सीता नवमी 2021 : जानें राशि अनुसार आसान उपाय, मिलेगा पुण्य फल

माता सीता प्रभु श्री राम की अर्धांगिनी थी। मान्यता है कि वसुदेव के श्री राम रूप में अवतार लेने के बाद माता लक्ष्मी ने भी माता सीता के रूप में अवतार लिया था। अब 21 मई को सीता नवमी का शुभ पर्व है। मान्यता है कि इसी शुभ दिन माता सीता का जन्म हुआ था। प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ये शुभ पर्व मनाया जाता है। 

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में राशि अनुसार कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे इस पावन दिन पर अपना कर आप माता सीता के आशीर्वाद से पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को सीता नवमी के दिन माता सीता के चरणों में सिंदूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस दिन आप भगवान राम को लाल रंग का कोई भी पुष्प जरूर अर्पित करें। शुभ फल प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सीता नवमी के पावन अवसर पर रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे माता सीता और भगवान हनुमान की कृपा आप पर बरसेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि सीता नवमी के दिन वे माता सीता को श्रृंगार और सुहाग की सामग्री जरूर अर्पित करें। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सीता नवमी के शुभ दिन माता सीता को किसी मीठी चीज का भोग अवश्य लगाएं। साथ ही यदि आप सक्षम हों तो भगवान राम के मंदिर जा कर वहाँ प्रभु श्री राम और माता सीता के चरणों में शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सुख-शांति आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस शुभ दिन पर माता सीता और प्रभु श्री राम के विवाह की कथा सुनें या फिर पढ़ें। इससे सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर माता सीता की कृपा तो होगी ही। इसके साथ ही आपका जीवन भी धन-धान्य से भर जाएगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस सीता नवमी माता सीता और प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित करें। शुभ फल मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सीता नवमी के पावन अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे उनके जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक इस सीता नवमी प्रभु श्री राम और माता सीता के साथ-साथ भगवान हनुमान को भी किसी मीठी चीज का भोग लगाएं। इससे आपके पूरे परिवार पर माता सीता की कृपा होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक सीता नवमी के पावन अवसर पर माता सीता को सुहाग और शृंगार से जुड़ी सामाग्री अर्पित करें। माता सीता आपके जीवन के सारे दुख हर लेंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक इस सीता नवमी माता सीता और प्रभु श्री राम को मिश्री और दूध का भोग लगाएं। इससे आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

ये भी पढ़ें: Sita Navami 2021: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व की संपूर्ण जानकारी

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस सीता नवमी वे रामायण के सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। इससे उनके जीवन के सारे संकट दूर होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस सीता नवमी माता सीता और प्रभु श्री राम के विवाह का प्रसंग सुनें या फिर उसका पाठ करें। इस दिन आप प्रभु श्री राम और मटा सीता को भोग भी जरूर लगाएं। शुभ फल प्राप्त होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.