

सपने में सांप का काटना 

सपने में अगर सांप काटते हुए दिखे तो यहाँ आपको थोड़ा सचेत होने की जरुरत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। सांप का काटना किसी बीमारी के आगमन का सूचक है।

सपने में काला सांप

अगर किसी जातक को सपने में काला सांप दिखता है तो इसका मतलब है कि उस जातक की यौन इच्छाएं अपने चरम सीमा पर है। ऐसे में उस जातक को सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा उसमें चारित्रिक दोष भी आ सकता है।

सपने में सांप पीछा करे 

अगर आप सपने में यह देखते हैं कि कोई सांप आपके पीछे पड़ा है जिससे आप बचने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि आप वर्तमान किसी बात से डरे हुए हैं या फिर किसी प्रकार की सच्चाई को स्वीकार करने के बदले उससे मुंह मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

सपने में मरा हुआ सांप 

अगर आपको सपने में मरा हुआ सांप दिखता है या फिर ऐसी स्थिति दिखती है जिसमें आप सांप को मार रहे हैं तो यह शुभ संकेत है। दरअसल सांप का सपने में दिखना राहु का भी संकेत होता है। ऐसे में सपने में मृत सांप दिखना या फिर खुद को सांप पर प्रहार करते हुए देखना इस बात का संकेत है कि आपने राहु के दिए गए फल को पूरी तरह से भोग लिया है। यह सपना इस बात का सूचक है कि आपके कष्ट ख़त्म हो गए हैं।

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई 

सपने में अगर सांप और नेवले की लड़ाई दिखे तो आपको सचेत होने की जरुरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सपना संकेत है कि आने वाले समय में आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं जिसकी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चकार लगाने पड़ सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे में आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा भी कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.