सिंह मासिक राशिफल – अक्टूबर में मिलेगी क्या नई सौगात? पढ़ें यह खास ज्योतिषीय आकलन और जानें जवाब!

सिंह राशि वालों! इस उम्मीद के साथ कि आपका सितंबर का महीना अच्छा बीता होगा अब हम उपस्थित है अक्टूबर महीने की राशिफल के साथ। इस राशिफल में हम आपके ग्रह गोचर के आधार पर यह बताने वाले हैं कि अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसे परिणाम दे सकता है? जिससे कि आप यह अनुमान लगा सकें कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर कैसे बनाया जाय। स्वाभाविक है कि इस राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि इस महीने आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? और यह जानने के बाद आप अपने जीवन को और बेहतर दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे।

Varta Astrologers

जैसा कि आप जानते हैं कि यह राशिफल एक प्रकार की स्थूल गणना होती है। आइए अब इस महीने के ग्रह गोचरों के बारे में जान लिया जाय कि इस महीने कौन से ग्रह का गोचर आपके किस भाव में रहने वाला है और उससे आपको क्या परिणाम मिलने वाला है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

सिंह राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपकी राशि स्वामी सूर्य के गोचर की तो सूर्य इस महीने 18 अक्टूबर तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे। वहीं 18 अक्टूबर के बाद आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे लेकिन नीच अवस्था में रहेंगे। इस तरह से सूर्य के गोचर से बहुत अधिक सकारात्मक परिणाम की उम्मीद नहीं है। फिर भी तुलनात्मक रूप से 18 अक्टूबर के बाद वाला समय थोड़ा सा बेहतर कहा जाएगा। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें तो मंगल ग्रह 3 अक्टूबर तक आपके दूसरे भाव में तो वहीं 3 अक्टूबर से लेकर बाकी के समय में आपके तीसरे भाव अर्थात तुला राशि में गोचर करेंगे। ऐसी स्थिति में 3 अक्टूबर के बाद वाले समय में मंगल काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 

बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह इस पूरे महीने अस्त रहेंगे। यह एक कमजोर बात है लेकिन 19 अक्टूबर तक बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में तो वहीं 19 अक्टूबर के बाद आपके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसी स्थिति में 19 अक्टूबर के पहले वाले समय में बुध ग्रह आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति के गोचर की बात करें तो बृहस्पति इस महीने आपके भाग्य भाव में मेष राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। वक्री होने के कारण गुरु के परिणाम थोड़े से कमजोर हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर आप काफी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद बृहस्पति के माध्यम से कर सकते हैं। 

शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाय तो शुक्र ग्रह का गोचर महीने की शुरुआत में सिर्फ दो दिनों के लिए आपके द्वादश भाव में रहने वाला है। वहीं इसके बाद शुक्र आपके पहले भाव में गोचर करेंगे। अर्थात सामान्य तौर पर शुक्र इस महीने आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह के गोचर की बात करें तो शनि ग्रह पिछले महीनों की तरह आपके सप्तम भाव में रहेंगे, वक्री रहेंगे लेकिन अपनी राशि में रहेंगे। 15 अक्टूबर तक शनि ग्रह राहु के नक्षत्र में तो वहीं 15 अक्टूबर के बाद मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। 

वैसे तो सामान्य तौर पर शनि का यह गोचर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन मंगल के प्रभाव के चलते महीने के दूसरे पक्ष में शनि से कुछ मामलों में अच्छे परिणाम की उम्मीद आप कर सकते हैं। वैसे सामान्य तौर पर इस गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। राहु ग्रह की बात करें तो राहु इस महीने भी आपके भाग्य स्थान पर केतु के नक्षत्र व केतु के ही उपनक्षत्र में प्रभावी रहने वाले हैं। वैसे तो राहु का गोचर नवम भाव में अच्छा नहीं माना गया है लेकिन केतु के प्रभाव के चलते कुछ मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि इस महीने आपको अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

