रक्षाबंधन आज: भाई की कलाई पर बांधें वैदिक राखी, जानें इसका महत्व और लाभ

आज 03 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन के त्यौहार को विशेष रूप से वैदिक रूप से मनाना बेहद शुभ माना जाता है। आजकल आधुकिन दौड़ में इस त्यौहार को मनाने की विधि में भी आधुनिकता देखी जा सकती है। आज बहनें अपने भाई की कलाई पर रंग बिरंगी और फैंसी राखियां बांधना पसंद करती हैं। कुछ बहनें सोने और चांदी से बनी राखियां भी भाई की कलाई पर बांधती हैं। जबकि भाई की कलाई पर वैदिक राखी बांधना ज्यादा शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं वैदिक राखी बनाने की विधि, इसका महत्व और लाभों को। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात!

भाई की कलाई पर वैदिक राखी बाँधने का महत्व 

हमारे शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के पावन त्यौहार को वैदिक रीति रिवाज़ से मनाना ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि रक्षाबंधन का त्यौहार वैदिक रिवाज से मनाया जाए तो इससे भाई के जीवन में सफलता आती है और जीवन सुखमय बीतता है। बता दें कि वैदिक राखी मुख्य रूप से पांच चीज़ों को मिलाकर बनाई जाती है। घास, चावल, चंदन, सरसों और केसर को मिलाकर वैदिक राखी का निर्माण किया जाता है जिसे भाई की कलाई पर बांधना बेहद शुभ माना जाता है। इस राखी को बनाने में प्रयोग की जाने वाली इन पांच वस्तुओं का भी विशेष महत्व हैं। इन पांच चीजों को एक रेशम के कपड़े में बाँध कर उसके साथ कलावा पिरो कर भाई की कलाई पर बांधा जाता है। इसे आप अपने घर पर भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। 

करियर को लेकर हैं परेशान! तो अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

जानिए इन पांच चीज़ों के विशेष महत्व को 

घास: घास या दूर्वा का प्रयोग हमारे हिन्दू धर्म में अमूमन सभी शुभ कार्यों में विशेष रूप से किया जाता है। वैदिक राखी में दूर्वा का प्रयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि जिस प्रकार से एक घास या दूर्वा को जमीन में बो देने से हज़ारों घास उग आती है उसी प्रकार से बहन इस राखी को अपने भाई की कलाई पर बांधते वक़्त उसकी उम्र भी दूर्वा की भाँती बढ़े और जीवन में उसे इसी प्रकार सफलता मिले इस चीज की कामना करती है। दूर्वा का प्रयोग जीवन में सदाचार को कायम रखता है और गणेश जी का आशीर्वाद भी प्रदान करता है। 

चावल:  चावल या अक्षत का प्रयोग वैदिक राखी में इसलिए किया जाता है ताकि भाई-बहन का एक दूसरे के प्रति श्रद्धा भाव में कमी ना आये और दोनों हमेशा अक्षत रहें यही की परस्पर एक दूसरे के प्रति सम्मान बना रहे। 

चंदन: चंदन का प्रयोग वैदिक राखी में करने का अर्थ है कि जिस प्रकार से चंदन शीतलता और सुगंध प्रदान करती है उसी प्रकार से भाई के जीवन में सुख शांति बनी रहे। उसे किसी प्रकार का मानसिक तनाव ना हो और जीवन में संयम बना रहे। 

केसर : केसर को तेज का स्वरुप माना गया है, लिहाजा इसका प्रयोग वैदिक राखी में करने का अर्थ है की केसर की भाँती ही भाई का जीवन भी तेजस्वी बनें। उसके जीवन में कभी किसी चीज़ की कमी ना आये। 

सरसों के दाने : चूँकि सरसों की खुशबू काफी तेज होती है, लिहाजा इसे राखी में इसलिए बाँधा जाता है ताकि भाई की हमेशा बुरी नजर और दुखों से रक्षा हो सके।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.