अतः राहु से आप मिले जुड़े परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। और जैसा कि मैंने केतु के लिए पहले ही बताया कि केतु तीसरे भाव में होने के कारण साथ ही साथ मंगल के प्रभाव में होने के कारण समान्यत: आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह का प्रभाव भी केतु पर सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम ही दिलवाना चाहेगा। अर्थात केतु से हम अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी कि सिंह राशि या सिंह लग्न पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों का करियर

सिंह राशि वालों, कार्यक्षेत्र के मामले में अक्टूबर का महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र महीने की शुरुआती दो दिनों में आपके द्वादश भाव में रहेगा। शुक्र के लिए यह भी एक अच्छी स्थिति है। इसके बाद शुक्र आपके प्रथम भाव में चले जाएंगे और यहां से भी शुक्र आपके कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। शुक्र की यह पोजीशन विशेष कर अपना व्यापार या व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए ज्यादा अच्छी कही जाएगी। 

यद्यपि नौकरीपेशा लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे लेकिन तुलना करें तो व्यापार व्यवसाय के लिए यह महीना तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। ऐसे नौकरीपेशा लोग जिनकी बॉस या फिर सीनियर कोई स्त्री है, उन्हें भी काफी हद तक अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। यानी कि अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोग इस महीने एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे। सारांश यह कि अक्टूबर 2023 का महीना सिंह राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए एवरेज से बेहतर यानी कि काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

सिंह राशि वालों, आर्थिक मामलों के लिए अक्टूबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेषकर 19 अक्टूबर के पहले का समय आर्थिक मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है, क्योंकि इस समय अवधि में आपके लाभ भाव के स्वामी साथ ही साथ आपके धन भाव के भी स्वामी होकर बुध ग्रह धन भाव में ही विराजमान रहेंगे। जो आपको विभिन्न प्रकार से आर्थिक लाभ दिलवाने की कोशिश करेंगे। विशेषकर धन जमा करने की कोशिश काफी हद तक कामयाब रह सकती है। अर्थात आप अच्छी बचत करने में कामयाब रह सकते हैं। 

वहीं 19 तारीख के बाद बुध का गोचर तीसरे भाव में हो जाएगा, जो आर्थिक मामलों में अधिक सपोर्ट करने में असमर्थ रहेगा। हालांकि उस अवधि में भी आपके राशि स्वामी की अनुकूलता आपके पराक्रम में वृद्धि करके आवश्यकता अनुसार धन प्राप्ति करवाने में मदद करेगी लेकिन फिर भी कंपेयर करें तो 19 अक्टूबर के पहले का समय आर्थिक मामलों के लिए काफी अच्छा कहा जाएगा। वहीं 19 अक्टूबर के बाद का समय थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 18 अक्टूबर तक आपका राशि स्वामी सूर्य दूसरे भाव में रहेगा। सूर्य के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं माना गया है। वहीं 18 अक्टूबर के बाद सूर्य आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे। यहां पर सूर्य के गोचर को काफी अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है लेकिन इस महीने सूर्य ग्रह नीच के रहेंगे। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी एक्स्ट्रा जागरुकता जरूरी रहेगी। 

फिर भी हम यह कहेंगे कि महीने का दूसरा हिस्सा स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा है। यद्यपि पूरे महीने ही आपको स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। विशेषकर आपका खान-पान संयमित रहे यह बहुत जरुरी रहेगा। साथ ही साथ कम दूरी की यात्राओं में भी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। जिससे किसी भी प्रकार की चोट खरोच इत्यादि न लगे। इस तरह की सावधानियां को अपनाकर के इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने में समर्थ हो सकेंगे। वहीं लापरवाही की स्थिति में इस महीने स्वास्थ्य कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों की शिक्षा

सिंह राशि वालों, शिक्षा के मामले में सामान्य तौर पर अक्टूबर का महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। यदि आपके स्वास्थ्य ने पूरी तरह से आपका सपोर्ट किया तो परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं। इस महीने आपके चौथे भाव का स्वामी मंगल तीन अक्टूबर के बाद पूरे महीने आपके तीसरे भाव में रहेंगे। तीसरे भाव में मंगल के गोचर को अच्छा माना जाता है। अतः शिक्षा के मामले में यह आपका सपोर्ट करेंगे। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि भी मंगल पर रहेगी। अत: उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विशेषकर तकनीकी शिक्षा या दूरसंचार से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। 

वहीं प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी महीने के पहले भाग में विशेषकर 19 अक्टूबर तक काफी अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अर्थात इस महीने मेहनत करने वाले विद्यार्थी सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। पढ़ाई लिखाई से जी चुराने वाले विद्यार्थी इस महीने अगर थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत कर लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि इस महीने कोई शॉर्टकट बहुत ज्यादा सपोर्ट करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

सिंह राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपके प्रेम संबंध की तो आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने नवम भाव में वक्री अवस्था में शुक्र के नक्षत्र में है। नवम भाव में होना अच्छी बात है लेकिन वक्री होना कमजोर बात है। वहीं शुक्र के नक्षत्र में होना प्रेम संबंध के लिए अच्छी बात है। इस तरह से अच्छाई का प्रतिशत अधिक होने के कारण अक्टूबर का महीना आपके लव लाइफ में काफी हद तक अच्छे परिणाम देना चाहेगा। हालांकि पंचम भाव के स्वामी की वक्री स्थिति को देखते हुए तथा उस पर मंगल के प्रभाव को देखते हुए हम यह सुझाव जरूर देना चाहेंगे कि बेवजह की जिद और बेकार के क्रोध को दूर रखेंगे तो लव लाइफ और भी अच्छी रहेगी।

 वहीं दामप्त्य संबंधी मामलों की बात करें तो इस महीने इस मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। भले ही सप्तमेश अपनी ही राशि में है लेकिन वक्री है और 15 अक्टूबर तक राहु के प्रभाव में है अतः गलतफहमियों के चलते संबंधों में कमजोरी देखने को मिल सकती है। वहीं 15 अक्टूबर के बाद मंगल के प्रभाव के चलते बीच में कहासुनी या गुस्से का लेवल अधिक रह सकता है। अर्थात दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। अक्टूबर का महीना लव लाइफ के लिए काफी हद तक अनुकूल तो वहीं दांपत्य संबंधी मामलों के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वालों, सबसे पहले हम आपके पारिवारिक मामलों की बात करेंगे तो पारिवारिक मामलों में इस महीने की शुरुआत वाला हिस्सा काफी हद तक राहत देने का काम कर सकता है। 3 अक्टूबर से मंगल दूसरे भाव को छोड़ देंगे। लिहाजा आपसी कहासुनी का लेवल बहुत हद तक कम होगा। हालांकि 18 अक्टूबर तक सूर्य की उपस्थिति दूसरे रहेगी। अत: पूरी तरह से भले ही मामले शांत न हों लेकिन पिछले महीने की तुलना में यह महीना पारिवारिक मामलों के लिए काफी राहत भरा रह सकता है। 19 अक्टूबर तक दूसरे भाव का स्वामी बुध भी दूसरे भाव में रहेगा। जो सब कुछ अच्छा रखने की कोशिश करेगा। अर्थात पारिवारिक मामलों के लिए सामान्य तौर महीना अच्छा है। 

विशेषकर महीने का पहला भाग ज्यादा अच्छा है। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में भी इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। चतुर्थ भाव का स्वामी तीसरे भाव में गोचर करके साथ ही साथ बृहस्पति की छत्रछाया में रहकर, आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। अतः यदि पिछले महीने किसी घरेलू समस्या ने ज्यादा परेशान किया था तो वह परेशानी अब धीरे-धीरे कम होने लग जाएगी। सारांश यह कि अक्टूबर का महीना सिंह राशि वाले लोगों के पारिवारिक व गृहस्थ मामलों के लिए काफी हद तक राहत भरा रह सकता है। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

अक्टूबर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में 

  • प्रत्येक शनिवार को मंदिर में बादाम दान करें।
  • किसी बुजुर्ग स्त्री को दूध और चावल का दान करें। 
  • चिड़ियों को दाना चुगाएँ। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.